काशी के मणिकर्णिका मामले में बनारस पुलिस का बल प्रयोग। विरोध प्रदर्शन कर रहे पाल समाज के लोगों को वाराणसी पुलिस ने लाठियाँ फटकारते हुए खदेड़ा। कई लोगों को हिरासत में लिया गया। योगी आदित्यनाथ ने रास्ता दिखा दिया है। एफआईआर करो। गिरफ़्तारी करो। बल प्रयोग करो। कोई आवाज़ न उठने दो। महादेव की नगरी में नए ईश्वर का अवतरण हुआ है। तानाशाही का भूत महादेव की नगरी में तांडव नर्तन कर रहा है। और महादेव मसाने की भस्म लपेटे इस भस्म हो चुकी व्यवस्था के अहंकार पर ठठाकर हंस रहे हैं!!

