By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: किसी भी समस्या के समाधान का सनातन मॉडल
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » किसी भी समस्या के समाधान का सनातन मॉडल
सनातन हिंदू धर्म

किसी भी समस्या के समाधान का सनातन मॉडल

ISD News Network
By ISD News Network 13 Min Read
Share
13 Min Read
Hindutva
Hindutva
SHARE

आदित्य जैन. मार्क्सवाद , वामपंथ , माओवाद , नारीवाद , आधुनिक उदारवाद , उत्तर आधुनिकतावाद का छलावा कुछ वैसा ही है , जैसे रेगिस्तान में चमकती रेत पर पानी के तालाब का अहसास होना ; जैसे खरगोश के सिर पर सींग आएंगे , इस लक्ष्य को लेकर चलना, हिंसा, अहिंसा, शौर्य, साहस की भावनाओं को ऐसा गड्ड – मड्ड कर देना कि देश का नागरिक समझ ही ना पाए कि राष्ट्र की चुनौतियों का समाधान चुप रहकर किया जाए या मुखर होकर ! इस मुखरता की अभिव्यक्ति कैसे की जाए ! ये वामपंथी ऐसा वातावरण बनाते हैं कि राष्ट्र के नागरिक आपस में ही लड़ जाए ।

अशांति, असुरक्षा की भावना से भरकर संघर्ष प्रारम्भ कर दें। लेकिन संदीप देव जी की यह वेबसाइट india speaks daily  भारत राष्ट्र के साथ हो रहे झूठ , छलावे, धोखे की बड़ी स्पष्टता से व्याख्या करती है। आपको जब भी समय मिले, आप संदीप देव जी के इस अभियान को आगे बढ़ाए। आपकी समझ बढ़ेगी ।  आपकी समझ की रोशनी कुछ वैसे ही बढ़ जाएगी, जैसे चित्रकूट के जगद्गुरु रामभद्राचार्य के अस्पताल में नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने के बाद मरीज को नई दृष्टि मिल जाती है ।

इसी नई दृष्टि को भारतीय सनातन साहित्य में अनेकांत दृष्टि कहा जाता है। हमारे अनेक भ्रमों का अंत करने वाली दृष्टि अनेकांत दृष्टि है। आज हम सनातन के दो ऐसे मॉडल्स की बात करेंगे, जो किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं। आइए चर्चा प्रारम्भ करते हैं। आपकी अपने जीवन से क्या अपेक्षा है? आपकी दूसरे लोगों से क्या अपेक्षा है? आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि दूसरे लोग अपना आचरण ठीक करें? वे अपने कर्तव्यों का पालन करें? क्या कभी – कभी आप वामपंथ की इन साजिशों से परेशान ही जाते हैं? क्या कभी – कभी आपको लगता है कि राष्ट्रवादी शक्तियां कमजोर हो रही हैं? क्या आप अपनी व्यक्तिगत असफलताओं से भी परेशान हैं? आप सदैव यह निर्धारित नहीं कर सकते कि आपको क्या मिलना चाहिए ! आप यह भी निर्धारित नहीं कर सकते कि सुख मिलना चाहिए या दुख !

लेकिन आप यह जरूर निर्धारित कर सकते हैं कि चाहे अच्छी परिस्थिति हो या बुरी परिस्थिति ; चाहे आपको प्रेम मिले या धोखा ; चाहे आपको सफलता मिले या असफलता, आपको डांट मिले या प्रशंसा, इन सभी में आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी। यदि आप इन सारी अलग-अलग स्थितियों में निरंतर कुछ ना कुछ सीख रहे हैं, अपने व्यक्तित्व का परिष्कार कर रहें हैं और आंतरिक रूप से स्थिर व शांत हैं, टूट नहीं रहे हैं, घबरा नहीं रहे हैं तो निश्चित रूप से आपका भविष्य वर्तमान से कई गुना शक्तिशाली होने वाला है। किसी एक परिस्थिति के विभिन्न आयामों यथा – लाभ, हानि, अवसर, विपदा, दीर्घावधि के परिणाम, त्वरित परिणाम आदि को देख लेने की कला को अनेकांत दृष्टि कहते हैं। अनेकांत दृष्टि में अनेक भ्रमों का अंत भी होता है और अनेक अवसरों की खोज भी होती है।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

अनेकांत का सिद्धांत जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने दिया था । देश – काल – परिस्थिति – व्यक्ति क्षमता आदि के आधार पर एक ही प्रश्न के उत्तर अलग – अलग हो सकते हैं और सभी सही हो सकते हैं । उदाहरणार्थ : हिमालय किस दिशा में है ? इस प्रश्न का उत्तर भारतवासी , चीनी नागरिक , जापानी , इंडोनेशाई नागरिक , इराकी इटलीवासी आदि के लिए अलग – अलग होगा । क्योंकि वह इसका उत्तर अपने देश के सापेक्ष देंगे । तो कभी हिमालय उत्तर दिशा में , कभी दक्षिण , कभी पूर्व , कभी पश्चिम में पड़ेगा ।

इसी प्रकार वर्तमान में विपदा लगने वाली परिस्थिति से भी अवसर को निकालकर अपना हित किया जा सकता है । इसका उदाहरण आपको लेख पढ़ते – पढ़ते ही मिल जाएगा । आज सनातनी परेशान है , दुखी है । राष्ट्र की समस्याओं को लेकर बेचैन है । लेकिन इन स्थितियों में अनेक अवसरों की खोज करनी होगी । जैसे श्री संदीप देव जी ने अपने indiaspeaksdaily के प्लेटफॉर्म को देश के विभिन्न राष्ट्रवादियों की शक्ति को एकीकृत करने के लिए किया है । यह संदीप जी की अनेकांत दृष्टि ही है। अब प्रश्न उठता है कि आपके संदीप जी की तरह ज्ञान , संसाधन आदि नहीं है तो आप क्या करें ?

यदि आप यह निश्चित कर लें कि जीवन मेरी तरफ जो कुछ भी भाग्य या कर्मफल के रूप में फेकेंगा , मैं उसे स्वीकार करके उसके नए आयामों की तलाश करूंगा । कुछ देर के लिए ही खिन्न या उदास  होऊंगा । उसके उपरांत उन्ही कठिन परिस्थितियों में से कुछ नया सृजित करूंगा तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता और आपकी सफलता भी पूर्व में प्राप्त की गई अन्य लोगों की सफलता से बड़ी और विशिष्ट होगी । यदि जीवन ईंट फेकें तो घर बना लें । यदि हवाएं तेज़ चलें तो पवन चक्की से ऊर्जा बना लें ।

यदि समुद्री लहरों के उफान में आने की संभावना हो तो आप सी सर्फिंग सीख लें । हर खराब परिस्थिति में कोई न कोई अच्छी संभावना छुपी होती है । आप उसकी तलाश करें और उसे साकार करने में जुट जाए । अब्दुल कलाम फाइटर पायलट नहीं बन पाए , लेकिन मिसाइल मैन बन गए । रजनीकांत बस कंडक्टर से भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार बन गए । यह सब संभव हुआ क्योंकि इन्होंने अवसर तलाशे और अपनी क्षमताओं को बढ़ाकर उन्हे भुनाया । इसे कहते हैं – अनेकांत दृष्टि । पहला मॉडल अनेकांत दृष्टि का है ।

इसी प्रकार  मैरी कॉम , अरुणिमा सिन्हा , स्टीफन हाकिंग , नेल्सन मंडेला के भी उदाहरण हैं । मैरी कॉम दो बच्चों की मां होकर भी बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनी। अरुणिमा सिन्हा ऐक्सिडेंट होने के बाद भी  एक पैर से एवरेस्ट फतह कर गई। स्टीफन हॉकिंग परालाइज्ड होकर भी महान वैज्ञानिक बने और अपनी पुस्तक ” समय के संक्षिप्त इतिहास ” द्वारा विश्व को रोमांचित कर दिया , ब्लैक होल की भी व्याख्या की। जो व्यक्ति अपने पैरों पर चल नहीं सकता था , उसने विश्व नहीं बल्कि ब्रह्माण्ड का भ्रमण कर लिया । 

नेल्सन मंडेला ने 27 वर्ष जेल में गुजारे। और फिर दक्षिण अफ्रीका के  सर्वोच्च नेता बने ।  ये ऐसी कहानियां हैं , जिनमें जीवन ने जो कुछ भी इन लोगों को दिया , इन्होंने उसी से अपने भाग्य को लिख दिया । और ऐसा लिख दिया कि अब इनके बराबर कोई भी पहुंच नहीं सकता । आखिर यह सब संभव कैसे हुआ ? यह संभव हुआ सनातन के दूसरे मॉडल से , जिसे भारत ही नहीं अपितु विश्व ने स्वीकार किया है । जिसका संबंध शरीर , मन , बुद्धि से उतना नहीं है , जितना कि हमारी आत्मा के बल से है । दूसरा सनातन मॉडल है – आत्म बल ।

असम्भव को सम्भव बनाने वाली शक्ति का नाम है – ” आत्म बल ” । शरीर बल , बुद्धि बल , धन बल , ज्ञान बल आदि बल जिस एक आधार पर टिके रहते हैं , उसे आत्म बल कहा जाता है । वीर सावरकर का बलिदान हो या सुभाष बाबू द्वारा नेशनल आर्मी बनाना हो या फिर अन्ना हज़ारे द्वारा अपने गांव रालेगण सिद्धि को आदर्श गांव बनाना हो ; यह सब आत्म बल से ही संभव है । भारतीय मनीषियों ने , ऋषियों ने , संतों ने आत्म बल की भरपूर चर्चा की है । आत्म बल की प्राप्ति कैसे हो ? जब व्यक्ति स्वयं को किसी बड़े उद्देश्य की प्राप्ति के लिए समर्पित कर देता है तथा उसके मन – वचन – कर्म में एकरूपता होती है तो आत्म बल स्वमेव ही प्रकट हो जाता है । स्वामी विवेकानंद का शिकागो धर्म सम्मेलन में जो डंका बजा था , वह उनके आत्म बल की ही अभिव्यक्ति थी । लेकिन यदि व्यक्तियों पर तकलीफों का पहाड़ टूट पड़े तो क्या फिर भी आत्म बल से उसका समाधान निकलेगा ?

आपकी तकलीफ जितनी बड़ी होगी , आपके सफलता की गूंज के विश्व विजेता होने की संभावना भी उतनी बड़ी होगी।  तो कॉपी उठाइए और कम से कम अपने जीवन की दस तकलीफें , कमियां , दुख , तनाव , चिंता कुछ भी , जो आपको परेशान करती है , लिख डालिए और फिर इन परेशानियों के लिए भगवान का या नियति का शुक्रिया अदा कीजिए । ऐसा करना आपको ना सिर्फ ” अनेकांत दृष्टि ” प्रदान करेगा , बल्कि ” आत्म बल ” भी देगा ।  अगर आप इतना आज ही कर लेते हैं तो आगे की प्रक्रिया आपके अवचेतन मस्तिष्क में और प्रकृति में प्रवाहमान ऊर्जा में स्वमेव ही घटित हो जाएगी । कोशिश करें , महसूस करें और रूपांतरण की इस सूक्ष्म प्रक्रिया में शामिल हो । 

आज की वैश्विक महामारी ने एक तरफ जहां तबाही मचा रखी है , वहीं दूसरी ओर मानव सभ्यता को चिंतन पर भी विवश किया है । आज योग , अध्यात्म , प्राकृतिक चिकित्सा , आयुर्वेद आदि के प्रोत्साहन तथा बाजार निर्माण की बहुत बड़ी संभावना बनी है । जिससे भारतीय युवाओं के लिए लाखों की संख्या में रोजगार के अवसरों का भी सृजन हो सकता है । प्रत्येक विपदा अपने साथ संभावना छुपाकर लाती है ।

जो इसे पहचान लेते हैं – वे कलाम, मंडेला, मेरी कॉम, स्टीफन हाकिंग, अरुणिमा सिन्हा बनते हैं। और जो विपदाओं से हार जाते हैं, वो कहीं खो जाते हैं अनेकांत दृष्टि और आत्म बल जागृत कीजिए। आत्म बल जागृत करने के लिए साधना करनी होती है और अनेकांत दृष्टि उत्पन्न करने के लिए बहु आयामी समझ विकसित करनी होती है। साधना क्या होती है? कैसे की जाती है? इसकी चर्चा अन्य लेख में करूंगा।   जय भारत। जयतु जय जय सनातन योग परंपरा।

(लेखक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग के गोल्ड मेडलिस्ट छात्र हैं । कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में अपने शोध पत्रों का वाचन भी कर चुके हैं विश्व विख्यात संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के युवा आचार्य हैं। भारत सरकार द्वारा इन्हे योग शिक्षक के रूप में भी मान्यता मिली है। भारतीय दर्शन, इतिहास, संस्कृति, साहित्य, कविता, कहानियों तथा विभिन्न पुस्तकों को पढ़ने में इनकी विशेष रुचि है और यूट्यूब में पुस्तकों की समीक्षा भी करते हैं ।)

लेखक आदित्य जैन
सीनियर रिसर्च फेलो
यूजीसी प्रयागराज
7985924709

ISD News Network June 14, 2021
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: hindu dharm, hindu temple, Hinduism, hindutva

Related

श्री भ्रामरी देवी की कथा

श्वेता पुरोहित। पूर्व समय की बात है, अरुण नामक एक...

June 14 2021

तुलसी लीलामृत (भाग – ३)

श्वेता पुरोहित। श्रीमद् बेनीमाधवदासजी ने इस पदमे कितने सुंदर तरह...

June 14 2021

rahul sankrityayan

राहुल सांकृत्यायन की तिब्बत यात्रा!

हमारे गले में धूल भर गई। कमरे का फर्श एक...

June 14 2021

तुलसी लीलामृत (भाग – ६)

श्वेता पुरोहित। (रामप्रेममूर्ति श्रीमद् गोस्वामी तुलसी दास जी की मुख्यतः...

June 14 2021

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?