By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: अप्राकृतिक यौनाचार को पल भर में प्राकृतिक बना देने वाले माई लॉर्ड और उनका खेल!
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही » अप्राकृतिक यौनाचार को पल भर में प्राकृतिक बना देने वाले माई लॉर्ड और उनका खेल!
न्यायपालिका

अप्राकृतिक यौनाचार को पल भर में प्राकृतिक बना देने वाले माई लॉर्ड और उनका खेल!

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

भारत की सुप्रीम कोर्ट ने एक फूंक मारा और आईपीसी की किताब से अप्राकृतिक यौनाचार की धारा 377 फूर्र हो गया। अब कुछ भी अप्राकृतिक नहीं रह गया! पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने अपने फैसले में कह दिया कि दो वयस्कों का समलैंगिक संबंध ‘राइट टू प्राइवेसी’ के तहत आता है और राइट टू प्राइवेसी तो व्यक्ति का फंडामेंटल राइट है। भारत के मुख्य न्यायाधीश तो एक कदम और बढ़े रिटायर्ड होने के पहले के अपने एतिहासिक फैसले में उन्होंने अपने आदेश में लिखा ‘देश में सबको समानता और सम्मान से जीने का अधिकार हासिल है। कुछ लोग समलैंगिक समाज से बहिष्कार की स्थिति झेलते हैं। पहले हुई गलती को सुधारना ज़रूरी है। जो प्राकृतिक है उसको गलत कैसे ठहराया जा सकता है?’ मतलब यह कि जिसे आजतक ‘अप्राकृतिक’ माना जा रहा था अब ‘प्राकृतिक’ हो गया है।

रुकिए! भारत की सुप्रीम कोर्ट इस मामले को कितनी गंभीरता से ले रही है इसे समझिए! संविधानिक पीठ में शामिल एक मात्र महिला जज ने तो यहां तक लिख दिया कि समलैंगिकों के साथ अब तक जो अन्याय हुआ है उसके लिए समाज को इनसे माफी मांगनी चाहिए। तो क्या माई लॉर्ड! भारत की जनता को यह जानने का हक है कि पांच साल पहले हाईकोर्ट के आदेश को खारिज कर समलैंगिकता के खिलाफ लंबा चौड़ा जजमेंट देने के बाद यकायक यह दर्शन कानून के किस किताब से आया कि आईपीसी की किताब से धारा 377 को यकायक फुर्र कर दिया गया!

माई लॉर्ड आपने अभिव्यक्ति से लेकर विरोध दर्ज करने तक को समाज के लिए सेफ्टिवॉल माना है। उसकी तुलना प्रेसर कुकर से कर दी कि यदि सेफ्टिवॉल न हो तो प्रेसर कुकर फट जाएगा। सुप्रीम अदालत की यह टिप्पणी सब के लिए लागू है न! मतलब कोर्ट ने मान लिया कि समाज बदल रहा है। और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए। मगर सवाल यह है कि दो व्यस्कों के बीच बंद कमरे में क्या हो रहा है उसकी शिकायत यदि दोनों में से कोई नहीं करता तो वो कौन सा कानून है जो उस प्राकृतिक या अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले को सलाखों के पीछे भेज सकता है! सालों अदालत की रिपोर्टिंग करते हुए हमें अप्राकृतिक यौनाचार के गिनती के मामले मिले। अब जब वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्राकृतिक हो गया तो ऐसे मामले इतिहास बन जाएंगे। लेकिन यही मामला अब बलात्कार की श्रेणी आएगा अदालत ने इसकी व्याख्या नहीं की। हमे समझना होगा कि ईश्वर की बनाई व्यवस्था को दिन के उजाले जिसे हम अप्राकृतिक मानते थे उसे प्राकृतिक साबित कर देने के धरती के भगवान के फैसले से समाज को क्या फर्क पड़ेगा!

सुप्रीम अदालत के फैसले के बाद अब दो समलैंगिक साथ साथ रहेंगे। लिव इन में रहें या पति -पत्नी की तरह उनकी मर्जी होगी। जिनकी वो अपनी दुनिया है उनके मुताबिक होमोसेक्सुअल के मामले में दोंनो पति ही कहे जाएंगे और लेस्बियन के मामले में दोनों ही पत्नि होंगी। ये एक नई सामाजिक व्यवस्था बनेगी। फिर ऐसी व्यवस्था में इन्हें शादी की इजाजत भी देनी होगी। फिर औरत की औरत से शादी होगी। मर्द की मर्द से। यहां तक तो ठीक है लेकिन कानून को अप्राकृतिक से प्राकृतिक बना देने वाले माई लॉर्ड क्या मानवीय शरीर की दैहिक व्यवस्था को ऐसा बना पाएंगे जहां से पुरुष,पुरुष को गर्भवती कर सके और स्त्री ,स्त्री को ! काश हमारी सुप्रीम कोर्ट कुछ ऐसा प्राकृतिक न्याय कर पाती तो इस कानून के मायने बदल जाते !

More Read

भारत में अब न्याय नहीं है
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के विरुद्ध आशुतोष की एक और साजिश पर अदालत का पड़ा हथौड़ा!

तो साफ है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार को प्राकृतिक साबित कर देने से समलौंगिक स्त्री पुरुष मम्मी पापा नहीं बन पाएंगे। तो तय सी बात है कि वो बच्चे पैदा नही कर पाएंगे और बच्चों की चाहत में दूसरों पर आश्रित होंगें। फिर वो बच्चे गोद लेंगे। उन बच्चों की मम्मी कौन होंगी, पापा कौन होंगे, अहम सवाल यह होगा । तो क्या इस बदलते सामाजिक तानाबाना में वह वक्त भी आएगा जब मां बाप के सामने बेटे अपने लिए दामाद लाएगा और बेटी बहु! यह बदलाव आधुनिक सामाजिक व्यवस्था को पूरी तरह से प्रभावित करेगा। सोचिए सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से क्या बदल जाएगा! अभिव्यक्ति और आजादी के जिस नाम पर दो युवाओं के व्यक्तिगत संबंधों को खुला खेलने की आजादी दी गई है उससे क्या बदल जाएगा ! बंद कमरे के संबंध को यदि पति-पत्नी भी खुले में जीना शुरु कर दे तो यह गैरकानूनी है। इसके लिए सजा का प्रावधान है। फिर किसी समलैंगिक को यह आजादी कैसे दी जा सकती है! सच तो यह है कि इस बदले कानून के बाद समलैंगिक देह व्यापार का रैकेट फले फुलेगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने सही मायने में प्रगतिशीलता दिखाने के चक्कर में समाज को नैतिक और चारित्रिक पतन की ओर ढ़केल दिया है।

दिलचस्प देखिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का श्रेय कांग्रेस और बीजेपी दोनो ने लेना शुरु कर दिया। जबकि दोनों ने सत्ता में रहते इसके लिए न तो बिल लेकर आए न कानून बनाया। दोनों पार्टियों ने कानून बनाने के बदले सब कुछ सुप्रीम कोर्ट पर छोड़ दिया। जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर साबित करने का प्रयास किया कि भाजपा ने इसका विरोध किया था हमने इसे कानूनी मान्यता दिलाने का प्रयास किया। इसके लिए कांग्रेस ने दिखाया कि कैसे शशि थरुर समलैंगिकता के लिए प्राइवेट बिल ले कर आए थे। दूसरी ओर भाजपा कह रही है कि 2015 में अरुण जेटली ने समलैंगिकता कानून बनाए जाने के खिलाफ 2013 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बदले हाईकोर्ट के फैसले को उदारवादी माना था। दोनो पार्टियां अतित के गर्भ से अपने बयान निकाल कर समलैंगिक समाज को खुश करना चाहती है अनुमान के मुताबिक जिसकी संख्या पांच से सात प्रतिशत है।

मतलब साफ है कि दोनो सरकार के अहम पार्टी की नजर सिर्फ समलैंगिक समाज के वोट बैंक पर है समाजिक तानाबाना के बिखरने पर रत्तिभर नहीं। इसीलिए तो जो फैसला सरकार को करना चाहिए था वो सुप्रीम कोर्ट से करवाया गया। इसलिए ताकि 90 प्रतिशत से ज्यादा की संख्या वालों को नाराज करने के संकेत से बेहतर है कि पांच से सात प्रतिशत की संख्या वालों के लाभ हानि के गणित की छीना झपटी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किया जाए।

नोट: समलैंगिकता से सम्बंधित अन्य खबरों के लिए नीचे पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट ने कहा समलैंगिकता अपराध नहीं है!

‘पंच-मकार’ अब खुलकर कह सकेंगे, आओ कॉमरेड समलैंगिक हो लें!

होमोसेक्सुअल को कानूनी मान्यता मिलने से सबसे ज्यादा खुशी मौलानाओं को!

URL: URL: Supreme Court said homosexuality is not crime-3

Keywords: Homosexuality, Supreme Court, supreme court judgement, article 377, अप्राकृतिक यौनाचार, समलैंगिकता, सुप्रीम कोर्ट, सर्वोच्च न्यायालय के फैसले, अनुच्छेद 377

Courtesy Desk September 8, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Homosexuality, Supreme Court, supreme court judgement

Related

supreme court of India

तो क्या NGO गिरोह और कोर्ट फिक्सरों के चंगुल में बुरी तरह से फंस चुका है सुप्रीम कोर्ट ?

आज सुप्रीम कोर्ट में न्यायधीश अरुण मिश्रा, आर.एफ.नरीमन और दीपक...

September 8 2018

चलिए भरिए 5 लाख जुर्माना !

अर्चना कुमारी। जनाब एक वकील पर भड़क उठे और सुनवाई...

September 8 2018

मोदी सरकार के कारण रामजन्मभूमि न्यास को मिल सकता है राम मंदिर बनाने के लिए 42 एकड़ जमीन!

राजीव सिन्हा:अयोध्या मामले में सरकार का नया दांव! केंद्र सरकार...

September 8 2018

नेशनल शूटर तारा शाहदेव, जिसे इस्लाम जबरन कबूलने को मजबूर किया गया ,पति रकीबुल को उम्रकैद तथा उसकी मम्मी को दो साल की सजा, सीबीआई कोर्ट का फैसला !

अर्चना कुमारी। लव जिहाद नेशनल शूटर तारा शाहदेव के साथ...

September 8 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

भाषा और साहित्य

भारत में अब न्याय नहीं है

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

November 11, 2026
खोजी आलेखन्यायपालिका

दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!

October 29, 2026
न्यायपालिका

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के विरुद्ध आशुतोष की एक और साजिश पर अदालत का पड़ा हथौड़ा!

October 28, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?