By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: राम ही हैं रखवाले संस्कृति के
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » इतिहास » अनोखा इतिहास » राम ही हैं रखवाले संस्कृति के
सनातन हिंदू धर्म

राम ही हैं रखवाले संस्कृति के

Sonali Misra
By Sonali Misra 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

कहा जाता है कि भारत में दो ही भाषाएँ बोली जाती हैं। एक है रामायण और एक है महाभारत। रामायण और महाभारत भाषा कैसे हो सकती हैं? यह उस वर्ग का विशेष सवाल रहा था जिसने राम को मात्र एक पात्र माना। जबकि राम इस देश की आत्मा हैं। राम मात्र अयोध्या तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि राम तो काल एवं स्थान की सीमा को पार कर चुके हैं। आखिर राम कथा में ऐसा क्या विशेष है कि इसने समूचे विश्व में और प्रत्येक संस्कृति में अपना स्थान बना लिया। जिसने एक बार राम को पढ़ा वह राम का हो गया। राम का होने के लिए मात्र राम को पढ़ना ही आवश्यक है, फिर राम स्वयं ही अपना बना लेते हैं।

The Ramayan Of Tulsidas

यूं तो राम एशियाई देशों में अपनी कथा के साथ विद्यमान हैं, परन्तु अंग्रेजी में वह अनूदित होकर गए हैं। अनुवाद करते समय अंग्रेज विद्वानों ने वाल्मीकि, तुलसीदास और राम की अत्यंत प्रशंसा की है।  वह तो यही देखकर हैरान हैं कि कैसे एक राम ने पूरे भारत को एक सूत्र में बांध रखा है। जे. एम. मैकेफी (J.M. Macfie) जिन्होनें द रामायण ऑफ तुलसीदास (The Ramayan of Tulsidas) लिखी है वह लिखते हैं कि तुलसीदास एक कट्टर हिन्दू थे जो हिन्दू धर्म में विश्वास करते थे, परन्तु वह ऐसे हिन्दू थे जिनके विचारों ने समय से परे यात्रा की थी और विचारों की यह यात्रा उनके राम में मिलती है, जो विष्णु के अवतार हैं। 

फिर इसी में कुछ पंक्तियों के बाद वह लिखते हैं कि इसने उन्हें कवि के रूप में इतना लोकप्रिय बना दिया और उनके विचारों ने ही आधुनिक हिंदुत्व को फलने फूलने में मदद की क्योंकि उन्होंने भगवान को सहज बनाया। तुलसी की नजर में भगवान कोई सुदूर बैठे हुए जगत की भावनाओं को अनदेखे करने वाले नहीं हैं, बल्कि भगवान तो वह हैं जिन्हें कोई भी दिल से याद करे और भगवान हाजिर हो जाएं। मगर मैक्फी एक बात विशेष लिखते हैं, और जिसके कारण तुलसीदास पर मिशनरी कुपित हैं और उनके खिलाफ आज तक युद्ध चल रहा है। वह लिखते हैं कि “ऐसा नहीं है कि भगवान केवल खुद को शुद्ध रखना चाहते हैं। बल्कि वह उन सभी से चित्त की शुद्धता चाहते हैं, जो उन्हें पूजते हैं। जो उन्हें अपने पास बुलाना चाहते हैं।”

मतलब उन्होंने समाज में राम के माध्यम से यह सन्देश दिया था कि यदि राम को पाना है तो राम जैसा ही शुद्ध चित्त वाला होना होगा।

More Read

4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!
व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

परन्तु इसी पंक्ति के बाद वह तुलसी की आलोचना करने लगते हैं और कबीर की प्रशंसा, जबकि तुलसी और कबीर में कोई तुलना ही नहीं हैं। दोनों जन कवि हैं दोनों के अपने अपने राम हैं। राम तो हर किसी के हो जाते हैं।

Shri Ramcharit Manas

वाल्मीकि रामायण का अंग्रेजी में अनुवाद करने वाले ग्रिफिथ कहते हैं कि जितने लोग इंग्लैण्ड में कुल मिलाकर बाइबिल को पढ़ते हैं, उससे कहीं अधिक लोग भारत में रामायण पढ़ते हैं। मैक्फी कहते हैं कि ग्रिफिथ का यह कहना ही पर्याप्त है कि इस किताब की लोकप्रियता ने पश्चिमी अवलोकनकर्ताओं को कितना प्रभावित किया है।

मैक्फी इस बात की भी तारीफ़ करते हैं कि तुलसीदास बहुत चतुर थे जो उन्होंने इस किताब को जनभाषा में लिखा।

इसी के साथ जब ईसाई धर्म को फैलाने की जिम्मेदारी लेने वाली मिशनरी आईं तो उन्हें केवल और केवल तुलसी के राम से टकराना पड़ा। द रेनेसां इन इंडिया, इट्स मिशनरी आस्पेक्ट्स में एंड्रयूज ने लिखा है कि “तुलसीदास की रामायण शायद एकमात्र हिन्दू पुस्तक है जिसका इतना ज्यादा सर्कुलेशन है। जितना लोग इसे पढ़ते हैं, उससे कहीं ज्यादा लोग इसे गाते हैं और गुनगुनाते हैं। इसे कई पेशेवर गायक गाते हैं और राम की कहानी सुनाना बचपन से ही शुरू हो जाता है और यह कुछ उन पुस्तकों में से है जिसे हिन्दू स्त्रियाँ भी पढ़ती हैं।”

यही कारण है कि जब अंग्रेजी माध्यम से अंग्रेजी शिक्षा दी गयी और जब एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना के साथ भारतीय धर्म ग्रंथों के अंग्रेजी में अनुवाद आरम्भ हुए तो उन्हें शिक्षा से इतर हल्का करके अनूदित किया जाने लगा।

Toru Dutt (1856-1877)

राम की महत्ता अंग्रेजों ने समझ ली थी और उन्हें यह भी ज्ञात था कि मात्र राम के चरित्र पर आक्रमण करके ही वह ईसाई धर्म को फैला सकते हैं। इसी वजह से भारतीय स्त्रियों को वह अंग्रेजी शिक्षा देने के हिमायती थे। इसी पुस्तक में आगे एंड्रयूज हिन्दू स्त्रियों की मेधा से बहुत प्रभावित दिखते हैं और चाहते हैं कि उन्हें अंग्रेजी शिक्षा मिले। परन्तु इसके साथ ही वह यह भी लिखते हैं कि जैसे ही उन्हें (हिन्दू स्त्रियों) को अंग्रेजी शिक्षा दी गयी उन्होंने अपने भारतीय गौरव को आधुनिक दृष्टि से लिखना शुरू कर दिया, जो मध्य काल में कहीं खो गया था। जैसे तोरू दत्त। हालांकि तोरू दत्त (Toru Dutt (1856-1877)) के पिता ने ईसाई धर्म अपना लिया था, परन्तु तोरू दत्त ने अपनी 21 वर्ष की अल्पायु में ही भारतीय चरित्रों पर गौरवपूर्ण कविताएँ लिखी थीं। उन्होंने अपनी कविता लक्ष्मण में लक्ष्मण और सीता के मध्य संवाद को बहुत ख़ूबसूरती से दिखाया है। जब लक्ष्मण सीता को कुटिया में छोड़कर राम के पास जा रहे हैं, और एक अनिष्ट की आशंका से भरे हुए हैं। इसे तोरू दत्त ने अंग्रेजी में लिखा है

He said, and straight his weapons took
             His bow and arrows pointed keen,
         Kind, — nay, indulgent, — was his look,
             No trace of anger, there was seen,
         Only a sorrow dark, that seemed
             To deepen his resolve to dare
         All dangers। Hoarse the vulture screamed,
             As out he strode with dauntless air।

राम से इसी कारण अंग्रेज मिशनरी या कहें देश तोड़ने वाली ताकतों को डर होता है, क्योंकि राम चित्त की शुद्धता की बात करते हैं, राम हर गलत कृत्य से दूर रहने के लिए कहते हैं। भारत में तोरू दत्त को बहुत कम लोग जानते हैं, वह उसी प्रकार उपेक्षित है जैसे आज तुलसीदास को एक कोने में करने का कुप्रयास किया जा रहा है। परन्तु तुलसीदास को नीचा दिखाने का प्रयास कभी सफल नहीं होगा क्योंकि तुलसी स्वयं को प्रभु का दास बताते हैं, वह तो खुद कहते हैं

कवि न होऊँ नहीं चतुर कहावऊँ, मति अनुरूप राम गुन गावऊँ

कहें रघुपति के चरित अपारा, कहँ मति मोरि निरत संसाराजिस प्रकार राम को समझने के लिए शुद्ध चित्त की आवश्यकता है, उसी प्रकार राम का चरित्र लिखने वाले तुलसी को भी समझने के लिए दुराग्रह त्यागने ही होंगे।

Sonali Misra July 28, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Goswami Tulsidas, J M Macfie, Mahabharat, ramayana, Shree Ram, Toru Dutt, tulsidas, Valmiki Ramayan

Related

वाल्मीकि रामायण (भाग 4)

सुमंत विद्वांस । यज्ञ में आए सभी देवताओं ने ब्रह्माजी...

July 28 2020

हंस और डिम्भक की कथा का अंतिम भाग – भाग १९

श्वेता पुरोहित। श्रीकृष्ण द्वारा हंस का वध और डिम्भक की...

July 28 2020

शंकराचार्य महाराज ने भारी मन से जारी की भाई पार्टी और कसाई पार्टी की सूची

दिल्ली। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती 1008 जी महाराज ने...

July 28 2020

mahabharat

महाभारत में क्लोनिंग…

क्या आपको यकीन होगा कि अब शरीर के अंदर ही...

July 28 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Sonali Misra
Follow:
सोनाली मिश्रा स्वतंत्र अनुवादक एवं कहानीकार हैं। उनका एक कहानी संग्रह डेसडीमोना मरती नहीं काफी चर्चित रहा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति कलाम पर लिखी गयी पुस्तक द पीपल्स प्रेसिडेंट का हिंदी अनुवाद किया है। साथ ही साथ वे कविताओं के अनुवाद पर भी काम कर रही हैं। सोनाली मिश्रा विभिन्न वेबसाइट्स एवं समाचार पत्रों के लिए स्त्री विषयक समस्याओं पर भी विभिन्न लेख लिखती हैं। आपने आगरा विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में परास्नातक किया है और इस समय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से कविता के अनुवाद पर शोध कर रही हैं। सोनाली की कहानियाँ दैनिक जागरण, जनसत्ता, कथादेश, परिकथा, निकट आदि पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!

November 9, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?