By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के अंतर्गत काशी पहुंचे शंकराचार्य जी ने कहा कालनेमियों को पहचानना हिंदुओं के समक्ष बड़ी चुनौती
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के अंतर्गत काशी पहुंचे शंकराचार्य जी ने कहा कालनेमियों को पहचानना हिंदुओं के समक्ष बड़ी चुनौती
सनातन हिंदू धर्म

गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के अंतर्गत काशी पहुंचे शंकराचार्य जी ने कहा कालनेमियों को पहचानना हिंदुओं के समक्ष बड़ी चुनौती

ISD News Network
By ISD News Network 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

परमाराध्य परमधर्माधिश अनंतश्रीविभूषित जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में गोरखपुर से निकली 81 दिवसीय गविष्ठी गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के काशी पहुंचने पर जगह जगह शंकराचार्य जी का गौभक्त सनातनी जनता ने पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़े के थाप पर जयघोष के साथ स्वागत अभिनंदन किया।गविष्ठी यात्रा का रोहनिया में सुभाष राजभर, अखरी बाईपास पर सुनील राय अजय सिंह,लंका पर राकेश पाण्डेय दिनेश तिवारी,गुरुधाम पर राजेंद्र सिंह,रथयात्रा पर रवि त्रिवेदी,हजारी कीर्ति शुक्ला,सिगरा पर श्रीराम द्विवेदी,तेलीय बाग पर महामृत्युंजय मंदिर के महंत व सपा नेता किशन दीक्षित,विनय पाण्डेय,कचहरी पर बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी,सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी,सेंट्रल बार के पूर्व महामंत्री अनिल पाठक एवं जाल्हूपुर में अवधेश पाठक,सौरभ पाठक के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उपस्थित रही।उल्लेखनीय है कि इस दौरान भरी संख्या में सहभागी मातृशक्तियों ने कलश यात्रा निकाला।

​विशेष घटनाक्रम: विकास खंड शिखड़)के नवचेतना एग्रो सेंटर,जिला मिर्जापुर में सीबीआई (CBI) के पूर्व डायरेक्टर एम नागेश्वर राव और भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी ऋतु राठौड़ ने प्रयागराज माघ मेले की घटना (दिनांक १८ जनवरी २०२६) पर तथ्यों, तर्कों और प्रमाणों के आधार पर तैयार की गई यह विशेष जांच रिपोर्ट १२ मई २०२६ को वाराणसी में सार्वजनिक की गई थी,जिसकी प्रति (कॉपी)आज १३ मई २०२६ को प्रातः ८:०० बजे शंकराचार्य जी महाराज को सादर भेंट की गई।

इस दौरान वाराणसी के 6 विधानसभा में आयोजित गौसभा में​ भारी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय ने वैदिक मंत्र “अहं हन्मि वृत्रं गविष्टौ” का सामूहिक उच्चारण करते हुए गौ रक्षा का संकल्प लिया

गौसभा में शंकराचार्य जी ​महाराज ने “कालनेमि को पहचानो” विषय पर अत्यंत ओजस्वी प्रवचन देते हुए कहा कि पूर्व के आक्रमण और वर्तमान आक्रमण में मूलभूत अंतर है यह है कि पूर्व में शत्रु की पहचान स्पष्ट थी इसलिए हम उससे लड़ सके और उसे परास्त किया।वर्तमान समय के आक्रमण में शत्रु ने हमारा ही वेश धारण कर लिया है माथे पर तिलक,मुख में जय श्रीराम,गले में गेरुआ और भीतर से गौ हत्या का समर्थन ऐसे में इन कालनेमियों को पहचानना ही वर्तमान में हिंदू समाज की सबसे बड़ी चुनौती है।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

महाराजश्री ने रामायण की कथा सुनाते हुए कहा कि जब रावण को युद्ध में पराजय का आभास हुआ, तो उसने अपने सभी राक्षसों को आज्ञा दी कि माथे पर तिलक लगाओ, गले में माला डालो और “जय श्रीराम” का नारा लगाते हुए राम की सेना से भिड़ जाओ।राम की सेना युद्ध रोकने पर विवश हो गई क्योंकि पहचान ही नहीं हो रही थी कि शत्रु कौन है।तब भगवान ने कहा “रूप धारण कर लेने से कोई संत नहीं हो जाता।ठीक प्रकार हिंदू होने के लिए हिंदू जैसे कपड़े नहीं, हृदय में हिंदू भाव होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि इसी तरह कालनेमि ने भी साधु का वेश धारण किया था, किंतु हनुमान जी ने परीक्षा लेकर उसे पहचाना और परास्त किया।उसी तरीके से आज के राजनैतिक कालनेमियों ने अपना रूप धार्मिक बनाया और धर्म का विनाश किया।जिनके माथे पर कभी टीका-चंदन नहीं देखा गया, उन लोगों ने भी माथे में टीका लगाकर, गले में भगवा दुपट्टा डालकर और हाथ में कलावा बांधकर मांस भक्षण का प्रदर्शन किया,इससे स्पष्ट होता है कि धार्मिक वेश बनाकर ये लोग मांस भक्षण की प्रेरणा देश की जनता को दे रहे हैं।ऐसे कालनेमियों से देश को सतर्क रहने की जरूरत है।

महाराजश्री ने ‘Beef’ निर्यात के नाम पर गौ मांस निर्यात का पर्दाफाश करते हुए कहा “गाय को ‘Cow’ कहते हैं, भैंस को ‘Buffalo’ दोनों के मांस का एक नाम ‘Beef’ क्यों? इसीलिए,क्योंकि भैंस के मांस के नाम पर गाय का मांस बेचना है।”उन्होंने कहा कि एक ट्रक में पकड़ा गया मांस लेबोरेटरी (Laboratory) परीक्षण में गाय का सिद्ध हुआ जिसका अर्थ है कि लगभग १२,००० गायों का मांस एक ट्रक में लदा था। उन्होंने भोपाल के सरकारी स्लॉटरहाउस (Slaughterhouse) का भी उल्लेख किया जहाँ गाय का मांस काटकर कोल्ड स्टोरेज (Cold Storage) में भेजा गया।

महाराजश्री ने असम के मुख्यमंत्री के उस वक्तव्य का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने खुले तौर पर कहा था कि गौ मांस खाने वालों का वोट उन्हें क्यों नहीं चाहिए “घर में खाओ, बाहर मत खाओ।” उन्होंने कहा “जिनके मुख में राम, बगल में छुरी उनसे दूरी जरूरी है।” उन्होंने मछली खाने के समय तिलक लगाने वाले नेताओं की तीखी आलोचना करते हुए कहा “जब भाषण देते हो तब तिलक नहीं, जब मछली खाते हो तब तिलक इसका एकमात्र उद्देश्य धर्म के प्रतीकों का उपयोग धर्म को बदनाम करने के लिए है।” महाराजश्री ने पापियों की शास्त्रीय परिभाषा बताई अनुमंता (अनुमति देने वाला),विशसिता (काटने वाला),नियंता,क्रय-विक्रयी संस्कर्ता (पकाने वाला),भोक्ता (खाने वाला) आदि। उन्होंने कहा “जो गौ हत्यारी पार्टी या प्रत्याशी को वोट देता है,उसे भी कहीं न कहीं गौ हत्या का पाप लगता है।”

शंकराचार्य जी ​महाराज ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में “एक वोट, एक नोट” अभियान के तहत गौधाम निर्माण के लिए आह्वान किया।उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को वैदिक मंत्र “अहं हन्मि वृत्रं गविष्टौ” का सामूहिक संकल्प दिलाते हुए कहा यह”जो धर्मयुद्ध हो रहा है,उसमें गाय को सताने वाले असुरों को परास्त करने का हमने संकल्प किया।” उन्होंने घोषणा की कि यदि 81 दिनों की यात्रा पूर्ण होने तक सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए,तो २४ जुलाई को लखनऊ में एक अक्षौहिणी सेना (२,१८,७०० सैनिक) के साथ अगले चरण की घोषणा की जाएगी।

उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि मिर्जापुर में लंबे समय स्व.अशोक सिंहल के साथ कार्य कर चुके संघ एवं भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव ने शंकराचार्य जी महाराज के समक्ष संकल्प पूर्वक भाजपा को छोड़कर शंकराचार्य जी के गौरक्षा आंदोलन में सम्मिलित होकर अपना श्रेष्ठ योगदान प्रदान करने का वचन दिया।एवं शंकराचार्य जी के सान्निध्य में प्रदेश के समस्त 403 विधानसभाओं में जाकर सनातनियों को गौरक्षा हेतु सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर अपना जीवन धन्य बनाने हेतु प्रेरित करने वाली यह गविष्ठी यात्रा कल अजगरा,पिंडरा सेवापुरी,भदोही होते हुए अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी।

इस दौरान प्रमुख रूप से सर्वश्री~साध्वी पूर्णांबा दीदी,साध्वी शारदांबा दीदी,गिरीश तिवारी,रमेश उपाध्याय,देवेंद्र पाण्डेय,पंकज पाण्डेय,अभय शंकर तिवारी,सुनील शुक्ला,हर्ष मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सत्य को दबने न दें!
​सोशल मीडिया हमारी पहुँच को सीमित कर रहा है, लेकिन वस्तुनिष्ठ पत्रकारिता के प्रति आपकी निष्ठा इस लड़ाई में जीत दिला सकती है। India Speak Daily के विशेष लेख और ऑडियो सीधे प्राप्त करने के लिए हमें सब्सक्राइव करें।
https://indiaspeakdaily.in/category/subscribers-exclusive/

ISD News Network May 14, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: #shankaracharya, Shankaracharya Avimukeshwaranandah Saraswati, shankaracharya avimukteshwaranand saraswati, Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati ji

Related

आपकी सोच आपकी अगली पीढ़ी को पत्थर की तरह जड़ बना सकती है, पानी की तरह प्रवाहमान नहीं!

मैंने अपने बेटे को विमान से पढ़ने के लिए क्या...

May 14 2026

क्रिश्चियनिटी में मेरी सिर्फ जीसस की जननी हैं जबकि सनातन धर्म में दुर्गा जगत जननी!

वर्तमान कभी पूर्ण नहीं होता वह इतिहास और भविष्य का...

May 14 2026

श्री दुर्गा सप्तशती

श्वेता पुरोहित। ॥ॐ नमश्चण्डिकायै नमः॥ अथ श्री दुर्गा सप्तशती –...

May 14 2026

Yogi Govt Takes On Lutyens Media, Files FIR Against The Wire Editor

India Speaks Daily, in the morning, had given a video...

May 14 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
Events and Activities

अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी

November 4, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?