इंडिया स्पीक ब्यूरो। भारत में दिन-रात घृणा का बीज बोने, हिंदुओं को मूर्ख बनाने के लिए ईसाई मिशनरियों को कोसने और धर्मांतरण पर आक्रामक राजनीति का दिखावा करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अमेरिकी चर्च से ‘सर्टिफिकेट’ पाने का संकोच और लाचारी न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में सरेआम नीलाम हो गई।
संघ के 100वें साल में सरसंघचालक मोहन भागवत के ‘विश्व बंधुत्व’ और ‘सार्वभौमिक एकता’ के फर्जी नैरेटिव को दुनिया में बेचने के लिए संघी आयोजकों ने जो शर्मनाक हथकंडा अपनाया, उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और सनातन समाज की साख पर कालिख पोत दी है।

मंच की तस्वीर देखिए—आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ठीक बगल में न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक रिवरसाइड चर्च की पादरी
एड्रिएन थॉर्न बैठी हैं। यह वही ऐतिहासिक चर्च है जहाँ से नागरिक अधिकार आंदोलन के महानायक मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने वियतनाम युद्ध के खिलाफ अपना युगांतरकारी भाषण देकर अमेरिकी हुकूमत की चूलें हिला दी थीं। संघ के प्रचारकों का सपना था कि किसी तरह इस ऐतिहासिक संस्था की महिला पादरी को भागवत के बगल में बिठाकर दुनिया भर में यह ढोल पीटा जाए कि ‘देखिए, ईसाइयत और अमेरिकी सिविल राइट्स के प्रतीक भी संघ प्रमुख के चरणों में आकर बैठ गए हैं!’ लेकिन यह सस्ता और अवसरवादी पीआर स्टंट 24 घंटे भी नहीं टिक सका।
‘मुझे धोखा देकर बुलाया गया’: रिवरसाइड चर्च का खुला तमाचा
कार्यक्रम खत्म होते ही जब रेवरेंड एड्रिएन थॉर्न को यह भनक लगी कि जिस मंच पर उन्हें ‘शांति और एकता’ के नाम पर धोखे से बुलाया गया था, उसका मुख्य कर्ताधर्ता भारत का वही संगठन है जो अल्पसंख्यकों, जातियों और मानवाधिकारों के दमन के आरोपों से घिरा है, तो उन्होंने तत्काल आधिकारिक बयान जारी कर संघ परिवार के गाल पर करारा तमाचा जड़ दिया।
एड्रिएन थॉर्न ने बिना लाग-लपेट के सार्वजनिक तौर पर कहा:
“रिवरसाइड चर्च न तो मोहन भागवत,न RSS और नही हिंदू राष्ट्रवाद का समर्थन करता है।29 अगस्त को मै डिसन स्क्वायर गार्डन में मोहन भागवत के साथ मंच साझा करना मेरी एक भारी गलती थी।आयोजकों ने मुझे गुमराह किया और यह महत्वपूर्ण तथ्य छिपा लिया कि इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मुख्य भूमिका में हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि यदि उन्हें जरा भी आभास होता कि यह आरएसएस का प्रायोजित कार्यक्रम है, तो वे इसमें कभी कदम न रखतीं। उन्होंने हिंदू, ईसाई, मुस्लिम और श्वेत-अश्वेत किसी भी प्रकार के वर्चस्ववाद को सिरे से खारिज करते हुए भारत में हाशिए पर धकेले गए और हिंसा झेलने वाले पीड़ितों के साथ अपनी खुली एकजुटता दर्ज कराई।
सर्टिफिकेट की यह कैसी ललक?
यह घटना केवल एक आयोजकीय चूक नहीं है, यह संघ की उस गहरी औपनिवेशिक हीनभावना का प्रमाण है जो आज भी पश्चिमी और गोरे चेहरों की मुहर के बिना खुद को वैध नहीं मान पाती:
- •घरेलू पाखंड बनाम विदेशी भीख: देश के भीतर चर्चों और पादरियों के खिलाफ माहौल बना कर हिंदुओं को मूर्ख बनाने वाला संघ परिवार, न्यूयॉर्क पहुंचते ही अपनी अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता साबित करने के लिए उन्हीं चर्चों के पादरियों को धोखे से अपने मंच पर बैठाने के लिए गिड़गिड़ाने लगता है।
- •पहचान छिपाने की मजबूरी: यदि संघ का कार्य सचमुच ‘विश्व कल्याण’ और ‘सत्य’ पर आधारित है, तो विदेशी मेहमानों को आमंत्रित करते समय यह क्यों छिपाना पड़ा कि मंच मोहन भागवत का है? किसी संगठन को अपने ही सर्वोच्च नेता का नाम छिपाकर मेहमान क्यों बुलाने पड़ रहे हैं?
- •सनातन के आत्म सम्मान की बलि: जिस सनातन धर्म ने दुनिया को बिना किसी पाखंड के शास्त्रार्थ और सत्य का संदेश दिया, उस परंपरा को संघ ने एक पीआर एजेंसी का तमाशा बना दिया है, जहाँ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विश्वसनीयता पाने के लिए झूठ और फरेब का सहारा लिया जा रहा है।
मैडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रवासी हिंदुओं ने पहले ही ‘RSS डज़ नॉट रिप्रेज़ेंट अस’ के नारे लगाकर भागवत को नकार दिया था, और रही-सही कसर रिवरसाइड चर्च की पादरी के इस खुलासे ने पूरी कर दी। विदेशी धरती पर ‘सर्टिफिकेट’ जुटाने की हताशा में संघ ने न केवल अपनी फजीहत कराई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि झूठ की नींव पर खड़े किए गए वैचारिक साम्राज्यों की पोल जब खुलती है, तो पूरी दुनिया के सामने केवल थू-थू ही हाथ लगती है।
घरेलू ध्रुवीकरण बनाम पश्चिमी आलिंगन: चर्च और पोप के साथ मोदी की कूटनीतिक ‘झप्पी’
पश्चिम के चर्च से सर्टिफिकेट पाने की यह लालसा केवल मोहन भागवत या न्यूयॉर्क के उनके संघी आयोजकों तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि यह उस गहरी औपनिवेशिक हीनभावना का हिस्सा है जो पूरे संघी मानस के भीतर पैठी हुई है। संघ के सबसे बड़े स्वयंसेवक और भारत के प्रधानमंत्री का ही हाल देख लीजिए—घरेलू जमीन पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ ‘जुबानी ध्रुवीकरण’ कर हिंदुओं को मूर्ख बनाने की राजनीति करने वाले नरेंद्र मोदी पश्चिम से लेकर भारत के चर्चों तक से ‘सद्भाव’ का सर्टिफिकेट पाने के लिए पोप के गले पड़ने से लेकर ईसाइयों से अपने पुराने रिश्तों की दुहाई देने तक का ढोंग रचते रहे हैं। पश्चिमी व अरब देशों से मैडल बटोरना भी उनकी इसी ‘संघी हीन भावना’ का द्योतक है।
भारत के भीतर ईसाई मिशनरियों, कन्वर्जन और चर्चों के खिलाफ अपने काडर को वैचारिक खुराक देने वाले संघ परिवार के सबसे प्रमुख स्वयंसेवक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिमी ईसाइयत के सर्वोच्च प्रतीकों के सामने नतमस्तक होना उसी दोहरे चरित्र की निरंतरता है।
- 30 अक्टूबर 2021 (वेटिकन सिटी): जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान रोम पहुंचे नरेंद्र मोदी सीधे वेटिकन सिटी के अपोस्टोलिक पैलेस पहुंचे। तय 20 मिनट की औपचारिक मुलाकात को 55 मिनट तक खींचते हुए उन्होंने कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस को गर्मजोशी से गले लगाया। मोदी ने उन्हें भारत आने का आधिकारिक न्योता दिया और वेटिकन की मुहर से अपनी वैश्विक स्वीकार्यता चमकाने की पूरी कोशिश की।
- 14 जून 2024 (अपुलिया, इटली): जी-7 आउटरीच समिट के दौरान मोदी एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर पोप फ्रांसिस से मिले। अंतरराष्ट्रीय कैमरों के सामने उन्होंने पोप को बांहों में भरकर आलिंगनबद्ध किया और बाद में सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए पोप के साथ अपनी ‘गहरी आत्मीयता’ और ‘वैश्विक शांति के साझा संकल्प’ का बखान किया।
- अप्रैल 2023 (नईदिल्ली – ईस्टरडिप्लोमेसी): विदेशी मंचों की इस छवि को घरेलू स्तर पर भुनाने के लिए मोदी ईस्टर के अवसर पर दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च जा पहुंचे, जहाँ उन्होंने पादरियों से मुलाकात की और चर्च के भीतर कैंडल जलाई—जबकि ठीक उसी दौर में देश के कई राज्यों में स्थानीय पादरियों और चर्चों पर संघ परिवार से जुड़े संगठनों द्वारा हमले और एफआईआर दर्ज कराई जा रही थीं।
निष्कर्ष:
यह विरोधाभास साफ दर्शाता है कि संघ का शीर्ष नेतृत्व—चाहे न्यूयॉर्क में पादरी एड्रिएन थॉर्न को धोखे से मंच पर बैठाने वाले मोहन भागवत हों या वेटिकन में पोप को गले लगाने वाले नरेंद्र मोदी—अपने घरेलू समर्थक हिंदुओं को ‘हिंदुत्व’ की अफीम चटाता है, लेकिन पश्चिमी क्रिश्चियन जगत की चापलूसी करने के लिए उसी ईसाई तंत्र के चरणों में ‘सर्टिफिकेट’ की गुहार लगाता है।
यह पाखंड सीधे तौर पर बेनकाब करता है कि संघ और भाजपा के लिए ‘हिंदू अस्मिता’ केवल घरेलू बाजार में बेचे जाने वाला ‘राजनीतिक उत्पाद’ है। भारत में आम हिंदुओं की भावनाओं को भड़काकर सत्ता की मलाई चाटने वाला यह कुनबा—न्यूयॉर्क में पादरी के पैरों में बैठने से लेकर रोम में पोप को ‘झप्पी’ देने तक—गोरे आकाओं की चापलूसी में सनातन के आत्मसम्मान को गिरवी रखने में एक पल नहीं हिचकिचाता। देश में धर्मांतरण और मिशनरियों के नाम पर हिंदुओं को मूर्ख बनाने वाले ये ‘स्वयंभू रक्षक’ विदेश पहुंचते ही उन्हीं चर्चों के आगे साष्टांग दंडवत होकर अपनी विश्वसनीयता की भीख मांगते नजर आते हैं।

जब तक आर एस एस जैसा संगठन है तब तक हिंदू समाज का भला नहीं हो सकता जय श्री राम 🙏
कभी भारत में भी आरएसएस का विरोध होता था आज भारत की दिशा और दशा आरएसएस तय कर रहा है जब तक किसी संगठन की आप सदस्य बनकर उसको जानते नहीं हो आपको उसके बारे में विरोध के स्वर लिखने में संयम रखना चाहिए विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन जो हमें सबसे अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा देता है
मुझे भगवान पर विश्वास है कि यह पार्टी और इसकी यह छुपी हुई विचारधारा अपनी मृत्यू स्वयं मरेगी। हर तरह की पैगंबरवादी सोच का नाश अंततः होना ही है। यह लोग बस अपनी हरकतों से इस नाश को टाल ही सकते हैं वह भी बस कुछ समय के लिए।
बस हमें जागरूक और सक्रिय रहना होगा। आपका धन्यावाद।