By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: भारत में ‘सूचना का अधिकार’ मरणासन्न हो गया है
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » प्रेरक व्यक्तित्व » भारत में ‘सूचना का अधिकार’ मरणासन्न हो गया है
जन समस्यान्यायपालिकाप्रेरक व्यक्तित्व

भारत में ‘सूचना का अधिकार’ मरणासन्न हो गया है

Vipul Rege
By Vipul Rege 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। भारत में सूचना के अधिकार का अजब हाल है। उत्तरप्रदेश में एक पत्नी इस अधिकार का इस्तेमाल कर पता लगा लेती है कि उसके पति का वेतन कितना है लेकिन इसी देश में एक आम आदमी भाजपा सांसद सनी देओल के कर्जे की नीलामी को लेकर अखबार में निकाले गए विज्ञापन को वापस लिए जाने का कारण पता नहीं लगा पाता। सूचना का अधिकार अब ताकतवर नहीं रहा है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल-2023 आने के बाद ये चिंता जताई जा रही है कि ये एक्ट सूचना के अधिकार (RTI) के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित हो सकता है।

पिछले दिनों अभिनेता और सांसद सनी देओल की फिल्म ‘ग़दर 2’ रिलीज होते ही बड़ी हिट हो गई। फिल्म हिट होते ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा को याद आया कि वह सनी को 56 करोड़ का क़र्ज़ देकर भूल गई है। फिर बैंक ने अख़बार में सनी के बंगले की नीलामी का विज्ञापन अख़बार में छपवाया। विज्ञापन जारी होते ही देशभर में हंगामा मचा। विपक्ष ने भी सरकार पर तलवार खींच ली। विज्ञापन को चौबीस घंटे भी नहीं बीते और बैंक ने कहा कि सनी बकाया रकम वापस करने के लिए तैयार हो गए हैं। इसके बाद बैंक विज्ञापन को गलती बताकर वापस ले लेता है। इस गोरखधंधे को देख एक नागरिक परेशान हो जाता है और सूचना के अधिकार के तहत जानना चाहता है कि विज्ञापन वापस क्यों लिया गया।

इस पर बैंक जानकारी देने से मना करते हुए कहता है कि थर्ड पार्टी इन्फॉर्मेशन साझा नहीं की जा सकती है। सर्वविदित है कि सूचना का अधिकार सन 2005 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार लेकर आई थी। जब ये कानून लागू हुआ था, तब इसे ‘सनशाइन कानून’ कहा गया था। हालाँकि इसके लागू होने पर देश के आम नागरिकों को इसका वैसा लाभ नहीं मिला, जैसी आशा थी। सन 2014 में जब देश में नरेंद्र मोदी सरकार आई तो सूचना का अधिकार शक्तिशाली होने के बजाय और कमज़ोर होता चला गया। मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में  22 जुलाई, 2019 को सूचना का अधिकार (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित किया, जिसका उद्देश्य सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 में संशोधन करना था।

निष्क्रिय भाजपा सांसद अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल से कर्ज के 56 करोड़ वसूलने के लिए बंगले की नीलामी का विज्ञापन समाचार पत्रों में बैंक ऑफ बड़ोदा निकालता है।देशभर में इसे लेकर हल्ला मच जाता है।इसके बाद बैंक इस नीलामी के विज्ञापन को चूक बतला कर वापस ले लेता है।मैनें बैंक में #RTI… pic.twitter.com/NofOGzATSn

More Read

राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
नाटक खत्म हो चुका है
38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!
— Kunal Shukla (@kunal492001) September 25, 2023

विपक्षी नेताओं और कानून के जानकारों का मानना था कि आरटीआई कानून में संशोधन करने के बाद इसके दुरुपयोग के रास्ते खोल दिए गए। संशोधन विधेयक के प्रावधानों को न तो सार्वजनिक किया गया और न ही आम जनता की राय ली गई। देश के पहले सूचना आयुक्त हबीबुल्लाह ने उस समय कहा था कि ‘इससे  सूचना आयुक्त कमजोर हो जाएंगे। उनकी नियुक्ति से लेकर वेतन-भत्ते तक सब सरकार तय करेगी। पहले सरकार के पास यह अधिकार नहीं था। इससे आयुक्तों की स्वतंत्रता को खतरा हो सकता है।’ जुलाई 2019 में लोकसभा और राज्यसभा में ये संशोधन बिल पास करवा लिया गया था।

कई आरटीआई एक्टिविस्ट और विपक्ष ने ये कहते हुए इस संशोधन का विरोध किया कि नए संशोधन के बाद आरटीआई उतना ताकतवर नहीं रह गया है, जितना पहले था। बदलाव के बाद सूचना के अधिकार के संस्थागत ढांचे पर सरकार की निगरानी होगी जबकि पहले ये स्वतंत्र रूप से काम कर रही थी। संशोधन के बाद के विश्लेषण से ये बात सामने आई कि अधिनियम की धारा 8 (1) (जे) के तहत व्यक्तिगत जानकारी होने के आधार पर आरटीआई खारिज करने के मामले बढ़ते चले गए। आम आदमी के सामने संशोधन एक बड़ा काँटा बनकर उभरा। संशोधन से सबसे बड़ी राहत सरकार और सरकारी मशीनरी को मिल गई क्योकि कभी शक्तिशाली रहा ये कानून अब बच्चों के खेल जैसा हो गया है।

Digital Personal Data Protection Bill is an oblique attempt to further undermine the landmark Right to Information Act and should be withdrawn.

Modi’s govt’s working is totally opaque. It has consistently weakened the RTI and now creating more exceptions through DPDP Bill. pic.twitter.com/YgoPGcYNqd

— D. Raja (@ComradeDRaja) July 31, 2023

प्रधानमंत्री मोदी के डिग्री संबंधी विवाद को हम कैसे भूल जाए। उच्च न्यायालय में गुजरात विश्वविद्यालय तर्क देता है  कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून का इस्तेमाल किसी की ‘बचकाना जिज्ञासा’ को संतुष्ट करने के लिए नहीं किया जा सकता। यदि कोई नेता या देश का आम नागरिक प्रधानमंत्री की डिग्री संबंधी जिज्ञासा शांत करना चाहता है तो न्यायालय उसे  ‘बचकाना जिज्ञासा’ कैसे कह सकता है ? जाहिर है कि देश के नेता और सरकारी मशीनरी को विधेयक में संशोधन होने से बहुत राहत मिल गई है। सन 2020 में कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिये बनाए गए आरोग्य सेतु एप को लेकर विवाद हुआ। आरोग्य सेतु ऐप किसने बनाया इस बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने सूचना आयोग को कोई जानकारी नहीं दी थी।

इसके बाद एक नागरिक सौरव दास ने आरटीआई अधिनियम के तहत शिकायत दायर की।  ऐसे कितने ही मामले हैं, जो ये बताते हैं कि संशोधन के बाद आरटीआई का कानून बिना दांत और नाख़ून का कानून बनकर रह गया।  ग्रेटर नोएडा निवासी और पर्यावरण कार्यकर्ता विक्रांत तोगड़ ने सूचना के अधिकार के तहत जानना चाहा कि एम केयर्स फंड को अब तक कितना करोड़ रुपया दान दिया गया। इस पर पीएमओ ने कहा कि आरटीआई के एक ही आवेदन में कई विषयों से संबंधित सवाल पूछे गए हैं,और उन्हें हर विषय के लिए अलग से भुगतान करना चाहिए, इसलिए उन्हें जानकारी नहीं दी जा सकती है। पीएमओ ने यह भी तर्क दिया कि पीएम केयर्स फण्ड आरटीआई एक्ट, 2005 के तहत पब्लिक अथॉरिटी नहीं है इसलिए इसकी जानकारी देना उसके लिए कोई बाध्यता नहीं है।

The DPDP Bill has many problematic provisions that will restrict citizens’ access to personal information & will be used to target the opposition, journalists, research academics etc, posting my objections that discusses these issues ⁦@JohnBrittas⁩ ⁦@jawharsircar⁩ pic.twitter.com/626WtovszO

— Karti P Chidambaram (@KartiPC) August 11, 2023

सूचना के अधिकार को कमज़ोर करने की रही सही कसर डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल-2023 ने पूरी कर दी है। ये बिल अगस्त में पास हो गया है।  इसके प्रावधान के मुताबिक, अगर किसी कंपनी द्वारा यूजर्स का डाटा लीक किया जाता है और कंपनी द्वारा ये नियम तोड़ा जाता है तो उसपर 250 करोड़ रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।  विपक्ष का कहना है कि इससे कानून और कमजोर होगा। आम नागरिक के लिए लाया गया ये अधिकार अब बहुत कमज़ोर बन कर रह गया है। एक तरफ ये सरकार पारदर्शिता की बात करती है लेकिन दूसरी तरफ पारदर्शिता को समाप्त करने के लिए हर जतन करने को तैयार दिखती है।  

Vipul Rege September 26, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Bjp, Congress, Modi government, Narendra modi, NDA, RTI, upa government

Related

इसे नाटक मत बनाइए, यह कानूनी कार्यवाही है…जब सुनवाई के दौरान बेंच और सॉलिसिटर जनरल में हो गई तीखी बहस

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नफरती भाषणों को...

September 26 2023

राम मंदिर ट्रस्ट को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने भेजा मानहानि व अदालती अवहेलना का लीगल नोटिस।

विशेष संवाददाता नई दिल्ली / अयोध्या | 23 जुलाई 2026...

September 26 2023

एक धुर्त नेता की कुंडली से खुलता उसका चरित्र!

2014 में एक फिल्म आई थी, Hate Story 2. फिल्म...

September 26 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपराधिक रिट याचिका स्वीकार करने वाले है सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई!

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

September 26 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संपादकीय

राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!

November 21, 2026
देश

‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?

November 20, 2026
संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संपादकीय

38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

November 20, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?