संदीप देव। #UGC कानून पर ‘संघावत’ का बयान पढ़िए और ठीक से समझिए कि भाजपा की मोदी सरकार इसे सोच-समझकर लाई है, न कि एक्सिडेंटल!
हिंदुओं के लिए ‘सुपारी किलर’ की भूमिका में आ चुके संघी-भाजपाई-सरकारी हिंदू अपने ‘पसमांदा सुल्तान’ का बचाव करने के लिए कभी कांग्रेस नेता दिग्गज सिंह तो कभी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर ठीकरा फोड़ कर आपको जो उल्लू बनाने की कोशिश कर रहे थे, ‘संघावत’ ने उन सुपारीबाज संघियों की पोल खोल दी है UGC कानून का समर्थन करके।

आपको संघ की पहली जनसंघ-जनता पार्टी सरकार द्वारा गठित पहला अल्पसंख्यक आयोग और पहला जातिवादी मंडल आयोग के उदाहरण से लेकर आजतक भाजपा शासन में बने जातिवादी कानूनों के उदाहरण के द्वारा बार-बार समझाता रहा हूं। फिर समझिए संघ हिंदुओं को जातियों में बांटकर अमेरिका की ‘क्रिटिकल रेस थ्योरी’ को भारत में लागू कर रहा है! अमेरिका के पालतू संघी भारत की सबसे बड़ी गद्दार कौम बन चुकी है!
आंखें खोलिए अन्यथा अपने बच्चों के संहार के लिए आप स्वयं दोषी होंगे!
