By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Movie Review : सैंतीस साल से फरार सुकुमार कुरुप को पुलिस आज भी ख़ोज रही है
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाॅप कल्चर » मूवी रिव्यू » Movie Review : सैंतीस साल से फरार सुकुमार कुरुप को पुलिस आज भी ख़ोज रही है
Movie Zone

Movie Review : सैंतीस साल से फरार सुकुमार कुरुप को पुलिस आज भी ख़ोज रही है

Vipul Rege
By Vipul Rege 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। अपराधियों का संसार विचित्र होता है। कुछ अपराधी अपने पेशे को कला और स्वयं को कलाकार के रुप में देखते हैं। अपराध करना और पुलिस को चकमा देना उनके लिए बहुत से सांसारिक सुखों से बढ़कर आनंद देने वाला काम होता है। भारत के इतिहास में ऐसे अनेक अपराधी हुए हैं। इनमे नटवरलाल, चार्ल्स शोभराज के बाद एक और अपराधी का नाम लिया जा सकता है और उसका नाम है सुकुमार कुरुप। नटवरलाल जीवन के अंतिम प्रहर में जो फरार हुआ, तो उसकी मृत्यु तक पुलिस उसे खोज नहीं सकी थी। ऐसे ही कुरुप को तो पुलिस कभी छू भी नहीं सकी थी। तेलुगु फिल्मों के निर्देशक श्रीनाथ राजेंद्रन ने इस चतुर अपराधी पर ‘कुरुप’ नामक अत्यंत मनोरंजक फिल्म का निर्माण किया है।

ओटीटी मंच : Netflix

अंग्रेज़ी के एक शब्द ‘फ्यूजिटिव’ के कई अर्थ होते हैं। जैसे भगोड़ा, पलायक आदि। अपितु जब हम नटवरलाल, शोभराज और कुरुप के अपराधी जीवन को देखते हैं तो ये अर्थ व्यापक नहीं लगते। आख़िरकार पुलिस हिरासत से भाग निकलना एक कला ही तो है, भले ही वह बुरी हो। फ्यूजिटिव शब्द के सही अर्थ को जानना हो तो इन अपराधियों का जीवन पढ़ने की आवश्यकता होगी।

सुकुमार बचपन से ही आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके पिता ने उसे इस आशा में भारतीय वायु सेना में भेजा कि सैनिकों की संगत में उसका चरित्र सुधर जाएगा। अपितु सुकुमार जन्मजात अपराधी था। एक बार वह सेना से छुट्टी लेकर घर गया और लौटकर ही नहीं आया। उसने अपनी आत्महत्या की झूठी खबर फैलाई और अपनी प्रेमिका को लेकर पर्शिया चला गया।

More Read

₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

वहां से कुरुप पुनः भारत लौटा और एक बार फिर आठ लाख के बीमे की रकम के लिए खुद को मृत सिद्ध किया। उसने किसी और व्यक्ति को मरवाकर  ये सिद्ध कर दिया कि मरने वाला कुरुप है। उसके साथी की कुछ गलतियों से एक पुलिस अधिकारी उसके पीछे लग जाता है लेकिन उसे कभी पकड़ नहीं पाता। चालाक कुरुप हमेशा उससे एक कदम आगे ही रहता है।

इस सत्य कथा पर अभिनेता दुलकर सलमान को लेकर निर्देशक श्रीनाथ राजेंद्रन ने एक ऐसी फिल्म बनाई है, जिसकी ग्रिप में दर्शक जकड़ा जाता है। दस्तावेजों के आधार पर मनोरंजक कथा बनाना इतना आसान नहीं होता। स्क्रिप्ट बहुत कैची बनानी पड़ती है। इस फिल्म में निर्देशक कथा को कुरुप की सत्य कथा के अनुसार ही चलाता है। फिल्म का ओपनिंग सीन पुलिस अधिकारी कृष्णदास पर खुलता है।

कृष्णदास सेवानिवृत्त होने जा रहा है। उसकी आलमारी की सफाई करते समय एक पुलिस अधिकारी को वह डायरी मिलती है, जिसमे कुरुप की पूरी कहानी लिखी है। यही से कहानी फ्लैशबेक में जाती है। ये फ्लैशबैक बिना ब्रेक का होता है। वर्तमान फिल्मों में फ्लैशबैक को टुकड़ों में बाँट दिया जाता है, जिससे कई बार दर्शक को झुंझलाहट होती है। इस फिल्म में कमियां खोजने पर नहीं मिलेगी।

इसके कलाकारों ने दर्शनीय अभिनय किया है। दुलकर सलमान कुरुप के किरदार के प्रति दर्शकों की रुचि जगाते हैं। ऐसा अचूक अभिनय हिन्दी पट्टी के अभिनेताओं में बहुत ही कम देखने को मिलता है। ऐसा अभिनय करने के लिए समर्पण की आवश्यकता होती है। पुलिस अधिकारी कृष्णदास का किरदार करने वाले इन्द्रजीथ सुकुमारन बराबरी से दुलेकार को टक्कर देते हैं।

शाइन टॉम चाको इन सब कलाकारों में अलग ही स्थान रखते हैं। भासी पिल्लई के चरित्र को वे अनूठे ढंग से प्रस्तुत करते हैं। शोभिता धुलिपाला ने कुरुप की प्रेमिका के रुप में अनूठा अभिनय किया है। ये फिल्म कई कारणों से देखे जाने योग्य है। निर्देशक ने कुरुप का सही चरित्र प्रस्तुत किया है। उस अपराधी की कुत्सित मानसिकता, पुलिस से आँख-मिचौनी खेलने का उसका ढंग, विपरीत परिस्थितयों में भाग निकलने का हुनर बहुत ही बारीक़ी से प्रस्तुत किया गया है।

Presenting You The Highest Indian Grosser @ Middle East Boxoffice For 2021!

Second Time A Malayalam Movie Holding The Year Title @ GCC After #Lucifer (2019) #Kurup Middle East Gross $3.3Million ₹24.65cr !@dulQuer #DulquerSalmaan pic.twitter.com/ytedeGE6GH

— Kurup Movie (@KurupMovie) December 27, 2021

पटकथा लेखक के.एस.अरविन्द ने पब्लिक डोमेन में उपलब्ध जानकारियों और पुलिस दस्तावेजों के आधार पर कुरुप के जीवन की कल्पना की है, जो कि एक प्रशंसनीय कार्य है । इस सुंदर फिल्म में उनका योगदान बहुत बड़ा है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म तेलुगु के साथ हिन्दी भाषा में भी उपलब्ध है।

यदि आप सत्य कथाओं पर आधारित आपराधिक कथाओं को पसंद करते हैं और बहुत ही सुंदर अभिनय देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपको तुरंत देखनी चाहिए। बच्चों के लिए इस फिल्म में कुछ भी नहीं है। फिल्म मेकिंग के विद्यार्थियों को तो ये फिल्म ज़रुर देखनी चाहिए। कुरुप अब भी जीवित है और इस समय उसकी आयु लगभग 86 वर्ष की हो चुकी है। जब नटवरलाल की मृत्यु हुई तो सन 2009 में उसके परिवार का स्पष्टीकरण आया था कि अब वह जीवित नहीं है। सुकुमार कुरुप को लेकर अब तक ऐसा कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

Vipul Rege January 5, 2022
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Box office, Director: Srinath Rajendran, Dulquer Salmaan, Indian Malayalam-language, Kurup movie, Movie Review by Vipul Rege, Netflix, netflix movie release, Tollywood

Related

‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!

इंडिया स्पीक डेली सिनेमा डेस्क। सिनेमा केवल रील पर दौड़ती...

January 5 2022

Movie review जोहर की ये फिल्म ‘worst’ यानि निकृष्टतम है

फिल्म परिवार के साथ न देखें

July 28 2023

Movie Review ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ एंटरटेनर है, एंगेजिंग है लेकिन गहरी नहीं

दर्शक वर्ग ने भी इसे एक औसत सीरीज बताया है।

January 25 2024

Movie Review: आर आर आर ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस रौंद डाला है

राजामौली आपको आपके टिकट के मूल्य से दुगना मनोरंजन देते...

March 25 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!

November 22, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?