By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: विचार: इस्लामी राजनीति की केंद्रीय समस्या, असदुद्दीन ओवैसी का बयान त्रुटिपूर्ण और भटकाने वाला
Share
Notification
Latest News
रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
Movie Zone SDEO's Story
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
Movie Zone SDEO's Story
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
Movie Zone SDEO's Story
अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!
संपादकीय
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा » विचार: इस्लामी राजनीति की केंद्रीय समस्या, असदुद्दीन ओवैसी का बयान त्रुटिपूर्ण और भटकाने वाला
राजनीतिक व्यक्तित्व

विचार: इस्लामी राजनीति की केंद्रीय समस्या, असदुद्दीन ओवैसी का बयान त्रुटिपूर्ण और भटकाने वाला

ISD News Network
By ISD News Network 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

शंकर शरण।  यही इस्लामी राजनीति की केंद्रीय और विश्वव्यापी समस्या है। इसलिए तसलीमा जैसे मुसलमानों पर भी जानलेवा हमले होते हैं। ऐसा दोहरा मापदंड मानवता कब तक झेल पाएगी? ‘आइ लव मोहम्मद’ और ‘आइ लव मोदी’ की असदुद्दीन ओवैसी की तुलना त्रुटिपूर्ण और भटकाने वाली है। जो प्रश्न तसलीमा जैसे मुस्लिमों ने अपने अध्ययन, अवलोकन और जीवन भर के अनुभवों से उठाए हैं, वे कोई अपवाद नहीं हैं।

मुस्लिम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि ‘इस देश में ‘आइ लव मोदी’ तो बोल सकते हैं, पर ‘आइ लव मोहम्मद’ नहीं।’ उनकी यह बात सही है कि मोदी ही नहीं, बल्कि मोहम्मद के प्रति भी प्रेम व्यक्त करने की वही स्वतंत्रता होनी चाहिए, किंतु तुलना के लिए दिया गया उदाहरण अनुपयुक्त है।

ओवैसी भूल जाते हैं कि जब तसलीमा नसरीन जैसा कोई मोहम्मद के प्रति उदासीनता दिखाता है तो उसका क्या हश्र होता है। जब तसलीमा अपनी पुस्तक विमोचन में हैदराबाद गई थीं, तब ओवैसी की पार्टी के कार्यकर्ताओं और छोटे ओवैसी यानी अकबरुद्दीन ने उन पर जानलेवा हमला किया था और कहा था कि ‘अगली बार वे जिंदा बचकर नहीं जाएंगी।’ क्या तसलीमा का हैदराबाद जाना, वहां अपनी पुस्तक के समारोह में भाग लेना अथवा अपने जीवन के अनुभवों और अध्ययन के निष्कर्ष लिखना गैर-कानूनी था?

ओवैसी के रुख से लगता है कि जो वे चाहें, वही होना चाहिए। एक बौद्धिक नेता होने के कारण ओवैसी यह बखूबी समझते हैं कि ऐसी मनमानी या दोहरापन किसी भी समाज के लिए अहितकर है। इससे सामुदायिक सद्भाव और मेल-जोल खंडित होता है। वे अपने लोकसभा क्षेत्र के मुसलमानों ही नहीं, हिंदुओं के भी प्रतिनिधि हैं। तब चुन-चुन कर कानून की दुहाई देना उन्हें विश्वसनीय नहीं बना सकता। ‘आइ लव मोहम्मद’ के मामले में कानूनी आधार को लाने पर उचित प्रतिरूप मोदी नहीं, बल्कि तसलीमा नसरीन हो सकती हैं। एक आत्म-कथात्मक निबंध में तसलीमा ने कई उदाहरण देकर यह कहा था कि उन्हें मोहम्मद के दावों पर विश्वास नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने मोहम्मद के प्रति उदासीनता व्यक्त की। यदि किसी को मोहम्मद से मोहब्बत करने का अधिकार है, तो उनसे असहमत होने का भी अधिकार मिलना चाहिए।

More Read

साहब अच्छे एक्टर नहीं!
हाँक सके सो हाँक!
संघ परिवार: किस का पैरोकार?
सत्ता की हनक, मकर संक्रांति का भोज और मेरी रोकी गई रिपोर्ट: सज्जन कुमार के दौर का आँखों देखा सच!


तसलीमा ने इस बात को नैतिक और सैद्धांतिक रूप से भी रखा था कि ‘कोई भी व्यक्ति आलोचना से ऊपर नहीं है-न कोई इंसान, न कोई संत, न कोई मसीहा, न कोई प्रोफेट, न गाड। संसार को बेहतर बनाने के लिए हर तत्व का आलोचनात्मक परीक्षण आवश्यक है।’ उनकी यह बात कानूनसम्मत ही नहीं, मानवीय अस्मिता का आधार है। उपनिषद से लेकर प्लेटो और श्रीअरविंदो जैसे मनीषियों ने प्रश्न उठाने, आलोचना करने का स्वागत किया है। कठिन से कठिन, असुविधाजनक प्रश्न उठाने के लिए यमराज नचिकेता की प्रशंसा करते हुए कहते हैं: ‘तुम्हारे जैसे प्रश्न उठाने वाले हुआ करें।’ जब यूरोप चर्च की जकड़ से निकला, तभी उसकी सर्वतोमुखी उन्नति हुई।

ज्ञान-विज्ञान का अभूतपूर्व विकास हुआ। अभी भी अधिकाशं आविष्कार उसी समाज में हो रहे हैं, जहां प्रश्न उठाने की स्वतंत्रता है। पूरा मुस्लिम जगत इसमें सिफर रहा है। अनेक मुस्लिम देश अत्यंत समृद्ध हैं, पर वहां ज्ञान-विज्ञान में योगदान सदियों से शून्य है। ठीक उसी कारण से, जो तसलीमा पर छोटे ओवैसी के हमले से जुड़ा है।

भारतवासियों का ही नहीं, पूरी मानवता का हित इसी में है कि सबको समान अधिकार हो। किसी महापुरुष से, किसी किताब से, किसी सिद्धांत से प्रेम करने का ही नहीं, उससे असहमत होने का भी। किसी को ऐसा अधिकार नहीं हो सकता, जो दूसरों को न मिले। यदि ओवैसी किसी व्यक्ति को पसंद करते हैं, तो दूसरों के लिए भी उसी व्यक्ति को पसंद न करने का समान अधिकार भी है। अन्यथा यह दूसरों पर अपनी पसंद थोपना हो जाएगा। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एकतरफा नहीं होती। जैसा जार्ज आरवेल ने कहा था: ‘यदि स्वतंत्रता का कोई अर्थ है तो वह यही है कि वह बातें कहने का अधिकार हो जो लोग सुनना नहीं चाहते।’ यानी असुविधाजनक सत्य।

यही बात ‘आइ लव मोहम्मद’ वाले मामले को सही संदर्भ में रखती है। मोहम्मद साहब की जीवनी (सीरा) में उनके जीवन भर के कथनों और कार्यों का पूर्ण विवरण है। उनके आदेशों और कर्मों से उन्हें सबके लिए अपना प्रिय पात्र बनाना मुश्किल है, विशेषकर काफिरों यानी गैर-मुस्लिमों और इस्लाम को त्यागने वालों के लिए।

चूंकि ओवैसी कोई कट्टरपंथी मौलाना नहीं, इसलिए कानूनी और गैर-कानूनी ही नहीं, बल्कि मानवीय-अमानवीय, नैतिक-अनैतिक, न्यायपूर्ण-अन्यायपूर्ण जैसी सच्चाइयों को भी समझते होंगे। किसी फेथ के ठीक विपरीत भी फेथ और समुदाय हैं। दुनिया में बुतशिकन ही नहीं, बुतपरस्त भी हैं। सभी मानव हैं। मानवता के दो नैतिक मानक नहीं हो सकते, जैसे कोई मानव शरीर दो हृदयों के साथ नहीं जी सकता। मानवता का हृदय, उसके नैतिक, बौद्धिक मानदंड एक ही हो सकते हैं। मानवता का भाग होने के नाते सभी समुदायों के लिए एक ही स्वर्णिम नियम है: ‘दूसरों के साथ वैसा ही करो, जैसा तुम चाहते हो कि वे तुम्हारे साथ करें।’

ओवैसी को भी उसी निष्ठा से इस स्वर्ण नियम का पालन करना चाहिए, जितनी तसलीमा करती हैं। जैसा मोदी के समर्थक और विरोधी, दोनों करते हैं। राजनीतिक, कानूनी और नैतिक विषयों की एक लंबी लिस्ट है, जिसमें अधिकांश मुस्लिम नेता एक विशेषाधिकारयुक्त दृष्टिकोण अपनाते हैं। वे अलग, ऊंचा व्यवहार पाने का दावा करते हैं-कानून और संविधान से ऊपर। इसमें संविधान, राष्ट्रगान, योग आदि विषय आ जाते हैं। जिसे वे अन्य धर्मों के प्रतीक मानकर घृणित शब्दों में संबोधित करते हैं। यही इस्लामी राजनीति की केंद्रीय और विश्वव्यापी समस्या है।

इसलिए तसलीमा जैसे मुसलमानों पर भी जानलेवा हमले होते हैं। ऐसा दोहरा मापदंड मानवता कब तक झेल पाएगी? ‘आइ लव मोहम्मद’ और ‘आइ लव मोदी’ की असदुद्दीन ओवैसी की तुलना त्रुटिपूर्ण और भटकाने वाली है। जो प्रश्न तसलीमा जैसे मुस्लिमों ने अपने अध्ययन, अवलोकन और जीवन भर के अनुभवों से उठाए हैं, वे कोई अपवाद नहीं हैं। दिनों-दिन नए-नए मुस्लिम लेखक और वक्ता उससे भी अधिक सीधे प्रश्न उठा रहे हैं, किंतु धमकियों और हिंसा के अलावा उलमा या मुस्लिम नेताओं के पास कोई उत्तर नहीं। यह स्थिति लंबे समय तक स्थिर नहीं रह सकती। ओवैसी और अन्य मुस्लिम नेताओं को इस पर न्यायसंगत और तर्कसंगत रूप से विचार करना होगा, क्योंकि ऐसे प्रश्न नए नहीं हैं।

साभार

ISD News Network October 14, 2025
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: islamic agenda, Owaisi, Shankar Sharan, shankar sharan story

Related

आरंभ से अब तक की यात्रा में ‘अटल’ माइलस्टोन!

सदेह ‘अटल’ का अनन्त गमन के लिए विदेह होना तय...

October 14 2025

देवेंद्र पांडेय बने सर्वजन सनातन पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष; सनातन समर्थकों में खुशी की लहर

वाराणसी। सर्वजन सनातन पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति...

October 14 2025

कांग्रेस ने दी पहली नौकरी पक्की की गारंटी

आज राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा...

October 14 2025

अलविदा ‘नेता जी’!

हेमंत शर्मा। वे अन्तिम समाजवादी थे।उनके बाद सिर्फ़ नाम की...

October 14 2025

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

राजनीतिक व्यक्तित्व

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 30, 2026
संघवाद

हाँक सके सो हाँक!

September 22, 2026
संघवाद

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026
SDEO's Storyराजनीतिक व्यक्तित्वसंपादकीय

सत्ता की हनक, मकर संक्रांति का भोज और मेरी रोकी गई रिपोर्ट: सज्जन कुमार के दौर का आँखों देखा सच!

August 21, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?