By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: नीट प्रश्न पत्र लीक विवाद राजद की देन !
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » मुद्दा » नीट प्रश्न पत्र लीक विवाद राजद की देन !
न्यायपालिकामुद्दा

नीट प्रश्न पत्र लीक विवाद राजद की देन !

अर्चना कुमारी
By अर्चना कुमारी 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

अर्चना कुमारी बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि नीट-यूजी 2024 के कथित पेपर लीक के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी के राजद नेता तेजस्वी यादव से जुड़े अधिकारियों के साथ संबंध हैं और इसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

  पटना में सिन्हा ने दावा किया कि राजद नेता तेजस्वी यादव से जुड़ा एक अधिकारी नीट-यूजी 2024 के कथित पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी सकिंदर प्रसाद यादवेंदु के साथ लगातार संपर्क में था।

उन्होंने कहा कि राजद नेता से जुड़े अधिकारी और मुख्य आरोपी के बीच संबंधों की गहन जांच की जानी चाहिए।   यादवेंदु समस्तीपुर जिले का रहने वाला है।  

सिन्हा ने कहा, ‘‘तेजस्वी यादव से जुड़ा एक अधिकारी सकिंदर के लिए पटना और अन्य स्थानों के गेस्ट हाउसों में ठहरने की व्यवस्था करता था।

More Read

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!
सच्चाई बोलने की कीमत या प्रशासनिक असंवेदनशीलता? रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले एयर चीफ की विदाई परंपरा पर सरकारी ताला!
दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!

मेरे पास उन संदेशों का विवरण है जो अधिकारी ने सकिंदर के ठहरने की व्यवस्था करने के लिए संबंधित व्यक्तियों को भेजे थे।’’ उन्होंने कहा कि उनके पास वह मोबाइल नंबर है जिससे यादवेंदु के ठहरने के लिए संदेश भेजे गए थे।

‘‘इसकी गहन जांच होनी चाहिए। राजद नेता (तेजस्वी प्रसाद) इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।’’ उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ’पूरे घटनाक्रम से पता चलता है कि राजद नेता किस तरह भ्रष्ट आचरण में लिप्त हैं।

ऐसी खबरें हैं कि आरोपी रांची में न्यायिक हिरासत के दौरान लालू प्रसाद से जुड़ा था।’ बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पिछले महीने नीट-यूजी 2024 के कथित पेपर लीक की जांच के सिलसिले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में परीक्षार्थी, उनके माता-पिता और गिरोह का मास्टरमाइंड सकिंदर प्रसाद यादवेंदु शामिल थे।

  ‘जांच के दौरान ईओयू के अधिकारियों ने छह पोस्ट-डेटेड चेक बरामद किए जो अपराधियों के पक्ष में जारी किए गए थे, जिन्होंने कथित तौर पर परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए थे।’’ उन्होंने कहा कि जांचकर्ता संबंधित बैंकों से खाताधारकों के बारे में विवरण का पता लगा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि ईओयू ने सात और उम्मीदवारों को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। नीट-यूजी 2024 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर किया गया था।

नीट-यूजी 2024 का परिणाम 4 जून को घोषित किया गया था। परिणाम घोषित होते ही छात्रों ने अनियमितता के आरोप लगाए, जब इस साल 67 छात्रों ने नीट-यूजी परीक्षा में टॉप किया। साथ ही बिहार में प्रश्न पत्र लीक के दावे भी किए गए। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर उपजे विवाद के बीच उम्मीदवारों के एक समूह ने नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘ऐसा संदेह है कि बिहार के चार लोगों सहित नौ अभ्यर्थियों, जिन्हें पहले ही ईओयू द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, ने कथित तौर पर पर मई में परीक्षा आयोजित होने से एक दिन पहले पटना के पास एक ‘सुरक्षित घर’ में परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर प्राप्त किए थे।

’’ पूछताछ के दौरान उम्मीदवारों ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता ने प्रश्नपत्रों के लिए 30-30 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया था। डीआइजी ने कहा था कि लेन-देन के सबूत भी मिले हैं और जांच के दौरान छह पोस्ट-डेटेड चेक भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘ईओयू के अधिकारियों ने एक घर से आंशिक रूप से जले हुए प्रश्नपत्र भी बरामद किए हैं।’’ डीआइजी ने कहा था, ‘‘हमने एनटीए से संदर्भ प्रश्न पत्र मांगे हैं। इसने अब तक इसका जवाब नहीं दिया है।

एक बार जब हमें एनटीए से संदर्भ प्रश्न पत्र मिल जाएंगे तो हम जले हुए प्रश्न पत्र को उसकी जांच के लिए उचित फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेज देंगे।’

’ ईओयू के सूत्रों ने यह भी बताया कि जांच से पता चला है कि नीट-यूजी प्रश्न पत्र और उनके उत्तर परीक्षा से पहले लगभग 35 उम्मीदवारों को प्रदान किए गए थे। बिहार के विभिन्न स्थानों से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवारों को पटना के रामकृष्ण नगर में एक किराए के आवास पर लाया गया था, जहां उन्हें प्रश्न पत्र और उत्तर प्रदान किए गए।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने किराए के उक्त परिसर में तलाशी ली थी और मोबाइल फोन, प्रवेश पत्र और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए थे।

अर्चना कुमारी June 21, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: आरजेडी, नीत, बीजेपी

Related

कन्हैया कुमार पर ‘हमले’ का एक आरोपी गिरफ्तार !

अर्चना कुमारी दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट...

June 21 2024

वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ को कहा झूठा, राफेल की सच्चाई बताने वालों को कुचल देगी कांग्रेस!

भारतीय सुरक्षा को शक्ति प्रदान करने वाली राफेल डील को...

June 21 2024

राहुल गांधी ने मोदी की योजना को लगाया पलीता!

इंडिया स्पीक डेली संपादकीय। नयी दिल्ली: भारतीय राजनीति का रंगमंच...

June 21 2024

पर्सनल लॉ से होने वाली 15 समस्याएं

अश्विनी उपाध्याय :- देश में अलग-अलग “पर्सनल लॉ” लागू होने...

June 21 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

मुद्दा

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!

November 21, 2026
मुद्दा

रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!

November 2, 2026
मुद्दा

सच्चाई बोलने की कीमत या प्रशासनिक असंवेदनशीलता? रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले एयर चीफ की विदाई परंपरा पर सरकारी ताला!

October 31, 2026
खोजी आलेखन्यायपालिका

दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!

October 29, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?