By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Movie Review : ‘धमाका’ बड़ी ही निष्क्रिय फिल्म सिद्ध हुई
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाॅप कल्चर » मूवी रिव्यू » Movie Review : ‘धमाका’ बड़ी ही निष्क्रिय फिल्म सिद्ध हुई
Movie Zone

Movie Review : ‘धमाका’ बड़ी ही निष्क्रिय फिल्म सिद्ध हुई

Vipul Rege
By Vipul Rege 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। कार्तिक आर्यन एक स्वाभाविक अभिनेता हैं किन्तु वे ऐसे किरदार में फिट नहीं बैठते, जैसा उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘धमाका’ में किया है। वे हल्की-फुल्की मनोरंजक फिल्मों के नायक हैं, ऐसे गंभीर एक्ट तो उनके कॅरियर को लील जाएंगे। शुक्रवार को प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ‘धमाका’ बड़ी ही निष्क्रिय फिल्म सिद्ध हुई है। ऐसे बचकाना निर्देशकों के साथ उभरते हुए कलाकारों को काम नहीं करना चाहिए। बॉक्स ऑफिस पर ये धमाका दर्शक सुनेंगे, इसकी संभावनाएं कम ही दिखाई देती है।

ओटीटी मंच : नेटफ्लिक्स

 

दक्षिण भारतीय फिल्मों को जमकर दोह लेने के बाद बॉलीवुड कोरियाई सिनेमा से माल चुरा रहा है। धमाका एक कोरियाई फिल्म ‘द लाइव टेरर’ पर आधारित है। निर्देशक राम माधवानी ने इसका बहुत ही लचर भारतीयकरण किया है। देखा जाए तो बॉलीवुड के निर्देशक चोरी भी कायदे से नहीं कर पाते। किसी दक्षिण भारतीय फिल्म को जस का तस परोसने में इनको कोई कठिनाई नहीं होती लेकिन एक कोरियाई फिल्म को जस की तस नहीं परोसा जा सकता। उसकी कथा को भारत के संदर्भों और प्रतीकों में गढ़ना पड़ता है, जो बॉलीवुड के बुते की बात नहीं है।

More Read

₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

सलमान खान की पिछली फिल्म ‘राधे’ बॉक्स ऑफिस पर फेल रही थी। उसकी कहानी भी एक कोरियाई फिल्म से चुराई गई थी। धमाका एक ऐसे पत्रकार की कहानी है, जिसे एक आतंकी का कॉल आता है। वह आतंकी मुंबई का एक ब्रिज उड़ाने की धमकी दे रहा है। ब्रेकिंग के लालच में चैनल आतंकी से सौदा करता है और उससे बातचीत करने के लिए पत्रकार अर्जुन पाठक को ऑन एयर बैठाता है। कुछ देर में पता चलता है कि ये कोई आतंकी नहीं है बल्कि एक ऐसा युवा है, जिसके पिता ब्रिज पर काम करते हुए मारे गए थे और उनको मुआवजा नहीं दिया गया था।

इसका बदला लेने के लिए उसने न केवल ब्रिज पर बम लगा दिए हैं बल्कि कुछ नागरिकों को भी बंधक बना लिया है। अर्जुन को पता चलता है कि उसके इयरफोन में आतंकी ने बम लगा दिया है और अब उसे उसकी सारी बात माननी होगी। चैनल चाहता है कि अर्जुन आतंकी को गिरफ्तार करवा दे, ताकि उसका श्रेय चैनल ले सके। ये एक ऐसी कहानी है, जिसमे सैकड़ों लूप होल्स सहज ही दिखाई दे जाते हैं। फिल्म की अधिकांश कहानी स्टूडियो के भीतर ही चलती है। बहुत कम शॉट आउटडोर के लिए गए हैं। ऊपर से कथा में कोई आकर्षण ही नहीं दिखाई देता।

निर्देशन में ऐसी ग्रिप नहीं है कि एक चलताऊ कहानी को देखने लायक बना सके। जब आप एक आम आदमी को आतंकी बना देते हैं तो कथा का आकर्षण वही समाप्त हो जाता है और वह एक उबाऊ आर्ट फिल्म की ओर मुड़ने लगती है, जिनका शत-प्रतिशत अंत दुःखद ही होता है। शुरुआती आधे घंटे में ही दर्शक की रुचि फिल्म से समाप्त हो जाती है। निर्देशक ने कम बजट में फिल्म बनाने की कोशिश की है और मुंह की खाई है। आउटडोर के दृश्य बहुत नकली प्रतीत होते हैं। फिल्म का मुख्य खलनायक अंत तक दिखाई नहीं देता।

और जब वह क्लाइमैक्स में सामने आता है तो पता चलता है कि एक निहायत ही कमज़ोर अभिनेता को एक महत्वपूर्ण भूमिका दे दी गई। कार्तिक आर्यन एक उभरते हुए सितारे हैं। उनको अब सोच-समझकर फ़िल्में साइन करनी चाहिए। करण जौहर से हुए विवाद ने उन्हें बहुत नुक़सान पहुंचाया है। उस विवाद के बाद शाहरुख़ खान की एक बड़ी फिल्म भी उनसे छीन ली गई। ‘धमाका’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। ये असफलता कार्तिक को बहुत कष्ट देगी क्योंकि इससे उनको बड़ी अपेक्षाएं थी। एक बहुत कमज़ोर फिल्म ने उनकी स्थिति फिल्म उद्योग में और कमज़ोर कर दी है। कार्तिक के प्रशंसकों के लिए ये बड़ा आघात है।

Vipul Rege November 24, 2021
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Bollywood Movie Review, Kartik Aaryan, Movie Review by Vipul Rege, netflix movie release, ott movie release, Ram Madhvani

Related

डेनियल क्रेग की विदाई एक सुंदर ‘स्वान सान्ग’ बनकर परदे पर उभरती है

मेडलिन बॉन्ड के लिए शुरु से ही रहस्य के कुहासे...

October 1 2021

Movie Review: ‘मिथ्या’ दर्शक को सस्पेंस में नहीं डालती, बल्कि खीज पैदा करती है

आधे-अधूरे अंत के साथ मिथ्या समाप्त हो जाती है।

February 24 2022

Movie Review : सैंतीस साल से फरार सुकुमार कुरुप को पुलिस आज भी ख़ोज रही है

कुरुप अब भी जीवित है और इस समय उसकी आयु...

January 5 2022

Movie Review :क्रिश्चियन बेल के कारण दर्शक की रुचि अंत तक बनी रहती है

प्रेम कहानी और कथानक को कॉमिक टच दिया गया है।

July 7 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!

November 22, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?