By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: ‘शक्ति-साधना और आज्ञाचक्र की वैज्ञानिकता’ माता कात्यायनी (आदि शक्ति का छठा रूप)
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » ‘शक्ति-साधना और आज्ञाचक्र की वैज्ञानिकता’ माता कात्यायनी (आदि शक्ति का छठा रूप)
सनातन हिंदू धर्म

‘शक्ति-साधना और आज्ञाचक्र की वैज्ञानिकता’ माता कात्यायनी (आदि शक्ति का छठा रूप)

Kamlesh Kamal
By Kamlesh Kamal 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

कमलेश कमल. पराम्बा शक्ति पार्वती के नौ रूपों में छठा रूप कात्यायनी का है। अमरकोष के अनुसार यह पार्वती का दूसरा नाम है। ऐसे, यजुर्वेद में प्रथम बार ‘कात्यायनी’ नाम का उल्लेख मिलता है।

ऐसी मान्यता है कि देवताओं का कार्य सिद्ध करने के लिए आदि शक्ति देवी-रूप में महर्षि कात्यायन के आश्रम पर प्रकट हुईं। महर्षि ने उन्हें अपनी कन्या माना, इसलिए उनका अभिधान ‘कात्यायनी’ हुआ। पाठकों को यह जानना चाहिए कि महिषासुर नामक असुर का वध करने वाली माता भी यही हैं, हालाँकि इसका भी प्रतीकात्मक महत्त्व है।

पृथ्वी की ही भाँति कात्यायनी को स्थितिज्ञापक संस्कार से युक्त, धरा-सी धीर, प्रेममयी और क्षेममयी माना गया है। वह सत्त्व, दया, ममत्व और शक्ति की पराकाष्ठा है, संभवतः इसीलिए पराम्बा है। पृथिवी सूक्त के प्रथम मंत्र में ही कहा गया- ‘सत्यं बृहदऋतमुग्रं दीक्षा तपो ब्रह्म यज्ञः पृथिवीं धारयन्ति।

सा नो भूतस्य भव्यस्य पत्न्युरूं लोकं पृथिवीः नः कृणोतु।।’(अथर्व. 12.11) अर्थात् सत्य, वृहद ऋतम्,उग्रता, दीक्षा, तप, ब्रह्म,यज्ञ, यह धर्म के सात अंग पृथिवी को धारण करते हैं औऱ यह पृथिवी हमारे भूत-भविष्य औऱ वर्तमान तीनो कालों की रक्षिका व पालिका है। कात्यायनी माता में यही गुण हैं।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

प्रतीकात्मक चित्र में माँ के हाथ में कमल और तलवार शोभित है। प्रतीकों पर ग़ौर करें, तो तलवार शक्ति का प्रतीक है और कमल संस्कृति का। तात्पर्य यह कि इन दोनों के माध्यम से यह दिखाने कि कोशिश है कि आदिशक्ति संस्कृति से मिल रही हैं; साधक की सांस्कृतिक चेष्टा सफलीभूत हो रही है।

इसमें साधक का ध्यान आज्ञा-चक्र पर रहता है, जो दोनों भृकुटियों के मध्य, मस्तक के केंद्र में अवस्थित है जहाँ तिलक लगाया जाता है। यह आज्ञा चक्र ‘आत्म-तत्त्व’ का भी परिचायक है। विदित हो कि योगसाधना में इस आज्ञा चक्र का अतीव महत्वपूर्ण स्थान माना गया है।

योग साधना और विज्ञान में एक अद्भुत साम्य देखिए कि हज़ारों वर्षों से साधकों ने इसे दो पंखुड़ियों वाले कमल के रूप में अनुभूत किया एवं अब आधुनिक विज्ञान कहता है कि यह स्थान दो अतिमहत्त्वपूर्ण ग्रन्थियों (पीनियल और पिट्यूटरी- pineal and pitutary) के मिलन का बिंदु है।

विज्ञान कहता है कि pitutary gland ही master gland है जो सभी ग्रंथियों को आदेश देता है। हमारे युवजनों को यह जानना चाहिए कि साधकों ने सदा से यही कहा है और इसका नाम ही आज्ञा-चक्र रखा है। आर्ष ग्रन्थों को पलटकर तो देखें– यह लिखा है कि आज्ञा-चक्र मन की हलचलों एवं बुद्धि को पूर्णतः प्रभावित करता है।

इसी तरह pineal gland एक harmone का secretion करता है जिसका नाम melatonin है। इस द्रव्य को ‘cerebrospinal fluid’ भी कहा जाता है। इन दो ग्रन्थियों को सनातनी साधकों ने इड़ा और पिंगला कहा। प्रतीकों में इसे गंगा और यमुना कहा गया और इनके बीच प्रवाहित एक अदृश्य नाड़ी को सरस्वती (सुषम्ना) कहा गया।

ध्यान दें कि जो आधुनिक विज्ञान अँगरेज़ी में आज कह रहा है, वह सनातन संस्कृति के ग्रंथों में संस्कृत में लिखा है। यह ऐसा ही है जैसे हमारे ऋषि-मुनियों ने प्रतीकों में कहा कि सूरज सात अश्व वाले रथ में बैठकर आता है और आधुनिक विज्ञान ने कहा कि सूर्य की किरणों में सात रंग होते हैं(VIBGYOR)। ध्यातव्य यह भी है कि आधुनिक शोध से अब पता चला कि अपनी आकाशगंगा में jupiter सबसे बड़ा ग्रह है जबकि हज़ारों वर्ष पूर्व के आर्ष-ग्रन्थों ने इसे बृहस्पति और गुरू कहा गया। ‘गुरू’ का अर्थ भारी या बड़ा है।

उपर्युक्त विवेचन के आलोक में यह उद्धृत करना समीचीन होगा कि आज्ञा-चक्र सत् चित् और आंनद का केंद्र है। नैतिक शक्ति, तर्क शक्ति एवं विवेक शक्ति के जागरण का इससे सीधा संबंध है। हमने देखा कि विज्ञान भी कहता है कि pitutary gland ही सबको नियंत्रित करता है।

इसके जागरण से मनुष्य की मेधा अतीव तीव्र हो जाती है एवं वह सब कुछ भली प्रकार देख और समझ सकता है। यह ज्ञान का आना साधुओं की भाषा में ‘ज्ञान-नेत्र’ का खुलना है। अब इस विद्या के सबसे बड़े योगी तो शिव हैं, तो उनका ज्ञान चक्र सृष्टि में सबसे अधिक खुला हुआ है।

प्रतीक के रूप में आज्ञा चक्र के पास उन्हें एक और नेत्र दिखाया गया, जिसे शिव का तीसरा नेत्र कहा गया। अस्तु, शिव को त्रिनेत्र कहने का आशय है कि बहिर्चक्षुओं के अतिरिक्त उनके पास एक आभ्यन्तरिक चक्षु या जाग्रत प्रज्ञा-चक्षु भी है।

निष्कर्षत:, वाक् पर ऐसा अधिकार कि श्रोता उसे आदेश की भाँति ले – यह सिद्धि आज्ञा-चक्र के जागरण से संभव है। मान्यता है कि परिपूर्ण आत्मदान करने वाले ऐसे मनस्वी साधकों की साधना फलीभूत होती है और दत्तचित्त भक्तों को माँ कात्यायनी की कृपा से इस चक्र पर सिद्धि मिलती है।

जो साधक ‘शब्द-साधना’ या ‘मंत्र’ का आश्रय लेते हैं, उनके लिए माँ कात्यायनी की आराधना का मंत्र है :
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना । कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।

Kamlesh Kamal April 18, 2021
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Maa Katyayani, navratri, navratri 2021, माता कात्यायनी

Related

बाहू किले की काली मां”(3000 वर्ष प्राचीन) जम्मू की अधिष्ठात्री देवी मां

डॉ विनीता अवस्थी । जम्मू से 1 घंटे की दूरी...

April 18 2021

Hindutva

पहले संपूर्ण पृथ्वी पर मात्र सनातन धर्म ही था!

हमारा धर्म पहले संपूर्ण धरती पर व्याप्त था। पहले धरती...

April 18 2021

अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू !

अर्चना कुमारी अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस 29 जून से...

June 16 2024

कृष्ण के प्रेम में देह नहीं थी! जिसको समझना केवल योगियों के बस में है।

मधुसूदन व्यास। कृष्ण के व्यक्तित्व की विशेषता है,जो मिला उसे...

April 18 2021

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Kamlesh Kamal
मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिला निवासी कमलेश कमल ITBP में कमांडेंट होने के साथ हिंदी के प्रसिद्ध लेखक भी हैं। उनका उपन्यास ऑपरेशन बस्तर : प्रेम और जंग' अब तक पांच भाषाओं में प्रकाशित हो चुकी है।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?