By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: प्रेम के अवतार प्रभु श्रीराम
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » प्रेम के अवतार प्रभु श्रीराम
सनातन हिंदू धर्म

प्रेम के अवतार प्रभु श्रीराम

Sneha Gautam
By Sneha Gautam 9 Min Read
Share
9 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित: ‘रामहि केवल प्रेमु पिआरा’– श्रीराम का प्रेम सूर्य के प्रकाश के समान सबके लिये समान रूप से विद्यमान है। संसार के विकारों से मुक्त होकर निर्मल मन से प्रेमपूर्वक जो श्रीराम की आराधना करते हैं, श्रीराम स्वयं उन्हें अपने प्रेम का पात्र बना लेते हैं। जनमानस में श्रीराम के चरित्र, मर्यादा, वचन-परायणता, दयालुतापूर्ण व्यवहार इत्यादि गुणों की भले ही अधिक चर्चा होती है, लेकिन श्रीराम को एकमात्र चीज से प्यार है- और वह है ‘प्रेम’। जो जानने वाले हैं या जो जानना चाहते हैं, वे ही इस मर्म को जान सकते हैं।

रामहि केवल प्रेमु पिआरा।
जानि लेउ जो जाननिहारा।।

(रा०च०मा० २।१३७।१)

इस मर्म को जानकर श्रीराम की प्रेमपूर्वक आराधना करने से हमारे हृदय में श्रीराम का प्रेमावतार हो सकता है। जिसके माध्यम से हम न केवल अपने आराध्य के प्रति प्रेम को बल्कि हमारे सांसारिक सम्बन्धों में प्रेम को भी परिभाषित कर सकते हैं।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

श्रीराम का प्रेमावतार – श्रीराम को कैसे प्रकट या प्राप्त किया जा सकता है, इसका एक सरल उपाय भगवान् शंकर बताते हैं। एक बार रावण के अत्याचार से व्याकुल होकर पृथ्वी सहित सब देवता अपनी रक्षा के लिये श्रीविष्णु से प्रार्थना करना चाहते हैं। वे विचार करते हैं कि प्रभु को अपनी वेदना सुनाने कहाँ जायें। इस दौरान कोई उनके धाम वैकुण्ठपुरी जाने को कहता, तो कोई कहता कि प्रभु तो क्षीरसागर में निवास करते हैं।

बैठे सुर सब करहिं बिचारा।
कहँ पाइअ प्रभु करिअ पुकारा ॥
पुर बैकुंठ जान कह कोई।
कोउ कह पयनिधि बस प्रभु सोई।

(रा०च०मा० १।१८५।१-२)

भगवान् शंकर पार्वतीजी से कहते हैं कि जिस समय सभी देवता ‘प्रभु कहाँ मिलेंगे’ इस प्रश्न में उलझे हुए थे, उस समय मैं भी वहाँ था। अवसर पाकर मैंने देवताओं से कहा कि ईश्वर तो देश, काल, दिशा, विदिशा से परे सब जगह समान रूप से व्यापक हैं। वे प्रेमपूर्वक स्मरण करने से वैसे ही प्रकट होते हैं, जैसे अव्यक्त रूप से सर्वत्र व्याप्त ‘अग्नि’ प्रकट हो जाती है।

तेहिं समाज गिरिजा मैं रहेऊँ ।
अवसर पाइ बचन एक कहेऊँ ॥

हरि ब्यापक सर्बत्र समाना।
प्रेम तें प्रगट होहिं मैं जाना ॥

देस काल दिसि बिदिसिहु माहीं।
कहहु सो कहाँ जहाँ प्रभु नाहीं ॥

अग जगमय सब रहित बिरागी।
प्रेम तें प्रभु प्रगटइ जिमि आगी ॥

(रा०च०मा १। १८५।४-७)

शंकरजी कहते हैं कि मेरी बातों को सुनकर ब्रह्माजी सहित सभी पुलकित होकर नेत्रों में प्रेमाश्रु लिये हाथ जोड़कर ‘जय जय सुरनायक जन सुखदायक प्रनतपाल भगवंता’ की स्तुति करते हुए श्री हरि को प्रसन्न एवं प्रकट करने में सफल होते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप श्रीराम का अवतार होता है।

श्रीराम के प्रेमकी विशेषताएँ:

१. श्रीराम को केवल प्रेम प्यारा है। अपने भक्तों के साथ उनका प्रेमका नाता है। श्रीराम भक्तों से प्रेम पाकर उनके वश में हो जाते हैं। श्री हनुमान्जी की भक्ति इसका एक उदाहरण है।

सुमिरि पवनसुत पावन नामू ।
अपने बस करि राखे रामू ॥

(रा०च०मा० १ । २६ । ६)

२. श्रीराम को प्रेम करने वालों को उनके पास जाना नहीं पड़ता है। बल्कि श्रीराम अपने प्रेम करने वाले विभिन्न ऋषि-मुनियों के आश्रम तथा अहल्या, केवट, जटायु, शबरी, सुग्रीव एवं हनुमान्-जैसे भक्तों के पास स्वयं चलकर जाते हैं।

३. सामान्यतः यह कहा जाता है कि अपने इष्ट को सहज प्रसन्न करने के लिये उनसे अकारण प्रेम करना चाहिये। मगर श्रीराम अपने भक्तों के सकारण प्रेम को भी स्वीकारते हैं। श्रीराम से प्रेम करने वाले अधिकांश लोग उनसे अकारण नहीं; बल्कि सकारण प्रेम करते हैं। श्रीराम से प्रेम करने वाला हर व्यक्ति उनसे कुछ-न-कुछ अपेक्षा के साथ ही प्रेम करता है। जैसे दशरथजी को जीवन का आधार चाहिये तो कौसल्या को वात्सल्य का प्यार, कैकेयी को यश चाहिये तो सीता को सर्वस्व, भरत को सेवा चाहिये तो लक्ष्मण को सान्निध्य, ऋषियों को सुरक्षा चाहिये तो विश्वामित्र को यज्ञकी रक्षा, अहल्या को स्वीकार चाहिये तो केवट को उद्धार, शबरी को प्रतीक्षा से मुक्ति चाहिये तो मुनियों को मुक्ति की युक्ति, सुग्रीव को सहयोग चाहिये तो विभीषण को सम्मान तथा अंगद को शरण चाहिये तो हनुमान्जी को शरणागति । इस तरह श्रीराम से प्रेम करने वाला हर व्यक्ति उनसे कुछ-न-कुछ अपेक्षा रखता है और श्रीराम उनके प्रेम का मान रखकर सबकी अपेक्षा सहर्ष पूर्ण करते हैं। एक मनुष्य के रूप में हम भी सबसे सकारण प्रेम करते हैं। हमारे लिये किसी पर अकारण प्रेम लुटाना या तो बहुत कठिन है या असम्भव । अतः सकारण प्रेम के अभ्यासी हम-जैसे लोगों के लिये श्रीराम का प्रेम एक सरल एव श्रेष्ठ आश्रय है।

४. श्रीराम सहज कृपालु हैं। वे निर्मल प्रेम के पूर्व हैं तथा अपने भक्तों पर अकारण कृपा बरसाते हैं। उनका स्वभाव बहुत कोमल है। सकल विश्व के मालिक होकर भी वे किसी से कोई कठोर बात नहीं कहते।

अति कोमल रघुबीर सुभाऊ ।
जद्यपि अखिल लोक कर राऊ॥

(रा०च०मा०५।५७।५)

एक मनुष्य के रूप में हम सबसे जाने-अनजाने अपराध होता रहता है। श्रीराम ऐसे स्वामी हैं, जो अपराधी पर भी क्रोध नहीं करते।

मैं जानउँ निज नाथ सुभाऊ ।
अपराधिहु पर कोह न काऊ ॥

(रा०च०मा० २।२६०।५)

इसलिये श्रीराम को प्रेम करना एवं उनसे प्रेम पाना औरों की तुलना में ज्यादा आसान है। इस सत्य को जानकर हमें श्रीराम के प्रेमकी विशेषताओं को समझना एवं उसी के अनुसार उनके प्रेमपात्र बनने का प्रयास करना चाहिये।

५. ऐसा भी नहीं कि श्रीराम सबका प्रेम स्वीकार करते हैं। वे प्रेम-निवेदन को अस्वीकार करने में भी विख्यात हैं। इसके लिये हमें सकारण प्रेम एवं सकाम प्रेम में अन्तरको समझकर श्रीराम से प्रेम करना चाहिये। जब श्रीराम की सुन्दरता से मोहित एवं काम के वशीभूत होकर शूर्पणखा अपने स्वाभाविक रूप से अलग छलपूर्वक सुन्दर रूप बनाकर श्रीराम से प्रेम-याचना करती है। तब श्रीराम शूर्पणखा के छल, कपट एवं प्रपंच से भरे कामयुक्त प्रेम को अस्वीकार कर देते हैं; क्योंकि श्रीराम के प्रेमपात्र बनने के लिये केवल एक ही पात्रता है और वह है- निर्मल मनसे उनके प्रति प्रेम एवं भक्तिभाव रखना। श्रीराम स्वयं कहते हैं- मुझे कपट, छल, छिद्र नहीं भाते।

निर्मल मन जन सो मोहि पावा।
मोहि कपट छल छिद्र न भावा ॥

(रा०च०मा०५।४४।५)

अतः श्रीराम सकारण प्रेम को तो स्वीकार करते हैं, लेकिन सकाम प्रेम को नहीं। श्रीराम प्रेम के ऐसे अवतार हैं, जिन्हें प्राप्त करने के लिये केवल निर्मल मन की आवश्यकता है।

६. श्रीराम अपने प्रेम करने वालों को सामर्थ्यवान् एवं आत्मनिर्भर बनाते हैं। जिन्हें भी एक बार श्रीराम का प्रेम मिल जाता है, बाद में उन्हें और कुछ पाने की इच्छा शेष नहीं रह जाती। श्रीराम अपने प्रेम करने वालों को इतना पूर्ण बना देते हैं कि उन्हें बाद में श्रीराम की प्रत्यक्ष उपस्थिति या सान्निध्य की भी आवश्यकता नहीं होती। वह व्यक्ति राममय हो जाता है एवं अपने शेष जीवन में श्रीराम की नित्य उपस्थिति की अनुभूति करता है।

७. राम के प्रेम के अद्वितीय प्रभाव को हनुमान्जी के व्यक्तित्व के माध्यम से भी आसानी से समझा जा सकता है। हनुमान्जी बल, बुद्धि एवं विद्या के निधान हैं। लेकिन उन सबका प्रभावी उपयोग करने का सामर्थ्य वे श्रीराम से प्राप्त करते हैं। श्रीराम के प्रेम के कारण ही वे जग में संकटमोचक के नाम से ख्याति प्राप्त करते हैं। श्रीराम अपने सान्निध्य एवं प्रेम से हनुमान्जी को अपने समान ही तेजस्वी बनाते हैं। आज हनुमान्जी का श्रीराम से स्वतन्त्र स्वयंका एक विशिष्ट अस्तित्व है। आज वे जगभर में श्रीराम के समान ही भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।

इस तरह श्रीराम का प्रेम लोगों को मोह एवं आसक्ति से दूर करके एक पूर्ण एवं सामर्थ्यवान् व्यक्ति बनाता है। हम सबको भी सकारण प्रेम का अभ्यास है। इसलिये मन में कारण लेकर प्रेम करना हो तो श्रीरामजी से श्रेष्ठ और कोई नहीं है। श्रीराम का प्रेम अमोघ है। वह कभी निष्फल नहीं होता।

श्रीराम कृपालु हैं। उन्हें केवल प्रेम ही प्यारा है।

जय सिया राम

Sneha Gautam December 27, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: dharma, hindu, sanatan, Sanatan Hindu Dharma, सनातन हिंदू धर्म

Related

॥ श्री हनुमते नम: ॥ 🌿
🌿🌼 श्री हनुमान चालीसा (भावार्थ एवं गूढार्थ सहित भाग – ११) 🌼🌿

श्वेता पुरोहित :- लाय सजीवन लखन जिवाये।श्री रघुबीर हरषि उर...

December 27 2024

उत्तम दान की महत्ता त्याग में है, न कि संख्या में

श्वेता पुरोहित। महाराज युधिष्ठिर कौरवों को युद्ध में पराजित करके...

December 27 2024

असम राज्य के 7 वर्षीय छात्र अथर्व कश्यप सहित 49 छात्रों ने सनातन धर्म का मार्ग अपनाया

काशी के श्रीविद्यामठ में पण्डित श्री रामचन्द्र देव जी सहित...

December 27 2024

वाल्मीकि रामायण (भाग 3)

सुमंत विद्वांस महर्षि ऋष्यश्रृंग के मार्गदर्शन में श्रेष्ठ ब्राह्मणों ने...

December 27 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?