By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: राम मंदिर भूमि पूजन से बौखलाए जेहादी! मंदिर और हिंदू नेताओं को मारने आया था ISI आतंकी!
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » अपराध » राम मंदिर भूमि पूजन से बौखलाए जेहादी! मंदिर और हिंदू नेताओं को मारने आया था ISI आतंकी!
अपराध

राम मंदिर भूमि पूजन से बौखलाए जेहादी! मंदिर और हिंदू नेताओं को मारने आया था ISI आतंकी!

Archana Kumari
By Archana Kumari 8 Min Read
Share
8 Min Read
ram mandir
ram mandir
SHARE

अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन किए जाने के बाद इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया ( ISIS) से जुड़े आतंकी देश भर में बम धमाका करके बड़े पैमाने पर जान -माल की क्षति पहुंचाना चाहते हैं । उनके निशाने पर राम मंदिर, कुछ हिंदूवादी नेता तथा राजधानी का भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहां वह सीरियल बम धमाका या फिर फिदायीन हमला करके भारी तबाही मचाना चाहते हैं। ऐसे ही मंसूबे लिए दिल्ली पहुंचे इस्लामिक स्टेट खुरासान गुट समर्थक एक आतंकी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने  इस आतंकी के कब्जे से दो कूकर में रखे गए 15 किलो विस्फोटक, दो आईईडी, बाइक,पिस्तौल तथा कारतूस बरामद किया है।
  
दिल्ली पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल की टीम स्वतंत्रता दिवस पर हमले के खतरे को ध्यान में रखते हुए पहले से अलर्ट पर थी। इस बीच शुक्रवार देर शाम को सूचना मिली कि आईएसआईएस का एक संदिग्ध आतंकी धौला कुआं के पास किसी से मिलने आएगा। यह भी जानकारी दी गई कि यहां से वह करोल बाग की तरफ रिज रोड जाएगा। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पुलिस टीम पहुंची और इलाके को घेर लिया । कुछ देर बाद पुलिस टीम ने जब बाइक सवार संदिग्ध आतंकी को देखा तो उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर अचानक गोली चला दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की तरफ से भी गोली चलाई गई और इस दौरान पुलिस टीम उसे काबू करने में कामयाब रही। करीब 8 राउंड गोलियां चली।

दबोचे गए आतंकी की तलाशी में IED यानी Improvised Explosive Device (IED) समेत भारी संख्या में विस्फोटक बरामद हुआ। जहां से इस आतंकी को पकड़ा वहां से कुछ ही दूरी पर बुद्धा जयंती पार्क और आर्मी पब्लिक स्कूल है।  इस आतंकी से आईईडी बरामद होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद स्पेशल सेल और बम डिस्पोजल स्क्वॉयड आईईडी को लेकर बुद्धा जयंती पार्क पहुंच गई।

इस बीच मौके पर डॉग स्क्वॉयड की टीम पहुंची और इलाके का मुआयना किया। जगह जगह दिल्ली पुलिस तथा फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी तैनात हो गए। दिल्ली पुलिस ने इस आतंकी को पकड़ने के बाद नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) को मौके पर बुलाया, जिन्होंने अथक मेहनत के बाद आईईडी को डिफ्यूज किया।

More Read

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के खुलासे पर पुलिसिया घेराबंदी नाकाम: सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस के नोटिस को ‘Overkill’ बताते हुए किया रद्द, पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को मिला ‘Absolute Protection’!
सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

बाद में इस आतंकी को लोधी कॉलोनी के स्पेशल सेल दफ्तर ले जाया गया। जहां उससे स्पेशल सेल समेत कई अन्य जांच एजेंसियों ने पूछताछ शुरू की। दबोचे गए आतंकी ने कभी अपना नाम मोहम्मद मुस्तकीम खान, अब्दुल युसूफ तो कभी अबू युसूफ बताया । उसने अपने घर के पते के तौर पर भी कई स्थानों का उल्लेख किया। कभी अपना घर बलरामपुर बताया तो कभी गाजियाबाद तो कभी उधम सिंह नगर।

वैसे पुलिस ने दावा किया कि आतंकी आईएसआईएस से जुड़ा है और यूपी के बलरामपुर का रहने वाला है। उसने शुरुआती पूछताछ में जांच एजेंसियों को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में सख्ती बरतने पर खुलासा किया कि उसके निशाने पर राम मंदिर, कुछ हिंदूवादी नेता तथा दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके थे। राम मंदिर भूमि पूजन के एक महीने के भीतर ही उसे वारदात को अंजाम देना था। उसने आतंकी घटना की करवाई को अंजाम देने के लिए दिल्ली के कुछ स्थानों की रेकी भी की थी।

पकड़े गए इस आतंकी ने राजधानी के किन-किन इलाकों में रेकी की और कौन -कौन बड़ा चेहरा उसके निशाने पर था, इस बारे में वह गोल मटोल और भ्रमित करने वाला जवाब दे रहा है। उसने यह जरूर स्वीकार किया कि वह लोन वुल्फ अटैक करने आया था। इस तरह के हमले में एक ही आतंकी शामिल होता है और वो छोटे हथियारों का इस्तेमाल करता है, लिहाजा उसे पकड़ पाना मुश्किल होता है।

लोन वुल्फ’ अटैक का सीधा मतलब है ऐसा घातक हमला जिसे बिना टीम के अंजाम दिया जाता है। एक अकेला आतंकी पूरे हमले को अंजाम देता है। इस हमले के मॉड्यूल में अकेला आतंकी ही ऐसे हमले को अंजाम दे सकता है, जिसमें वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचा सके। दरअसल ‘लोन वुल्फ’ अटैक भेड़िए की तरह अकेले हमला करने की रणनीति है और इस अटैक में छोटे हथियारों, चाकुओं, ग्रेनेड का इस्‍तेमाल किया जाता है। ये ग्रुप लीडर से जुड़े बिना हमला करते हैं।

सूत्रों ने दावा किया है कि इस आतंकी के संपर्क में दो से तीन आतंकी हैं जो इसी तरह के मंसूबे लिए उत्तर प्रदेश तथा कुछ अन्य राज्यों में छिपे हो सकते हैं। इस वजह से दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस समेत कुछ अन्य राज्य को भी अलर्ट किया है । साथ ही पुलिस की एक टीम बलरामपुर भेजी गई है इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सुरक्षा चाक-चौबंद किए जाने के अलावा मुंबई में होने वाले गणेश चतुर्दशी उत्सव के दौरान सुरक्षा बढ़ाए जाने का अनुरोध मुंबई पुलिस से किया है।

डीसीपी प्रमोद कुशवाहा का कहना है कि यह आतंकी पिछले 10 सालों से आईएसआईएस से जुड़ा हुआ था। इसके संपर्क में कुछ विदेशी हैंडलर तथा कमांडर थे। इनमें से यूसुफ अल हिंदी तथा अबू हुजेफा मारे जा चुके हैं जबकि पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान से नया अमीर इस आतंकी को अब लगातार कमांड कर रहा था। आरोपी शादीशुदा है और परिवार में पत्नी तथा चार बच्चे हैं। साथ ही वह एक दुकान भी चलाता है।

इस आतंकी की योजना पत्नी तथा बच्चों के साथ आईएसआईएस में भर्ती होकर आतंकी गतिविधियों में शामिल होना था। पुलिस ने दावा किया कि इस आतंकी ने खुद से आई ईडी बनाए थे तथा गांव में कब्रिस्तान के पीछे इसका ट्रायल भी किया था।

पूछताछ के दौरान अबू यूसुफ ने बताया कि पिछले कई सालों से वह खुरासान मॉड्यूल से जुड़ा है। पहले वह आईएसआईएस के कमांडर यूसुफ-अल-हिंद के सीधे संपर्क में था। सीरिया में उसके मारे जाने के बाद वह अबू हुजेफा (पाकिस्तानी) के संपर्क में आया। लेकिन पिछले साल ड्रोन हमले में अबू हुजेफा भी मारा गया। अब अबू यूसुफ नए आकाओं के संपर्क में था। उनके आदेश पर आईईडी बनाकर यह दिल्ली पहुंचा था। लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही दबोचकर एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि विदेशी हैंडलर भारत में आतंकी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दे चुके थे लेकिन वह कोई आतंकी घटना को अंजाम दे पाता उससे पहले ही उसे धर दबोचा गया। दिल्ली पुलिस ने इस आतंकी को कोर्ट में पेश कर 7 दिनों का रिमांड लिया है ताकि उसके पूरे मंसूबों को उजागर किया जा सके।

Archana Kumari August 22, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: major terror attack, Ram mandir, Ram mandir ayodhya, Ram mandir issue, Ramjanmabhoomi- Babri Masjid

Related

Sushil kumar

रात भर करवट बदलता रहा सुशील!

अर्चना कुमारी। पहलवान सागर हत्याकांड को लेकर पकड़े गए ओलंपियन सुशील...

August 22 2020

लापता पुजारी का शव लोहे की टंकी से बरामद !

अर्चना कुमारी। एक और पुजारी की हत्या हो गई। कांग्रेस...

August 22 2020

वसीम रिजवी के खिलाफ दायर याचिका खारिज !

अर्चना कुमारी। वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण सिंह बने नए...

August 22 2020

talak

तलाक, तलाक ,तलाक ,तीन तलाक !

अर्चना कुमारी। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी तलाक देने...

August 22 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Archana Kumari
राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक अपराध संवाददाता के रूप में कार्य का अनुभव। अर्चना विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज़ चैनल में काम कर चुकी हैं। फिलहाल स्वतंत्र पत्रकारिता।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
अपराध

लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?

October 18, 2026
डिजिटल मीडियान्यायपालिका

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के खुलासे पर पुलिसिया घेराबंदी नाकाम: सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस के नोटिस को ‘Overkill’ बताते हुए किया रद्द, पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को मिला ‘Absolute Protection’!

October 14, 2026
अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?