By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: अमर बलिदानी राजा शंकर शाह कुँवर रघुनाथ शाह
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » इतिहास » अमर बलिदानी राजा शंकर शाह कुँवर रघुनाथ शाह
इतिहास

अमर बलिदानी राजा शंकर शाह कुँवर रघुनाथ शाह

Dr. Mahender Thakur
By Dr. Mahender Thakur 9 Min Read
Share
9 Min Read
SHARE

चन्द्रशेखर पटेल, जबलपुर

पूजे न शहीद गए तो फिर, यह पंथ कौन अपनाएगा?

तोपों के मुँह से कौन अकड़ अपनी छातियाँ अड़ाएगा?

चूमेगा फन्दे कौन, गोलियाँ कौन वक्ष पर खाएगा?

More Read

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ज़मीन दान में मिली या खरीदी गयी?
जौहर पर स्वरा भास्कर का बौद्धिक दिवालियापन: क्या 20 टके की ‘रखैल’ बनना स्वीकार्य था?
1761 में शाह वलीउल्लाह, 1952 में हिंदू महासभा: भारत की संप्रभुता से दो ऐतिहासिक विश्वासघात!
हिंदू महासभा ने 1952 के आम चुनावों में अंग्रेज़ों से मदद मांगी थी। एक गुप्त चिट्ठी से खुला राज।

अपने हाथों अपने मस्तक फिर आगे कौन बढ़ाएगा?

पूजे न शहीद गए तो फिर आजादी कौन बचाएगा?

फिर कौन मौत की छाया में जीवन के रास रचाएगा?

पूजे न शहीद गए तो फिर यह बीज कहाँ से आएगा?

धरती को माँ कह कर, मिट्टी माथे से कौन लगाएगा? (श्रीकृष्ण सरल की कविता)

सन 1857 पूरे भारत में स्वतंत्रता संग्राम की अलख जग चुकी थी। एक रोटी और एक कमल के साथ यह संदेश पूरे देश भर में फैलाया जा चुका था कि अब हमें आजाद होना है और अंग्रेजी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। इसके लिए सशस्त्र संघर्ष भी करना पड़े तो हम करेंगे और उसकी तैयारी प्रारंभ हो चुकी थी। दुर्भाग्य से तय तिथि से पहले क्रांति की शुरुआत के कारण 8 अप्रैल 1857 को सैनिक विद्रोह को दमन करने  के लिये मंगल पांडे को फासी पे चढ़ा दिया गया था तथा सैनिक विद्रोह और क्रांति की जानकारी अंग्रेजी सरकार को लग चुकी थी। 1857 मे  भारत के बहुत सारे क्षेत्रों में क्रांति का प्रसार हो चुका था बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड और दिल्ली  में क्रांति प्रारंभ हो चुकी थी। अंग्रेजी सरकार के सभी अधिकारी सतर्क हो चुके थे वे सभी रियासतों के राजा महाराजा से बातचीत करना और अपने गुप्तचर वहाँ पर भेज रहे थे कि यदि वह रियासतें अंग्रेजी सरकार के विरोध में कार्य करेंगी तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

          जबलपुर की 52 वी पलटन को मेरठ के सिपाहियों के विद्रोह की जानकारी मिल चुकी थी। जबलपुर में भी वहां की जनता ने गोंडवाना साम्राज्य (वर्तमान का जबलपुर मण्डला) राजा शंकर शाह के नेतृत्व में अंग्रेजो के खिलाफ क्रांति प्रारंभ कर दिया था। जबलपुर क्रांतिकारियों का गतिविधि गया केन्द्र हो गया था। राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह  दोनो पिता पुत्र एक बहुत अच्छे कवि भी थे अपनी ओजस कविता के माध्यम से वे जनमानस में क्रांति का संदेश दिया करते थे अंग्रेजों की 52 वी  बटालियन के सैनिकों को रात्रि में अपने महल में अपनी कविता सुनाकर विद्रोह की ज्वाला सुलगा  रहे थे । 

यह बात भी सच है कि राजा शंकर शाह की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब थी अंग्रेज सरकार उनको अपने पक्ष में रखने के लिए पेंशन भी दिया करती थी राजा शंकर शाह चाहते तो क्रांतिकारियों एवं क्रांति का दमन करके अपनी पेंशन भी बढ़वा  सकते थे और कुछ अन्य प्रकार के लाभ ले सकते थे। किंतु उन्होंने अभाव में ही जीना पसंद किया जिस तरीके से महाराणा प्रताप ने जीना पसंद किया था  कुछ भी हो जाए इस क्रांति का साथ देंगे समर्पण नहीं  करेंगे संघर्ष करेंगे। सन 1857 में सितंबर माह के अंत में मोहर्रम के दिन अंग्रेजों पर आक्रमण की योजना बनी क्योंकि उस दिन अत्यधिक भीड़ भाड़ चहल-पहल रहेगी। अंग्रेजी सरकार ने खुफिया रूप से अपने एक गुप्तचर को फकीर के रूप में भेज दिया राजा की योजना की जानकारी उन्हें प्राप्त हो चुकी थी । 

अंग्रेज सरकार की 52 वी रेजीमेंट का कमांडर क्लार्क के  गुप्तचर उसको समय समय पर सूचना देते थे । विद्रोह का दिन पास आ  गाया था । लेकिन उसके पहले ही 14 सितंबर 1857 को आधी रात में क्लार्क के द्वारा राजमहल घेर लिया गया राजा की तैयारी पूरी नहीं हो पाई राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह सहित तेरह अन्य लोगों को भी बंदी बना लिया गया । उन्हें जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास अस्थाई जेल बनाकर कैद  किया गया था ,साथ ही पूरे महल में हथियार और क्रांति की सामग्री थी उन्हें भी ढूंढा गया और उनके हाथ में एक कविता लगी राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह मां काली के भक्त थे माता  की भक्ति आराधना के साथ उस समय के वर्तमान परिपेक्ष मे अंग्रेजों के संहार की अभिलाषा के रूप मे माँ काली से आराधना हेतु कविता लिखी –

“मूंद मुख डंडिन को, चुगलों को चबाय खाई।

खूंद डार दुष्टन को, शत्रु-संहारिका।

मार अंगरेजन, रेज कर देय, मात चंडी।

बचौ नहीं बैरी, बाल-बच्चे संहारिका।

शंकर की रक्षा कर, दास प्रतिपाल कर।

दीन की पुकार सुन, जाय मात हालिका।

खाय लै मलेच्छन को, देर नहीं करौ माता।

भच्छन का, तत्छन वेग, शत्रुनको कालिका।”

वह कहते हैं ना युद्धों में कभी नहीं हारे, हम डरते हैं छल छंदों से, हर बार पराजय पायी है अपने घर के जयचंदों से राजा के राज्य में भी एक जयचंद था जिसका नाम गिरधारी लाल दास था। वह क्लार्क को राजा के साहित्य की कविताओं का अनुवाद करके अंग्रेजी में बताता था। कविता के आधार पर मुकदमा चलाया गया। “देश के इतिहास में पहली बार था जिसमें किसी लेख कविता या साहित्य के आधार पर मुकदमा चलाकर उसे मौत की सजा दी।’’ उन्हें माफी मांगने को कहा गया साथ ही साथ धर्म परिवर्तन करने को कहा गया और अंग्रेजों से सहयोग करने को कहा गया जिसको उन्होंने मना कर दिया। 3 दिन में मुकदमा चलाया गया निर्णय भी हो गया और सजा का भी प्रारंभ कर दिया गया। 17 सितंबर 1857 को दोनों पिता-पुत्र को मौत की सजा सुनाने वक्त उनसे कहा था कि यदि वे माफी मांग ले तो सजा माफ कर दी जाएगी परंतु:

 ‘’यही तो खूबी है हमारे सच्चे वीरों देशभक्तों की उनके सर कट गए लेकिन सर झुके नहीं उन आजादी के मस्तानों और दीवानों ने क्षमा नहीं मांगी’’ 

परिणाम स्वरूप 18 सितंबर सन 1857 को अपने डर को बनाने के लिए अंग्रेज सरकार ने राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह को जबलपुर उच्च न्यायालय के पास खुले आसमान के नीचे  दोनों राजाओं को  तोपों से बांध दिया गया । तोप  से बांधते समय राजा और राजकुमार दोनों ने  सीना तानकर निडर खड़े रहे । भारत माता के वीर सपूत राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह ने भारत माता  के लिए अपने  प्राण न्योछावर कर दिए । तोप से उड़ाते समय वहां उपस्थित एक अंग्रेज अधिकारी लिखता है कि- ‘मैं अभी-अभी क्रांतिकारी राजा और उनके पुत्र को तोप से उड़ाये जाने का दृश्य देखकर वापस लौटा हूं। जब उन्हें तोप के मुंह पर बांधा जा रहा था तो उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान उनके बच्चों की रक्षा करें ताकि वे अंग्रेजों को खत्म कर सकें।’ 

       अंग्रजों का इस तरह सरेआम राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह  को तोप से बांधकर मृत्युदंड देने का उद्देश्य लोगों और राजाओं में अंग्रजों का डर पैदा करना था परन्तु अंग्रेजों के इस कदम से क्रांती और ज्यादा भड़क गई। लोगों द्वारा बड़ी संख्या में दूसरे ही दिन इस स्थान की पूजा की जाने लगी। 52वीं रेजिमेंट  के सैनिकों में  विद्रोह फ़ैल गया और इनकी टुकड़ी पाटन की ओर कूच कर गई । विद्रोह की आग मंडला, दमोह, नरसिंहपुर,सिवनी और रामगढ तक फ़ैल गई। जगह-जगह अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र  क्रांती फ़ैल गई। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांति का शंखनाद करने वाले गोंडवाना के अमर शहीद राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह बलिदान की शुरुआत थी जबलपुर ने भी 1857 के समर में कितना बड़ा योगदान किया। हिमालय से ऊंचा साहस उनका जो सर किसी के सामने झुका नहीं मातृभूमि के खातिर किया सब अर्पण ऐसे वीरों को मेरा नमन … 

तुमने दिया देश को जीवन देश तुम्हें क्या देगा अपनी आंख तेज रखने को नाम तुम्हारा लेगा

Dr. Mahender Thakur September 18, 2022
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

Related

सतत सक्रिय, ध्येय साधक और प्रेरणा पुंज ‘हमारे चेतराम जी’

यह लेख एक ऐसे महान व्यक्तित्व के जन्म दिवस पर...

September 18 2022

विभाजन की चुभन-भाग 1: प्रशांत पोळ

यह लेख सुप्रसिद्ध लेखक श्रीमान प्रशांत पोळ जी की अनुमति...

September 18 2022

अरब सागर में रहस्य छुपाए डूबी है ‘द लॉस्ट सिटी ऑफ़ कैम्बे’

भाग-1 पृथ्वी ने अपने गर्भ में आश्चर्यजनक रहस्य समेट रखे...

September 18 2022

भारतीय साधु की ऐतिहासिक तस्वीर को लेकर alt news के संस्थापक ने झूठ फैलाया

वामपंथी वेबपोर्टल alt news के संस्थापक प्रतीक सिन्हा एक बार...

November 24 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Dr. Mahender Thakur
Follow:
The author is a Himachal Based Educator, columnist, and social activist. Twitter @Mahender_Chem Email mahenderchem44@gmail.com
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अनोखा इतिहास

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ज़मीन दान में मिली या खरीदी गयी?

November 10, 2026
SDEO's Storyगुलाम भारत

जौहर पर स्वरा भास्कर का बौद्धिक दिवालियापन: क्या 20 टके की ‘रखैल’ बनना स्वीकार्य था?

September 2, 2026
आजाद भारतसंघवादसंपादकीय

1761 में शाह वलीउल्लाह, 1952 में हिंदू महासभा: भारत की संप्रभुता से दो ऐतिहासिक विश्वासघात!

August 17, 2026
आजाद भारतसंघवाद

हिंदू महासभा ने 1952 के आम चुनावों में अंग्रेज़ों से मदद मांगी थी। एक गुप्त चिट्ठी से खुला राज।

August 17, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?