By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: नवरात्रि में माता रानी का रूप ध्यान कैसे करें?
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » नवरात्रि में माता रानी का रूप ध्यान कैसे करें?
सनातन हिंदू धर्म

नवरात्रि में माता रानी का रूप ध्यान कैसे करें?

ISD News Network
By ISD News Network 13 Min Read
Share
13 Min Read
SHARE

श्वेताभ पाठक ( श्वेत प्रेम रस ) प्रश्न:-नवरात्रि में माता रानी का रूप ध्यान कैसे करें?

उत्तर-आदरणीय श्री श्वेताभ पाठक भैया जी:-

आज से नवरात्र शुरू हो रहे हैं और जो मुझे थोड़ा बहुत भी अपना मानते हैं या जो भगवद तत्व के प्रवर्तक हैं , उनसे मेरा अनुरोध है कि इस ध्यान पद्धति का इन नौ दिन नियमित अभ्यास करें । 

आज से ही तामसिक भोजन का त्याग करें । 

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

मौन रहने की चेष्टा करें , कम से कम बोलें जितने से काम चल जाये बस ।

अपनी इन्द्रियों को संयमित रखने का प्रयास करें । कम से कम देखें , सुनें , स्पर्श करें , सूँघे , जिह्वा का रस लें । 

अब ध्यान पद्धति के विषय में सुनिये :- 

स्नान कर पुरे एकाग्रचित्त होकर बैठ जायें , सुखासन या जो भी आपको उचित लगे । 

अपना स्वर देखें कि कौन सा चल रहा है । 

बायाँ या चन्द्र नाड़ी चलाने का उपक्रम करें ।

अगर सूर्य नाड़ी चल रही है तो दायें नासिका को बंद कर या उसमें रूई लगाकर बायाँ स्वर चलाने का प्रयास करें । 

अब भी नहीं चला तो अपनी दायीं काँख में मुट्ठी बन्द कर दबा लें ,थोड़ी देर में चल जाएगा ।

अब भी नहीं चला तो दायीं करवट के बल लेट जायें , 1 या 2 minute में बायाँ स्वर चलने लगेगा ।

लेकिन हम यह स्वर कईं चला रहे हैं ?? चन्द्र नाड़ी चलने से मन की एकाग्रता बढ़ती है जो ध्यान में सहायक बनेगी । 

अब शांत चित्त से बैठ जायें । 

नेत्रों को बंद करें । अपने आज्ञा चक्र ( भृकुटि के मध्य ) या नासिका के अग्र भाग में या हृदय में ध्यान लगायें । 

बहुत अंधकार दिखेगा । उस अंधकार के अंदर घुसिए । फिर अंधकार दिखेगा । फिर और अंदर प्रवेश करिये । 

फिर धीरे धीरे वह अंधकार छंटने सा लगेगा । 

अब धारणा कीजिये और मन से रूप ध्यान बनाइये । 

बहुत दूर पर्वतों या आकाश में आद्य शक्ति जगदम्बिका अपने पूरे ऐश्वर्यशाली रूप में नौ भुजाओं सहित विद्यमान हैं । 

ध्यान में वह नहीं आईं ??? मन कुछ और विचार ला दे रहा है ???? 

तो घबराइए नहीं , निराशा भाव नहीं लाना है । 

अपने श्वास को देखिये , श्वास श्वास से “हे माँ” की पुकार करना आरंभ करें । 

श्वांस अंदर खींचते समय “हे” और छोड़ते समय “माँ” 

या “रा’ “धे” 

या राम 

जो भी आपको सरस् लगे । 

क्योंकि मुख्य उद्देश्य श्वांस की गति को नियंत्रित करके मन को एकाग्र और नियंत्रित करना है । 

जब आप यह श्वांस की प्रक्रिया और श्वांस पर ध्यान देने लगेंगे तो स्वतः श्वांस गहरी और आवृत्ति कम हो जाएगी जिसके कारण मन एकाग्र होना शुरू होगा ।

शुरुवात में कठिनाई आएगी लेकिन अभ्यास से हो जाएगा । 

फिर ध्यान करिये कि माँ आदिशक्ति शुभ्र नीले आकाश में सिंह पर सवार अपने सभी आयुधों से युक्त होकर अनंत सूर्य के समान दैदीप्यमान होकर उपस्थित हैं । 

आयुधों को एक एक कर गिनिए । 

अब आप माँ के पास जाना चाह रहे हैं कि मुझे एक बार माँ का स्पर्श मिल जाये । एक बार उनके चरणों का आलिंगन मिल जाये । 

एक बार माँ के चरणों के नूपुर और पायल को छूँ लूँ । 

एक बार माँ के आँचल को छू लूँ । 

माँ के हाथों को स्पर्श करूँ , माँ की गोदी में बैठ कर उनके मुखारविंद का दर्शन कर तृप्त होऊं ।

लेकिम यह क्या !! हम तो जा ही नहीं पा रहे हैं उनके पास !! 

ऐसा क्यों हो रहा है ?? शरीर इतना भारी है कि अपने स्थान से उठ नहीं पा रहा है । 

मैं क्यों नहीं उठ पा रहा हूँ और उनके पास क्यों नहीं जा पा रहा हूँ !! 

ओह्ह ! अब समझ आया , मेरा मन , सूक्ष्म शरीर से लेकर कारण शरीर सब अथाह मोह , काम , क्रोध , लोभ , मोह , राग द्वेष , अतृप्ति , निराशा से लेकर असंख्य बेड़ियों से बंधा हुआ है ,इसीलिए ऊपर नहीं उठ पा रहा हूँ !! 

ओह्ह अब मैं क्या करूँ ,माँ के पास कैसे जाऊँ !! 

माँ भी नहीं आ रही हैं । 

अब एक ही रास्ता है , जैसे शिशु माँ को रोकर पुकारता है ,वैसे ही माँ तुरंत आती हैं और उसको शांत कराती हैं । 

अब मुझे रोकर माँ से ही कृपा करने को कहना है । 

तू तो उठाना चाहे , गोविंद राधे ।

शिशु जैसा रोया नहीं , तोहिं दोष का दे ?? 

वह उठाने के लिए कब से आतुर हैं ,लेकिन हम ही नहीं रो रहे हैं । 

तो माँ से विनती करिये ।

फिर आप देखेंगे कि माँ को हम पर दया आ गयी है और वह अपने एक एक आयुध ( त्रिशूल , बाण , मुगदर , गदा , पाश , घण्टा आदि ) से हमारे बैठे हुए शरीर पर प्रहार कर रही हैं । 

जैसे ही उनका त्रिशूल हमारे हृदय स्थल पर लगता है तो महिषासुर जैसा कुछ घोर काला धुँवा या भूत जैसा हमारे शरीर से निकलता है । 

रक्तबीज जैसी कामनायें और आशायें खप्पर में भर भरकर माँ चंडी का रूप धारण कर उसका पान कर रही हैं । 

जब गदा हमारे शरीर से टकराता है तो शुम्भ निशुम्भ जैसे काम क्रोध अविद्या जैसा कुछ काला सा निकल रहा है और हमारा शरीर और उज्ज्वल श्वेत और शुचित होता जा रहा है । 

और शरीर धीरे धीरे भारी से हल्का होता जा रहा है । 

अब नौ आयुधों से हर द्वेष , तम , राग , मोह आदि का नाश हो गया और हमारा शरीर बिल्कुल अब हल्का हो गया ,सारी बेड़ियां टूट गयी । 

अब हम उसी शरीर से माँ के पास जाना शुरू करते हैं । 

हम जैसे ही उनके पास पहुंचते हैं तो सब कुछ बदलने लगता है और माँ अपने ऐश्वर्यशाली रूप को छोड़कर कमल पुष्प पर सरोवर में सौम्य रूप में बैठी हुई दिखाई पड़ने लगती हैं । 

स्वच्छ निर्मल जल , जिसमें कमल खिले हैं , हंस किलौल कर रहे हैं , पीछे पहाड़ से झरना बह रहा है , पहाड़ों पर चोटी पर सफेद बर्फ पड़ी हुई है और बाकी के पर्वत पर पुष्प खिले हैं । 

पूरा सरोवर कमल से भरा पड़ा है और उन्हीं में एक बहुत बड़े कमल पर हमारी माँ जगदम्बा सौम्य मुस्कान से सज्जित हो बैठी हैं ।

हल्की हल्की पवन चल रही है और माँ का आँचल हिल रहा है । 

अब धीरे धीरे सरोवर पर चल कर माँ के पास जाईये । सरोवर का जल अपने पैरों पर आभास करें । उनमें उछलती मछलियों से आपका पैर टकरा रहा है । 

बिल्कुल स्वच्छ निर्मल जल है । 

अब आप माँ के पास पहुँच गए हैं । 

अब कमल के एक पँखुड़ी पर चढ़कर आप माँ के पास आ गए हैं । 

अब माँ को देखिये । 

कितनी सुंदर अद्वितीय दिव्य रूप है माँ का ।

बड़े प्रेम से आपको देख रही हैं । 

अब आपके अंदर स्वतः कम्पन , शरीर कांपने लगेगा । 

अब माँ के चरण धीरे से स्पर्श करें । 

उसको महसूस करें ,उनके कोमल चरणों को अपनी उंगलियों से महसूस करें । देखिये लाल रंग का आलता लगा है उनके चरणों में । 

नूपुर हैं प्रत्येक उंगलियों में । पायल को छूकर देखिये , उनके घुँघुरु बजा कर देखिये ।

नूपुर और पायलों की आवाज़ आपको स्पष्ट सुनाई देगी । 

अब उन चरणों को अपने नेत्रों के पलकों से छुईये । 

इसके बाद धीरे से उनके चरणों पर अपना सिर रखकर रोईए । इतना रोईए कि जब तक माँ स्वयं अपने हाथों से आपको न उठा लें । 

देखिये अब उनके चरणों का आलता लाल रंग आपके माथे पर लग गया है । 

आपके आंसुओं से माँ के चरण भीग रहे हैं । 

उनके पैरों के अंगूठे के नाखून पर आपके आसुओं की बूंदें पड़ी हैं जो गुलाबी सा दिख रही हैं । 

अब उनके चरणों को सरोवर के जल से अपने अंजुली से धोइये । 

देखिये जल की बूंदों से आच्छादित माँ के चरण कमल कितने सुंदर लग रहे हैं ।

इसको नैनों में बसा लीजिये ताकि पूरे दिन भर इसकी स्मृति रहे । 

अब माँ के चरणों के पास की सारी पर लगी किनारी चमचमाते हुए देखिये । 

उनको छू कर देखिये । 

आप फिर कमल के पँखुड़ी से ही माँ के चरणों को पोछिये । 

अब देखिए माँ ने आपके सिर पर अपना हाथ रखा है और सिर पर सहला रही हैं । हाथों की उंगलियों को महसूस कीजिये । 

आप गिर पड़ेंगे । 

अब माँ ने आपको बड़े प्रेम से ऊपर उठाया है । 

आपके गंदे आंसुओं को अपने कर कमलों से पोंछ रही हैं । 

उनकी उंगलियों को महसूस कीजिये । 

आपके आँसू नहीं रुक रहे हैं ।

फिर कृपामयी ममतामयी माँ ने अपने आँचल से आपके आँसू पोंछ रही हैं और आपको गले से लगा लिया है ।

अब उनके सुगंधि को महसूस कीजिये । उनके केशों को महसूस कीजिये । 

आपका रोना नहीं रुक रहा है और माँ आपके सिर पर हाथ फेरती जा रही हैं । 

इसके बाद आप माँ के गोद में बैठ गए हैं । 

माँ अब भी आपके सिर पर हाथ फिरा रही हैं । उनकी उंगलियों को आप महसूस कर रहे हैं । 

फिर आपने माँ की आराधना की कमल पुष्प उनके श्री चरणों में चढ़ा रहे हैं । कमल उनके चरणों से लग कर और भी निखर रहे हैं । 

फिर माँ ने आपको प्रेम से कमल पुष्प दे रही हैं और अपने गले मे पहनी माला को आपके गले में पहना देती हैं । 

जितनी देर तक पूरी तरह एक एक पल और दृश्य को अनुभव करके आप ध्यान करेंगे , उतना ही आपको आनंद और लाभ मिलेगा । 

फिर पुरे दिन भर वही छवि और स्मृति रहेगी । 

यह पूरे नौ दिन करके देखिए । जितना समय दे सकें उतना ।

बाकी का कल अगला ध्यान बताऊँगा । तब तक के लिए कल इतना करिये ।

शक्ति और ऊर्जा अर्जित करने वाला ध्यान कल बताऊँगा ।

देखिये यही ध्यान पद्धति श्लोक और स्तव्ययन के माध्यम से पूरे दुर्गा सप्तशती में बताया गया है । 

और कहीं कुछ नहीं है ।

कल दूसरी विधि बताऊँगा लेकिन पहले सब यह वचन दीजिये या शपथ लीजिये कि इस ध्यान विधि को सब करेंगे भले ही आधे घण्टे ही करें लेकिन करेंगे । 

तभी कल दूसरी विधि बताऊँगा ।

इसके बाद कल सब अपने अपने अनुभव भी बतायेंगे ।

-Shwetabh Pathak 

Shwet Prem Ras 

ISD News Network April 8, 2025
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: ma jagdamba, mata durga, navratri, Shwetabh Pathak, shwetabh pathak shwet prem rash

Related

आरोग्य के धन्वंतरि

धनतेरस लक्ष्मी और आरोग्य का त्यौहार है। दोनो इस साल...

April 8 2025

पुराणों की प्राचीनता पर एक शोधपूर्ण नजर!

पुराणों पर मध्यकाल से ही विवाद होता आया है। अंग्रेज...

April 8 2025

वाल्मीकि रामायण (भाग 14) सीता का विवाह श्रीराम से

सुमंत विद्वांस राजा जनक की आज्ञा मिलते ही उनके मंत्री...

April 8 2025

॥ श्री हनुमते नम: ॥ 🌿
🌿🌼 श्री हनुमान चालीसा (भावार्थ एवं गूढार्थ सहित भाग – ४)

श्वेता पुरोहित- कंचन बरन बिराज सुवेसा कानन कुंडल कुंचित केसा॥...

April 8 2025

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?