By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: क्या लखनऊ के तख्त से योगी की विदाई की पटकथा लिखी जा चुकी है?
Share
Notification
Latest News
“अरे, तेरी मति मारी गई पाखंडी!”—भगवान श्रीकृष्ण के अपमान पर बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को लगाई लताड़; शास्त्री के ‘मीठे बोल’ और रामदेव के दूसरे बयान का पूरा सच!
उपदेश एवं उपदेशक
क्या लखनऊ के तख्त से योगी की विदाई की पटकथा लिखी जा चुकी है?
संपादकीय
पाप-मुक्त भारत को कर दो
भाषा और साहित्य
 चोर हैं सारे चौकीदार
भाषा और साहित्य
शाकाहार बनाम मांसाहार: वैष्णव, शाक्त, शैव, गाणपत्य और सौर परंपराओं की शास्त्रीय दृष्टि!
SDEO's Story सनातन हिंदू धर्म
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » संपादकीय » क्या लखनऊ के तख्त से योगी की विदाई की पटकथा लिखी जा चुकी है?
संपादकीय

क्या लखनऊ के तख्त से योगी की विदाई की पटकथा लिखी जा चुकी है?

ISD News Network
By ISD News Network 11 Min Read
Share
11 Min Read
SHARE

इंडिया स्पीक डेली संपादकीय। सत्ता का अहंकार जब सिर चढ़कर बोलता है, तो इंसान को अपने पैरों तले खिसकती ज़मीन का अहसास सबसे आखिर में होता है। उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों यही दृश्य जीवंत हो रहा है। जिस मुख्यमंत्री के आभामंडल को गढ़ने के लिए सरकारी खजाने से सूचना विभाग के हजारों करोड़ रुपये विज्ञापनों में झोंक दिए गए, आज उसी मुख्यमंत्री के डिप्टी ने डंके की चोट पर उनका राजनीतिक पत्ता साफ़ करने का ऐलान कर दिया है।

2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का यह बेबाक बयान कि “मुख्यमंत्री का चेहरा कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि कमल का फूल होगा”, लखनऊ के पंच कालीदास मार्ग के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं है। यह बयान बताता है कि दिल्ली की ‘सल्तनत’ (मोदी-शाह) ने उत्तर प्रदेश के क्षत्रप को उसकी सीमाएं दिखाने का अंतिम निर्णय ले लिया है।

209 उम्मीदवारों की लिस्ट पर ‘मनोबल’ की चिंता, अब मौर्य के बयानों पर चुप्पी क्यों?

भाजपा के भीतर चल रहे इस सियासी खेल का सबसे बड़ा विरोधाभास तब सामने आता है, जब हम हाल ही में उड़ी ‘209 उम्मीदवारों की लिस्ट’ वाली घटना पर नज़र डालते हैं। कुछ समय पहले मीडिया में यह खबर चली थी कि लखनऊ से 209 संभावित उम्मीदवारों की एक सूची दिल्ली भेजी गई है। उस एक खबर से संगठन और सत्ता के गलियारों में इस कदर हड़कंप मचा था कि ‘कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे’, इस चिंता में पहली बार खुद मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर वाला आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। उस खबर को बाकायदा ‘झूठ और साजिश’ करार देकर डैमेज कंट्रोल किया गया।

More Read

राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!
चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!

लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है—जब राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य खुद घूम-घूमकर मंचों और टीवी चैनलों पर यह कह रहे हैं कि “सीएम का फेस कमल है और मुख्यमंत्री कोई भी बन सकता है”, तब क्या ज़मीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूट रहा? तब न तो कोई आधिकारिक खंडन जारी हो रहा है, न ही इसे ‘साजिश’ बताया जा रहा है। यह दोहरा मापदंड साफ़ दिखाता है कि 209 टिकटों की सूची पर प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री कार्यालय की अपनी घबराहट थी, जबकि केशव मौर्य के बयानों के पीछे सीधे दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व की मौन सहमति खड़ी है।

संगठन के दिग्गजों की विफलता और योगी की मजबूरी

राजनीति के जानकार इस बात को बखूबी समझ रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ को 2027 के लिए सर्वमान्य और निर्विवाद मुख्यमंत्री चेहरा प्रोजेक्ट करने की हर मुहिम अंदरखाने दम तोड़ चुकी है। पर्दे के पीछे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और सह-प्रभारी अनिल सिंह जैसे दिग्गजों की पूरी टीम भी जब केंद्रीय नेतृत्व के सामने योगी के नाम पर मुहर नहीं लगवा पाई, तब खुद मुख्यमंत्री को मैदान में उतरकर अपनी दावेदारी का संकेत देना पड़ा।

केशव प्रसाद मौर्य ने न केवल चेहरा ‘कमल’ बताया, बल्कि दो टूक कहा कि “सीएम कोई भी बन सकता है—योगी भी बन सकते हैं, कोई और भी बन सकता है।” इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और सह-प्रभारी प्रदीप वर्मा भी साफ़ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला चुनाव के बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा। चारों तरफ़ से घिरने के बाद योगी आदित्यनाथ की झुंझलाहट उनके इस जवाब में साफ़ दिखी कि “कमल के फूल पर तो मैं भी चुनाव लड़ूँगा, लेकिन कौन क्या है और कौन नहीं, यह सबको पता है”। जब किसी नेता को खुद ही यह याद दिलाना पड़े कि ‘मैं ही चेहरा हूँ’, तो समझ लेना चाहिए कि उसकी कुर्सी की नींव हिल चुकी है।

पत्रकार: CM का चेहरा कौन होगा?

मौर्या जी: CM ka चेहरा होगा कमल का फूल!!

मतलब अब ये खुलकर CM का चेहरा भी नहीं बता रहे लेकिन चुनाव हम हरवाना चाहते हैं??
😂😂😂 pic.twitter.com/OcVLcYfVOW

— Dr. Neha Das (@neha_laldas) November 24, 2026

एक करोड़ 27 लाख वोटों का डर और ‘अयोध्या’ वाली पिच

सत्ता गंवाने का डर कितना बड़ा होता है, इसका अंदाज़ा योगी आदित्यनाथ के हालिया बयानों की बदली हुई दिशा से लगाया जा सकता है।

* वोट कटने का नैरेटिव: जब पार्टी और संगठन के भीतर से ही उनके नेतृत्व पर सवाल उठने लगे, तो योगी ने अचानक ‘एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोटों के कटने’ का मुद्दा उछाल दिया। यह सीधे तौर पर अपने कोर वोटबैंक को लामबंद करके दिल्ली नेतृत्व पर चुनाव आयोग से मिलीभगत को लेकर दबाव बनाने की कवायद है। योगी का मैसेज है कि चुनाव आयोग के जरिए दिल्ली सल्तनत ने उनके हिंदू वोट कटवाए हैं ताकि वो हार जाएं।

* अखिलेश पर हमला कर ध्यान भटकाने की कला: अपने ही घर में केशव मौर्य से मिल रही सीधी चुनौती का जवाब देने के बजाय योगी ने तुरंत पिच बदल दी। उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग दो नावों पर सवार होने की कोशिश करते हैं, वे अंततः डूब ही जाते हैं”। यह एक सधा हुआ राजनीतिक पैंतरा है—जब अपनी ही पार्टी में ‘कमल’ के नाम पर आपको किनारे लगाया जा रहा हो, तो तुरंत विपक्ष और अयोध्या का कार्ड खेलकर खुद को हिंदुत्व का सबसे बड़ा रक्षक साबित करने की कोशिश की जाए।

एक ट्वीट की खामोशी: दिल्ली-लखनऊ के रिश्तों की जमी हुई बर्फ

इस सियासी घमासान के बीच एक बेहद संवेदनशील और मानवीय पहलू ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। 20 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर अमित शाह, राजनाथ सिंह से लेकर विपक्षी नेता अखिलेश यादव तक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सार्वजनिक रूप से शोक संवेदना व्यक्त की।

लेकिन देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी घटना पर तुरंत ट्वीट करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक हैंडल से योगी की माताजी के निधन पर एक शब्द का शोक संदेश भी पोस्ट नहीं हुआ। मुख्यधारा की मीडिया ने भले ही सरकारी सूत्रों के हवाले से फोन पर बातचीत होने की खबरें चलाकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की हो, लेकिन सोशल मीडिया पर समर्थकों का गुस्सा और सवाल थम नहीं रहा है। सियासत में संकेतों की भाषा सबसे तीखी होती है—जब दिल्ली का शीर्ष नेतृत्व सार्वजनिक मंच पर संवेदना के दो शब्द लिखने से भी परहेज करे, तो केशव मौर्य जैसे नेताओं को खुलेआम बगावती तेवर दिखाने का सीधा लाइसेंस मिल जाता है।

पीआर (PR) का बुलबुला और सत्ता का कठोर सत्य

पिछले कई वर्षों में उत्तर प्रदेश की सत्ता ने हजारो करोड़ रुपये के सरकारी विज्ञापनों के दम पर जो ‘अजेय’ छवि गढ़ी थी, वह अब ज़मीनी हकीकत से टकराकर बिखर रही है। विज्ञापनों के ज़रिए जनता के बीच एक आभासी यथार्थ तो खड़ा किया जा सकता है, लेकिन पार्टी के भीतर के शक्ति संतुलन और दिल्ली की रणनीतिक बिसात को नहीं बदला जा सकता।

जब सत्ता पैरों तले खिसकती है, तो व्यक्ति सब कुछ जानते हुए भी उस अनिवार्य सत्य पर यकीन नहीं कर पाता। उत्तर प्रदेश की यह लड़ाई अब 2027 के चुनाव से पहले ही निर्णायक मोड़ पर आ चुकी है—जहाँ एक तरफ़ दिल्ली की केंद्रीय सत्ता और उसके मोहरे हैं, तो दूसरी तरफ़ अपनी कुर्सी और अस्तित्व को बचाने के लिए आखिरी दांव चल रहे योगी आदित्यनाथ।

दिल्ली सल्तनत की घबराहट

केंद्र के पिछले 13 साल की तरह उप्र में भी पिछले नौ वर्षों में सत्ता का संचालन एक बेहद केंद्रीकृत छवि निर्माण (Image Building) पर टिका रहा है। सरकारी खजाने से विज्ञापनों पर होने वाले बेतहाशा खर्च ने एक ऐसा आभासी यथार्थ खड़ा किया, जिसमें यह मान लिया गया था कि व्यक्ति ही संगठन से बड़ा हो गया है। लेकिन भाजपा की कार्यशैली का इतिहास गवाह है कि दिल्ली का केंद्रीय नेतृत्व किसी भी राज्य में ऐसे समानांतर सत्ता केंद्र को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करता, जो भविष्य में राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए चुनौती बन सके।

​केशव प्रसाद मौर्य का बार-बार ‘संगठन सरकार से बड़ा है’ या ‘चेहरा कमल का फूल है’ जैसे बयान देना उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से कहीं अधिक दिल्ली के आशीर्वाद का परिणाम दिखता है। बार-बार हार के बावजूद मौर्य का कद कम न होना और हर बड़े मंच से मुख्यमंत्री की दावेदारी पर प्रश्नचिह्न लगाना इसी रणनीति का हिस्सा है।

निष्कर्ष:

उत्तर प्रदेश की यह लड़ाई अब केवल 2027 के चुनाव जीतने भर की नहीं रह गई है, बल्कि यह इस बात का फैसला करेगी कि भाजपा के भीतर क्षेत्रीय क्षत्रपों की स्वायत्तता बचेगी या फिर दिल्ली की ‘सल्तनत’ अपने हर सूबेदार को सिर्फ एक अस्थायी प्रबंधक के रूप में ही रखेगी। फिलहाल, लखनऊ के सत्ता गलियारों में खामोशी जरूर है, लेकिन केशव मौर्य के ‘कमल’ और योगी के ‘सबको पता है’ वाले तंज ने यह साफ कर दिया है कि 2027 से पहले एक बड़ा महाभारत पार्टी के भीतर ही लड़ा जाना तय है।

नोट: यूट्यूब और सोशल मीडिया की बंदिशों के बाद अब यह तय है कि सच बोलने के लिए अपना आजाद प्लेटफार्म चाहिए। India Speak Daily केवल मेरा नहीं, आपकी निडर आवाज़ का मंच है। आइए, मिलकर इस पर अपनी स्वतंत्र Live Streaming और Video Platform को सनातनियों का वैचारिक अधिष्ठान बनाएं। ​नीचे ‘ISDian बनें’ बटन पर क्लिक कर आज ही इसके सदस्य बनें 👇

ISD News Network November 25, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: keshav prasad maurya, up cm, up cm yogi adityanath, up politics, yogi aadityanath, yogi aadityanath vs keshaw prashad

Related

राम मंदिर दिलवाने वाले अधिवक्ता PN मिश्र ने दिया बाबा रामदेव को जवाब।

बाबा रामदेव ने बिना सच जाने मोदी सरकार की चापलूसी...

November 25 2026

जंतर-मंतर का यथार्थ और चौथे स्तंभ का ढहता भरोसा!

इंडिया स्पीक डेली संपादकीय। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और...

November 25 2026

सुख चाहते हो तो सत्वगुण का संवर्द्धन करो

शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती विक्रम संवत् २०८१ श्रावण कृष्ण तृतीया 24...

November 25 2026

इतिहास तथा भविष्य का निर्माण करने वाली मानव की सर्वाधिक शक्तिशाली क्षमता !

मानव की वह क्षमता जो इतिहास को भी बदल सकती...

November 25 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संपादकीय

राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!

November 21, 2026
खोजी आलेखसंपादकीय

2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!

November 20, 2026
संपादकीय

38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

November 20, 2026
संपादकीय

चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!

November 18, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?