चोर हैं सारे चौकीदार
देश का चौकीदार चोर है , पूरा-भारत लूट लिया है ;
चौकीदार बदलना होगा , अब भारत ने ठान लिया है ।
चौकीदार की खैर नहीं है , जेल तो अब जाना ही होगा ;
हत्यायें भी साबित होने पर , मृत्युदण्ड पाना होगा ।
दंड – संहिता सब पर लागू , नहीं किसी को छूट है ;
सब के सब वे सजा पायेंगे , मचा रखी जो लूट है ।
नदियां , पहाड़ , जंगल सब लूटे , पूरे-पर्यावरण को लूटा ;
कई – हजारों मंदिर लूटे , “राम-मंदिर” तक न छूटा ।
“राम-नाम” पर सत्ता पायी , पर उसको भी लूट लिया ;
सुप्रीम-कोर्ट की मिली-भगत से , हर-संसाधन लूट लिया ।
पेपर-लीक कराकर इसने , भविष्य देश का लूट लिया है ;
“अग्निवीर” सेना में लाकर , भारत का बल तोड़ दिया है ।
शक्तिहीन कर दिया है भारत , जगह-जगह से तोड़ दिया ;
हर-संस्थान कर दिया नपुंसक , सबकी गर्दन को मरोड़ दिया ।
ईडी , आईटी , सीबीआई , सब के सब आफत के मारे ;
इसके अपराधों में शामिल होकर , बन चुके सभी ये बेचारे ।
नेता , अफसर , न्यायाधीश , नेता ने बहुमत भ्रष्ट कर दिया ;
सुप्रीमकोर्ट की धवल कीर्ति थी,नेता ने उसको नष्ट कर दिया ।
कॉलेजियम उद्देश्य से भटका, बेईमानों को मिल रही तरक्की ;
नेता की पूरी दखलन्दाजी, चल रही है भ्रष्टाचार की चक्की ।
इस चक्की में पिस रहा है भारत, सुप्रीम-कोर्ट खामोश है ;
बैडमिंटन का खेल चल रहा , सीजेआई मदहोश है ।
पूरा-सिस्टम सड़ा-गला है , ”समग्र-क्रांति” करना होगा ;
“जेन-जी” ला रही सुनामी , हर-पापी को बहना होगा ।
अपने सारे-काम छोड़कर , अब केवल ये ही काम करो ;
“जेन-जी” के साथ खड़े हो , पूरा-सिस्टम साफ करो ।
पूरा-सिस्टम हर-तरह से गंदा , सड़ा हुआ है बदबूदार ;
इक्का-दुक्का की बात छोड़ दो , चोर हैं सारे चौकीदार ।
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता , चोरों का सरदार है ;
इसके सारे संगी – साथी , चोरी में भागीदार हैं ।
लूट मचा रखी भारत में , पूरा – भारत लूट रखा है ;
ये जल्दी ही गृहयुद्ध कराने वाला,इसका-प्रोग्राम बना रखा है ।
भारत-वर्ष मिटा देने का , इस नेता का है एजेण्डा ;
“हिंदू-धर्म” मिटा देने का , अब्राहमिक ग्लोबल एजेण्डा ।
लेकिन इसका भेद खुल चुका, जिसको भारत जान रहा है ;
सदियों से गहरी-निद्रा सोया , वो हिंदू भी अब जाग रहा है ।
“सत्यमेव-जयते”, एडवो•ब्रजेश सिंह सेंगर
