अर्चना कुमारी । देश की राजधानी से पुरुष वेश्यावृत्ति के नाम पर रैकेट चलाया जा रहा है । पुलिस का कहना है कि इस गिरोह ने देश भर के सैकड़ों युवाओं से ठगी की है जबकि इस गिरोह के चार महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अमित गांधी (34), इसकी पत्नी माही गांधी उर्फ गुरप्रीत (34) जय कोचर (32) रांजना (21) लीशा (25) और पटियाला, पंजाब निवासी हरमन कौर (23) के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि इनके पास से वारदात में इस्तेमाल 9 मोबाइल, 9 सिमकार्ड, 9 डेबिट कार्ड और एक महंगी एसयूवी गाड़ी बरामद की है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने GIGOLOCLUB और PLAYBOYCLUB के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाई हुई थी। कोई इन पर संपर्क करता था तो आरोपी इनसे अलग-अलग मदों में रुपये वसूल लिया करते थे। सूत्रों का कहना है कि इस बारे में मोहम्मद आदिल नामक युवक ने ठगी की शिकायत दी थी। उसका कहना था कि वह गूगल पर नौकरी की तलाश कर रहा था।
इस बीच उसे जिगोलो सर्विस की वेबसाइट दिखाई दी। वेबसाइट की जांच करने पर जिगोलो जॉब्स के लिए बढ़िया पैसे देने की बात की गई थी। इसके बाद ही उसने वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर से संपर्क किया। वहां कॉल करने पर युवती ने बताया कि उसे जॉब के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसके लिए आदिल को 2500 रुपये देने के लिए कहा गया। इसके बाद होटल, मेडिकल समेत अन्य चार्ज बताकर पीड़ित से कुल 58158 रुपये वसूल लिये गए। लेकिन इसके बाद भी उससे और पैसों की डिमांड होने लगी। आदिल को शक हुआ तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। इसके बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल को ब्लॉक कर दिया।
शिकायत मिलने पर सबसे पहले उन खातों की जांच शुरू की जिनमें आदिल ने रुपये भेजे थे। छानबीन में पता चला कि पैसे कई ई-वॉलेट से होते हुए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर हुए थे। इसके अलावा सीडीआर से पता चला कि कॉल पश्चिम दिल्ली के अलावा पटियाला पंजाब से की जा रही थी। जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित गांधी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल व एक एसयूवी गाड़ी बरामद हुई। इसके बाद उससे पूछताछ के बाद उसके साथ जय कोचर व बाकी चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

Hlo mujhe bhi jop karne hai