By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: किसान आंदोलन: खनौरी बॉर्डर पर मरने वाले युवक के बारे में क्या पता है?
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » मुद्दा » किसान आंदोलन: खनौरी बॉर्डर पर मरने वाले युवक के बारे में क्या पता है?
अपराधमुद्दा

किसान आंदोलन: खनौरी बॉर्डर पर मरने वाले युवक के बारे में क्या पता है?

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 9 Min Read
Share
9 Min Read
24 वर्षीय शुभकरण सिंह जिसकी गोली लगने से मौत हुई
SHARE

पंजाब और हरियाणा के बीच स्थित शंभु और खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को अफ़रा-तफ़री का आलम रहा. तनाव भरे इस माहौल के बीच खनौरी में एक युवा किसान की गोली लगने से मौत होने की ख़बर आई है. किसान संगठनों के साथ – साथ पंजाब सरकार ने इस युवक की मौत की पुष्टि की है. हालांकि, हरियाणा पुलिस ने किसान आंदोलन में किसी भी किसान के मारे जाने की ख़बर को अफ़वाह करार दिया गया है. खनौरी बॉर्डर पर मौजूद जसवीर सिंह शुभ के क़रीबी रिश्तेदार हैं.

Contents
कौन था मरने वाला युवा?खेती के साथ-साथ किसान आंदोलनपंजाब सरकार क्या बोली?अकाली दल ने भगवंत मान को घेराहरियाणा पुलिस ने बताया अफ़वाह

उन्होंने आरोप लगाया कि शुभकरण सिंह, किसानों और पुलिस के बीच हो रहे गतिरोध की जगह से क़रीब 500 गज पहले खेतों में खड़ा था. उन्होने कहा, “तभी अचानक शुभ को गोली लगी और वो गिर गया.” इसके बाद शुभ को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. बाद में उन्हें पटियाला के रजिंदरा अस्पताल में रेफ़र कर दिया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

कौन था मरने वाला युवा?

शुभकरण सिंह के परिजन
इमेज कैप्शन,शुभकरण सिंह के परिजन

बीबीसी पंजाबी संवाददाता गगनदीप सिंह को मिली जानकारी के मुताबिक़, शुभकरण सिंह बठिंडा ज़िले के बालोन गांव के रहने वाले थे.

वह अपने परिवार में कमाने वाले अकेले शख़्स थे. और अपने चाचा बलजीत सिंह के साथ खेती-किसानी करते थे. उनके परिवार के पास मात्र दो एकड़ ज़मीन थी. लेकिन वे लीज़ पर 15 एकड़ ज़मीन लेकर खेती कर रहे थे.

More Read

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!
सच्चाई बोलने की कीमत या प्रशासनिक असंवेदनशीलता? रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले एयर चीफ की विदाई परंपरा पर सरकारी ताला!

अपने भतीजे के बारे में बताते हुए बलजीत सिंह ने बीबीसी न्यूज़ को बताया, “शुभकरण की माँ 15 साल पहले ही गुज़र गयी थीं. वह अपने पीछे दो बहनों और एक दादी को छोड़ गया है.”

खेती के साथ-साथ किसान आंदोलन

पंजाब, शुभकरण

बलजीत सिंह ने बीबीसी को बताया है कि शुभ घर के सारे काम संभालने के साथ-साथ किसान आंदोलन में हिस्सा लिया करते थे.

वह कहते हैं, “शुभ घर के सारे काम संभालने के साथ-साथ किसान आंदोलन में भी हिस्सा ले रहा था. उसने दिल्ली वाले आंदोलन में भी हिस्सा लिया था. वह अपने दोस्तों के साथ 13 फरवरी को यहां आया था. मैंने उसे 19 फरवरी को फोन करके वापस आने को कहा था. लेकिन उसने कहा कि वह फरवरी में दिल्ली तक पहुंचकर वापस आएगा.”

उन्होंने शुभकरण सिंह की शिक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उसने मेट्रिक पास करने के बाद ही खेती बाड़ी करने का फ़ैसला किया था.

उन्होंने ये भी बताया कि ‘शुभ मुझे केंद्रीय मंत्रियों के साथ जारी बैठकों के बारे में बताता रहता था, उसे उम्मीद थी कि सरकार इन मांगों को मान लेगी.’

पंजाब सरकार क्या बोली?

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि शुभकरण सिंह के पोस्टमॉर्टम के बाद पंजाब सरकार एफ़आईआर दर्ज कराएगी और अधिकारियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करेगी.

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ है.

मान ने कहा, “आज शुभकरण सिंह की खनौरी बॉर्डर पर मौत हो गई. मैंने वीडियो देखा और दुखी हो गया. वो दो एकड़ ज़मीन वाला छोटा किसान था. वो दिल्ली जाना चाहता था. क्या हम अपने हक़ के लिए देश की राजधानी तक नहीं जा सकते.”

भगवंत मान ने ये भी बताया कि पंजाब सरकार ने हरियाणा-पंजाब की सीमा पर प्रदर्शनस्थलों पर सुरक्षाबलों को तैनात किया है.

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह
इमेज कैप्शन,पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह

भगवंत मान से पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘ये बहुत बुरा है कि अन्नदाता पर अन्याय हो रहा है. उन्हें मारा जा रहा है. मैं देखने आया हूं कि एक युवक की हत्या कर दी गयी है. मैं एक अन्य व्यक्ति से भी मिला हूं. वह भाग्यशाली था कि उसे गोली छू कर निकल गयी.’

पटियाला ज़िले के सरकारी अस्पताल राजिंदरा हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरनाम सिंह रेखी ने बताया है कि 22 वर्षीय युवक शुभकरण सिंह की गोली लगने से मौत हुई है.

उन्होंने कहा, “मौत का प्राथमिक कारण सिर के पीछे गोली लगना है. उन्हें मृत अवस्था में पटियाला के राजिंदरा सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लाया गया था.”

उन्होंने कहा है कि विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी. शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

#WATCH | On farmers' protest, Congress leader Partap Singh Bajwa says, "A 23-year-old from Bathinda district was shot during police firing, there is a video of it and I have seen it. Unfortunately, all these protesters were in Punjab territory and none of them didn’t do anything… pic.twitter.com/M5by2NRcLf

— ANI (@ANI) February 21, 2024

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, “बठिंडा ज़िले के शुभकरण सिंह की मौत की ख़बर बेहद अफ़सोसजनक है. मैंने खुद वीडियो देखा है, उसके सिर के पीछे गोली लगी हुई है.”

अकाली दल ने भगवंत मान को घेरा

सुखबीर सिंह बादल
इमेज कैप्शन,शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल

ये ख़बर आने के बाद से पंजाब में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गयी है.

जहां एक ओर आम आदमी पार्टी इस मामले में हरियाणा सरकार को घेरती नज़र आ रही है.

वहीं, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने इस मामले में पंजाब के मौजूदा सीएम भगवंत मान को घेरने की कोशिश की है.

शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर लिखा है, “ये बेहद दुखद है. बठिंडा के मौर में रहने वाले शुभकरण सिंह की हरियाणा पुलिस फायरिंग में मौत होने से पूरा पंजाब शोक में डूब गया है.”

Extremely tragic. The death of Maur (Bathinda) boy Shubhkaran Singh in Haryana police firing at Khanauri border has sent a pall of gloom in Punjab.
Punjab CM @BhagwantMann’s conspiratorial double game is responsible for the loss of this young life, the only brother of two…

— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) February 21, 2024

उन्होंने कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का डबल गेम इस युवक की मौत के लिए ज़िम्मेदार है. दो बहनों ने अपना भाई खो दिया है.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “भगवंत मान पंजाबी किसानों के ख़िलाफ़ हरियाणा के साथ मिलकर दूसरे राज्य की पुलिस को पंजाब की ज़मीन पर पंजाबियों पर हमला करके उन्हें मारने की इजाज़त दे रहे हैं. किसी लोकतंत्र में शांति से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गोलियों से हमला नहीं किया जाता. बेगुनाह युवक शुभकरण सिंह की हत्या के लिए भगवंत सिंह ज़िम्मेदार हैं.”

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੀ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਵਿਚੋਲਗੀ ਬੰਦ ਕਰੋ। ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਖੜੋ। pic.twitter.com/kY1oWC34RJ

— Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) February 21, 2024

उधर कांग्रेस ने भी शुभकरण सिंह की मौत पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है.

सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, “कई दिनों में हरियाणा पुलिस बिना किसी उकसावे के फ़ायरिंग कर रही है. हम कई दिनों से भगवंत मान को कह रहे थे कि केंद्र के साथ बिचौलिए मत बनो, पंजाब के लोगों के साथ खड़े रहो, पंजाब की किसानी के साथ खड़े रहो. अब 150 से अधिक किसान घायल हैं और आपने एक भी एफ़आईआर दर्ज नहीं की है?”

बाजवा ने मांग की है कि पंजाब सरकार तुरंत हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करे.

उन्होंने कहा, “पंजाब के किसान शांतिपूर्वक दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं उन्हें हरियाणा में से होकर सुरक्षित दिल्ली की ओर जाने दिया जाए. हरियाणा सरकार जो इस वक्त कर रही है वो बहुत निंदनीय है.”

हरियाणा पुलिस ने बताया अफ़वाह

शंभू बॉर्डर की तस्वीर

हरियाणा पुलिस ने अब इस किसान आंदोलन में किसी किसान के मारे जाने की ख़बर को अफवाह बताया है.

अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार आज #किसानआंदोलन में किसी भी किसान की मृत्यु नहीं हुई है। यह मात्र एक अफवाह है। दाता सिंह-खनोरी बॉर्डर पर दो पुलिसकर्मियों तथा एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की सूचना है जो उपचाराधीन है। @ssk303 @DGPPunjabPolice @cmohry @anilvijminister

— Haryana Police (@police_haryana) February 21, 2024

ये ख़बर छपने से लगभग चार घंटे पहले सोशल मीडिया पर दी गयी जानकारी में हरियाणा पुलिस ने लिखा है – “अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार आज किसान आंदोलन में किसी भी किसान की मृत्यु नहीं हुई है. यह मात्र एक अफवाह है.”

साभार

Courtesy Desk February 22, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Farmers movement, Farmers Protest, Farmers Rally, Khanauri border

Related

अब नए सीबीआई प्रमुख पर कांग्रेस ने बोला हमला!

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन...

February 22 2024

विवादों में रहने वाले चंद्रशेखर आजाद रावण पर हमला !

अर्चना कुमारी। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में...

February 22 2024

rahul gandhi

राहुल गांधी ने हद किया पार! पीएम मोदी से नफरत में भारत के लोकतंत्र का किया अपमान!

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का केंद्र सरकार, बीजेपी...

February 22 2024

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिराने में जुटे ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ की गुप्त बैठक!

लगता है राहुल गांधी के अतिविश्वसनीय कहे जाने वाले मध्य...

February 22 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

मुद्दा

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!

November 21, 2026
अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
मुद्दा

रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!

November 2, 2026
मुद्दा

सच्चाई बोलने की कीमत या प्रशासनिक असंवेदनशीलता? रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले एयर चीफ की विदाई परंपरा पर सरकारी ताला!

October 31, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?