By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: डॉ हेडगेवार और रा. स्व. संघ : कहाँ से चले, और कहाँ पहुँचे? (2)
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » संघवाद » डॉ हेडगेवार और रा. स्व. संघ : कहाँ से चले, और कहाँ पहुँचे? (2)
संघवाद

डॉ हेडगेवार और रा. स्व. संघ : कहाँ से चले, और कहाँ पहुँचे? (2)

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

शंकर शरण। चाहे आज पूरे देश पर उन के स्वयंसेवकों की सत्ता क्यों न हो! पर वे आज भी मानो बचकर, छिपकर, अंतर्विरोधी, दोमुँही बातें बोलकर ही सब कुछ करते हैं।..अंदर कुछ, बाहर कुछ, तथा कुछ छिपा कर, अधूरी बात बताकर काम करना और लेना मानो उन का स्वभाव बन चुका है। …उन के नेता, केवल चलते-चलाते जुमले बोलकर निकल जाते हैं, ‘अब समय बदल गया है’ या ‘यह/वह संभव नहीं है’, आदि।…वीर सावरकर ने इस सबको समझ कहा था कि किसी स्वयंसेवक की समाधि पर एक ही अभिलेख होगा: “उस ने जन्म लिया; वह आर.एस.एस. में आया; वह मर गया।”… संघ के नौ दशकों का यह आकलन अधिक सही है कि संघनिरर्थक हीनहीं, हिन्दुओं के लिए भ्रामक, अतः हानिकारक सिद्ध हुआ है।

[7] डॉ. हेडगेवार ने अपने संघ और ‘संघ-कार्य’ को सुरक्षित बचाए रखने – अंग्रेजों से, और अन्य राष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग से भी – के लिए कुछ अंदर-बाहर दो समान सी नीति रखी (पृ.203, 215, 353, आदि)। वह बनाव-छिपाव कुछ न कुछ अंदरूनी सांगठनिक व्यवहार तक में आना ही था। किन्तु यह दोहरापन, अस्पष्टता, और मिथ्याचार तक संघ नेताओं में स्थाई रूप से जम गया। चाहे आज पूरे देश पर उन के स्वयंसेवकों की सत्ता क्यों न हो! पर वे आज भी मानो बचकर, छिपकर, अंतर्विरोधी, दोमुँही बातें बोलकर ही सब कुछ करते हैं। चाहे उन के अनेक काम साधारण, निरापद, या रुटीन ही क्यों न हों। परन्तु अंदर कुछ, बाहर कुछ, तथा कुछ छिपा कर, अधूरी बात बताकर काम करना और लेना मानो उन का स्वभाव बन चुका है।

संघ नेता न केवल दूसरों, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं, बराबर के संघ/भाजपा सहयोगियों से भी विश्वसनीय व्यवहार रखते नहीं लगते हैं। चौतरफा शक-संदेह, अस्पष्टता मानो उन का दूसरा चरित्र है। यह उन के सार्वजनिक और आपसी बर्ताव से भी झलकता है। वे अपने भी किसी नेता पर भरोसा नहीं करते। इसीलिए अपना कोई आधिकारिक प्रवक्ता तक नहीं रखते, जो किसी विषय, घटना, आदि पर संघ का दृष्टिकोण रख सके। ताकि लोग सही जान सकें। केवल एक बार संघ ने अपना घोषित प्रवक्ता बनाया था, जो एक जानकार, विनम्र, वाकपटु, कूटनीतिक व्यक्ति हैं। किन्तु बाद में यह पद ही खत्म कर दिया गया। क्या उन्हें अपने भी योग्यतम लोगों पर भरोसा नहीं कि वे संघ को सही प्रस्तुत करेंगे? या फिर, वे किसी विषय पर अपना कोई जिम्मेदार रुख रखना ही नहीं चाहते! जब जैसी बयार, वैसी पीठ कर, अस्पष्ट, अंतर्विरोधी भंगिमाओं से मात्र लाभ उठाते रहना चाहते हैं।

[8]क्या यह – कोई प्रमाणिकता या कसौटी न रखना–भी डॉ. हेगडेवार की विरासत है, अथवा बाद में आई प्रवृत्ति? ऊपर, सातवाँ बिन्दु देखें तो एक रूप में इस का आरंभ डॉ. हेडगेवार ने ही किया, जब वे किसी नापसंद, किन्तु नाजुक बात पर स्वयंसेवकों को साफ मना करने के बदले घुमा-फिरा कर स्वयं समझने की दिशा में डालते थे। जैसे, कांग्रेस के स्वतंत्रता आंदोलन कार्यक्रमों में भाग लेना या न लेना। इस अस्पष्टता का तब चाहे जो लाभ हुआ, बाद में इस से संघ नेताओं में एक दोहरापन पनपता गया। इस में ‘चित भी मेरी, पट भी’ अथवा ‘साँप भी मर जाए, लाठी भी न टूटे’ की मंशा झलकती है।

More Read

नाटक खत्म हो चुका है
38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!
चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

किन्तु इस का दूसरा पहलू भी है: स्वयं अपने को कसौटी-विहीन, यानी निराधार बना लेना। जिस से स्वयं संघ नेता भी तय नहीं कर सकते कि उन के संगठन, या स्वयं उन्होंने कुल मिलाकर उन्नति की या अवनति? इस का निर्धारण किसी कसौटी पर ही हो सकता है, जो उन्होंने कभी तय ही नहीं की। जिस से अपने किसी नेता या ईकाई का मूल्यांकन कर सकें।

संघ के नेता केवल अपनी संख्या, संसाधन, कब्जे की कुर्सियाँ बढ़ाते जाना ही मुख्य काम मानते हैं। पर केवल बढ़ते जाना कहीं पहुँचने का विकल्प नहीं होता। ढेरों स्थान, साधन हासिल कर लेना किसी काम की कसौटी नहीं है। वह केवल कच्ची सामग्री जमा करना है, कोई निर्माण नहीं है। बल्कि उसी सामग्री से अनायास कोई निरर्थक, या हानिकारक निर्माण भी होजा सकना है। जैसे, उन के ‘मुस्लिम मंच’ जैसे अनेक संगठन जो कर रहे हैं, वह हिन्दू या राष्ट्रीय हितों के लिए हानिकर हैं। स्वयं डॉ. हेडगेवार के विचारों के अनुसार भी अनुचित है। तब यह सब कैसे चल रहा है?क्योंकि संघ के पास सही काम की परख-पहचानकी कोई कसौटी ही नहीं। अपनी भी नहीं बनाई, सामान्य विवेक या हिन्दू शास्त्रीय, मनीषियों की दी गई कसौटियाँ स्वीकारना तो दूर रहा।

उन के नेता, केवल चलते-चलाते जुमले बोलकर निकल जाते हैं, ‘अब समय बदल गया है’ या ‘यह/वह संभव नहीं है’, आदि। किन्तु डॉ. हेडगेवार के समय से क्या बदल गया है? या क्या संभव नहीं है?इस पर उन का कोई सुविचारित प्रस्ताव, और संभवतः कोई आपसी विमर्श भी नहीं है। अतः यह सामूहिक आत्म-छलना है। मानो संघ नेता आपस में भी एक दूसरे को बहलावे दे रहे हों, ताकि न कोई प्रश्न उठे, न संदेह। कुछ इस अंदाज में कि ‘हम जो कर रहे हैं उस मेंविसंगति भी हो, तब भी कोई समस्या नहीं है, हम उन्नति कर रहे हैं’, आदि। चूँकि बुनियादी मुद्दों, समस्याओं पर उन का कोई आधिकारिक दृष्टिकोण प्रकाशित नहीं है, इसलिए संघ स्वयंसेवक अपनी-अपनी अटकल से मनमर्जी व्याख्याएं देते रहते हैं –चाहे वह उन के नेताओं के विचित्र बयान/क्रियाकलापहों, या चुप्पियाँ। तब स्वभाविक है कि उन अटकलोंमें एक-दूसरे को काटने वाली, मनगढ़ंत, यहाँ तक की झूठी बातें भी होंगी।

यह किसी सामाजिक संगठन के लिए असामान्य रूप से भीरु और लज्जास्पद है। कि वह अपने ही कार्यों की कोई जिम्मेदार व्याख्या न दे सके। या नकली, हवाई बातें कहे। इसे वे चाहे चतुराई मानते रहें, किन्तु इस से केवल दुर्बलता झलकती है। जिस का फायदा हिन्दुओं के शत्रु उठाते हैं (जैसे, उन की ही नकली बातों पर ब्लैकमेल करके)। फलस्वरूप भाजपा-संघ के अधिकांश सांसद, विधायक, निचले पदाधिकारी भी किसी मसले या घटना पर अपने दल-संगठन की नीति, या पिछले/आगामी क्रियाकलापों पर शायद ही स्पष्ट रहते हैं। पूछने पर भी नहीं बता पाते। यह उन्हें दुर्बल, आत्मविश्वासहीन नेता बनाता है। ऐसा दल या संगठन कठिन या आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने में सदैव अयोग्य सिद्ध होता है। इसे विविध प्रसंगों में देखा भी जाता रहा। हिन्दू समाज के लिए हर महत्वपूर्ण मोड़ या संकट स्थिति में, गायब, चुप या प्रभावहीन रहने पर संघ कार्यकर्ता केवल सफाई देते, और दूसरों पर दोष मढ़ते ही मिलते हैं। कहीं-कहीं संघ कार्यकर्ताओं द्वारा ‘व्यक्तिगत रूप से’ किए गए कामों की आड़ लेते हैं। मानो, इस से किसी गंभीर मामले में संगठन के रूप में उन की शून्य भूमिका की कैफियत हो गई।

[9] पूरी पुस्तक पढ़कर, तथा आज के हालात से मिलान कर यही लगता है कि डॉ. हेडगेवार ने संघ को जो मानसिकता दी, और आरंभिक चौदह-पंद्रह वर्षों तक स्वयं उसे प्रशिक्षित करते हुए देश के कई भागों में फैलाया, वह काम सदा अपूर्ण रहना ही था। यह वीर सावरकर ने बहुत पहले देख लिया, जब कहा था कि किसी स्वयंसेवक की समाधि पर एक ही अभिलेख होगा: “उस ने जन्म लिया; वह आर.एस.एस. में आया; वह मर गया।” अर्थात संघ का होना भर ही काम है, उस का और कोई काम नहीं। बल्कि, अब संघ के नौ दशकों का आकलन करते हुए यह कहना अधिक सही है कि संघ निरर्थक हीनहीं, हिन्दुओं के लिए भ्रामक, अतः हानिकारक सिद्ध हुआ है।

इस का सीधा कारण है कि हिन्दू समाज, अर्थात् उस के चिंतित लोग समझते हैं और उन्हें संघ और शत्रुओं, दोनों द्वारा समझाया भी गया कि संघ के रूप में ‘दुनिया का सब से बड़ा संगठन’ हिन्दुओं के लिए ही है। जबकि वास्तव में संघ केवल अपना, संघ-सदस्यों का संगठन है। आपसी कोऑपरेटिव जैसा, जिस के सदस्यों को कुछ काल्पनिक-वास्तविक, भावनात्मक-भौतिक लाभ मिल सकते हैं, मिलते हैं। वह हिन्दुओं का, हिन्दुओं के लिए संगठन कभी बना ही नहीं! लगभग शुरू से ही उस की दिशा बदल गई। वह ‘संघ का, संघ के द्वारा, संघ के लिए’ संगठन बन कर रह गया। हिन्दू हित-अनहित के संबध में ठोस सवालों पर, संघ के नेता बात-चीत में ठसक से कहते भी हैं कि ‘‘हम ने हिन्दुओं का ठेका नही ले रखा।’’ मानो वे स्वयं हिन्दू नहीं हैं, औरहिन्दू समाज से अलग कोई चीज हैं!(जारी)

साभार

Courtesy Desk February 17, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: dr hedgewar, RSS, rss chief, RSS Pracharak, Sangh, sangh parivar ki rajneeti, Shankar Sharan

Related

“RSS ने 10 लाख हिंदू बेटियों का कराया मुस्लिमों से निकाह”

हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया माध्यमों में...

February 17 2023

बिना शत्रु बोध के देवासुर संग्राम नहीं जीते जाते मान्यवर!

असुरों के रहते विश्व बंधुत्व नहीं आ सकता, और विश्व...

May 16 2022

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा

Courtesy Desk : राम नगरी अयोध्या के राम मंदिर में...

February 17 2023

संघ

संघ परिवार की हिन्दू आलोचना

शंकर शरण । संघ-भाजपा नेताओं के क्रिया-कलाप सचेत हिन्दू में...

February 17 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
1 Comment
  • Avatar Anonymous says:
    February 17, 2023 at 11:59 am

    Bahut sateek vishleshan

    Loading...
    Reply

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संपादकीय

38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

November 20, 2026
संपादकीय

चंद्रशेखर रावण-ओवैसी गठबंधन: क्रांति का मुखौटा, संघ की पाठशाला और भाजपा की ‘बी-टीम’ का नया सियासी खेल!

November 18, 2026
संघवादसंपादकीय

संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

November 10, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
%d