बंगाल लूटने के चक्कर में
बंगाल के संग धोखा न करना , वोटो की चोरी मत करना ;
इस बार तू धोखा खा जायेगा,मुश्किल होगा दिल्ली का बचना
वोटो की चोरी करोगे यदि तुम, बहुत बड़ा धोखा खाओगे ;
देश तोड़ने का आरोपी , तुम खुद ही बन जाओगे ।
माफी तुझको नहीं मिलेगी , पूरी सजा भोगनी होगी ;
जल चुकी है तेरी काठ की हांडी,अब तेरी खिचड़ी नहीं पकेगी
बंगाल को जबरन निगल लिया तो,हलक निवाला फंस जायेगा
सांप – छछूंदर की गति होगी, पूरा – दम ही घुट जायेगा ।
काफी हिंदू ! जाग चुका है , शेष भी जल्दी जागेगा ;
तेरा मंसूबा आ चुका सामने , देश में आग लगायेगा ।
हरे – भरे वृक्षों को काटा , पर्वत – नदियों को बेच दिया ;
पर्यावरण नष्ट कर डाला , व्यापारी-मित्रों में लुटा दिया ।
मणिपुर में आग लगायी , राजस्थान को झुलसाया ;
“अरावली” जनता ने बचाया , तू फिर भी राह नहीं आया ।
कश्मीर पृथक कर दिया देश से , अब जम्मू की बारी है ;
लद्दाख मे चीनी-अतिक्रमण है,पर चीन से तेरी यारी है ।
ये यारी नहीं सीडी का चक्कर , जैसे अमरीका के है साथ ;
इजरायल भी घुसा हुआ है , बाप बनाया डर के साथ ।
सुप्रीम-कोर्ट को जीत लिया है , खौफ और लोभ-लालच से ;
लेकिन बंगाल की जनता फौलादी, है तेरा सामना शेरों से ।
बंगाल को जबरन मत हथियाना , उल्टे-दांव पड़ जायेंगे ;
आग भयानक लग सकती है , हाथ तुम्हारे जल जायेंगे ।
अबकी दांव पड़ेगा उल्टा , लेने के देने पड़ जायेंगे ;
अभी समय है चला जा वापस,वरना सब सूबे निकल जायेंगे ।
बंगाल की सत्ता के चक्कर में , दिल्ली की गद्दी जा सकती है ;
बंगाल की बस्ती बड़ी कठिन है , तेरी हस्ती मिट सकती है ।
शैतानी – जादू पास है तेरे , पर बंगाल में काला – जादू ;
काले – जादू का तोड़ नहीं है , कमजोर बहुत तेरा जादू ।
राजनीति हो – कूटनीति हो , धर्मनीति या युद्धनीति ;
बंगाल सभी में पड़ेगा भारी , पढ़कर देखो चाणक्य-नीति ।
तेरा ऊंट बहुत छोटा है , बंगाल है पर्वत सम विशाल ;
बेहतर है चुपचाप निकल ले, चुपचाप उठा ले अपने-जाल ।
बंगाल लूटने के चक्कर में , पूरा – देश गंवा देगा ;
तूने जो बारूद बिछाई , उसी में आग लगा देगा ।
“भविष्य-मालिका” बता रही है, महा-विनाश की बात हो रही ;
लगता है तू ही लायेगा, बंगाल से ही शुरुआत हो रही ।
