कॉक्रोच कहने वाले ने (भाग-२)
देश की जड़ में लगी दीमकें , कॉक्रोच चट कर जायेंगे ;
“कॉक्रोच-पार्टी” उदित हो चुकी, देश के दुश्मन मिट जायेंगे ।
कॉक्रोच कहने वाले ने , कितना भला किया भारत का ?
“जेन-जी” को राह दिखा दी , अभिशाप मिटेगा भारत का ।
राज्य के चारों-अंग खोखले , सभी में दीमक लगी हुई है ;
बहुत काम है कॉक्रोच का , फिर भी हिम्मत बंधी हुई है ।
संघर्ष हो चाहे जितना लम्बा , कॉक्रोच ही जीतेंगे ;
राह रोकने वाले इनकी , मिट्टी में मिले ही दीखेंगें ।
नेपाल , बांग्लादेश व लंका , इनको राह दिखाने वाले ;
रहेगा भारत अब क्यों पीछे ? काॅक्रोच हैं हिम्मत वाले ।
जो भी होता है अच्छा होता है , आगे भी अच्छा ही होगा ;
कॉक्रोच जब निकल पड़ा है , देश का निश्चित भला ही होगा ।
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता , पीट रहा है अपना सर ;
भारत के सारे-शेर जग गये, अब उसके गीदड़ जायेंगे मर ।
भारत में गीदड़-राज्य चल रहा,छल-बल,कपट और बेईमानी ;
महामूर्ख अज्ञानी-हिंदू की , सदियों से है यही कहानी ।
अब ये कहानी बदलने वाली , साफ दिखाई देता है ;
कायर,कमजोर,नपुंसक नेता का, झोला उठ गया दीखता है ।
कॉक्रोच कहने वाले ने , हर पापी की कब्र खोद दी ;
अपनी सबसे पहले खोदी , ऐसी ही ये गलती कर दी ।
ऐसी आपदा ले आया है , कॉक्रोच पा गये हैं अवसर ;
सुनहरा-अवसर है भारत का, सब डरे हैं पापी नेता-अफसर ।
कॉक्रोच सब निकल पड़े हैं , दीमकें नहीं बच पायेंगीं ;
हर-दीमक को मिटना होगा , देश की बिल्डिंग बच जायेगी ।
चारों – खम्भे नये बनेंगे , पहले से ज्यादा मजबूत ;
शापमुक्त तब भारत होगा , मिट जायेगा हर यमदूत ।
भ्रष्टाचारी नेता – अफसर , भारत के यमदूत हैं ;
व्यापारी-साथी पापी-बाबा , बहुत-बड़े ये छूत-रोग हैं ।
छूत के रोग यही भारत के , दुराचार व भ्रष्टाचार ;
नब्बे-प्रतिशत नेता-अफसर , इन्हीं के कारण अत्याचार ।
यही पाप की जड़ें देश में,कितनी ज्यादा फैल चुकी हैं ?
कॉक्रोच ही मिटा सकेंगे , जिनकी सेना निकल चुकी है ।
कॉक्रोच का कुछ न बिगड़ता , एटम-बम तक फेल है ;
सोते से सब जाग चुके हैं , ये कुदरत का खेल है ।
करवट बदल रही है कुदरत , अच्छे-दिन आने वाले हैं ;
भारत के जितने भी दुश्मन हैं,सबको कॉक्रोच खाने वाले हैं ।
