काॅक्रोच कहने वाले ने
काॅक्रोच कहने वाले ने , खुद ही बेड़ा गर्क कर लिया ;
जो कुछ ढंकी-छुपी थी इज्जत,जनाजा उसका निकाल दिया ।
अब खुला-खेल जो फर्रुखाबादी, पूरे भारत-वर्ष में होगा ;
काॅक्रोच की गाली दी है , अब लाख-गुना गाली लेगा ।
गाली देने में जो भी माहिर है , खुलकर शौर्य दिखायेगा ;
चाहे जहाॅं भी ये छुप जाये , वहाॅं-वहाॅं गाली खायेगा ।
गाली खतरनाक गोली से , उसकी अब बौछार ही होगी ;
इसके सारे लगुवे-भगुवे , आका की ऐसी-तैसी होगी ।
आका ने बारूद बिछाया , इसने जलती तीली डाली ;
अब ये आग भड़कने वाली , बिलकुल नहीं है बुझने वाली ।
इसने नरक की आग जला दी,ये भी इसमें ही जल जायेगा ;
जलेंगे सारे संगी – साथी , चरित्रवान ही बच पायेगा ।
इसने सोते युवक जगा कर , बहुत बड़ी गलती कर दी ;
इसका फल तो भुगतना होगा, क्योंकि इसने हद ही कर दी ।
हदें पार हर मर्यादा की , कोई सीमा नहीं बची है ;
भ्रष्टाचार की अंतिम-सीमा , बस चंद-कदम ही दूर बची है ।
ये सारी-फिसलन तो होनी ही थी , इतना दलदल है भारत में ;
चरित्रहीनता का दलदल है , चरित्र के दुश्मन हैं भारत में ।
सबसे बड़ा चरित्र का दुश्मन , जो हिंदू-धर्म का शत्रु है ;
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता , केवल गद्दारों का मित्र है ।
भारत – वर्ष लूट लेने का , अमरीकी एजेंडा है ;
ये नेता कठपुतली उसकी , सब कुछ इसी का फंडा है ।
हर-संस्थान में भरे हुये हैं , इस कठपुतली के कठपुतले ;
सबकी फाइल खोल रखी है , चरित्रहीन जितने निकले ।
ब्लैकमेल ये सब होते हैं , अपराध को करने की मजबूरी ;
सबसे-बड़ा गद्दार जो नेता , करनी पड़ती उसकी जी-हजूरी ।
वोटों की चोरी करनी पड़ती , जनादेश का गला घोंटते ;
अवैध – सरकार बनाने वाले , ऊंचे – ऊंचे पद पाते ।
सी ई सी ये ही बनते हैं , सी जे आई भी बनते हैं ;
कहीं-नहीं जो दौड़ में शामिल , ऊॅंची-कुर्सी वे ही पाते हैं ।
चरित्रवान से इनको नफरत है , चोरों को गले लगाते हैं ;
देश खोखला करने वाले, हर नेता-अफसर ही लुभाते हैं ।
अपराधी हाथों में शासन , इन्हीं की पूरी सत्ता है ;
न्यायपालिका जेब में इनकी , कट चुका न्याय का पत्ता है ।
पर गोलबंद हो रहे “जेन-जी” , महंगा पड़ चुका है गाली देना ;
नेपाल की पुनरावृत्ति हो रही,उसी भांति परिणाम निकलना ।
“जय सनातन-धर्म”,ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”,
