श्वेता पुरोहित। अल्पावशिष्टे तु तदा युगान्ते भरतर्षभ ॥
सहस्त्रान्ते नराः सर्वे प्रायशोऽनृतवादिनः ।
यज्ञप्रतिनिधिः पार्थ दानप्रतिनिधिस्तथा ॥
व्रतप्रतिनिधिश्चैव तस्मिन् काले प्रवर्तते ।
सहस्र युगकी समाप्ति में जब थोड़ा-सा ही समय शेष रह जाता है, उस समय कलियुगके अन्तिम भागमें प्रायः सभी मनुष्य मिथ्यावादी हो जाते हैं। पार्थ ! उस समय यज्ञ, दान और व्रतके प्रतिनिधि कर्म चालू हो जाते हैं अर्थात् यज्ञ, दान, तप मुख्य विधिसे न होकर गौण विधिसे नाममात्र होने लगते हैं ॥
ब्राह्मणाः शूद्रकर्माणस्तथा शूद्रा धनार्जकाः ॥
क्षत्रधर्मेण वाप्यत्र वर्तयन्ति गते युगे।
युगकी समाप्ति के समय ब्राह्मण शूद्रोंके कर्म करते हैं और शूद्र वैश्योंकी भाँति धनोपार्जन करने लगते हैं अथवा क्षत्रियोंके कर्मसे जीविका चलाने लगते हैं ॥
निवृत्तयज्ञस्वाध्याया दण्डाजिनविवर्जिताः ॥
ब्राह्मणाः सर्वभक्षाश्च भविष्यन्ति कलौ युगे।
अजपा ब्राह्मणास्तात शूद्रा जपपरायणाः ॥
(सहस्र चतुर्युगके अन्तिम) कलियुगके अन्तिम भागमें ब्राह्मण यज्ञ, स्वाध्याय, दण्ड और मृगचर्मका त्याग कर देंगे और (भक्ष्याभक्ष्यका विचार छोड़कर) सब कुछ खाने-पीनेवाले हो जायँगे। तात ! ब्राह्मण तो जपसे दूर भागेंगे और शूद्र वैदिक मन्त्रोंके जपमें संलग्न होंगे ॥
विपरीते तदा लोके पूर्वरूपं क्षयस्य तत् ।
बहवो म्लेच्छराजानः पृथिव्यां मनुजाधिप ॥
इस प्रकार जब लोगोंके विचार और व्यवहार विपरीत हो जाते हैं, तब प्रलयका पूर्वरूप आरम्भ हो जाता है। उस समय इस पृथ्वीपर बहुत- से म्लेच्छ राजा राज्य करने लगते हैं ॥
मृषानुशासिनः पापा मृषावादपरायणाः ।
आन्ध्राः शकाः पुलिन्दाश्च यवनाश्च नराधिपाः ॥
काम्बोजा बाह्निकाः शूरास्तथाऽऽभीरा नरोत्तम ।
न तदा ब्राह्मणः कश्चित् स्वधर्ममुपजीवति ॥
छलसे शासन करनेवाले, पापी और असत्यवादी आन्ध्र, शक, पुलिन्द, यवन, काम्बोज, बाह्रीक तथा शौर्यसम्पन्न आभीर इस देशके राजा होंगे। नरश्रेष्ठ ! उस समय कोई ब्राह्मण अपने धर्मके अनुसार जीविका चलानेवाला न होगा ॥
क्षत्रियाश्चापि वैश्याश्च विकर्मस्था नराधिप।
अल्पायुषः स्वल्पबलाः स्वल्पवीर्यपराक्रमाः ॥
क्षत्रिय और वैश्य भी अपना-अपना धर्म छोड़कर दूसरे वर्णोंके कर्म करने लगेंगे। सबकी आयु कम होगी, सबके बल, वीर्य और पराक्रम घट जायँगे ॥
सप्तवर्षाष्टवर्षाश्च स्त्रियो गर्भधरा नृप।
दशद्वादशवर्षाणां पुंसां पुत्रः प्रजायते ॥
युगान्तकाल में सात-आठ वर्ष की स्त्रियाँ गर्भ धारण करेंगी और दस-बारह वर्षकी अवस्थावाले पुरुषोंके भी पुत्र होंगे ॥
भवन्ति षोडशे वर्षे नराः पलितिनस्तथा ।
आयुःक्षयो मनुष्याणां क्षिप्रमेव प्रपद्यते ॥
सोलहवें वर्षमें मनुष्योंके बाल पक जायँगे और उनकी आयु शीघ्र ही समाप्त हो जायगी ॥
क्षीणायुषो महाराज तरुणा वृद्धशीलिनः ।
तरुणानां च यच्छीलं तद् वृद्धेषु प्रजायते ॥
उस समयके तरुणों की आयु क्षीण होगी और उनका शील-स्वभाव बूढ़ोंका-सा हो जायगा और तरुणों का जो शील स्वभाव होना चाहिये, वह बूढ़ोंमें प्रकट होगा ॥
विपरीतास्तदा नार्यो वञ्चयित्वार्हतः पतीन् ।
व्युच्चरन्त्यपि दुःशीला दासैः पशुभिरेव च ॥
उस समय की विपरीत स्वभाववाली स्त्रियाँ अपने योग्य पतियोंको भी धोखा देकर बुरे शील- स्वभावकी हो जायँगी और सेवकों तथा पशुओंके साथ भी व्यभिचार करेंगी ॥
वीरपत्यस्तथा नार्यः संश्रयन्ति नरान् नृप। भर्तारमपि जीवन्तमन्यान् व्यभिचरन्त्युत ॥
वीर पुरुषोंकी पत्नियाँ भी परपुरुषोंका आश्रय लेंगी और पतिके जीते हुए भी दूसरोंसे व्यभिचार करेंगी ॥
तस्मिन् युगसहस्त्रान्ते सम्प्राप्ते चायुषः क्षये।
अनावृष्टिर्महाराज जायते बहुवार्षिकी ॥
इस प्रकार आयुको क्षीण करनेवाले सहस्त्र युगोंके अन्तिम भागकी समाप्ति होनेपर बहुत वर्षांतक वृष्टि बंद हो जाती है ॥
ततस्तान्यल्पसाराणि सत्त्वानि क्षुधितानि वै।
प्रलयं यान्ति भूयिष्ठं पृथिव्यां पृथिवीपते ॥
इससे भूतलके थोड़ी शक्तिवाले अधिकांश प्राणी भूखसे व्याकुल होकर मर जाते हैं ॥
ततो दिनकरैर्दीप्तैः सप्तभिर्मनुजाधिप।
जाराज्य पीयते सलिलं सर्वं समुद्रेषु सरित्सु च ॥
तदनन्तर प्रचण्ड तेजवाले सात सूर्य उदित होकर सरिताओं और समुद्रोंका सारा जल सोख लेते हैं ॥
यच्च काष्ठं तृणं चापि शुष्कं चाईं च भारत ।
नम सर्वं तद् भस्मसाद् भूतं दृश्यते भरतर्षभ ॥
उस समय जो भी तृण-काष्ठ अथवा सूखे-गीले पदार्थ होते हैं, वे सभी भस्मीभूत दिखायी देने लगते हैं ॥
ततः संवर्तको वह्निर्वायुना सह भारत।
लोकमाविशते पूर्वमादित्यैरुपशोषितम् ॥
इसके बाद ‘संवर्तक’ नामकी प्रलयकालीन अग्नि वायुके साथ उन सम्पूर्ण लोकों में फैल जाती है, जहाँका जल पहले सात सूर्योद्वारा सोख लिया गया है ॥
क्रमशः
Picture credit: WisdomLib
