By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Delhi riots chargesheet-9: दंगे की चार्जशीट में नफरत फैलाने वालों में योगेन्द्र यादव का नाम भी शामिल! इसी नफरत ने ली थी हवलदार रतनलाल की जान!
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » अपराध » Delhi riots chargesheet-9: दंगे की चार्जशीट में नफरत फैलाने वालों में योगेन्द्र यादव का नाम भी शामिल! इसी नफरत ने ली थी हवलदार रतनलाल की जान!
अपराध

Delhi riots chargesheet-9: दंगे की चार्जशीट में नफरत फैलाने वालों में योगेन्द्र यादव का नाम भी शामिल! इसी नफरत ने ली थी हवलदार रतनलाल की जान!

Archana Kumari
By Archana Kumari 8 Min Read
Share
8 Min Read
delhi ritos
delhi ritos
SHARE

राजस्थान के सीकर के रहने वाले हवलदार रतनलाल दिल्ली पुलिस में साल 1998 में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती गोकुलपुरी सब डिवीजन के एसीपी कार्यालय में थी। दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को उनको बुखार था। लेकिन उत्तर पूर्वी जिले में नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान उनकी ड्यूटी एसीपी अनुज कुमार सिंह के साथ लगाई गई थी। 

पत्नी पूनम ने तबीयत खराब होने के चलते रतनलाल को छुट्टी लेकर घर में आराम करने के लिए कहा, लेकिन कर्तव्यनिष्ठ रतनलाल ने तपते बदन में भी ड्यूटी छोड़ना उचित नहीं समझा।

पुलिस की मानें तो चांदबाग में बहुत सारे लोग सड़क पर नागरिकता कानून के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उत्तेजित प्रदर्शनकारी तोड़फोड़ से भी बाज नहीं आ रहे थे। शाहदरा डीसीपी अमित शर्मा और एसीपी अनुज कुमार उन्हें समझाने के लिए वहां गए । कम संख्या में पुलिस बल को देख अचानक से प्रदर्शनकारियों के बीच से लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। भारी संख्या में उग्र भीड़ में महिलाएं भी शामिल थीं। जिसने अफसरों को घेर लिया इसी भीड़ का शिकार हवलदार रतनलाल बने थे, जो पुलिस अफसरों को बचाने की वजह से लोगों के बीच फंस गए। भीड़ द्वारा उनकी पिटाई किए जाने के बाद उन्हें गोली मार दी गई। किसी तरह डीसीपी और एसीपी को  वहां से निकाला गया। इनमें डीसीपी और एसीपी कई दिनों तक जख्मी होकर अस्पताल में भर्ती रहे थे।

मौके से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साफ दिख रहा है जख्मी डीसीपी अमित शर्मा को पुलिस बचाकर यमुना विहार की ओर सर्विस रोड पर ले जा रही है। वहां भी पुलिस वालों को देख भीड़ ने पथराव किया था। एक और कैमरे के फुटेज में दिख रहा है कि बेकाबू हुई भीड़ को देख पुलिसकर्मियों ने ग्रिल फांदकर अपने को बचाया था।               

More Read

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?
सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

रतन लाल के परिवार में बारह साल की बेटी सिद्धि, दस साल की बेटी कनक और सात साल का बेटा राम है। रतनलाल राजस्थान के सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी स्थित तिहावली गांव के रहने वाले थे। रतनलाल के परिवार में उसकी मां संतरा देवी है जबकि पिता बृजमोहन बारी की मौत हो चुकी है । तीन भाईयों में रतनलाल सबसे बड़े थे। उनका एक छोटा भाई दिनेश गांव में ही खेतीबाड़ी और गाड़ी चलाकर परिवार का पेट भरता है। एक अन्य छोटा भाई रमाकांत बैंगलोर में रहकर निजी कामकाज करता है।

रतनलाल की पत्नी पूनम ने कहा, पहले उन्हें टीवी देखकर घटना के बारे में पता चला था। इस बीच पुलिस की ओर से बताया गया कि उनके पति जख्मी हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बाद में पति की मौत की सूचना मिली। 

हिंसा में घायल हुए एसीपी गोकुलपुरी अनुज कुमार उन लम्हों को याद करते हुए बताते हैं  उस दिन डीसीपी अमित शर्मा भी उन्हीं के सामने जख्मी हुए थे। हिंसा में शहीद हुए हेड कांस्टेबल रतन लाल भी उन्हीं के साथ थे। अनुज कुमार की मानें तो प्रदर्शन कर रहे लोग सर्विस लेन से सड़क पर आ गए थे। एक अफवाह फैली कि पुलिस की गोलियों से बच्चे मर गए हैं। इसने हिंसा को वहां भड़का दिया। उन्होंने बताया 24 तारीख की सुबह साढ़े 11 बजे और 12 बजे के आसपास मेरी, रतनलाल और बाकी कर्मचारियों की ड्यूटी चांदबाग मजार से 80 सौ मीटर आगे थी।

एक दिन पहले  वहां पर वजीराबाद रोड को जाम किया था, जिसे देर रात को खुलवाया गया था। उस रास्ते को क्लियर रखने के निर्देश मिले थे। उस दिन धीरे-धीरे काफी लोग जमा हो गए थे। महिलाएं फ्रंट पर थीं। वजीराबाद रोड के पास हमने उन्हें समझाया। वे लगातार आगे बढ़ते रहे। सर्विस रोड की तरफ हमने उन्हें पीछे करने की कोशिश की। लेकिन अचानक भीड़ ने उन लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद वह जख्मी हो गए और उन लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उपद्रवियों की भीड़ ने उस अस्पताल को भी निशाना बनाया जहांं पुलिस कर्मी भर्ती हुए थे।

चार्जशीट के मुताबिक जब भीड़ ने हमला किया तो  रतन लाल वज़ीराबाद रोड पर पांच फीड ऊंचा डिवाइडर फांद नहीं सके। गोली लगने और पत्थर लगने के बाद वो गिर गए। रतन लाल को डंडों और रॉड से पीटा गया। उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका पोस्टमॉर्टम 25 फरवरी को हुआ। चार्जशीट के मुताबिक उनकी मौत गोली लगने से हुई। कुल मिलाकर उनके शरीर पर 21 चोट के निशान थे। रतन लाल मौत मामले में 17 आरोपी 18 से 50 साल तक के हैं और ज्यादातर चांदबाग इलाके के रहने वाले हैं। कुछ प्रेम नगर, मुस्तफाबाद और जगतपुरी जैसे इलाकों  के रहने वाले हैं।

एसआईटी ने 1100 पन्ने की चार्जशीट दाखिल करते हुए बताया कि इस मामले में 17 लोगों को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है और एसीपी समेत 60 से ज्यादा लोगों को गवाह बनाया गया है। रतनलाल की हत्या के मामले में अभी भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। इन आरोपियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

सबूत की बात करें तो CCTV फुटेज और मोबाइल वीडियो के अलावा मौके पर मौजूद चश्मदीद पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों के बयान को शामिल किया गया है।

चार्जशीट का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह है जो समाज के तथाकथित सफेदपोश लेफ्ट-लिबरल्स को बेनकाब करता है। इसमें एक नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व साथी और न्यूज चैनलों पर चबा-चबा कर हिंदुओं और देश के खिलाफ जहर उगलने वाले योगेंद्र यादव का है। इस मामलेे में दिल्ली पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की, उसमें स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव का भी नाम है। उनके अलावा छात्र नेता कवलप्रीत कौर और वकील डीएस बिंद्रा के नाम चार्जशीट में शामिल हैं। हालांकि तीनों का नाम 17 आरोपियों की लिस्ट में नहीं है। योगेंद्र यादव के खिलाफ चार्जशीट में धाराएं दर्ज हैं। चार्जशीट में कहा गया है कवलप्रीत कौर, देवांगना कलिता, सफूरा, योगेंद्र यादव प्रदर्शन स्थल पर आते थे और भड़काऊ भाषण देते थे। साथ ही पब्लिक को हिंसा के लिए भड़काते थे। क्रमशः…

Archana Kumari July 27, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Delhi Riots, delhi riots arrest, delhi riots chargesheet, delhi riots latest news, delhi riots mastermind, delhi riots report

Related

सलमान खान को धमकी देने वाला यूरोप में है !

अर्चना कुमारी। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सोशल मीडिया पर...

July 27 2020

crime

हाईटेक जुए के अड्डे !

अर्चना कुमारी। देश की राजधानी में दुष्कर्म, हत्या और लूटपाट ही नहीं होती बल्कि...

July 27 2020

मेट्रोमोनियल साइट से सावधान, लेडी सिंघम डिप्टी एसपी की शादी में फर्जीवाड़ा, एसडीएम को तो मौत के घाट उतारा !

अर्चना कुमारी। भारतीय परंपरा दो परिवारों में रिश्ता बड़े बूढ़े...

July 27 2020

आरक्षण की आग,आंदोलनकारियों ने एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके का घर जलाया,बीजेपी विधायक के दफ्तर में तोड़फोड़, नगरपालिका फूंका !

अर्चना कुमारी। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा फिर गरमा...

July 27 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Archana Kumari
राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक अपराध संवाददाता के रूप में कार्य का अनुभव। अर्चना विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज़ चैनल में काम कर चुकी हैं। फिलहाल स्वतंत्र पत्रकारिता।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
अपराध

लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?

October 18, 2026
अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
अपराध

कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

August 1, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?