By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: कथित कृष्ण प्रेमी शेख की रचनाओं में सांस्कृतिक प्रदूषण
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » अब्राहमिक मजहब » कथित कृष्ण प्रेमी शेख की रचनाओं में सांस्कृतिक प्रदूषण
अब्राहमिक मजहब

कथित कृष्ण प्रेमी शेख की रचनाओं में सांस्कृतिक प्रदूषण

Sonali Misra
By Sonali Misra 10 Min Read
Share
10 Min Read
abraham religion
SHARE

सूफी तो नहीं, पर हाँ मुस्लिम कृष्ण और राम प्रेमी कवियत्रियों में शेख के विषय में पढ़ना रोचक हो सकता है. शेख को रीतिकालीन रचनाकारों में मुख्य माना जाता है. परन्तु हिन्दी में लिखने के कारण विख्यात शेख स्वयं तो मुस्लिम थी, इसके साथ ही उनके साथ आलम ने निकाह किया था. अब पाठक कहेंगे कि आलम तो शेख के साथ निकाह कर सकते हैं, परन्तु इसमें सबसे बड़ा पेच है कि आलम पहले ब्राह्मण हुआ करते थे और रंगरेजन शेख के साथ प्यार में मुसलमान हुए थे और उसके बाद उन्होंने शेख से निकाह किया था.

कहा जाता है कि आलम एक सनाढ्य ब्राह्मण थे और वह औरंगजेब के बेटे मुअज्जम के दरबार में रहा करते थे. अर्थात यह दरबारी कवि थे और इन्होनें शेख से निकाह के लिए इस्लाम क़ुबूल कर लिया था. इन दोनों के प्यार को आलोचकों ने कहा है कि नैतिक पतन के उस युग में अर्थात रीतिकालीन युग में शेख और आलम की पुनीत प्रेम ग्रंथि प्रेम की अनेकमुखी रसिकता पर एकनिष्ठ प्रेम के विषय की घोषणा करती है. दो एक दूसरे के लिए बने प्राणी समाज, धर्म और सम्पूर्ण संसार के विरोधों की श्रृखला को तोड़कर अनेक बन्धनों का अतिक्रमण कर मिल गए थे.

प्यार था, मगर धर्म बदला हिन्दू ने क्योंकि जहांगीर काल से ही हिन्दू लड़के और मुस्लिम लड़की की शादी नहीं हो सकती थी, ऐसा करने वालों मो मृत्युदंड मिलता था:

हालांकि आलोचकों के अनुसार यह स्पष्ट नहीं थे कि आखिर किस पक्ष से समस्या थी और विरोध किस पक्ष से था? एक ब्राह्मण मुसलमान हो गया था और वह भी निकाह करने के लिए, तो ऐसे में यह विरोधों को तोड़ने की श्रृंखला नहीं थी. यह तो वह श्रृंखला थी जिसे जहाँगीर ने अपने जहाँगीरनामा में लिखा है कि

More Read

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?
क्रिसमस विशेष…ईसा मसीह ईसाई थे ही नहीं ‘ओशो’!
खुमैनी ने कहा था: “पूरा इस्लाम राजनीति है।” पार्ट-२
सियासी इस्लाम पर सोचने की हिम्मत कहां? पार्ट-१

“Taking them is all well and good, but giving them to Hindus God forbid! It was commanded that henceforth such customs would not be allowed, and anyone who committed such practices would be executed।”

इसे हिंदी में समझते हैं! हिन्दुओं से अतिशय प्यार करने वाले जहांगीर ने कहा कि “हिन्दुओं से बेटियों को लेना (अर्थात मुसलमानों की बहू बनाना) तो ठीक है, मगर हिन्दुओं को अपनी बेटी देना? अल्लाह माफ़ करे! यह हुक्म दिया गया कि आगे से ऐसा कोई भी निकाह नहीं होगा, और जिसने भी ऐसा किया उसे मृत्युदंड दिया जाएगा!”

जी हाँ, उसे मौत की सजा दी जाएगी! हिन्दू लड़की तो मुस्लिम परिवार में जाएगी, मगर मुसलमान लड़की किसी हिन्दू के घर आदरपूर्वक बहू बनकर नहीं जाएगी।

ऐसा जहांगीर ने नियम बनाया था. क्या यही कारण था कि मुअज्जम के दरबार में रहने वाले आलम ने कथित रूप से कृष्ण और राम के लिए कविता लिखने वाली शेख से निकाह करने के लिए कृष्ण और राम को मानने वाला मजहब ही छोड़ दिया था? यह एक ऐसा प्रश्न है, जिसके विषय में साहित्य के आलोचकों द्वारा उत्तर नहीं है. और एक बात जो हिन्दूओं की उदारता को प्रमाणित करती है, वह यह कि आलम न केवल शेख के लिए मुसलमान बने थे, बल्कि उन्होंने अपनी बीवी शेख पर कोई रोकटोक भी नहीं लगाई थी और मध्यवर्गीय मुस्लिम कुलीन औरतों के जीवन में जो बंधन उस समय हुआ करते थे, वह शेख पर नहीं थे.

रचनाएं

अब आते हैं रचनाओं पर! शेख को इसलिए साहित्य में स्थान मिलना आरम्भ हो गया है क्योंकि यह कहा जाता है कि शेख ने मुस्लिम होते हुए भी ब्रज भाषा में रचनाएं लिखीं. हालांकि उनकी अपनी कोई स्वतंत्र पुस्तक नहीं प्राप्त होती है फिर भी “आलम-केलि” में उनकी कुछ कविताएँ प्राप्त होती हैं. आलमकेलि में दरअसल रचनाओं में परस्पर इतनी एकरूपता है कि आलोचक यह नहीं मान पाते हैं कि शेख के नाम से आलम ने नहीं लिखा होगा! परन्तु फिर भी आलम चूंकि शेख की कविता कहने के गुण पर ही मुग्ध होकर मुसलमान बने थे तो यह कैसे हो सकता है कि शेख ने कोई कविता न लिखी हो, आलोचक यह भी कहते हैं. फिर भी कहीं न कहीं यह आशंका ही है कि आलमकेलि में रचनाएं वास्तव में शेख की हैं या नहीं?

हिन्दू धर्म की आस्था के सन्दर्भों के साथ प्रयोग तब भी किए जा रहे थे

यह एक बहुत ही विचित्र स्थिति हमें मिलती है कि मुस्लिम रचनाकारों ने शिव, कृष्ण और राम आदि पर लिखा है और कृष्ण के बचपन, गोपियों और राधा पर भी अपनी कलम चलाई है, परन्तु साथ ही उन्होंने उन सिद्धांतों और अवधारणाओं को भी विकृत किया है जो हिन्दू धर्म की आत्मा हैं. मध्यकालीन हिन्दी नामक पुस्तक में लिखा है कि यह सभी जानते हैं कि महादेव का तृतीय नेत्र क्रोध में ही खुलता है अन्यथा नहीं, परन्तु शेख ने उस नेत्र को कृपा का प्रतीक मानकर खुलवाया है.

तथापि आलोचक यह कह कर शेख की प्रशंसा कर सकते हैं कि मुसलमान होते हुए भी उसने कम से कम हमारे राम और कृष्ण और शिव पर लिखा, परन्तु यह महत्वपूर्ण होता है कि क्या लिखा और किस भाव में लिखा! तथ्यों के साथ छेड़छाड़ और मूल अवधारणाओं के साथ छेड़छाड़ तभी की जाती है जब आपका विश्वास उस पूरी परम्परा में नहीं होता है. और जब निकाह के लिए पति को मुस्लिम बनाया न कि खुद हिन्दू बनी तो कहीं न कहीं प्रेम पर भी शक और संदेह उत्पन्न होता है.

हिन्दुओं में सीतामाता को पवित्रता का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है. शेख ने सीता जी की वेदना में भी काम पीड़ा को ही लिखा. वह सीता के विषय में लिखते समय प्रेम और विरह की नैसर्गिकता और पवित्रता को नहीं छू पाई हैं. उन्होंने लिखा है

“ऊक भई देह वरि चूक है न खेह भई,

हूक बढ़ी पे न पिसि टूक भई छतिया,

सेख कहिं सांस रहिबे की सकुचानी कवि,

कहा कहों लाजनि कहौंगे निलज तिया!”

शेख ने महादेव के तीसरे नेत्र के साथ खिलवाड़ किया, और माता सीता के नैसर्गिक प्रेम और विरह को देह तक सीमित करने का कुप्रयास किया तो वही उन्होंने अपनी रचनाओं में मंजनू के प्यार को भी महिमामंडित किया है. यही सबसे अधिक दुर्भाग्य का विषय है कि जो लोग मंजनू को प्यार का आदर्श मानते थे, उन्होंने प्रभु श्री राम और मातासीता के प्रेम को लैला-मंजनू जैसा ही समझकर लिखा!

परन्तु फिर भी उन्हें मात्र इसलिए एक बड़ा वर्ग महान मानता है कि उन्होंने मुस्लिम होकर भी हिन्दुओं के देवी देवताओं, भगवान पर लिखा और हिन्दी में लिखा, तो यह डबल अहसान है.

मंजनू का सन्दर्भ वह विरह में लेते हुए लिखती हैं कि

धीरज आधार ते रह्यो है खंग धार जैसी,

आंसूं की धार सो न धूरि है जू घोइगो,

अहि सुनी आई ओ न चाहि ताहि पाई फेरी,

देख सेख मजनूँ बिना ही नींद सोइगो!”

सबसे महत्वपूर्ण बार जो बार बार उनके विषय में उभर कर आती है, वह यह कि उनका जीवन उन प्रतिबंधों से मुक्त था, जो उस समय मुस्लिम समाज की औरतों के लिए थे. उन्हें आलम का साथ मिला और आलम ने उन्हें व्यक्तिगत स्वतंत्रता ही प्रदान नहीं की बल्कि उनके कारण ही उनकी यह प्रतिभा निखरी. उन्होंने ब्रज के साथ फारसी का घालमेल किया और भाषा ही नहीं सन्दर्भ भी प्रदूषित किए.

जैसे ही मजनूं का सन्दर्भ विरह के लिए आ जाए, वैसे ही सारे सन्दर्भ प्रदूषित हो जाते हैं. इस्लामी अवधारणा प्यार की आ जाती है, जिसमें जुदाई है, जिसमें एक अमीर गोरा एक काली लड़की से शादी नहीं कर सकता और इसके लिए उसे पत्थरों से मारा जाता है, यह साहित्यिक प्रदूषण है जो मुस्लिम रचनाकारों ने हिन्दुओं के मस्तिष्क में प्रक्षेपित किया है. जबकि हिन्दुओं में तो प्यार के लिए सीमा है ही नहीं, न ही रंग की, और न ही कैसी भी, और न ही प्यार के लिए पत्थर मारने की सजा है?

जहां ब्रजभाषा के हिन्दू कवियों जैसे सूर, धनानंद, मतिराम आदि ने फारसी के शब्द प्रयोग करने से परहेज किया है और साथ ही इसके कारण इनकी भाषा में माधुर्य बहुत है तो वहीं शेख द्वारा फ़ारसी शब्दों के प्रयोग को किये जाने पर यह प्रभाव नहीं आ पाता है.

तो जब भी कोई यह कहता है कि किसी मध्यकालीन रचनाकार ने मुस्लिम होते भी लिखा तो यह समझा जाना चाहिए कि कहीं न कहीं सांस्कृतिक संदूषण और प्रदूषण की कोई न कोई रेखा खींच दी है, जैसे शेख ने खींच दी है!

*तथ्य और सन्दर्भ: मध्यकालीन हिन्दी कवयित्रियाँ, डॉ, सावित्री सिन्हा, हिन्दी अनुसंधान परिषद 

Sonali Misra February 25, 2022
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Hindu-Muslim Relations, Hinduism, Krishna Bhakti, Muslim ideology, sufi sant, Sufism

Related

चीन में रोम से पोप की नियुक्ति बंद, भारत में कब लगेगी पाबंदी?

चीन और वेटिकन के साथ हुए समझौते पर चीन को...

February 25 2022

India Speaks Daily - ISD News

कुरान क्या है? और क्या है इसे लेकर मुसलमानों का विचार?

कुरान क्या है? कुरआन अरबी भाषा का शब्द है। इसका...

February 25 2022

भारत में इस्लामिक मुल्क की स्थापना :- वर्ष 2047

सारा कुमारी। भारतीय जनता पार्टी का नाम यदि भारतीय expose...

February 25 2022

सीताराम गोयल विचार श्रृंखला! #2

हमारे मार्क्सवादी प्रोफेसर्स और सेक्युलरिज्म के अन्य ठेकेदार एक बड़ी...

May 26 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Sonali Misra
Follow:
सोनाली मिश्रा स्वतंत्र अनुवादक एवं कहानीकार हैं। उनका एक कहानी संग्रह डेसडीमोना मरती नहीं काफी चर्चित रहा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति कलाम पर लिखी गयी पुस्तक द पीपल्स प्रेसिडेंट का हिंदी अनुवाद किया है। साथ ही साथ वे कविताओं के अनुवाद पर भी काम कर रही हैं। सोनाली मिश्रा विभिन्न वेबसाइट्स एवं समाचार पत्रों के लिए स्त्री विषयक समस्याओं पर भी विभिन्न लेख लिखती हैं। आपने आगरा विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में परास्नातक किया है और इस समय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से कविता के अनुवाद पर शोध कर रही हैं। सोनाली की कहानियाँ दैनिक जागरण, जनसत्ता, कथादेश, परिकथा, निकट आदि पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अब्राहमिक मजहबखोजी आलेख

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

October 22, 2026
अब्राहमिक मजहबउपदेश एवं उपदेशक

क्रिसमस विशेष…ईसा मसीह ईसाई थे ही नहीं ‘ओशो’!

December 25, 2025
अब्राहमिक मजहबसंपादकीय

खुमैनी ने कहा था: “पूरा इस्लाम राजनीति है।” पार्ट-२

November 5, 2025
अब्राहमिक मजहबसंपादकीय

सियासी इस्लाम पर सोचने की हिम्मत कहां? पार्ट-१

November 5, 2025
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?