By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: भगवान् शंकर की गोभक्ति
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » भगवान् शंकर की गोभक्ति
सनातन हिंदू धर्म

भगवान् शंकर की गोभक्ति

ISD News Network
By ISD News Network 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित। देवाधिदेव महादेव भगवान् शंकर ‘पशुपति’ कहे जाते हैं- ‘पशूनां पतिं पापनाशं परेशं ।’ उन्हें गौएँ इतनी प्रिय हैं कि वे गायोंके ही साथ रहते हैं। उनका वाहन वृषभराज नन्दी है, उन्होंने धर्मस्वरूप वृषभको ही अपनी ध्वजामें भी स्थान दिया है, इसीलिये वे ‘वृषभध्वज’ कहलाते हैं। भगवान् शंकर को तपस्या करना अतिप्रिय है और वे तपस्या भी गौओं के साथ रहकर ही करते हैं; क्योंकि गौएँ समस्त तपस्वियों से बढ़कर हैं –

गावोऽधिकास्तपस्विभ्यो यस्मात् सर्वेभ्य एव च ॥ तस्मान्महेश्वरो देवस्तपस्ताभिः सहास्थितः ।

(महा० अनु० ६६ । ३७-३८)

भगवान् शंकर अपने भक्तों को भी गौएँ प्रदान करते हैं। बाणासुर से प्रसन्न होकर उन्होंने उसे बारह गौएँ दी थीं, जो समस्त सम्पत्तियों की शिरोमणि थीं। उषा-अनिरुद्ध के विवाह में बाणासुर ने बहुत सारी दहेज-सामग्री भगवान् श्रीकृष्ण को अर्पित की थी, परंतु भगवान् शंकरसे प्राप्त उन गौओं को उसने दहेज में नहीं दिया था। भगवान् श्रीकृष्ण इस तथ्यको जानते थे, अतः उन्होंने उन गौओं की माँग की, तब बाणासुरने भगवान् शंकरके कहने पर उन्हें गौएँ समर्पित कर दीं।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

भगवान् शंकर की गोभक्ति अद्भुत है, उन्होंने स्वयं नीलवृष के रूप में गोमाता सुरभि के गर्भ से अवतार लिया। स्कन्दपुराण के नागर-खण्डमें इसकी कथा इस प्रकार आती है –

एक बार भगवान् शंकरसे ब्रह्मतेज सम्पन्न ऋषियों का कुछ अपराध हो गया, जिससे उनका सम्पूर्ण शरीर ब्रह्मतेज से जलने लगा। इस शापानल से त्रस्त होकर वे गोलोक गये और वहाँ गोमाता सुरभि का स्तवन करने लगे। शिवजी ने कहा-

सृष्टिस्थितिविनाशानां कत्र्यै मात्रे नमो नमः ॥
या त्वं रसमयैर्भावैराप्यायसि भूतलम् ।
देवानां च तथा संघान् पितॄणामपि वै गणान् ॥
सर्वैर्ज्ञात्वा रसाभिज्ञैर्मधुरास्वाददायिनी ।
त्वया विश्वमिदं सर्वं बलस्नेहसमन्वितम् ॥
त्वं माता सर्वरुद्राणां वसूनां दुहिता तथा ।
आदित्यानां स्वसा चैव तुष्टा वाञ्छितसिद्धिदा ॥
त्वं धृतिस्त्वं तथा तुष्टिस्त्वं स्वाहा त्वं स्वधा तथा ।
ऋद्धिः सिद्धिस्तथा लक्ष्मीधृतिः कीर्तिस्तथा मतिः ॥ कान्तिर्लज्जा महामाया श्रद्धा सर्वार्थसाधिनी ।

अर्थात् सृष्टि, स्थिति और विनाश करनेवाली हे माता ! तुम्हें बारम्बार नमस्कार है। तुम रसमय भावोंसे समस्त पृथ्वीतल, देवता और पितरों को तृप्त करती हो रसभिज्ञ सभी से तुम परिचित हो और मधुर स्वाद देनेवाली हो। सम्पूर्ण चराचर विश्व को तुम्हींने बल और स्नेह का दान दिया है। देवि ! तुम रुद्रों की माता, वसुओंकी पुत्री, आदित्यों की बहन और सन्तोषमयी वाञ्छित देनेवाली हो। तुम्हीं धृति, तुष्टि, स्वाहा, स्वधा, ऋद्धि, सिद्धि, लक्ष्मी, धारणा, कीर्ति, मति, कान्ति, लज्जा, महामाया, श्रद्धा और सर्वार्थसाधिनी हो।

हे अनघे ! मैं प्रणत होकर तुम्हारी पूजा करता हूँ। तुम विश्वदुःखहारिणी हो, मेरे प्रति प्रसन्न हो। हे अमृतसम्भवे ! ब्राह्मणों के शापानल से मेरा शरीर दग्ध हुआ जा रहा है, तुम उसे शीतल करो।

इतना कहकर भगवान् शंकरने माता सुरभिकी परिक्रमा की और उनकी देह में प्रवेश कर गये। गोमाता पवित्र ब्राह्मणों का ही दूसरा रूप हैं, अतः उनका शाप गोमाता पर प्रभावी नहीं हुआ और भगवान् शंकरके शरीर की जलन शान्त हो गयी। माता सुरभिने उन्हें अपने गर्भ में धारण कर लिया। इधर शिवजी के न होनेसे सारे जगत्में हाहाकार मच गया। तब देवताओंने स्तवन करके ब्राह्मणों को प्रसन्न किया और उनसे शिवजी का पता लगाकर वे गोलोक पहुँच गये। वहाँ उन्होंने सूर्य के समान तेजस्वी ‘नील’ नामक सुरभी सुत को देखा। वे सब जान गये कि सुरभीसुत के रूप में भगवान् शिव ही अवतरित हुए हैं। तब देवताओं और ऋषियों ने विविध प्रकार से उनकी स्तुति की। ऋषियोंकी स्तुति सुनकर नील वृषरूपी भगवान् शिव प्रसन्न हुए और उन्हें प्रणाम किया। फिर ब्राह्मणों ने नीलवृषरूप महेश्वर को वरदान दिया कि मृत प्राणी के एकादशाह के दिन नीलवृषभ को शूल और चक्रसे अंकितकर गायों के समूह में छोड़ा जायगा। इससे जगत्का कल्याण होगा और देवता उसकी रक्षा करेंगे।

भगवान् शंकर की गौओं के प्रति कितनी प्रीति और कितनी भक्ति है- इसकी एक कथा ब्रह्मपुराण में आती है, जो इस प्रकार है –

प्राचीनकाल में जाबालि नामक एक कृषक ब्राह्मण था। वह मध्याह्न हो जाने पर भी अपने बैलोंको नहीं छोड़ता था, अपितु चाबुक से उनके पृष्ठ और पार्श्वभागपर प्रहार करता रहता था। इस प्रकार उसके द्वारा पीड़ित और आँसू भरे नेत्रवाले बैलोंको देखकर जगन्माता कामधेनु गौने भगवान् शंकर के वाहन वृषभराज नन्दी से अपने पुत्ररूप बैलोंकी इस करुण कथाको कहा। नन्दीने भी उन मूक पशुओं की व्यथा से व्यथित होकर भगवान् शंकर से उनका दुःख निवेदित किया। इसे सुनकर भगवान् शंकर ने नन्दी से कहा कि तुम्हारी इच्छाओं के अनुसार ही कार्यसिद्धि होगी।

नन्दीने भगवान् शंकर की आज्ञा से सम्पूर्ण गो-समूहको ही छिपा दिया। इस प्रकार गो-समूहके अदृश्य हो जानेपर स्वर्ग और मृत्युलोकमें खलबली मच गयी। देवताओंने शीघ्रता से ब्रह्माजी के पास जाकर कहा कि गौओंके बिना हम सब कैसे जी सकते हैं ? तब उन देवताओं से ब्रह्माजी ने कहा कि हे देवगण ! आप सब भगवान् शंकर के पास जाओ और उनसे याचना करो।

ब्रह्माजी के कहने के अनुसार सभी देवता शिवजीके पास गये और उनकी स्तुतिकर अपना अभिप्राय व्यक्त किया, तब भगवान् शंकर ने उनसे कहा- हे देवगण ! इस विषय को मेरा वृषभ नन्दी ही जानता है, अतः तुम सब उसीके पास जाओ और उसीसे निवेदन करो। देवताओं ने नन्दी के पास जाकर कहा- हे नन्दिन् ! हमें उपकारी गौओं को दे दो। इसपर नन्दीने कहा- देवताओ ! आप लोग ‘गोसव’ नामक यज्ञ करें, तभी जितनी दिव्य और मर्त्यलोक की गौएँ हैं, वे प्राप्त हो सकती हैं। तदनन्तर देवोंने नन्दीके कहे अनुसार गोमती के पवित्र कछारमें गोसव यज्ञका अनुष्ठान किया, जिससे गौओंकी संख्या में पुनः वृद्धि होने लगी।

इस प्रकार भगवान् शंकर की गोमाताके प्रति भक्ति और गोवंश के प्रति प्रेम सिद्ध होता है। वे माता पार्वती से गोभक्ति का उपदेश देते हुए कहते हैं –

हे देवि ! गौओं के मल-मूत्रसे कभी उद्विग्न नहीं होना चाहिये और उनका मांस कभी नहीं खाना चाहिये। सदा गौओं का भक्त होना चाहिये। गौएँ परम पवित्र हैं, गौओं में सम्पूर्ण लोक प्रतिष्ठित हैं। अतः किसी तरह गौओंका अपमान नहीं करना चाहिये; क्योंकि वे सम्पूर्ण जगत्की माताएँ हैं –

गवां मूत्रपुरीषाणि नोद्विजेत कदाचन । न चासां मांसमश्नीयाद् गोषु भक्तः सदा भवेत् ॥ गावः पवित्रं परमं गोषु लोकाः प्रतिष्ठिताः । कथंचिन्नावमन्तव्या गावो लोकस्य मातरः ॥

(महा० अनु० अ० १४५)

इसी प्रकार ऋषियों, मुनियों, देवताओं और पितरों को धर्म-सम्बन्धी रहस्य बताते हुए महादेवजी कहते हैं कि ब्रह्माजी के कहने पर मैंने पहले सत्ययुग में गौओं को अपने पास रहने की आज्ञा दी थी, इसलिये मेरी गौओं के झुण्ड में रहनेवाला वृषभ मुझसे ऊपर मेरे रथकी ध्वजामें विद्यमान है। मैं सदा गौओंके साथ रहने में ही आनन्दका अनुभव करता हूँ। अतः उन गौओंकी सदा ही पूजा करनी चाहिये –

मया होता ह्यनुज्ञाताः पूर्वमासन् कृते युगे।
ततोऽहमनुनीतो वै ब्रह्मणा पद्मयोनिना ॥
तस्माद् व्रजस्थानगतस्तिष्ठत्युपरि मे वृषः ।
रमेऽहं सह गोभिश्च तस्मात् पूज्याः सदैव ताः ॥

(महा० अनु० १३३।६-७)

वृषभध्वज भगवान शिव की जय
गौवंश की जय
हर हर महादेव

ISD News Network February 26, 2025
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: bhagvan shiv, bhagwan shiv, lord shiva, maha shivaratri, maha shivratri, shiv, shiv ji, shiv ling

Related

जोशीमठ में स्थिति हर घंटे तेज़ी से बदलती जा रही है, महादेव सब पर कृपा करें

आशंका है कि पूरा पहाड़ ही अलकनंदा के भीषण प्रवाह...

January 8 2023

संवत्सरका प्रथम मास – चैत्रमास

श्वेता पुरोहित। चैत्रमास संवत्सर का प्रथम मास है। सृष्टि के...

February 26 2025

अश्रद्धा से किया हुआ हवन,दान,तप का फल मरने के बाद भी नहीं होता है

श्वेता पुरोहित। अश्रद्धया हुतं दत्तं तपस्तप्तं कृतं च यत् |...

February 26 2025

आठ आने में रामचरितमानस

श्वेता पुरोहित :- श्री हनुमान प्रसाद जी पोद्दार जिन्हें प्रायः...

February 26 2025

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?