By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: जन्म मृत्यु और ग्रह विचार
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » जन्म मृत्यु और ग्रह विचार
सनातन हिंदू धर्म

जन्म मृत्यु और ग्रह विचार

ISD News Network
By ISD News Network 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

डॉ० श्रीनारायणदत्त जी श्रीमाली । भारतीय ऋषियों ने अपनी साधना, लगन, परिश्रम एवं दिव्य ज्ञान से ग्रहों की गति का अध्ययन कर के जो निष्कर्ष निकाले, वे वस्तुतः प्रामाणिक होने के साथ – साथ इस बात के सूचक भी हैं कि इन सिद्धान्तों, नियमों एवं तथ्यों के पीछे आर्य ऋषियों की सैकड़ों हजारों वर्षों की तपस्या एवं अनुभूति है। मानव-जीवन के छोटे- से-छोटे तथ्य पर भी इन ऋषियों ने विचार तथा अनुभव प्राप्त किया है। हानि-लाभ, सुख-दुःख, जीवन-मरण आदिका विवेचन करने के साथ-साथ उन्होंने ग्रहों की गति एवं स्थिति के आधार पर आवागमन पर भी प्रकाश डाला है।

बालक जिस समय जन्म लेता है, उस समय का शोधन कर अक्षांश-देशान्तर-संस्कार करने के पश्चात् बालक की जन्म कुण्डली बनायी जाती है। उस समय के ग्रहों की स्थिति के अध्ययन के फलस्वरूप यह ज्ञात किया जा सकता है कि बालक किस योनि से आया है और मृत्यु के पश्चात् उसकी क्या गति होगी। नीचे इस सम्बन्ध में कुछ विशेष योग प्रस्तुत किये जा रहे हैं-

जन्म पूर्व योनि-विचार

(१) यदि जातककी जन्म कुण्डली में चार या इससे अधिक ग्रह उच्च राशि के अथवा स्वराशि के हों तो जीवने उत्तम योनि भोगकर यहाँ जन्म लिया है, ऐसा समझना चाहिये।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

(२) लग्न में उच्चराशिका चन्द्रमा हो तो बालक पूर्वजन्म में सद्विवे की वणिक् था, यों मानना चाहिये।

(३) लग्नस्थ गुरु इस बात का सूचक है कि बालक पूर्वजन्म में वेदपाठी ब्राह्मण था। यदि जन्मकुण्डली में कहीं भी उच्च का गुरु होकर लग्न को देख रहा हो तो बालक पूर्वजन्म में धर्मात्मा, सद्गुणी एवं विवेकशील साधु अथवा तपस्वी था – ऐसा ऋषियों का कथन है।

(४) यदि जन्म कुण्डली में सूर्य छठे, आठवें या बारहवें भाव में हो अथवा तुला राशि का हो तो बालक पूर्वजन्म में पापरत एवं भ्रष्टजीवन व्यतीत करनेवाला था – यों जानना चाहिये ।

(५) लग्न या सप्तम भाव में यदि शुक्र हो, तो जातक पूर्वजन्म में राजा या प्रसिद्ध सेठ था, तथा पूर्णतः भोगी जीवन बिताने वाला था – यों समझना चाहिये।

(६) लग्न, एकादश, सप्तम या चौथे भाव में शनि इस बात का सूचक है कि बालक पूर्वजन्म में शूद्रपरिवार से सम्बन्धित था एवं पापपूर्ण कार्यों में रत था।

(७) यदि लग्न या सप्तम भाव में राहु हो तो बालक की पूर्वमृत्यु स्वाभाविक रूप में नहीं समझनी चाहिये।

(८) चार या इससे अधिक ग्रह जन्म-कुण्डली में नीच राशि के हों तो बालक ने पूर्वजन्ममें निश्चय ही आत्महत्या की होगी, ऐसा ऋषियों का कथन है।

(९) लग्नस्थ बुध स्पष्ट करता है कि जातक पूर्वजन्म में वणिक्-पुत्र था एवं विविध क्लेशों से ग्रस्त रहता था।

(१०) सप्तम भाव, छठे भाव या दशम भाव में मङ्गलकी उपस्थिति यह स्पष्ट करती है कि जातक पूर्वजन्म में अत्यन्त क्रोधी स्वभाव का था तथा कई व्यक्ति उस से पीड़ित रहते थे।

(११) बृहस्पति शुभ ग्रहों से दृष्ट हो तथा गुरु पञ्चम या नवम भाव में हो तो जातक पूर्वजन्म में वीतरागी था – यों समझना चाहिये।

(१२) एकादश में सूर्य, पञ्चम में बृहस्पति तथा द्वादश भाव में शुक्र इस बातके द्योतक हैं कि जातक पूर्वजन्म में धर्मात्मा लोगों की सहायता करने वाला तथा दान-पुण्यमें तत्पर ईश्वराराधक था। ऐसा भारतीय ऋषियों का कथन है।

मृत्यु उपरान्त गति विचार

मृत्युके उपरान्त जातक की क्या गति होगी, इसका
भी आर्ष नियमों के अनुसार जन्म कुण्डली से किया जा सकता है। नीचे इसी के सम्बन्ध में कुछ प्रामाणिक ज्ञान योग प्रस्तुत किये जा रहे हैं –

(१) कुण्डली में कहींपर भी यदि उच्च (कर्क राशि) का बृहस्पति स्थित हो, तो जातक की अन्त्येष्टि धूमधाम से होती है तथा मृत्यु के पश्चात् उत्तम कुल में जन्म होता है।

(२) लग्न में उच्चराशि का चन्द्रमा हो तथा कोई पापग्रह उसे न देखते हों तो जातक की सद्गति होती है तथा वह अपने पीछे कीर्ति कथाएँ छोड़ जाता है।

(३) अष्टमस्थ राहु जातक को पुण्यात्मा बना देता है तथा मरने के पश्चात् वह राजकुल में जन्म लेता है, ऐसा विद्वानों का कथन है।

(४) अष्टम भावपर मङ्गल की दृष्टि हो तथा लग्नस्थ भौमपर नीच शनि की दृष्टि हो तो जातक रौरव नरक भोगता है।

(५) अष्टमस्थ शुक्र पर गुरुकी दृष्टि हो तो जातक मृत्यु के पश्चात् वैश्यकुल में जन्म लेता है।

(६) अष्टम भावपर मङ्गल और शनि – इन दोनों ग्रहों की पूर्ण दृष्टि हो तो जातक अकाल मृत्यु से मरता है।

(७) अष्टम भावपर शुभ अथवा अशुभ किसी भी प्रकार के ग्रह की दृष्टि न हो और न अष्टम भाव में कोई ग्रह स्थित हो तो जातक ब्रह्मलोक प्राप्त करता है।

(८) लग्न में गुरु – चन्द्र, चतुर्थ भाव में तुला का शनि एवं सप्तम भाव में मकर राशि का मङ्गल हो तो जातक जीवन में कीर्ति अर्जित करता हुआ मृत्यु-उपरान्त ब्रह्म – लीन होता है।

(९) लग्न में उच्च का गुरु चन्द्र को पूर्ण दृष्टि से देख रहा हो, एवं अष्टमस्थान ग्रहों से रिक्त हो तो जातक जीवन में सैकड़ों धार्मिक कार्य करता है तथा प्रबल पुण्यात्मा एवं मृत्यु के उपरान्त सद्गति का अधिकारी होता है।

(१०) अष्टम भाव को शनि देख रहा हो तथा अष्टम भाव में मकर या कुम्भ राशि हो तो जातक योगिराजपद प्राप्त करता है तथा विष्णुलोक प्राप्त करता है।

(११) यदि जन्म-कुण्डली में चार ग्रह उच्च के हों तो जातक निश्चय ही श्रेष्ठ मृत्यु का वरण करता है, एवं पीछे अक्षयकीर्ति-वट स्थापित कर देता है।

(१२) एकादश भाव में सूर्य-बुध हों, नवम भाव में शनि तथा अष्टम भाव में राहु हो तो जातक मृत्यु के पश्चात् मोक्ष प्राप्त करता है।

विशेष योग

(१) द्वादश भाव शनि, राहु या केतु से युक्त हो, फिर अष्टमेश से युक्त हो अथवा षष्ठेश से दृष्ट हो तो मरने के बाद दुर्गति होगी-यों समझना चाहिये।

(२) गुरु लग्न में हो, शुक्र सप्तम में हो, कन्याराशि का चन्द्रमा हो एवं धनुलग्न में मेष का नवांश हो तो जातक मृत्यु के पश्चात् परमपद प्राप्त करता है।

(३) अष्टमभाव को गुरु, शुक्र और चन्द्र-तीनों ग्रह देखते हों तो जातक मृत्यु के पश्चात् श्रीकृष्ण के चरणों में स्थान प्राप्त करता है, ऐसा आर्य-ऋषियों का कथन है।

ISD News Network February 8, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Astrology, birth death and planetary ideas, sanatan dharm, sanatan hindu dharm, sanatan sanskriti, Sanatani

Related

जमशेदपुर पहुंचे शंकराचार्य जी महाराज

झारखंड राज्य के जमशेदपुर पहुंचे पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः...

February 8 2024

विश्वकर्मा जयंती १७ सितंबर २०२३

श्वेता पुरोहित। आज भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीय को चंद्र...

February 8 2024

करें यह सरस्वती वंदना, होगा कल्याण!

विकास थपलियाल। सरस्वती वंदना ॐ रवि-रुद्र-पितामह-विष्णु-नुतं, हरि-चन्दन-कुंकुम-पंक-युतम्!मुनि-वृन्द-गजेन्द्र-समान-युतं, तव नौमि सरस्वति!...

February 8 2024

श्रीमद्भागवत महापुराण: द्वादश स्कन्ध: एकादशोऽध्यायः श्लोक 1-50 का हिन्दी अनुवाद

स्वामी निर्दोष :- भगवान के अंग, उपांग और आयुधों का...

February 8 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?