By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: ‘आर्टिकल 370’ पच्चीस करोड़ का चुनावी अभियान है
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाॅप कल्चर » बॉलीवुड न्यूज़ » ‘आर्टिकल 370’ पच्चीस करोड़ का चुनावी अभियान है
बॉलीवुड न्यूज़मेनस्ट्रीम जर्नलिज्मसेलिब्रिटी

‘आर्टिकल 370’ पच्चीस करोड़ का चुनावी अभियान है

Vipul Rege
By Vipul Rege 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। अभिनेता अरुण गोविल धारा 370 पर बनी एक फिल्म में नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। ‘आर्टिकल 370’ नामक फिल्म को आदित्य सुहास जम्भाले ने निर्देशित किया है। फिल्म में दो प्रोडक्शन कंपनी का पैसा लगा है। इनमे से एक मुकेश अंबानी का जियो स्टूडियोज भी है। फिल्म का ट्रेलर आते ही मीडिया द्वारा स्तुतिगान शुरु कर दिया गया है। देश में आम चुनाव करीब है और ऐसे में इस फिल्म को रिलीज करना मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश के रुप में देखा जा सकता है। फिल्म के ट्रेलर में नरेंद्र मोदी नामक कैरेक्टर उभारकर दिखाया जा रहा है। अब तक तो विश्व के सनातनी समाज के हृदय में अरुण गोविल श्री राम जैसे बसे हुए थे लेकिन इस फिल्म के बाद संभवतः उनकी ‘श्रीराम’ वाली इमेज हमेशा के लिए विदा ले लेगी।

देश में आम चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख दांव पर लगी है। दांव पर इसलिए लगी है कि देश के सामने ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा बुलंद कर दिया गया है। 400 पार हो जाना काश इतना आसान होता। 2019 के चुनाव से इतर 2024 के आम चुनाव की तस्वीर बहुत अलग दिखाई देती है। अबकी बार भाजपा के बहुत से विश्वसनीय साथी उसके विरोधी हो चुके हैं। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के क्षत्रपों से प्रधानमंत्री के शीत युद्ध की ख़बरें सोशल मीडिया की छलनी से छनकर बाहर आती रही है। ये ख़बरें मैन स्ट्रीम मीडिया पर खोजे नहीं मिलती और शायद इसलिए ही हमारे मुख्य मीडिया को लोग ‘गोदी मीडिया’ कहने लगे हैं।

YAMI GAUTAM: ‘ARTICLE 370’ TRAILER DROPS *TOMORROW*… 23 FEB RELEASE… #JioStudios and #B62Studios will unveil #Article370Trailer TOMORROW [8 Feb 2024]… The action-political drama – inspired by true events – stars #YamiGautam with #Priyamani.#Article370 is directed by two-time… pic.twitter.com/jaVoMQrsN2

— taran adarsh (@taran_adarsh) February 7, 2024

2014 से शुरु हुआ प्रचार युद्ध अपने चरम पर है। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अब फिल्मों का सहारा बचा है तो वह ‘आर्टिकल 370’ के ज़रिये ले लिया गया है। मीडिया सबसे अधिक चर्चा अरुण गोविल की ही कर रहा है। अरुण गोविल ने फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है। मुझे इस बात का डर है कि इस किरदार को निभाने के बाद उनकी ‘श्री राम’ वाली छवि को गहरा आघात लगेगा। अरुण गोविल का चयन सोच समझकर किया गया है। निर्माता-निर्देशक जानते हैं कि अरुण गोविल को भारत और विश्व में श्रीराम के स्वरुप में देखा जाता है और नरेंद्र मोदी के किरदार के लिए उनका चयन कर एक अजीब सा ‘मोदी-राम’ का मिक्सअप बनाया जा रहा है।

More Read

अब्दुल्ला की हुई निधि और बिरयानी खाते भाजपाई! स्टूडियो से बेडरूम तक का फैला है यह ‘नेक्सस’!
Fake News भंडाफोड़: आनंदीबेन पटेल के पति के नाम पर आडवाणी को लिखा कथित पत्र पूरी तरह जाली, दशकों पुराने राजनीतिक प्रोपेगैंडा का सच!
अजित भारती, अभिषेक उपाध्याय और रवि नायर की आवाज पर ‘पुलिसिया बूट’!
पत्रकार तरुण तेजपाल को 10 साल की कैद: निचली अदालत का फैसला रद्द, ‘आदर्श पीड़िता’ के मिथक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का करारा प्रहार!

एन चुनाव के समय इस फिल्म को रिलीज करना, चुनाव को प्रभावित करने का खेल है, जियो स्टूडियोज की मौजूदगी इस बात की पुष्टि करती है। ये फिल्म पैसा कमाने के उद्देश्य से कतई नहीं बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य नरेंद्र मोदी का प्रचार भर करना है। और वह प्रचार बाकायदा शुरु हो चुका है। मैन स्ट्रीम मीडिया ने ‘आर्टिकल 370’ को लेकर समाचारों की बाढ़ ला दी है। नब्बे प्रतिशत समाचारों में अरुण गोविल के कैरेक्टर का ही ज़िक्र हो रहा है। स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी की प्रचार नीति इस समय अपने चरम पर है। प्रचार अभियान के इस चरमोत्कर्ष पर जन-भावनाओं का दोहन होता दिखाई दे रहा है।

अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री की भूमिका करना स्वीकार किया है। आयु की ढलान पर धन की आवश्यकता सभी को होती है। कभी गोविल एकांत में मनन करें तो वे पाएंगे कि उनकी बड़े ही परिश्रम द्वारा अर्जित एक सम्माननीय छवि को पांसा फेंककर लूट लिया गया है। आज देश का अधिकांश तबका भ्रामक प्रचार तंत्र द्वारा सम्मोहित है। देश की समस्याएं और बड़े मुद्दे अख़बारों और टीवी चैनलों से निकालकर फेंक दिए गए हैं और बस हर ओर एक ही नाम गूंज रहा है और एक ही नाम की स्तुति हो रही है। ऐसा एकाधिकारवाद इस देश में इंदिरा युग के बाद अब देखने को मिल रहा है।

अरुण गोविल के जरिये नरेंद्र मोदी की माला जप रही पत्रकार मंडली कभी सब्जी खरीदने बाज़ार नहीं जाती। जाती तो उसे पता चलता कि लहसुन आम आदमी की पहुँच से बाहर हो चुका है। लहसुन आज की तारीख में अरुण गोविल से महत्वपूर्ण मुद्दा है लेकिन आज यहाँ एक ऐसी अद्भुत प्रजाति पनप रही है, जो व्यक्तिवाद के नशे में 500 रुपये लीटर पेट्रोल भरवाने के लिए भी तैयार है। संपूर्ण मीडिया, संपूर्ण सोशल मीडिया और अब फिल्मों को भी स्तुति करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कि बहुत खतरनाक है।

इंदिरा गांधी के कार्यकाल में थियेटर्स में फ़िल्में शुरु होने से पूर्व सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा दी गई न्यूज़ रील दर्शकों को दिखाना अनिवार्य हुआ करता था। इन न्यूज़ रील्स के ज़रिये सरकार अपने नेता का प्रचार करा लेती थी। दर्शक के लिए वह न्यूज़ रील देखना आवश्यक होता था। क्या भारत पुनः उसी न्यूज़ रील वाले दौर में लौट गया है। मोबाइल से लेकर टीवी और सिनेमा के परदे तक हम नज़र दौड़ाएं तो ऐसा ही कुछ महसूस होता है।

विगत दस वर्ष के तूफानी प्रचार ने एक आम भारतीय को महंगाई दी, सत्ता द्वारा खड़ा किया कृत्रिम तनाव दिया, पंद्रह लाख की झूठी उम्मीद दी, काला धन लाने की आस जगाई। इन सबके अलावा आम भारतीय को एक ज़िम्मेदारी और मिली। उसे दस वर्ष तक प्रधानमंत्री का प्रचार करना था। वे एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो सहेजे जाने चाहिए। सहेजने की बात भी प्रचार तंत्र से ही आई। अब हमें एक फिल्म देखनी है। इस फिल्म के ज़रिये  टेलीविजन से श्रीराम की भूमिका कर विश्व विख्यात हुए एक कलाकार को हम अब एक रोचक और यूनिक मिश्रण के रुप में देखें। उसे देखने के बाद हमें बस ये याद रहे कि ‘जो राम को लाए हैं, हमें अब उन्हें फिर से लाना है।’

Vipul Rege February 10, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Aditya Jambhale, Article 370 movie, bollywood news, Jio Studios, Narendra modi, new movie, Yami gautam

Related

एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर को समन भेजा, चैट में हुआ था नाम का खुलासा

एनसीबी के एक ऐसी व्हाट्सएप चैट पकड़ी हैं, जिसमे D...

September 21 2020

‘शेरशाह’ को फिल्म फेयर 2022 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए चुना गया

सबसे अधिक खुशियां शुजीत सिरकार और उनकी टीम के हिस्से...

August 31 2022

एक्स विवाद में जांच का आदेश , कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हैं आठ मामले !

अर्चना कुमारी। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया और कंगना के एक्स विवाद...

February 10 2024

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा परिणय सूत्र में बंध गए

राघव चढ्ढा और परिणीति विवाह की गोपनीयता को लेकर बहुत...

September 25 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

मेनस्ट्रीम जर्नलिज्मसंपादकीय

अब्दुल्ला की हुई निधि और बिरयानी खाते भाजपाई! स्टूडियो से बेडरूम तक का फैला है यह ‘नेक्सस’!

November 2, 2026
फेक न्यूज भंडाफोड़

Fake News भंडाफोड़: आनंदीबेन पटेल के पति के नाम पर आडवाणी को लिखा कथित पत्र पूरी तरह जाली, दशकों पुराने राजनीतिक प्रोपेगैंडा का सच!

October 26, 2026
डिजिटल मीडियामेनस्ट्रीम जर्नलिज्मसंपादकीय

अजित भारती, अभिषेक उपाध्याय और रवि नायर की आवाज पर ‘पुलिसिया बूट’!

August 24, 2026
न्यायपालिकामेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

पत्रकार तरुण तेजपाल को 10 साल की कैद: निचली अदालत का फैसला रद्द, ‘आदर्श पीड़िता’ के मिथक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का करारा प्रहार!

August 7, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?