By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: अजित भारती, अभिषेक उपाध्याय और रवि नायर की आवाज पर ‘पुलिसिया बूट’!
Share
Notification
Latest News
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!
संपादकीय
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » संपादकीय » अजित भारती, अभिषेक उपाध्याय और रवि नायर की आवाज पर ‘पुलिसिया बूट’!
डिजिटल मीडियामेनस्ट्रीम जर्नलिज्मसंपादकीय

अजित भारती, अभिषेक उपाध्याय और रवि नायर की आवाज पर ‘पुलिसिया बूट’!

ISD News Network
By ISD News Network 15 Min Read
Share
15 Min Read
SHARE

इंडिया स्पीक डेली संपादकीय। क्या इस मुल्क में सत्ता, पूंजी और सियासत की मर्जी के बिना सांस लेना भी अपराध बन चुका है? जब कलमकार का लिखा शब्द हुकूमत के तालवों में छाले डालने लगे, जब एक रिपोर्टर की तहकीकात मंदिर के चढ़ावे के नाम पर हो रहे खेल को नंगा कर दे, और जब कोई कॉर्पोरेट महाप्रभु के वित्तीय साम्राज्य पर उंगली उठा दे—तो इस देश का सड़ा-गला तंत्र अपनी पूरी नंगई के साथ सड़कों पर उतर आता है। दिल्ली के सत्ता गलियारों से लेकर उत्तर प्रदेश की पुलिसिया चौकियों और गुजरात के हुक्मरानों तक, एक ही पटकथा लिखी जा रही है: “जो झुकेगा नहीं, उसे कानूनी दलदल में घसीटकर तोड़ दिया जाएगा।”

अजित भारती, अभिषेक उपाध्याय और रवि नायर—तीन अलग विचार, तीन अलग शैलियाँ और तीन अलग धाराएं। लेकिन हुकूमत और उसके प्यादों के लिए तीनों का गुनाह एक ही है—इन्होंने वह बोलने और लिखने की जुर्रत की, जो व्यवस्था की चाटुकारिता में डूबी जमात कभी नहीं कर सकती।

आधी रात में अजित भारती पर केस दर्ज! क्या SC/ST एक्ट अब असहमति कुचलने की सियासी लाठी है?

दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में रात के बारह बजे पुलिस का महकमा किसके इशारे पर जाग रहा था? नगीना से सांसद बने चंद्रशेखर आज़ाद पर एक राजनीतिक टिप्पणी और सोशल मीडिया के जवाबी वार को आधार बनाकर यूट्यूबर और लेखक अजित भारती पर सीधे SC/ST एक्ट की गैर-जमानती धाराएं ठोक दी गईं।

More Read

अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!
संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!

SC/ST एक्ट में FIR pic.twitter.com/1hNmX4zjcb

— Ajeet Bharti YouTube (@NijiSachiv) August 24, 2026

लेखक और राजनीतिक टिप्पणीकार अजित भारती के विरुद्ध दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। यह मामला नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर की गई एक तीखी टिप्पणी और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो क्लिप से जुड़ा है। आज़ाद समाज पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के दबाव और शिकायत के आधार पर पुलिस ने देर रात यह कार्रवाई की।

अजित पर एफ आईआर

दिल्ली में सांसद चंद्रशेखर रावण की आज़ाद समाज पार्टी ने पत्रकार अजीत भारती के खिलाफ़ SC/ST एक्ट और IT एक्ट 2000 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

अजीत भारती पर ये कार्रवाई सरासर गलत है यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है जब इनके पास कोई तर्क नहीं बचता तो यह SC/ST एक्ट का सहारा लेते है। pic.twitter.com/GTx1Hu4UkN

— Voice Of Brahmins (@VoiceOfBrahmins) August 24, 2026

सवाल यह है कि क्या इस देश में सामान्य वर्ग या आरक्षण पर सवाल उठाने वालों को सीधे आपराधिक कटघरे में खड़ा करने का लाइसेंस कुछ खास सियासी गिरोहों को मिल गया है? जब मंचों से सवर्णों की मां-बेटियों पर अभद्र फब्तियां कसी जाती हैं, तब कानून के हाथ बंधे रहते हैं; लेकिन जब उसी अमर्यादित सोच का कोई तीखा जवाब देता है—बिना किसी जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किए—तो आधी रात को पुलिस थाने में मुकदमों की स्याही बहने लगती है। यह एफआईआर कानून का पालन नहीं, बल्कि आजाद समाज पार्टी के दबाव में नाचती खाकी का वह शर्मनाक चेहरा है, जिसका मकसद केवल एक मुखर आवाज की रीढ़ तोड़ना है।

अजित भारती का पक्ष और तर्क इस कानूनी कार्रवाई के बाद अजित भारती ने सोशल मीडिया पर लंबा वक्तव्य जारी कर इसे दुर्भावनापूर्ण और अभिव्यक्ति को कुचलने का प्रयास बताया:

मेरे ऊपर SC/ST एक्ट में FIR पर कुछ बातें सवर्ण समाज से

कोई मेरी माँ या बहन पर सीधे बलात्कारी मानसिकता के साथ यह कहे कि उसका विवाह मैं चंद्रशेखर के साथ करा दूँ, और मैं चुप रह जाऊँ तो आप बताइए कि मैं कैसा पुत्र या भाई हूँ?

इतने पर भी चंद्रशेखर को ले कर मैंने कोई जातिसूचक शब्द…

— Ajeet Bharti (@ajeetbharti) August 24, 2026

*उकसावे और अमर्यादित टिप्पणियों का प्रतिवाद: भारती का कहना है कि उनके परिवार (माँ-बहन) को लेकर बेहद अपमानजनक और हिंसक मानसिकता वाली टिप्पणियाँ की गईं, जिसके जवाब में उन्होंने अपना पक्ष रखा।

देखिए कितना बड़ा जातिवादी है जब खुद पर आई तो कैसे बौखला गया बिलबिला गया

एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं सांसद को किस तरह से गाली दे रहा है चंद्रशेखर आजाद को। @BhimArmyChief pic.twitter.com/fMfBQmLg3R

— Ambedkarite Circle (@AmbedkarCircle_) August 23, 2026

*जातिसूचक शब्दों का खंडन: उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे वक्तव्य में किसी भी प्रकार के जातिसूचक शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया, जिससे SC/ST एक्ट की वैधानिक धाराएँ सीधे तौर पर लागू नहीं होतीं।

जो लोग स्वर्णों की बेटियाँ मांगते थे, जब अजीत भारती ने उसकी बहन बेटी मांग लिया तो चले गए sc/st act में केस करने

अबे चादरमोद तुम्हारी बेटी, बेटी है और स्वर्णो की बेटी, बेटी नहीं है?

हम अजीत भारती का पूरा समर्थन करते हैं 🔥 🔥 🔥 @ajeetbharti pic.twitter.com/JyHQzcW1oi

— ZIDDI LADKA (@MAIZIDDILADKA) August 24, 2026

*दुरुपयोग का आरोप: उनका दावा है कि यह एफआईआर राजनीतिक दबाव में दर्ज कराई गई है, जो न्यायालय में टिक नहीं पाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि वह कानूनी प्रक्रिया और जांच में पूरा सहयोग करेंगे। अजित भारती का मामला केवल एक व्यक्ति या एक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वर्तमान समय में डिजिटल स्पेस, वैचारिक विमर्श और दंडात्मक कानूनों के इस्तेमाल के गहरे संकट को उजागर करता है:

सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि SC/ST (Prevention of Atrocities) Act की धारा 3(1)(r) और 3(1)(s) के तहत जातिसूचक गाली/अपमान तभी अपराध बनता है जब वह “within public view” (सार्वजनिक दृष्टि/सुनवाई के दायरे में) हो।

बंद कमरे, निजी घर की चारदीवारी या ऐसी जगह जहां आम लोग… pic.twitter.com/1EAhLFRMFv

— Ajeet Bharti YouTube (@NijiSachiv) August 23, 2026

*प्रतिशोध की राजनीति और कानूनों का हथियार बनना: राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता या सोशल मीडिया की नोकझोंक में कठोर गैर-जमानती कानूनों (जैसे SC/ST एक्ट) का इस्तेमाल वैचारिक असहमति को दबाने का जरिया बनता जा रहा है। जब संवाद का स्तर गिरता है, तो कानूनी मशीनरी का उपयोग समाधान के बजाय बदले की भावना से किया जाने लगता है।

*आरक्षण विमर्श और ध्रुवीकरण: अजित भारती लंबे समय से आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और सामान्य वर्ग के मुद्दों पर मुखर रहे हैं। ऐसे में इस मामले को केवल एक व्यक्तिगत विवाद के बजाय उस व्यापक सामाजिक-राजनीतिक संघर्ष के रूप में भी देखा जा रहा है, जहाँ अगड़े बनाम पिछड़े/दलित विमर्श की रेखाएँ बेहद आक्रामक और कटु हो चुकी हैं।

IAS संतोष वर्मा के इस आपत्तिजनक बयान का समर्थन सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने खुलकर किया था।

अगर अजीत भारती के कमेंट पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है तो फ़िर इस बयान पर कार्रवाई कब होगी? pic.twitter.com/cli2g0cwOX

— Voice Of Brahmins (@VoiceOfBrahmins) August 24, 2026

….

अयोध्या से गाजियाबाद तक अभिषेक उपाध्याय: राम मंदिर के चढ़ावे पर सवाल का इनाम ‘रोड–रेज‘ की एफआईआर!

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के खुलासे को लेकर चर्चा में रहे हैं। अभिषेक उपाध्याय ने वही किया जो एक सच्चे पत्रकार का फर्ज था—उन्होंने अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामभक्तों की आस्था की कमाई (चढ़ावे और दान) में हो रही चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की पोल खोली। इस खोजी रिपोर्टिंग के बाद, उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ‘रोड-रेज’ (सड़क पर विवाद) से जुड़े एक कथित मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई। पुलिसिया कार्रवाई और लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए अभिषेक उपाध्याय ने इस एफआईआर को रद्द कराने और संरक्षण की मांग को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है। खोजी पत्रकारिता के साथ इससे अधिक घिनौना मजाक और क्या होगा?

Journalist Abhishek Upadhyay, who was among the first to report allegations of theft and irregularities in donations at the Ram Temple in Ayodhya, has moved the Supreme Court challenging an FIR registered against him in Ghaziabad over an alleged road-rage incident.
Read more:… pic.twitter.com/92jIITSyOu

— Live Law (@LiveLawIndia) August 23, 2026

किसी बड़े घोटाले को उजागर करने वाले पत्रकार को रोड-रेज विवाद के मुकदमे में फंसा देना यूपी पुलिस की उसी पुरानी और कुख्यात कार्यशैली की गवाही देता है, जहाँ सच का सामना करने की औकात न होने पर कलमकार को अपराधी बना दिया जाता है। नौबत यह आ गई कि एक खोजी पत्रकार को अपनी जान और आजादी बचाने के लिए देश की सबसे बड़ी अदालत (सुप्रीम कोर्ट) का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है।

अभिषेक उपाध्याय का यह प्रकरण सत्ता, व्यवस्था और स्वतंत्र पत्रकारिता के बीच के उस जटिल अंतर्विरोध को उजागर करता है, जहाँ जब कोई पत्रकार संस्थागत भ्रष्टाचार या व्यवस्थागत खामियों पर उंगली उठाता है, तो तंत्र की प्रतिक्रिया सीधे जवाब देने के बजाय परोक्ष दबाव बनाने की होती है।

बडी खबर-

मेरे अनन्य मित्र और सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड अनूप प्रकाश अवस्थी की मेहनत रंग लाई।

सुप्रीम कोर्ट यूपी पुलिस की ‘प्लांटेड’ एफआईआर को चुनौती देती मेरी याचिका पर Urgent hearing को तैयार हुआ।

सुप्रीम कोर्ट के विद्वान अधिवक्ता अनूप प्रकाश अवस्थी ने इस मामले की… pic.twitter.com/GPbw6JjdLh

— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) August 24, 2026

​’क्रिमिनलाइजेशन ऑफ जर्नलिज्म’ का यह दशकों पुराना आजमाया हुआ तरीका है। खोजी पत्रकारों को सीधे उनकी रिपोर्ट के आधार पर घेरना कानूनी रूप से कठिन होता है, इसलिए अक्सर उन पर असंबंधित आपराधिक मामले (जैसे सड़क विवाद, वित्तीय जांच या मानहानि) दर्ज करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। यह स्वतंत्र पत्रकारिता को हतोत्साहित करने का एक गंभीर तरीका बन चुका है।

​आस्था और धार्मिक प्रतिष्ठानों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की मांग करना किसी भी स्वतंत्र पत्रकार का कर्तव्य है। लेकिन जब ऐसे मामलों में सवाल उठाने वालों को ही संदिग्ध बना दिया जाए, तो यह संस्थागत शुचिता और जनविश्वास दोनों के लिए घातक साबित होता है।

​सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाना यह स्पष्ट करता है कि स्थानीय और राज्य स्तर पर पुलिस तंत्र के निष्पक्ष कार्य करने पर पत्रकारों का भरोसा कम हो रहा है। ऐसे मामलों में न्यायपालिका की भूमिका केवल एक व्यक्ति की रक्षा तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह तय करती है कि देश में सत्ता और ताकतवर संस्थाओं से सवाल पूछने की जगह बची रहेगी या नहीं।

वहीं मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से योगी सरकार को बड़ा झटका मिला। सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदे में चोरी का खुलासा करने वाले पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। उनके खिलाफ यूपी पुलिस ने FIR दर्ज की थी।

The Supreme Court today passed an interim order staying coercive action by the Uttar Pradesh Police against journalist Abhishek Upadhyay, who was among the first to report on Ram Mandir donation theft row, in the FIR registered against him over an alleged road-rage incident.
Read… pic.twitter.com/dg23YNp4Nf

— Live Law (@LiveLawIndia) August 25, 2026

…..

गुजरात पुलिस की दिल्ली में ‘डकैती‘ और रवि नायर: अडानी के खिलाफ एक लफ्ज… और पूरा घर जब्त!

पूंजीपतियों की गुलामी में अंधी हो चुकी व्यवस्था का सबसे वीभत्स रूप रवि नायर के मामले में सामने आया। जुर्म क्या था? ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में एक खोजी रिपोर्ट छापना, जिसमें दस्तावेजों के हवाले से आरोप लगाया गया था कि भारत सरकार और एलआईसी (LIC) के अरबों डॉलर जनता के पैसे को अडानी समूह की कंपनियों में झोंका गया।

अडानी पोर्ट्स के एक मुलाजिम ने शिकायत क्या दर्ज कराई, गुजरात पुलिस अहमदाबाद से दिल्ली दौड़ पड़ी। जब रवि नायर घर पर नहीं थे, तो उनके घर में घुसकर उनके बेटे और सहकर्मी साची हेगड़े के लैपटॉप और आईपैड तक छीन लिए गए—उन लोगों के, जिनका एफआईआर में नाम तक नहीं है!

Ravi Nair had co-authored a story for The Washington Post over LIC being directed by the Union government to invest up to $3.9 billion in the Adani group, which led to an FIR being filed against him in Gujarat.https://t.co/SMG7FrF3cx

— The Wire (@thewire_in) August 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस को पैरों तले रौंदते हुए इन जब्त उपकरणों की ‘हैश वैल्यू’ तक नहीं दी गई। यह जांच नहीं है, यह सत्ता-संरक्षित पूंजीपतियों का सीधा संदेश है कि अगर तुमने हमारे बहीखातों पर नजर डाली, तो तुम्हारी डिजिटल जिंदगी और तुम्हारे परिवार को तबाह कर दिया जाएगा।

पूरा मामला

पृष्ठभूमि और घटनाक्रम स्वतंत्र और खोजी पत्रकार रवि नायर के दिल्ली स्थित आवास पर गुजरात पुलिस ने छापा मारकर उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं. यह कार्रवाई अहमदाबाद की अदालत द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर की गई. खास बात यह है कि जब पुलिस ने यह कार्रवाई की, तब रवि नायर केरल में थे और उनके घर पर मौजूद उनके बेटे तथा सहयोगी (साची हेगड़े) के गैजेट्स (लैपटॉप और आईपैड) भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया, जबकि वे इस मामले में आरोपी भी नहीं हैं.

विवाद का मुख्य आधार

*अडानी समूह की शिकायत और एफआईआर: यह पूरा मामला अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड की शिकायत पर दर्ज एफआईआर से जुड़ा है. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रवि नायर द्वारा सह-लेखित एक रिपोर्ट (जो ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में प्रकाशित हुई थी) में झूठे और मनगढ़ंत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर यह दावा किया गया कि एलआईसी (LIC) ने सरकार के निर्देश पर अडानी समूह की कंपनियों में अरबों डॉलर का निवेश किया.

*हाईकोर्ट से राहत न मिलना: गुजरात हाईकोर्ट द्वारा रवि नायर के खिलाफ दर्ज इस एफआईआर को रद्द करने से इनकार करने के कुछ ही दिनों बाद यह पुलिसिया रेड और जब्ती की कार्रवाई की गई है.

*डिजिटल गोपनीयता और ‘हैश वैल्यू’ का मुद्दा: पुलिस द्वारा जब्त किए गए उपकरणों की ‘हैश वैल्यू’ (डिजिटल फिंगरप्रिंट/पहचान) उपलब्ध न कराए जाने पर भी गंभीर सवाल उठे हैं, जिससे डेटा की सुरक्षा और निष्पक्षता पर आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं.

रवि नायर के खिलाफ हुई यह कार्रवाई कॉरपोरेट घरानों और खोजी पत्रकारिता के बीच चल रहे भारी संघर्ष को रेखांकित करती है:

*प्रेस की स्वतंत्रता पर डिजिटल ताला: पत्रकारों के लैपटॉप, फोन और स्टोरेज डिवाइस को जब्त कर लेना केवल एक जांच प्रक्रिया नहीं, बल्कि उनके स्रोतों (Sources) को बेनकाब करने और पत्रकारों को मानसिक रूप से तोड़ने का एक प्रभावी जरिया बनता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट दिशानिर्देशों के बावजूद इस तरह की कार्रवाई होना न्यायपालिका और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच की खींचतान को दिखाता है।

*वित्तीय और कॉर्पोरेट जगत पर सवाल: जब कॉर्पोरेट घराने सीधे तौर पर आपराधिक मानहानि या जालसाजी के मामलों में पुलिस मशीनरी का उपयोग करते हैं, तो यह स्वतंत्र मीडिया के दायरे को अत्यंत संकुचित कर देता है। सत्ता और पूंजी के गठजोड़ के खिलाफ रिपोर्टिंग करने वालों के लिए यह एक बड़ा संदेश है कि वित्तीय खुलासे करना कानूनी रूप से कितना जोखिम भरा हो चुका है।

आवाज दबाने वालों के खिलाफ खड़ा करना होगा मोर्चा

यह सिर्फ तीन पत्रकारों का मसला नहीं है; यह इस देश के हर उस नागरिक के चेहरे पर तमाचा है जो मुगालते में जीता है कि वह एक आज़ाद मुल्क का बाशिंदा है।

*जब अजित भारती पर आधी रात को फर्जी धाराओं का शिकंजा कसा जाता है,

*जब अभिषेक उपाध्याय को आस्था के नाम पर हो रही लूट उजागर करने पर फर्जी मुकदमों में घसीटा जाता है,

*और जब रवि नायर के घर को अडानी की निजी जागीर समझकर पुलिस लूट का अड्डा बना देती है—

तो यह ऐलान है कि इस देश में पत्रकारिता को वेश्यावृत्ति बनाने की मुकम्मल तैयारी हो चुकी है। हुकूमतें चाहे किसी भी दल की हों, खाकी की वर्दी पर चाहे किसी भी राज्य का बिल्ला लगा हो—सच के खिलाफ सबका चरित्र एक जैसा क्रूर और कायर है। यदि कलम अब भी इन हथकंडों के आगे खामोश रही, तो आने वाली नस्लें हमें पत्रकार नहीं, इस दौर की हत्यारी खामोशी का हिस्सेदार समझेंगी।

ISD News Network August 24, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: abhishek upadhya journalist, ahishek upadhyay fir, ajit bharti, ajit bharti sc/st case, Indian police, journalist ravi nayar, ravi nayar, sc st reservation, sc/st issues

Related

द हिंदू और एन राम कांग्रेस के पक्ष में दलाली बंद करें! राफेल डील में एक पैसे के भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं!

एक बार फिर द हिंदू और एन राम का झूठ...

August 24 2026

खुमैनी ने कहा था: “पूरा इस्लाम राजनीति है।” पार्ट-२

शंकर शरण। खुमैनी ने कहा था: “पूरा इस्लाम राजनीति है।” उन्होंने...

August 24 2026

rajdeep

आजतक और राजदीप सरदेसाई फिर हुआ Exposed!

आजतक जैसा चैनल और राजदीप सरदेसाई जैसा पत्रकार, पत्रकारिता से...

August 24 2026

न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!

इंडिया स्पीक डेली संपादकीय। न्यायपालिका में भ्रष्टाचार केवल नकदी या...

August 24 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संपादकीय

अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!

November 12, 2026
संघवादसंपादकीय

संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

November 10, 2026
अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
संपादकीय

संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!

November 5, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?