By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Movie Review ‘आर्टिकल 370’ दस्तावेज़ी फिल्म है, जो देखी जानी चाहिए
Share
Notification
Latest News
चार गुजरातियों के राज में क्यों अमेरिकी जेलों में सड़ रहा है आम गुजराती?
Members Only SDEO's Story समाजशास्त्र
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाॅप कल्चर » मूवी रिव्यू » Movie Review ‘आर्टिकल 370’ दस्तावेज़ी फिल्म है, जो देखी जानी चाहिए
Movie Zone

Movie Review ‘आर्टिकल 370’ दस्तावेज़ी फिल्म है, जो देखी जानी चाहिए

Vipul Rege
By Vipul Rege 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। निर्देशक आदित्य सुहास जाम्भले की ‘आर्टिकल 370’ एक दस्तावेज़ी फिल्म है। ये फिल्म इस विवादित धारा के जन्म और अब तक की स्थिति को बहुत ही बेहतरीन ढंग से बयान करती है। लगभग 25-35 करोड़ बजट से बनी ‘आर्टिकल 370’ ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत की है। वास्तविक बैकग्राउंड में एक काल्पनिक कथा बुनी गई है। यामी गौतम की केंद्रीय भूमिका वाली ये फिल्म धीमे-धीमे दर्शकों में अपनी पैठ बना रही है। मौजूदा घटनाक्रम पर बनी इस फिल्म को दर्शकों की सराहना मिल रही है।

आर्टिकल 370 

 निर्देशक :आदित्य सुहास जाम्भले

कलाकार : यामी गौतम, अरुण गोविल, प्रियामणि, राज जुत्शी, वैभव तत्ववादी,  किरण करमाकर

More Read

₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

 निर्माता : आदित्य धर

 स्ट्रीमिंग : थियेटर

कश्मीर को पृष्ठभूमि बनाकर अब तक बहुत सी फ़िल्में बनाई जा चुकी है। उनमे से कुछ सफल रही और बहुत सी फ्लॉप के रास्ते पर चल दी। आतंकवाद, कश्मीर और पाकिस्तान पर इतनी फ़िल्में बनाई जा चुकी है कि अब इस विषय में कोई रस ही नहीं बचा। हालाँकि ‘आर्टिकल 370’ देशभक्ति के नारे वाले रास्ते से बचकर एक नया मार्ग खोज लेती है। इसका विषय धारा 370 है और ये मजबूती से अपने विषय पर केंद्रित रहती है। यामी गौतम, प्रियामणि, अरुण गोविल, ज़ुत्शी, दिव्या सेठ के स्निग्ध अभिनय से सजी ‘आर्टिकल 370’ न केवल दर्शक को एंगेज करने में कामयाब रहती है, बल्कि धारा 370 के इतिहास पर से पर्दा हटाती है। इसका बॉक्स ऑफिस भविष्य अच्छा रहने वाला है क्योंकि बजट काफी सीमित रखा गया है।

कहानी : ओपनिंग सीन राज्य सभा का है। 2019 में जब राज्य सभा में धारा 370 हटाने के लिए गृह मंत्री सदन में पेश होते हैं और हंगामा होता है। यहाँ से कहानी फ्लैशबैक में जाती है। सन 2016 में एक आईबी अधिकारी जूनी हक्सर अपने सीनियर की अनुमति लिए बिना हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी का एनकांटर कर डालती है। एनकांटर के बाद घाटी में माहौल बुरी तरह बिगड़ जाता है। इस कार्य का प्रमोशन तो नहीं मिलता लेकिन सज़ा के तौर पर जूनी को दिल्ली भेज दिया जाता है।

दिल्ली में वह मंत्रियों के बच्चों की शादियों में विशेष लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराती है। घटनाक्रम बदलता है और जूनी को पीएमओ से बुलावा आता है। सेक्रेटरी राजेश्‍वरी स्‍वामीनाथन 370 को निरस्त करने के कार्यान्वयन से पूर्व जूनी को पुनः कश्मीर में नियुक्त करती है। इधर जूनी और उसकी टीम कश्मीर में अलगाववादियों पर नियंत्रण करते हैं और उधर संसद में आर्टिकल 370 को निरस्त करने की कार्रवाई गृहमंत्री द्वारा शुरु की जाती है।

 अभिनय : यामी गौतम ने एक आईबी अधिकारी के रूप में बहुत सुंदर अभिनय का प्रदर्शन किया है। वे बड़ी ही विश्वसनीयता के साथ केंद्रीय भूमिका निभा ले गई हैं। यामी के हिस्से बड़े ही लाजवाब संवाद आए हैं। इन संवादों को यामी ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ डिलीवर किया है। वे अपने कई दृश्यों में भावुकता को इतने गहरे निभाती हैं कि दर्शक भी रो देते हैं।

दूसरे नंबर पर यहाँ आते हैं अरुण गोविल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका पहले भी और कलाकारों ने निभाई लेकिन अरुण गोविल कमाल कर देते हैं। वे प्रधानमंत्री को कॉपी करने की कोशिश नहीं करते। अरुण ने इस किरदार में बहुत शानदार अंडरप्ले किया है। इसके बाद आती हैं प्रियामणि।

राजेश्‍वरी स्‍वामीनाथन की भूमिका को बड़ी ही प्रमाणिकता के साथ निभाया है। एक पीएमओ अधिकारी का ठसका उनके इस किरदार में दिखाई देता है। अलगाववादी नेता के रुप में राज जुत्शी ने स्वाभाविक अभिनय किया है। वे बड़े दिनों बाद बड़े परदे पर दिखाई दिए हैं। किरण कर्माकर ने गृहमंत्री अमित शाह का किरदार सुंदरता के साथ निभाया है। उन्होंने भी बेवजह अमित शाह की कॉपी करने के फेर में किरदार को नहीं बिगाड़ा।

निर्देशन : आदित्य सुहास जाम्भले का निर्देशन मैच्योर है। उन्होंने मैच्योरिटी के साथ इस विषय को हैंडल किया है। एक और बात नोटिस करने योग्य है। फिल्म में कहीं भी, एक बार भी नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नाम नहीं आया है। उन्हें फिल्म में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कहकर ही संबोधित किया जाता है। फिल्म एक व्यक्ति को हीरो बनाने के चक्कर में भी नहीं दिखती।

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के किरदार सीमित समय  के लिए परदे पर आते हैं और उनके दृश्य सिचुएशन के हिसाब से डाले गए हैं। इसे देखते हुए दर्शक आर्टिकल 370 के बारे में गहराई से जान पाता है। फिल्म को मनोरंजक बनाने के लिए काल्पनिक पात्र और दृश्य डाले गए हैं। यदि मनोरंजन का गोंद न हो तो दर्शक सीट पर चिपकेगा कैसे ?

आदित्य का सरस निर्देशन दर्शक को कुर्सी से चिपकाए रखता है। एक्शन दृश्यों में नवीनता दिखाई देती है। यामी गौतम और वैभव तत्ववादी के एक्शन दृश्य बहुत अच्छे ढंग से फिल्माए गए हैं। कुल मिलाकर कम बजट की ये फिल्म टिकट खिड़की पर सेफ दिखाई देती है। इसके कलेक्शन की गति काफी धीमी है।

आर्टिकल 370 कागजों पर तो हटा दिया गया लेकिन आज भी वहां जाकर हमारे मोबाइल का सिम कार्ड काम नहीं करता। ये सच है कि अब भी कश्मीर में बहुत समस्याएं हैं। ये फिल्म इसलिए देखी जानी चाहिए कि दर्शक आर्टिकल 370 का इतिहास और सत्य जान सके। ये दर्शक को एजुकेट करने वाली फिल्म है और अवतारवाद से कोसो दूर है। ये इसकी सबसे बढ़िया बात है। फिल्म में कोई आपत्तिजनक दृश्य नहीं है और अधिक खून-खच्चर भी नहीं है। इस वीकेंड ये फिल्म देखी जा सकती है।

Vipul Rege February 24, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: article 370, Arun Govil, bollywood news, movie review, Movie Review by Vipul Rege, Priyamani, Raj Zutshi, Vaibhav Tatwawadi, Vipul rege review, Yami gautam

Related

हनुमान अंश: जब सादगी और संकल्प ने बदला सिनेमाई व्याकरण!

इंडिया स्पीक डेली सिनेमा डेस्क। समकालीन सिनेमाई बाज़ार जब भारी-भरकम...

February 24 2024

Movie Review चैडविक बॉसमैन को सिनेमाई श्रद्धांजलि है ‘वाकांडा फॉरएवर’

अफ्रीका के जंगलों का काला चीता शिकार पर निकला है।

November 12 2022

रणदीप हो सकते हैं भाजपा के नए ‘पोस्टर बॉय’, रोहतक से लड़ सकते हैं चुनाव

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का प्रोमो बुधवार को रिलीज किया गया

March 7 2024

Movie Review बाहें फैलाकर गीत गाने वाले ‘राहुल’ की मौत हो चुकी है

सुबह 7 बजे के शो हॉउसफुल हो गए।

September 7 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!

November 22, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?