By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: रणदीप हो सकते हैं भाजपा के नए ‘पोस्टर बॉय’, रोहतक से लड़ सकते हैं चुनाव
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाॅप कल्चर » बॉलीवुड न्यूज़ » रणदीप हो सकते हैं भाजपा के नए ‘पोस्टर बॉय’, रोहतक से लड़ सकते हैं चुनाव
Movie Zoneमुद्दा

रणदीप हो सकते हैं भाजपा के नए ‘पोस्टर बॉय’, रोहतक से लड़ सकते हैं चुनाव

Vipul Rege
By Vipul Rege 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। (पॉलिटिकल डेस्क) इसे संयोग कहे या रणनीति कि रणदीप हुड्डा की आगामी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का प्रोमो बुधवार को रिलीज होता है और उसी दिन ख़बरें आती है कि प्रसिद्ध एक्टर रणदीप हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। अब तक ये जानकारी सूत्रों से निकलकर आ रही है। यानि रणदीप के चुनाव लड़ने की खबर का फिलहाल कोई ‘माई-बाप’ नहीं है। रणदीप का पीआर उनकी ‘सावरकर फिल्म’ को उछालने के लिए उनके चुनाव लड़ने की खबर फैलाए, इसकी संभावना कम ही दिखाई देती है।

रणदीप हुडा एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उनकी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का प्रोमो बुधवार को रिलीज किया गया और बहुत सराहा भी गया है। बुधवार की शाम ही अचानक मैन स्ट्रीम मीडिया रणदीप के चुनाव लड़ने की अटकले परोसने लगा। सूत्रों के हवाले से यहाँ तक कह दिया गया कि 400 पार का लक्ष्य बनाए बैठी भारतीय जनता पार्टी रणदीप को रोहतक से लड़ाना चाहती है और रणदीप भी इसके लिए इच्छुक दिखाई देते हैं। हालाँकि रणदीप और भाजपा में से किसी ने अब तक इस खबर पर सत्यता की मोहर नहीं लगाई है। इस खबर का दूसरा पहलू देखे तो रोचकता बढ़ जाती है।

अगर सावरकर की चलती तो हमारा देश 35 साल पहले आज़ाद हो जाता, महात्मा गांधी की वजह से आज़ादी देर से मिली: रणदीप हुड्डा@RandeepHooda #Savarkar #Gandhi pic.twitter.com/xuRsys5zv6

— Journo Mirror (@JournoMirror) March 5, 2024

पिछले दिनों हमने देखा कि लिस्ट जारी होते ही एक ही भाषा वाले ट्वीट्स दिखाई दिए। उन ट्वीट्स में कहा गया कि हम चुनाव लड़ना नहीं चाहते। हम खेती करना चाहते हैं या हम क्रिकेट खेलना चाहते हैं। बंगाल गया प्रत्याशी कहता है कि किसी कारणवश वह चुनाव नहीं लड़ पा रहा। लिस्ट में बहुत से टिकट होल्ड पर रखे गए हैं, जिनका खुलासा दूसरी लिस्ट जारी होने पर हो जाएगा। संभव है कि भारतीय जनता पार्टी 400 पार जाने के लिए नए ‘पोस्टर बॉय’ तलाश कर रही हो। नया पोस्टर बॉय खोजने का कारण ये भी हो सकता है कि पुराने पोस्टर बॉय अब ओवर एक्सपोज़ हो चुके हैं। अक्षय कुमार, कंगना रनौत का कॅरियर समाप्ति की ओर है।

More Read

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
नाटक खत्म हो चुका है
38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

इन दोनों के कॅरियर में बहुत आग बची रहती, यदि ये अपना स्टारडम मोदी जी की भेंट न चढ़ाते। नए चुनाव में रणदीप भाजपा के लिए नए पोस्टर बॉय बन सकते हैं। भाजपा उम्मीदवार बनने के लिए उन्होंने ‘सावरकर फिल्म’ में काम कर ही लिया है। अनंत भक्तों के बीच रणदीप की स्वीकार्यता स्थापित करने के लिए इतना ही बहुत है। अब हरियाणा के रोहतक की स्थिति समझते हैं। वर्तमान में रोहतक के सांसद अरविंद कुमार शर्मा हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में अरविंद ने कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को 7,503 वोट से हराया था। यह सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।

Randeep Hooda’s film Swatantryaveer Savarkar : Powerful Trailer Released, Ankita Lokhande Plays Yamunabai https://t.co/oFUsfWIboI via @Sabse Update #RandeepHooda #AnkitaLokhande #VeerSavarkar

— Sabse Update (@Sabseupdate) March 6, 2024

सांसद अरविंद कुमार शर्मा को दोबारा टिकट मिलेगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और अरविंद कुमार के बीच नहीं बनती। सन 2022 में शर्मा ने हरियाणा में एक रैली के दौरान कह दिया था कि मनोहर लाल काम करने में अपना दिमाग नहीं लगाते। इस विवादित बयान से बहुत हंगामा मचा था। इन सांसद महोदय ने तो हरियाणा भाजपा की आपसी फूट को सार्वजनिक कर दिया था। किसान नेताओं को धमकाना, राम मंदिर को लेकर विवादित बयान देकर इन सांसद महोदय ने बहुत गदर काट रखा है। मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रुप से मतभेद दिखाने वाले सांसद जी की उम्मीदवारी पर अब तक पर्दा पड़ा हुआ है।

रोहतक लोकसभा सीट से तीन दावेदारों के नाम का पैनल भाजपा हाईकमान के पास पहुंचा है। मौजूदा सांसद डा. अरविंद शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तथा राजस्थान के अलवर जिले की तिजारा के विधायक बाबा बालक नाथ के नाम शामिल हैं। रोहतक में स्थित बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर से बाबा का नाता माना जाता है। यानी तीन नाम पहले से ही रोहतक के लिए चल रहे हैं और रणदीप हुडा का नाम भी उनमे शामिल हो गया है।

मोदी अबतक के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री।

कांग्रेस पार्टी ने वीर सावरकर की सच्चाई को सालों तक छुपाए रखा और झूठ बोलते रहे।

: रणदीप हुड्डा, बॉलीवुड अभिनेता pic.twitter.com/BD4xFImgSF

— Panchjanya (@epanchjanya) March 5, 2024

हालांकि रोहतक से अरविंद कुमार शर्मा मोदी लहर में जीते थे। रोहतक को जाट लैंड कहा जाता है। यहाँ सवा 6 लाख जाट वोटर हैं। अनुसूचित जाति के वोटर, करीब 1 लाख 70 हजार यादव वोटर, करीब 1 लाख 24 हजार ब्राह्मण वोटर और करीब 1 लाख 8 हजार पंजाबी वोटर हैं। ऐसे में यदि रणदीप हुडा को पार्टी पिछले दरवाज़े से एंट्री कराकर लोकसभा लड़ाने का मन बनाती है, तो हुड्डा को अपने समाज का समर्थन मिलेगा और भाजपा को एक नया ‘पोस्टर बॉय’ भी मिल जाएगा, जिस पर सावरकर की फ़िल्मी छाप लगी होगी।

ये डेडली कॉम्बिनेशन न केवल जीत दिला सकता है, बल्कि रोहतक का चप्पा-चप्पा जानने वाले कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा के लिए भी विचित्र समस्या उत्पन्न करेगा। रणदीप की फिल्म का ट्रेलर प्रदर्शित होते ही उनका एक बयान ट्वीटर एक्स पर बड़ा पसंद किया जा रहा है। वे कह रहे हैं ‘अगर सावरकर की चलती तो हमारा देश 35 साल पहले ही स्वतंत्र हो जाता। महात्मा गाँधी के कारण आज़ादी देर से मिली।’ रणदीप का ये बयान उन्हें कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से दूर वहां ले जाकर खड़ा कर देता है, जहाँ भारतीय जनता पार्टी इस विचार के साथ अकेली खड़ी है। संभावनाएं तो बहुत है और ये भविष्य के गर्भ में दबी है।

Vipul Rege March 7, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Bjp, Bollywood, Haryana, Haryana CM Manohar Lal Khattar, loksabha election 2024, Randeep Huda, Swatantra Veer Savarkar

Related

कांग्रेस- कम्युनिस्ट से लेकर राजदीप सरदेसाई तक देशद्रोही गैंग और कन्हैया को बचाने मैदान में कूदे!

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैसे ही जेएनयू देशद्रोह...

March 7 2024

शंकराचार्य जी का बिना संगम स्नान किए प्रस्थान करना धर्म और शासन के बीच उपजे गहरे अविश्वास का प्रतीक बन गया

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का प्रयागराज से बिना संगम...

March 7 2024

नकली हिंदुत्व का नकाब नोचो अभियान के तहत प्रेषित…

सुरेश चिपलूनकर। कर्नाटक में बजरंग बली के नाम पर हिन्दुओं...

March 7 2024

तिरुमाला तिरुपति बोर्ड का अध्यक्ष ईसाई को बनाने से विवाद: TDP ने राज्य सरकार से पूछा- जिसे हिंदू धर्म में आस्था नहीं, उसे जिम्मेदारी क्यों दी

2006-2008 के बीच भी करुणाकर रेड्‌डी को ट्रस्ट का अध्यक्ष...

March 7 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

मुद्दा

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!

November 21, 2026
संपादकीय

राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!

November 21, 2026
संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संपादकीय

38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

November 20, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?