By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: दुर्दांत और खूंखार अपराधियों के बीच अरनव गोस्वामी!
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » अपराध » दुर्दांत और खूंखार अपराधियों के बीच अरनव गोस्वामी!
अपराध

दुर्दांत और खूंखार अपराधियों के बीच अरनव गोस्वामी!

Archana Kumari
By Archana Kumari 7 Min Read
Share
7 Min Read
Aranb goswami
Aranb goswami
SHARE

राष्ट्रवादी पत्रकार अर्णब गोस्वामी को एक ऐसे जेल में रखा गया है जहां पर सबसे अधिक दुर्दांत औऱ खूंखार अपराधी रखे जाते हैं। अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के गैंग से लेकर कई छोटे-बड़े अपराधी इस समय तलोजा जेल में बंद है। केंद्र सरकार की चुप्पी और महाराष्ट्र सरकार की बदले की भावना ने एक राष्ट्रवादी पत्रकार को उस जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है ,जहां पर भरत नेपाली गैंग का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल अब्बास खान  बंद था।

मटका किंग सुरेश भगत को दिनदहाड़े मौत के घाट उतारने वाले अपराधी भी इसी जेल में रहे हैं। इसी जेल में कुख्यात डॉन अबू सलेम पर जानलेवा हमला भी हुआ था। साल 2012 में सलेम पर हमला किया था एडवोकेट शाहिद के मर्डर का दोषी देवेंद्र जगताप ने। इतना ही नहीं गुलशन कुमार हत्याकांड के आरोपी और डी कंपनी के सदस्य अबू सलेम औऱ अब्दुल कय्यूम भी इसी जेल में रहे ।

महाराष्ट्र के इस सबसे बड़े जेल में 1993 मुंबई बम ब्लास्ट औऱ 26/11 धमाकों के कई आरोपी वर्तमान में कैद हैं। इस जेल में कैदियों के द्वारा फोन इस्तेमाल करने और मौज मस्ती के लिए पार्टी करने के भी अक्सर चर्चे होते रहते हैं। यहां के जेलर को तो खूंखार और दुर्दांत कैदियों का मसीहा माना जाता है जबकि इस जेल को अंडरवर्ल्ड का नया ठिकाना भी कहा जा चुका है।

यहां एक से बढ़कर एख खूंखार क्रिमिनल्स कैद हैं। जबकि तलोजा जेल मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर नवी मुंबई के सुदूर इलाके में बना है।अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को लेकर उस समय के जेलर हीरालाल जाधव की यह टिप्पणी थी कि  वह जेल के अंदर भी ऐशो आराम की जिंदगी जी रहा था। जब उन्होंने उसकी सुविधांए बंद कर दी तो उसने उनकी ही झूठी शिकायत कर दी।

More Read

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?
सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

इससे साफ पता चलता है कि किस तरह अपराधियों और जेलर के बीच संबंध रहे हैं हालांकि यह दीगर बात है कि अबू सलेम ने  टाडा अदालत को पत्र लिखकर जेल अधीक्षक पर उसे जान से मरवाने की साजिश करने का आरोप लगाया था। दरअसल डॉन अबू सलेम को 11 नवंबर 2005 को पुर्तगाल से प्रत्यार्पित कर भारत लाया गया था। पहले उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद रखा गया था।

लेकिन, वहां 1993 धमाकों के आरोपी मुस्तफा डोसा ने उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद से सलेम को तलोजा जेल में रखा गया । वहां भी उस पर गोली चलाकर मारने की कोशिश हो चुकी है। इसलिए उसे तलोजा जेल के अति सुरक्षा वार्ड क्रमांक 4 में रखा गया ।नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम पर जब हमला हुआ। तब उसके हाथ में दो गोलियां लगी थीं। 

सलेम को गोली मारने का आरोप जेल में ही बंद देवेंद्र जगताप पर है। उसने हमले के लिए देसी कट्टे का इस्तेमाल किया और वह उसे पैर में बांधकर जेल के अंदर ले गया था। इस घटना से यह भी खुलासा हुआ कि किस तरह जेल कर्मियों और अपराधियों के बीच तलोजा जेल में मिलीभगत होती है। इसी वजह से पुलिस वाहन से तलोजा जेल भेजे जाने के दौरान अर्नब ने चिल्लाकर कहा कि शनिवार शाम अलीबाग के जेलर ने उन पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी खतरे में है और उन्हें उनके वकील से भी बात करने नहीं दिया जा रहा है। उनके मामले में केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए लेकिन केंद्र सरकार की चुप्पी  भारतीय जनमानस को समझ नहीं आ रही है ।अर्नब गोस्वामी की जान की खतरा को देखते हुए  उनकी  पत्नी सम्यब्रत राय गोस्वामी ने भी चिंता जाहिर करते हुए एक बयान जारी कर कहा कि उनके पति कई रातें न्यायिक हिरासत में गुजार चुके हैं।

उनको तलोजा जेल ले जाते समय पुलिस द्वारा घसीटा गया। वे बार-बार कह रहे थे कि उनकी जान खतरे में है। लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। उनकी जान को खतरा को देखते हुए रिपब्लिक टीवी  ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एसए बोबडे को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि अर्नब गोस्वामी को तलोजा जेल में ‘खतरनाक’ अपराधियों एवं ‘अंडरवर्ल्ड’ के साथ रखे जाने के कदम का संज्ञान लिया जाए और उन्हें ‘सुरक्षा मुहैया कराई जाए। 

प्रदीप भंडारी ने सीजेआई को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि गोस्वामी को ‘गलत बहाने’ से जेल में स्थानांतरित किया गया है और उन्हें तलोजा जेल में ‘खतरनाक’ अपराधियों और ‘अंडरवर्ल्ड’ के साथ रखा जाएगा। इस बीच महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल  भगत सिंह कोश्‍यारी ने इस मामले में दखल दिया है और राज्‍य सरकार के समक्ष चिंता का इजहार किया।

राज्‍यपाल  ने महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से  बात की और जेल में अर्नब की सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर अपनी चिंता जताई जबकि यह भी कहा कि परिवार को अर्नब से मिलने की इजाजत दी जाए। उधर ,अरनव गोस्वामी को जमानत देने को लेकर आज सुनवाई होगी।

इससे पहले न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति एमएस कर्णिक की खंडपीठ ने गोस्वामी और दो अन्य आरोपियों फिरोज शेख और नीतीश सरदा की अंतरिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि ‘मौजूदा मामले में उच्च न्यायालय द्वारा असाधारण अधिकार क्षेत्र के प्रयोग किए जाने का कोई मामला नहीं बनता है। अदालत ने सोमवार को अपने आदेश में कहा कि याचिका दायर करने वालों के पास संबंधित सत्र अदालत से जमानत पाने का प्रभावी तरीका है और हम पहले ही कह चुके हैं कि अगर ऐसी कोई जमानत याचिका दायर होती है तो सत्र अदालत उस पर 4 दिनों के भीतर फैसला करे।

हाईकोर्ट के पीठ ने कहा कि अंतरिम जमानत याचिका खारिज होने से याचिका कर्ता के समक्ष नियमित जमानत पाने का जो विकल्प है वह प्रभावित नहीं होगा जबकि सत्र अदालत अर्जी पर गुण-दोष के आधार पर सुनवाई कर अपना फैसला देगी।

Archana Kumari November 10, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Arnab, Arnab goswami, Arnab Goswami Arrest, Arnab Goswami Arrested, Arnab Goswami Attacked, arnab goswami latest debate, Arnab Goswami Mumbai Police, Arnab Goswami News, arnab goswami sharad pawar, Arnab Goswami Suicide Abetment Case, arnab goswami uddhav thackeray, arnab goswami uddhav thackeray sushant, arnab goswami vs rajat sharma, Arnab Vs Maharashtra Government, paramveer singh vs arnab goswami

Related

पति के अंतिम दर्शन के लिए आई थी शाइस्ता !

अर्चना कुमारी। माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन...

November 10 2020

जौनपुर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या ! 

अर्चना कुमारी उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद...

November 10 2020

1200 करोड़ के ड्रग्स का आतंकी कनेक्शन !

अर्चना कुमारी। करीब 1200 करोड़ रूपए मूल्य से अधिक के...

November 10 2020

चीनी लोन एप !           

अर्चना कुमारी। लोन देकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह का...

November 10 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Archana Kumari
राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक अपराध संवाददाता के रूप में कार्य का अनुभव। अर्चना विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज़ चैनल में काम कर चुकी हैं। फिलहाल स्वतंत्र पत्रकारिता।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
अपराध

लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?

October 18, 2026
अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
अपराध

कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

August 1, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?