By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: नास्तिक भी हिंदू हो सकता हैः सुप्रीम कोर्ट
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही » नास्तिक भी हिंदू हो सकता हैः सुप्रीम कोर्ट
न्यायपालिका

नास्तिक भी हिंदू हो सकता हैः सुप्रीम कोर्ट

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 9 Min Read
Share
9 Min Read
SHARE

नई दिल्ली, यह मामला सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2018 के फैसले से जुड़ा है. तब सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने बहुमत से फैसला सुनाते हुए 10 से 50 वर्ष की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर लगी पाबंदी को असंवैधानिक घोषित कर दिया था.

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सबरीमाला विवाद को लेकर सुनवाई शुरू हुई.  CJI सूर्यकांत  ने महिलाओं के धार्मिक स्थलों में प्रवेश और आस्था के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सुलझाने के लिए 9 जजों की बेंच गठित करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है. सुनवाई में केंद्र सरकार की ओर से भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता अपने तर्क रखे.  सुनवाई के दौरान सीधे सबरीमाला मामले पर चर्चा शुरू नहीं हुई, बल्कि भारत में हर वर्ग की आस्था, संप्रदाय के पंथ और उनकी परंपराओं व पहचान पर बात हुई. केंद्र सरकार के समर्थन वाली पुनर्विचार याचिकाओं में कहा गया है कि महिलाओं के प्रवेश पर रोक किसी भी तरह के भेदभाव या महिलाओं की हीनता की सोच पर आधारित नहीं है.

याचिकाओं में दलील दी गई है कि सबरीमावा में प्रतिबंध भगवान अयप्पा के `नैष्ठिक ब्रह्मचारी` स्वरूप से जुड़ा हुआ है, जो इस धार्मिक परंपरा का एक जरूरी हिस्सा है. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी धर्म की `जरूरी धार्मिक प्रथा` में न्यायिक समीक्षा के जरिए हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह उस संप्रदाय की मूल पहचान और आस्था से जुड़ा विषय है. यह मामला सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2018 के फैसले से जुड़ा है. तब सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने बहुमत से फैसला सुनाते हुए 10 से 50 वर्ष की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर लगी पाबंदी को असंवैधानिक घोषित कर दिया था.

शीर्ष अदालत ने कहा था कि यह परंपरा महिलाओं के साथ भेदभाव करती है और संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 25 (धार्मिक स्वतंत्रता) की मूल भावना के खिलाफ है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अपनी दलीलों में जब अपनी बात रखनी शुरू की, तो उन्होंने सनातन परंपरा की विरासत को समझाया. उन्होंने कहा- हिंदू धर्म में बहुलता है. यह केवल ईसाई या यहूदी की तरह एक धर्म नहीं है, बल्कि यह एक जीवन जीने का तरीका है. हिंदू धर्म, ईसाई, इस्लाम, यहूदी, इन सभी में अलग-अलग संप्रदाय हैं. उन्होंने कहा कि `धर्म` और `धार्मिक मामलों` के बीच अंतर होता है.

More Read

भारत में अब न्याय नहीं है
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के विरुद्ध आशुतोष की एक और साजिश पर अदालत का पड़ा हथौड़ा!

संविधान सभा ने भी माना था कि हिंदू धर्म में अलग-अलग संप्रदाय हैं. उन्होंने गणपति विसर्जन का उदाहरण दिया, यह दिखाने के लिए कि गणपत्य समुदाय की कुछ विशेष प्रथाएं होती हैं, जिन्हें पूरा धर्म नहीं अपनाता. इसमें सीमाएं हैं, हर संप्रदाय की प्रथाओं को समझने के लिए विषय-विशेष ज्ञान की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि, सनातन धर्म में 4 वेद हैं, जो अलग-अलग बातें बताते हैं. इसके बाद 4 उपवेद हैं. फिर 6 वेदांग हैं. 4 उपांग हैं, जिनमें धर्मशास्त्र, पुराण शामिल हैं, 18 महापुराण और 18 उपपुराण आते हैं. इसके बाद न्यायशास्त्र और मीमांसा ग्रंथ हैं. इनके भी 6 मान्यता प्राप्त अंग हैं. यह सब आस्तिक दर्शन का हिस्सा है. हिंदू धर्म की खासियत यह भी है कि यह नास्तिकों को भी मान्यता देता है. यानी आप ईश्वर में विश्वास न रखते हुए भी हिंदू हो सकते हैं.

नास्तिक दर्शन यानी वे जो ईश्वर में विश्वास नहीं करते. मुझे यह जानकर आश्चर्य और गर्व हुआ कि चार्वाक दर्शन हजारों साल पुराना है और चार्वाक ईश्वर को नहीं मानते. उनका कहना है कि कोई सर्वोच्च शक्ति नहीं है जो आपके भाग्य को नियंत्रित करती हो. जैसे एक पेड़ मरता है, वैसे ही इंसान भी मर जाता है. जैन और बौद्ध दर्शन भी `ईश्वर या परलोक` में विश्वास नहीं करते. इस पर पीठ की ओर से प्रश्न किया गया कि आप कैसे कह सकते हैं कि जैन और बौद्ध ईश्वर में विश्वास नहीं करते? अगर परलोक नहीं है,

तो तीर्थंकरों का पुनर्जन्म कैसे होता है? वहीं जस्टिस बागची ने कहा कि, हम `pursuit of happiness` के विचार को John Locke और अमेरिकी दर्शन से जोड़ते हैं, लेकिन यह वास्तव में चार्वाक संहिता से आता है, जो कहती है कि आप जीवित हैं, इसलिए भौतिक सुखों को प्राप्त करें. यह जीवन का एक अस्तित्ववादी सिद्धांत है. इस पर तुषार मेहता ने कहा कि,  `वे परलोक में विश्वास नहीं करते, लेकिन पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं. बौद्ध धर्म में महानिर्वाण की अवधारणा है, जहां मुक्ति मिलती है और फिर पुनर्जन्म नहीं होता. वे भगवान की मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करते.` इसके बाद संत आदि शंकराचार्य, जिन्होंने हिंदू धर्म के विविध दर्शन को 10 पहलुओं में व्यवस्थित किया, जिसे दशानाम कहा जाता है. जैसे गिरी, तीर्थ आदि. हर संप्रदाय के अलग तिलक और अभिवादन होते हैं,  

जैसे `अलख निरंजन`. कुछ लोग ग्रंथों में विश्वास करते हैं उदाहरण के तौर पर सिख धर्म. मैं मूर्तियों या भगवान में विश्वास न रखते हुए भी हिंदू हो सकता हूं. यही हिंदू धर्म का बहुलतावाद है. इस्लाम में भी 5 मुख्य तत्व हैं. इसका पवित्र ग्रंथ कुरान है. लेकिन सिद्धांतों में भिन्नता के आधार पर इसमें भी कई संप्रदाय हैं. सुन्नी, शिया, खवारिज, ये इस्लाम के संप्रदाय हैं. हिंदू धर्म, इस्लाम, ईसाई धर्म को एक व्यापक श्रेणी के रूप में लेकर `धर्म` की परिभाषा तय न करें, इनके भीतर कई संप्रदाय और उप-संप्रदाय हैं. इसीलिए अनुच्छेद 25 और 26 सिर्फ “धर्म” नहीं कहते, बल्कि “वर्गों” को भी मान्यता देते हैं. गुरु आधारित संप्रदाय भी हैं, जैसे शिरडी, यह किसी एक संप्रदाय तक सीमित नहीं है. हिंदू, मुसलमान सभी वहां जाते हैं. तिरुपति बालाजी एक वैष्णव तीर्थ है, लेकिन सभी हिंदू वहां जाते हैं. सबरीमाला में भी अलग-अलग प्रथाएं हैं. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती और निजामुद्दीन औलिया की दरगाह में सभी लोग जाते हैं.

इसे एक संप्रदाय के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए. भारतीय धार्मिक संरचना स्वभाव से ही बहुलतावादी है. हमारा समाज धर्म और धर्मनिरपेक्षता को पश्चिम की तरह परिभाषित नहीं करता. हमने अनुच्छेद 25 और 26 के संवैधानिक सिद्धांतों को अमेरिकी संविधान से नहीं लिया है, यह भारतीय परिस्थितियों के अनुसार तैयार किया गया है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, अनुच्छेद 25/26 आयरलैंड के संविधान से लिए गए हैं, जहां एक प्रोटेस्टेंट राजा के अधीन कैथोलिक धर्म को विशेष दर्जा प्राप्त था. इस पर एसजी तुषार मेहता ने कहा कि, पहले के सभी फैसलों में हमने आंतरिक बहुलता की ओर ध्यान नहीं दिलाया है. बौद्ध धर्म को देखें, गौतम बुद्ध की शिक्षाएं और फिर 18 ग्रंथ और उपदेश. महायान और वज्रयान बौद्ध धर्म अलग-अलग हैं. महायान बौद्ध धर्म में शैव तांत्रिक और बौद्ध धर्म के तत्व भी शामिल हैं, जो भूटान, सिक्किम और कुछ अन्य क्षेत्रों में प्रचलित है. वज्रयान बौद्ध धर्म में भी कुछ प्रभाव देखे जाते हैं. ईसाई में भी संप्रदाय और उप-संप्रदाय हैं.

साभार मूल लिंक

Courtesy Desk April 8, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: judiciary Vs legislative Sabarimala issues, keral sabri mala mandir, Sabarimala temple, Supreme Court, supreme court on sabari mala temple

Related

सिसोदिया को जमानत चाहिए !   

अर्चना कुमारी। आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के...

April 8 2026

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनः हिंदुओं से पल्ला झाड़ लिया।

मुस्लिम, ईसाई आदि को देश में अल्पसंख्यक घोषित कर उनके...

April 8 2026

अदालत ने बृंदा करात से पुलिस के खिलाफ जांच संबंधी प्राथमिकियों की प्रतियां देने को कहा !

अर्चना कुमारी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)...

April 8 2026

चल व अचल संपत्ति को आधार कार्ड से जोड़ने की मांग !

अर्चना कुमारी। चल व अचल संपत्ति को आधार कार्ड से...

April 18 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

भाषा और साहित्य

भारत में अब न्याय नहीं है

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

November 11, 2026
खोजी आलेखन्यायपालिका

दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!

October 29, 2026
न्यायपालिका

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के विरुद्ध आशुतोष की एक और साजिश पर अदालत का पड़ा हथौड़ा!

October 28, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?