By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: श्री अक्रूरजी
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » श्री अक्रूरजी
सनातन हिंदू धर्म

श्री अक्रूरजी

ISD News Network
By ISD News Network 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित-

अकूरजी का जन्म यदुवंश में ही हुआ था। ये कुटुम्ब के नाते से वसुदेवजी के भाई लगते थे। इनके पिता का नाम श्वफल्क था। ये कंस के दरबार के एक दरवारी थे। कंस के अत्याचारों से पीड़ित होकर बहुत-से यहुभ इधर-उधर भाग गये थे, किंतु ये जिस-किसी प्रकार कंस के दरबार में ही पड़े हुए थे।

जब अनेक उपाय करके भी कंस भगवान्‌ को नहीं मरवा सका, तब उसने एक चाल चली। उसने एक धनुषयज्ञ रचा और उस में मल्लों के द्वारा मरवा डालने के लिये गोकुल से गोप-ग्वालों के सहित श्रीकृष बलराम को बुलवाया। उन्हें आदरपूर्वक लाने के लिये अक्रूरजी को भेजा गया। कंस की आज्ञा पाकर अक्रूरजी की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा। वे भगवान के दर्शन के लिये बड़े उत्कण्ठित थे। किसी-न-किसी प्रकार है भगवान के दर्शन करना चाहते थे। भगवान्ने स्वतः ही कृपा करके ऐसा संयोग जुटा दिया।

जीव अपने पुरुषार्थ से प्रभु के दर्शन करना चाहे तो यह उसकी अनधिकार चेष्टा है। कोटि जन्म में भी उतनी पवित्रत वैसी योग्यता जीव नहीं प्राप्त कर सकता कि जिससे वह परात्पर प्रभुके सामने पुरुषार्थ के बल पर पहुँच सके। जब प्रभु ही अपनी अहैतु की कृपा के द्वारा जीव को अपने समीप बुलाना चाहें, तभी वह वहाँ जा सकत है। प्रभु ने कृपा करके घर बैठे ही अक्रूरजी को बुला दिया।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

प्रातःकाल मथुरा से रथ लेकर वे नन्दगाँव भगवान ‌ को लेने चले। रास्ते में अनेक प्रकार के मनोरथ करते जाते थे। सोचते थे-अहा, उन पीताम्बरधारी बनवारी को मैं इन्हीं चक्षुओं से देखूँगा, उनके सुन्दा मुखारविन्द को, घुँघराली काली-काली अलकावली से युक्त सुकपोलों को निहारूँगा। वे जब मुझे अपने सुकोमल करकमलों से स्पर्श करेंगे, उस समय मेरे समस्त शरीर में बिजली-सी दौड़ जायगी। वे मुझसे हँस- हँसकर बातें करेंगे। मुझे पास बिठायेंगे। बार-बार प्रेम पूर्वक चाचा-चाचा कहेंगे। मेरे लिये वह कितने सुखकी स्थिति होगी। इस प्रकार भाँति-भाँति की कल्पनाएँ करते हुए वे वृन्दावन के समीप पहुँचे। वहाँ उन्होंने वज्र, अंकुश, यव, ध्वजा आदि चिह्नोंसे विभूषित श्यामसुन्दरके चरणचिह्नोंको देखा। बस, फिर क्या था। वे उन घनश्यामके चरणचिह्नोंको देखते ही रथसे कूद पड़े और उनकी वन्दना करके उस धूलिमें लोटने लगे। उन्हें उस धूलिमें लोटनेमें कितना सुख मिल रहा था, यह कहनेकी बात नहीं है। जैसे-तैसे व्रज पहुँचे। सर्वप्रथम बलदेवजीके साथ श्यामसुन्दर ही उन्हें मिले। उन्हें छातीसे लगाया, घर ले गये। कुशल पूछी, आतिथ्य किया और सब समाचार जाने।

दूसरे दिन रथपर चढ़कर अक्रूरके साथ श्यामसुन्दर और बलराम मथुरा चले। गोपियों ने उनका रथ घेर लिया, बड़ी कठिनता से वे आगे बढ़ सके। थोड़ी दूर चलकर यमुना किनारे अक्रूरजी नित्य-कर्म करने ठहरे। स्नान करनेके लिये ज्यों ही उन्होंने डुबकी लगायी कि भीतर चतुर्भुज श्रीश्यामसुन्दर दिखायी दिये। घबराकर ऊपर आये तो दोनों भाइयोंको रथपर बैठे देखा। फिर डुबकी लगायी तो फिर वही मूर्ति जलके भीतर दिखायी दी। अक्रूरजी को ज्ञान हो गया कि जल में, स्थलमें, शून्य में कोई भी ऐसा स्थान नहीं, जहाँ श्यामसुन्दर विराजमान न हों। भगवान् उन्हें देखकर हँस पड़े। वे भी प्रणाम करके रथपर बैठ गये। मथुरा पहुँच कर भगवान् रथपर से उतर पड़े और बोले- हम अकेले ही पैदल जायँगे। अक्रूरजीने बहुत प्रार्थना की- आप रथपर पहले मेरे घर पधारें, तब कहीं अन्यत्र जायें। भगवान्ने कहा- आपके घर तो तभी जाऊँगा, जब कंसका अन्त हो जायगा। अक्रूरजी दुखी मन से चले गये।

कंसको मारकर भगवान् अक्रूरजी के घर गये। अब अक्रूरजी के आनन्द का क्या ठिकाना ! जिनके दर्शन के लिय योगीन्द्र-मुनीन्द्र हजारों-लाखों वर्ष तपस्या करते हैं, वे स्वतः ही बिना प्रयासके घरपर पधार गये। अक्रूरजी ने उनकी विधिवत् पूजा की और कोई आज्ञा चाही। भगवान्ने अक्रूरजी को अपना अन्तरंग सुहृद् समझकर आज्ञा दी कि हस्तिनापुरञमें जाकर हमारी बूआ के लड़के पाण्डवों के समाचार ले आइये। हमने सुना है, धृतराष्ट्र उन्हें दुःख देता है। भगवान की आज्ञा पाकर अक्रूरजी हस्तिनापुर गये और धृतराष्ट्र को सब प्रकार से समझाकर और पाण्डवों के समाचार लेकर लौट आये।

भगवान् जब मथुरापुरी को त्यागकर द्वारका पधारे, तब अक्रूरजी भी उनके साथ ही गये। अक्रूरजी इतने पुण्यशील थे कि वे जहाँ रहते, वहाँ खूब वर्षा होती, अकाल नहीं पड़ता। किसी प्रकार का कष्ट और महामारी आदि उपद्रव नहीं होते। एक बार वे जब किसी कारणवश द्वारका से चले गये थे, तब द्वारका में दैविक और भौतिक दुःखों से प्रजा को बड़ा भारी मानसिक और शारीरिक कष्ट सहना पड़ा था। आखिर भगवान्ने उनको ढूँढ़वा कर वापस बुलवाया। ये सम्बन्ध में भगवान् श्रीकृष्ण के चाचा होनेपर भी उनके सच्चे भक्त थे। अन्त में भगवान के साथ ही वे परम धाम को पधारे।

ऐसे परम भागवत भक्त अक्रूरजी को कोटि कोटि प्रणाम 🙏🪷

अक्रूरः पेशलो दक्षो दक्षिणः क्षमिणां वरः ।
विद्वत्तमो वीतभयः पुण्यश्रवणकीर्तनः ॥

  • श्रीविष्णुसहस्त्रनामस्तोत्रम्

अक्रूर भगवान विष्णु का ही एक नाम है।

अक्रूर का अर्थ होता है जिनमे क्रूरता नहीं होती। क्रूरता मन का धर्म है, वह क्रोध से उत्पन्न होने वाला अभिनिवेश युक्त आन्तरिक सन्ताप है, आप्तकाम होने से तथा कामनाओं का अभाव होने से भगवान् में क्रोध का अभाव है, अतः भगवान् में क्रूरता नहीं हैं, इसलिए वे अक्रूर हैं।

ISD News Network March 4, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: भगवान के दर्शन, मथुरापुरी को त्यागकर, यदुवंश

Related

युवा पीढ़ी जान गई कि श्री राम कपोल कल्पना नहीं हैं!

रामायण का अर्थ होता है, राम का अयण। अयण का...

March 4 2024

क्या भक्त की भी पूजा की जा सकती है..??

श्वेताभ पाठक श्वेत प्रेम रस। साधक प्रश्न :: राधेश्याम प्रभू...

March 4 2024

14 लोकों में बंटी है सृष्टि! जानें पुराणों में छुपा ब्रह्मांड का रहस्यमयी सच, क्या सच में शेषनाग के फन पर टिका है ब्रह्मांड?

Courtesy Desk: सनातन धर्म में ब्रह्मांड की कल्पना केवल भौतिक...

March 4 2024

ऋषि अगस्त्य की कथा भाग २

श्वेता पुरोहित। वातापि तथा इल्वलका वध और लोपामुद्रा को पुत्रकी...

March 4 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?