अर्चना कुमारी शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र में ‘बेबी केयर न्यू बोर्न चाइल्ड हॉस्पिटल’ सिर्फ पांच बेड का था लेकिन यहां 12 बच्चे भर्ती थे। इसका रजिस्ट्रेशन भी फेल था और आग लगने की घटना में कई अन्य लापरवाही सामने आए है।
जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त धारा लगाई। जांच के दौरान पता चला कि ‘बेबी केयर न्यू बोर्न चाइल्ड हॉस्पिटल’ की 4 शाखाएं हैं। इनमे विवेक विहार, पंजाबी बाग, फरीदाबाद और गुड़गांव शामिल है।
अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खीची भेरा एन्क्लेव, पश्चिम विहार में रहता हैं। वे बाल चिकित्सा में एम.डी. हैं और उनकी पत्नी डॉ. जागृति (दंत चिकित्सक) इस अस्पताल को चलाते थे। फायर टेंडर, क्राइम टीम और एफ.एस.एल. टीम मौके पर पहुंची थी और आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। इस बारे में विद्युत निरीक्षक से विद्युत निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा से भी रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। जांच के दौरान अस्पताल के मालिक आरोपी डॉ. नवीन खीची और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले आईपीसी की धारा 336/304ए/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था लेकिन अब दंडात्मक धारा 304/308 आईपीसी लगाई गई है। पुलिस का कहना है अस्पताल के निरीक्षण और नर्सिंग स्टाफ की जांच में पाया गया कि वहां कोई अग्निशामक यंत्र नहीं था जबकि प्रवेश-निकास का उचित प्रबंध नहीं था।
इसके अलावा आपातकालीन निकास का अभाव था। इतना ही नहीं उच्चित डॉक्टर की तैनाती नहीं थी। पुलिस ने बताया जांच के दौरान कई कमियां पाई गईं। जिसने डीजीएचएस, दिल्ली सरकार द्वारा बेबी केयर न्यू बोर्न चाइल्ड अस्पताल को जारी लाइसेंस 31/03/2024 को पहले ही समाप्त हो चुका है।
यहां तक कि समाप्त लाइसेंस (उक्त अस्पताल को जारी) के अनुसार केवल 5 बेड की अनुमति थी, लेकिन घटना के समय अस्पताल में 12 नवजात बच्चे भर्ती थे। यह भी पता चला डॉक्टर नवजात शिशु को नवजात शिशु की देखभाल के लिए सक्षम नहीं हैं, क्योंकि वे केवल बीएएमएस डिग्री धारक हैं।
पुलिस ने बताया आग लगने की स्थिति में आपातकालीन स्थिति के लिए अस्पताल में कोई अग्निशामक यंत्र नहीं लगा था। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में अस्पताल में कोई आपातकालीन निकास नहीं था।
