By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: क्या इजराइल मिट जाएगा?
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » मुद्दा » क्या इजराइल मिट जाएगा?
मुद्दा

क्या इजराइल मिट जाएगा?

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

शंकर शरण। दरअसल इजराइल की जान पर वही जिहादी आफत है, जो भारत के हिन्दुओं पर पिछले हजार, विशेष कर सौ सालों से है! जैसे विविध इस्लामी दस्तों, संगठनों ने भारत पर बाहर-अंदर से हमले किए हैं, उसी तरह इजराइल के बनते ही उस पर मिस्र, इराक, जोर्डन, लेबनान, सीरिया ने इकट्ठा हमला किया था। पर जो इजराइल को ही दुष्ट दोषी मान कर सारा विमर्श करते हैं, उन्हें याद रहे कि यहूदी लोग इतने शान्त स्वभाव रहे हैं कि खुद मुस्लिम उन्हें कायर कहते थे!

भारत में सदा की तरह फिलीस्तीन का रोना शुरू हो गया है। जबकि इजराइल के लिए बोलने वाले मुख्यतः सोशल मीडिया में कुछ लोग हैं, जिन के हाथ में कुछ नहीं। सत्ता और संसाधन वाले भारतीय नेता व बौद्धिक फिलीस्तीनियों की मदद को उत्साहित हैं। मोटे तौर पर पूरे विश्व में यही दृश्य है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने तो सारा दोष इजराइल पर ही मढ़ दिया है।

इस तरह, इजराइल अपनी लड़ाई प्रायः अकेले लड़ रहा है। चारों तरफ से खून के प्यासे दुश्मनों से घिरा। एक भी हार इजराइल को समाप्त कर देगी। उस के दुश्मन, और पश्चिमी नेतागण भी, यह जानते हैं। इसीलिए तमाम वैज्ञानिक, तकनीकी, सामरिक क्षमता के बावजूद इजराइल पर हमले कभी बंद नहीं होते।

इस पूरे प्रकरण में असली बात छिपाई जाती है। कुछ उसी तरह जैसे भारत में ‘सेक्यूलर’ राजनीति की असल बात गोल की जाती है। सो, हमास का हमला एक लिफाफा है। वस्तुत: ऐसे निरंतर हमलों का स्रोत ईरान तथा कई अन्य इस्लामी देश हैं। वही देश, जिन्हें अमेरिका, यूरोप, भारत, रूस, और चीन भी लाभ पँहुचाते रहे हैं। यदि यह न होता तो केवल हमास की हैसियत नहीं कि वह किसी पर ऐसी भयंकर चोट करे। ऊपर से उस के शिकार नागरिकों के कत्ल और बलात्कार के वीभत्स वीडियो सब को दिखाकर अपनी हेकड़ी भी जताए!

More Read

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
नाटक खत्म हो चुका है
संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!
रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!

अतः हमलावर हमास की पीठ पर ईरान की इस्लामी सत्ता है, जिस ने इजराइल का खात्मा करने की घोषणा दशकों से कर रखी है। जबकि इजराइल ने ईरान, या किसी पड़ोसी देश का कभी बुरा नहीं किया। पिछले सात दशकों का इतिहास देखें तो हमेशा बगल के इस्लामी देशों ने ही उस पर हमले किये। पहली बार 1948 ई. में, इजराइल के बनते ही। फिर 1956, 1967 और 1973 में भी पुनः उस पर हमले हुए। इस का असल कारण है कि इस्लाम यहूदियों से घृणा करता है, इसलिए उस का खात्मा करने की जिद्दी नीति है। इस नीति की यूरोप या अमेरिकी सरकारें अनदेखी करती रही हैं। तब इस का अर्थ समझने में हमास या किसी भी जिहादी को क्या कठिनाई होगी?

एक बार भारत की धरती पर खड़े होकर ईरान के राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने इजराइल को ‘दुनिया के नक्शे से हटा देने’ की बात कही थी! उस पर हमारे महानुभावों ने क्या किया? वही, जो अभी कर रहे हैं। यानी फिलीस्तीन को पीड़ित बताकर उलटी, और कायराना बयानबाजियाँ। इस प्रकार, ईरान की घोर हिंसक घोषणाओं और इजराइल को मिटाने के लिए परमाणु तैयारियों पर भी चुप रहकर उसे तरह देना। कुछ पहले ईरान ने अपनी मिसाइल पर बड़े-बड़े शब्दों में यह लिख कर परीक्षण कियाः ‘इजराइल को दुनिया से मिटा देना है!’ सारी दुनिया ने यह संदेश देखा, सुना। पर क्या प्रतिक्रिया की? कुछ नहीं।

इस तरह, ईरानी इस्लामियों के मंसूबों पर अंकुश लगाने के बदले हर तरह के देश स्वार्थवश उसे मदद ही देते रहते हैं। हाल में अमेरिका ने उन्हें भारी आर्थिक संकट से उबारा। यही हमास के दुस्साहस और घमंड का असल कारण है। किन्तु इस पर विचार के बदले गैर-मुस्लिम विश्व के बौद्धिक- नेता इजराइल को ही दुष्ट दिखाते रहते हैं।

किन्तु जरा सोचें कि यहूदी समुदाय और इजराइल का समूल सफाया करने की खुली नीति के पीछे कौन-सा मतवाद है? यह वही मतवाद है जो यहूदियों को ही नहीं, तमाम गैर-इस्लामी विश्वासों, प्रतीकों, और लोगों को भी समूल खत्म करने का इरादा रखता है। कोई छिपाकर नहीं, बल्कि अपने लोगों को रोज पाँच बार याद दिलाकर! यदि ऐसे मतवाद की जानकारी, और उस की नियमित घोषणाएं सुनते रहने, तथा श्रीनगर से लेकर पेरिस, एवं चेचेनिया से नाइजीरिया तक समान तरह की अंतहीन हिंसक, वीभत्स कार्रवाइयाँ देखने के बाद भी क्रिश्चियन, बौद्ध, और हिन्दू देशों के सत्ताधारी मूक बने रहे हैं।

क्या वे हिटलर की बढ़त वाला इतिहास दुहरा रहे हैं? कि जब तक उन पर सीधा हमला न हो, दूसरों के विनाश की अनदेखी करते रहें (‘म्यूनिख भावना’)। फलत: जैसे हिटलर बढ़ता गया, वैसे ही जिहाद भी निरंतर बढ़ रहा है। हिंसक से अधिक अहिंसक तरीकों से विनाश करते हुए। सो, बंगलादेश में करोड़ों हिन्दुओं का क्रमशः ‘लुप्त’ होते जाना भारत समेत किसी गैर-मुस्लिम देश की सत्ता को दिखाई नहीं पड़ रहा है! यह उस बढ़त का एक उदाहरण और कारण दोनों है।

फलत:, जैसे पोलैंड, हंगरी, रोमानिया के बाद फ्रांस, इंग्लैंड, रूस की भी बारी आई थी, उसी तरह इजराइल और बंगलादेशी हिन्दुओं के सफाए के बाद भारतीय हिन्दुओं और यूरोपीय क्रिश्चियनों की बारी फौरन आएगी। पर इस असुविधाजनक सत्य की अनदेखी की जाती है। भारत में ही अधिकांश आधिकारिक विमर्श (और चुप्पी) इस का प्रमाण है।

जबकि एक आकार को छोड़कर भारत की स्थिति इजराइल जैसी ही है। वह अकेला यहूदी देश है, तो भारत अकेला हिन्दू देश है। जैसे इजराइल को मिटा देना ईरान और कई मुस्लिम देशों, शासकों का मंसूबा है, उसी तरह भारत को तोड़ना मिटाना पाकिस्तान और कई जिहादी-आतंकी संगठनों का उतना ही खुला इरादा है। जिस तरह ईरान द्वारा इजराइल के विरुद्ध हिंसक बयानबाजी की अनदेखी होती है, उसी तरह भारत के विरुद्ध आई.एस.आई. से लेकर जैशे मोहम्मद, इस्लामी स्टेट, इस्लामी जिहाद, आदि अनेक जिहादी संगठनों की वैसी ही घोषणाओं को नजरअंदाज किया जाता है। यह दशकों से हो रहा है।

भारत पर पाकिस्तान ने आज तक चार बार खुला आक्रमण किया। छिपकर अंदरुनी आतंकी घात करवाते रहना अलग से। हिन्दू भारत को इस्लामी बनाने या इसे नष्ट कर देने की खुली-छिपी चाह के अलावा ऐसे बाहर-अंदर हमलों का और कोई कारण नहीं! इस सीधे सच का सामना करने की ताब किन्हीं ‘लिबरल’, ‘सेक्यूलर’ नेताओं, बुद्धिजीवियों को नहीं है। इसलिए वे केवल मुँह बना कर बात टालने, बदलने की कोशिश करते हैं। उलटे विचित्र दलीलों से अब तक की भारतीय सरकारों या हिन्दुओं को ही दोष देने‌ लगते हैं।

परन्तु दरअसल इजराइल की जान पर वही जिहादी आफत है, जो भारत के हिन्दुओं पर पिछले हजार, विशेष कर सौ सालों से है! जैसे विविध इस्लामी दस्तों, संगठनों ने भारत पर बाहर-अंदर से हमले किए हैं, उसी तरह इजराइल के बनते ही उस पर मिस्र, इराक, जोर्डन, लेबनान, सीरिया ने इकट्ठा हमला किया था।

पर जो इजराइल को ही दुष्ट दोषी मान कर सारा विमर्श करते हैं, उन्हें याद रहे कि यहूदी लोग इतने शान्त स्वभाव रहे हैं कि खुद मुस्लिम उन्हें कायर कहते थे! मशहूर शायर अल्लामा इकबाल ने अपनी ऐतिहासिक ‘शिकवा’ (1909) में मुसलमानों को जिहाद हेतु प्रेरित करने के लिए यहूदियों-सा दब्बू होने का ताना दिया था। इकबाल के शब्द थे: ‘‘यह मुसलमाँ हैं जिन्हें देख के शरमाएं यहूद।’’ यानी, मुसलमान इतने ठंढे हो गए हैं कि यहूदी को भी शर्म आए!

सो, सचाई यह है कि हालातों ने यहूदियों को योद्धा बनने को मजबूर किया। वे समझ चुके हैं कि किसी देश की रक्षा कोई दूसरा नहीं करता। पर भारत के नेता आज भी दूसरों के भरोसे, भगवान भरोसे, अथवा चकमा प्रोपेगंडा, या पैसे-बिजनेस के लालच से जिहादी शत्रु को मोहने की आशा करते हैं। इसीलिए ईरान से लेकर कतर तक, और अंदर तबलीगियों, ‘सूफियों’ की लल्लो-चप्पो करते रहते हैं। तदनुरुप हमारे अधिकांश बुद्धिजीवी भी इजराइल के ही विरुद्ध लफ्फाजी करते हैं। अभी इजराइल के बदले फिलीस्तीन को मदद देने का उत्साह उसी क्रम में है।

इसलिए कठोर वास्तविकता यह है कि युद्धों में इजराइल की जीत उस का अस्तित्व सुरक्षित नहीं करती। हमास और उस की पीठ पर ईरान की कटिबद्धता पुनः यही दिखाती है। इस विकट स्थिति को यदि भारतीय बौद्धिक और नेता न समझें तो यह अपनी डेथ-विश जैसी सनक है।

साभार

Courtesy Desk October 31, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Israel, israel hamas war, Israel latest news, Israel Palestine Conflict, israel vs hamas, Shankar Sharan

Related

नूंह में ब्रजमंडल शोभा यात्रा की सांकेतिक इजाजत और हो गई जलाभिषेक !

अर्चना कुमारी। मेवात में ब्रज मंडल यात्रा की सांकेतिक इजाजत...

October 31 2023

कारगिल विजय पर पांच साल तक मातम मनाती रही सोनिया गांधी की यूपीए सरकार!

कांग्रेस की नियति रही है कि जिस भी चीज में...

October 31 2023

नूंह हिंसा के दो सप्ताह बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल !

अर्चना कुमारी। नूंह में स्वतंत्रता दिवस से पहले मोबाइल इंटरनेट...

August 15 2023

बुरे फंसे आप सांसद संजय सिंह, घोटाले से जुड़े तथ्य छुपा रहे थे हुए गिरफ्तार !

अर्चना कुमारी। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की रद्द आबकारी नीति...

October 31 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

मुद्दा

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!

November 21, 2026
संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संपादकीय

संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!

November 5, 2026
मुद्दा

रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!

November 2, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?