By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: वाल्मीकि रामायण (भाग 21)
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » वाल्मीकि रामायण (भाग 21)
सनातन हिंदू धर्म

वाल्मीकि रामायण (भाग 21)

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 11 Min Read
Share
11 Min Read
SHARE

सुमंत विद्वांस।(वाल्मीकि रामायण) महाराज दशरथ ने सोचा कि राज्याभिषेक की सूचना रानियों को दी जाए। अतः अपनी प्रिय रानी को यह प्रिय समाचार सुनाने के लिए वे अन्तःपुर में गए।

सबसे पहले उन्होंने कैकेयी के सुन्दर महल में प्रवेश किया। वहाँ तोते, मोर, क्रौंच, हंस आदि पक्षी कलरव कर रहे थे, वाद्यों का मधुर घोष हो रहा था, अनेक दासियाँ यहाँ-वहाँ आ जा रही थीं, सुन्दर फूलों के वृक्ष और बहुत-सी बावड़ियाँ उस महल को सुशोभित कर रही थीं। महल में हाथीदाँत, चाँदी और सोने के अनेक सिंहासन रखे हुए थे। अनेक प्रकार के अन्न व खान-पान के पदार्थों से महल भरा-पूरा था। इन सबके कारण वह स्वर्गलोक-सा सुन्दर प्रतीत होता था।

महाराज दशरथ अपनी रानी के कक्ष में पहुँचे, किन्तु वहाँ रानी कैकेयी नहीं थी। इससे उनके मन में बड़ा विषाद हुआ। राजा के आगमन के समय पर कैकेयी कहीं नहीं जाती थी। उन्होंने कभी सूने भवन में प्रवेश नहीं किया था। अतः वे प्रतिहारी से रानी के विषय में पूछताछ करने लगे।

प्रतिहारी बहुत डरी हुई थी। उसने हाथ जोड़कर काँपते हुए स्वर में कहा, “महाराज! देवी कैकेयी अत्यंत कुपित होकर कोपभवन की ओर दौड़ी गई हैं।”

More Read

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!
4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!

यह सुनकर राजा का मन बहुत उदास हो गया। उनकी चंचल इन्द्रियाँ और व्याकुल हो उठीं। वे और अधिक विषाद करने लगे।

कोपभवन में पहुँचने पर उन्होंने देखा कि रानी भूमि पर पड़ी हुई थी, जो कि उसके लिए कदापि योग्य नहीं था। उसकी यह अवस्था देखकर राजा अत्यंत दुखी हो गए।

राजा बूढ़े थे और उनकी वह पत्नी तरुणी थी। उसके निकट जाकर उन्होंने स्नेहपूर्वक उससे कहा, “कल्याणी! तुम मुझसे क्रोधित हो, ऐसा तो मुझे विश्वास नहीं होता। फिर किसने तुम्हारा तिरस्कार किया है? तुम क्यों इस प्रकार मुझे दुःख देने के लिए धूल में लोट रही हो? तुम बताओ कि तुम्हें क्या कष्ट है? यदि तुम्हें कोई रोग हुआ है तो मैं सभी कुशल वैद्यों को बुलवाता हूँ। किसी ने तुम्हारा अप्रिय किया है, तो मैं तुरंत उसे दंड दूँगा। मैं शपथ लेकर कहता हूँ कि मैं तुम्हारी किसी भी इच्छा को पूरा करूँगा। द्रविड़, सिन्धु, सौवीर, सौराष्ट्र, दक्षिण भारत के सभी प्रदेश, तथा अंगदेश, बंगराज्य, मगध, मत्स्य, काशी कोसल आदि सभी समृद्धिशाली प्रदेशों पर मेरा अधिकार है। तुम मुझसे जो भी लेना चाहती हो, माँग लो किन्तु स्वयं को ऐसा कष्ट न दो।”

राजा की यह बातें सुनकर कैकेयी को संतोष हुआ। अब उसने अपने मन की बात कहने का निश्चय किया। तब कैकेयी ने दशरथ से ये कठोर वचन कहे, “देव! न तो किसी ने मेरा अपमान किया है न तिरस्कार। मेरा एक मनोरथ है, जिसकी पूर्ति मैं आपसे चाहती हूँ। यदि आप उसे पूर्ण करना चाहते हैं, तो ऐसी प्रतिज्ञा कीजिए। तब मैं आपको अपने मन की बात बताऊँगी।”

यह सुनकर दशरथ जी ने कहा, “कैकेयी! जिसे देखे बिना मैं दो घड़ी भी जीवित नहीं रह सकता, उस राम की शपथ खाकर कहता हूँ कि तुम जो कहोगी, उस इच्छा को मैं पूर्ण करूँगा।”

तब रानी ने उन्हें देवासुर संग्राम की और उन दो वरदानों की याद दिलाई, जो युद्ध में उनकी जीवन-रक्षा करने पर उन्होंने कैकेयी को दिये थे।

इसके बाद कैकेयी ने कहा, “राजन्! आज आपको वे दोनों वर मुझे देने चाहिए। अतः आपने जो राम के राज्याभिषेक की तैयारी की है, इसी सामग्री से मेरे पुत्र भरत का अभिषेक किया जाए। दूसरा वर मुझे यह चाहिए कि राम तपस्वी के वेश में वल्कल तथा मृगचर्म (हिरण की खाल) धारण करके चौदह वर्षों तक दण्डकारण्य में जाकर रहे। यही मेरी सर्वश्रेष्ठ कामना है।”

यह सुनकर महाराज दशरथ व्याकुल हो गए। वे बहुत समय तक संताप करते रहे। वे सोचने लगे कि ‘यह सत्य है या मुझे कोई भ्रम हो रहा है? क्या किसी रोग के कारण मेरा मन ऐसी अनुचित कल्पनाएँ कर रहा है अथवा क्या किसी दुष्टात्मा ने मेरे चित्त को भ्रमित कर दिया है?’ ऐसी बातें सोचते-सोचते अत्यधिक दुःख के कारण वे मूर्छित हो गए।

कुछ समय बाद होश में आने पर कैकेयी की बात को फिर याद करके वे रोष से भर गए। अत्यंत दुखी एवं क्रोधित होकर उन्होंने कैकेयी से कहा, “कैकेयी! तू इस कुल का विनाश करने वाली है। मैंने या श्रीराम ने तेरा क्या बिगाड़ा है? राम ने तो तेरे साथ सदा सगी माता जैसा ही व्यवहार किया है। फिर तू किस कारण ऐसा अनिष्ट करने पर उतारू है? जब सारी प्रजा श्रीराम के गुणों की प्रशंसा करती है, तो मैं किस अपराध के कारण उस प्रिय पुत्र को त्याग दूँ? मैं सब-कुछ छोड़ सकता हूँ, किंतु मैं अपने प्यारे राम को नहीं छोड़ सकता। संभव है कि सूर्य के बिना भी यह संसार चल जाए, किंतु राम के बिना मेरा जीवन नहीं बच सकता। तू ऐसा वरदान मत माँग। तू इस दुराग्रह को टाल दे। मैं तेरे चरणों पर अपना मस्तक रखकर कहता हूँ कि तू ऐसा क्रूरतापूर्ण हठ मत कर।”

“तेरी पहली इच्छा के अनुसार मैं भरत का राज्याभिषेक स्वीकार करता हूँ, किन्तु ऐसे सुकुमार व आज्ञाकारी राम को वनवास देना तुझे कैसे उचित लगता है? मेरे यहाँ सहस्त्रों स्त्रियाँ और अनेक सेवक हैं, परन्तु किसी के मुँह से आज तक मैंने राम के लिए एक भी झूठी-सच्ची कोई शिकायत नहीं सुनी। तेरी भी वह सदा माता के समान सेवा करता है। फिर तू क्यों उस सीधे-सादे देवतुल्य राम का अनिष्ट करना चाहती है? मैं बूढ़ा हूँ, मृत्यु के किनारे पर बैठा हूँ। मैं हाथ जोड़कर तुझसे याचना करता हूँ कि तू निरपराध श्रीराम को वन में भेजने का यह अपराध मुझसे न करवा।”

यह सब सुनकर भी कैकेयी का मन नहीं पिघला। उसने राजा से कहा कि “आप पहले वरदान देकर अब अपनी बात से फिरना चाहते हैं और अपने कुल के माथे पर कलंक लगाएँगे। धर्म को तिलांजलि देकर आप श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे और रानी कौसल्या के साथ मौज उड़ाना चाहते हैं। यदि श्रीराम का राज्याभिषेक होगा, तो मैं आज ही विष पीकर मर जाऊँगी। कौसल्या के राजमाता बनने पर उसके आगे हाथ जोड़कर खड़े रहने से मेरे लिए मर जाना अच्छा है।” इतना कहकर कैकेयी चुप हो गई। ऐसी कठोर वाणी सुनकर राजा को भारी आघात लगा। अचानक ही वे ‘हा राम!’ कहकर भूमि पर गिर पड़े और मूर्छित हो गए।

कुछ समय पश्चात उन्हें होश आया, किन्तु वे उन्मादग्रस्त प्रतीत हो रहे थे। उनकी चेतना लुप्त-सी हो गई थी। वे रोगी जैसे दिखाई पड़ रहे थे। मानो अपने आप से ही बड़बड़ाते हुए उन्होंने कहा, “न जाने किसने तुझे इस प्रकार बहकाया है कि अनर्थ ही तुझे सार्थक लग रहा है। आज तक मैंने तेरा जो शालीन व्यवहार देखा है, आज सब-कुछ उसके विपरीत देख रहा हूँ। मैंने सभी लोगों से विचार-विमर्श करके राम के राज्याभिषेक का निर्णय किया था। अब देश-देश के राजा मेरा उपहास करके कहेंगे कि ‘इस मूर्ख दशरथ ने कैसे इतने दीर्घकाल तक इस राज्य का पालन किया?’ जब गुणवान् एवं वृद्धजन आकर मुझसे पूछेंगे कि ‘श्रीराम कहाँ हैं?’ तो मैं किस मुँह से उनसे कहूँगा कि ‘मैंने उस निरपराध को दण्ड देकर वन में भेज दिया?’ हाय! वह प्रिय वचन बोलने वाली कौसल्या आज तक जब भी मेरे पास आती थी, तो केवल तेरे कारण ही सदा मैंने उसका तिरस्कार किया। अब मैं उसे क्या मुँह दिखाऊँगा? सुमित्रा तो श्रीराम के वनवास का समाचार सुनकर ही भयभीत हो जाएगी। हाय! बेचारी सीता को अब राम के वनवास और मेरी मृत्यु के दो-दो दुखद समाचार सुनने पड़ेंगे।”

“श्रीराम को उस भीषण वन में निवास करते और कोमल सीता को महल में रोती देखकर मैं जीवित नहीं रहना चाहता। अब निश्चय ही तू विधवा होकर अपने पुत्र के साथ अयोध्या पर शासन करना। पूरे जगत में अब लोग मुझे मूर्ख और कामी कहकर मेरी निंदा करेंगे कि इसने एक स्त्री को प्रसन्न करने के लिए अपने प्यारे पुत्र को वन में भेज दिया।’ यदि राम वन जाने की मेरी आज्ञा को अस्वीकार कर दे, तो मुझे बड़ी प्रसन्नता होगी। किन्तु मैं जानता हूँ कि वह ऐसा नहीं करेगा। वह ‘बहुत अच्छा’ कहकर तुरंत वन को चला जाएगा, किन्तु अपने साथ ही वह मेरे प्राण भी ले जाएगा। अतः हे रानी! तू ऐसा अनर्थ मत कर।”

राजा दशरथ बहुत समय तक रानी कैकेयी के आगे गिड़गिड़ाते रहे किंतु वह नहीं मानी। इस प्रकार पूरी रात बीत गई और राज्याभिषेक का मुहूर्त आ गया।

(आगे अगले भाग में…)

===================================

(स्रोत: वाल्मीकि रामायण। अयोध्याकाण्ड। गीताप्रेस)

(नोट: वाल्मीकि रामायण में इन सब घटनाओं को बहुत विस्तार से बताया गया है। मैं केवल सारांश ही लिख रहा हूँ। अधिक विस्तार से जानने के लिए मूल ग्रन्थ को पढ़ें।)

साभार

Courtesy Desk April 19, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: maharishi valmiki, Ramayan, ramayan by sumant vidwans, ramayan story in hindi, Valmiki Ramayan

Related

क्या हैं कृष्ण की 16 कलाएं जो उन्हें सम्पूर्ण बनाती है!

राम 12 कलाओं के ज्ञाता थे तो भगवान श्रीकृष्ण सभी...

April 19 2023

भविष्यवाणी, नष्ट हो जाएंगे सारे सनातन विरोधी !

श्वेता पुरोहित। पुराणों का अध्ययन करने के बाद पता चलता...

April 19 2023

युवा पीढ़ी जान गई कि श्री राम कपोल कल्पना नहीं हैं!

रामायण का अर्थ होता है, राम का अयण। अयण का...

April 19 2023

वैशाख मास माहात्म्यम् – अध्याय ३

श्वेता पुरोहित। नारदजी बोले जो मनुष्य श्रेष्ठ ब्राह्मण को पलंग...

April 19 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
Movie Zone

‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!

November 10, 2026
Movie Zone

4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!

November 9, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?