By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: वाल्मीकि रामायण (भाग 20)
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » वाल्मीकि रामायण (भाग 20)
सनातन हिंदू धर्म

वाल्मीकि रामायण (भाग 20)

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 12 Min Read
Share
12 Min Read
SHARE

सुमंत विद्वांस।( वाल्मीकि रामायण ) अयोध्या का वह रूप देखकर मन्थरा को बड़ा आश्चर्य हुआ।

वहाँ पास ही दूसरी छत पर उसने श्रीराम की धाय को देखा। उसका मुख प्रसन्नता से खिला हुआ था। उसने पीले रंग की रेशमी साड़ी पहनी हुई थी। उसे देखकर मन्थरा ने पूछा, “धाय! आज श्रीरामचन्द्र जी की माता इतनी हर्षित होकर लोगों को धन क्यों बाँट रही हैं? यहाँ के सभी मनुष्य आज इतने प्रसन्न क्यों दिखाई दे रहे हैं?”

तब धाय ने उसे बताया, “कुब्जे! महाराज दशरथ पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में श्रीराम को युवराज पद पर अभिषिक्त करेंगे।”

यह सुनकर मन्थरा कुढ़ गई और उस विशाल प्रासाद की छत से तुरंत ही नीचे उतर गई।

More Read

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!
4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!

महल में पहुँचकर उसने कैकेयी से कहा, “मूर्खे! उठ। तेरे ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है और फिर भी तू यहाँ सो रही है! तेरे प्रियतम तेरे सामने आकर ऐसी बातें करते हैं, मानो सारा सौभाग्य तुझे ही अर्पित करते हों, किन्तु पीठ पीछे वे तेरा अनिष्ट करते हैं।”

यह बातें सुनकर कैकेयी को बड़ा अचंभा हुआ। उसने पूछा, “मन्थरे! ऐसी अमंगल की क्या बात हो गई है, जो तेरे मुख पर ऐसा विषाद छा रहा है?”

मन्थरा बातचीत में बड़ी कुशल थी। कैकेयी के मन में श्रीराम के प्रति वैर उत्पन्न करने के लिए वह इस प्रकार बोली, “देवी! तुम्हारे सौभाग्य के विनाश का कार्य आरंभ हो गया है। महाराज दशरथ श्रीराम को युवराज पद पर अभिषिक्त करने वाले हैं। यह सुनकर मैं तुम्हारे भविष्य की चिंता में जली जा रही हूँ। तुम राजाओं के कुल में उत्पन्न हुई हो और एक महाराज की महारानी हो, फिर भी तुम राजधर्म को क्यों नहीं समझ पा रही हो?”

तुम्हारे पति मुँह से बड़ी चिकनी चुपड़ी बातें करते हैं, परंतु हृदय से बड़े क्रूर और धूर्त हैं। उन्होंने मीठी-मीठी बातें करते तुम्हें ठग लिया और अब रानी कौसल्या को संपन्न बनाने जा रहे हैं। उनका हृदय इतना दूषित है कि उन्होंने भरत को तो तुम्हारे मायके भेज दिया और अवध के निष्कंटक राज्य पर वे अब श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। वास्तव में तुम्हारा पति ही तुम्हारा शत्रु निकला।”

मन्थरा की यह बात सुनकर कैकेयी सहसा अपनी शय्या से उठ बैठी। उसका हृदय हर्ष से ओत-प्रोत हो गया। उनसे अत्यंत प्रसन्न होकर मन्थरा को पुरस्कार में एक बहुत सुन्दर आभूषण प्रदान किया। फिर कैकेयी उससे बोली, “मन्थरे! तूने तो आज मुझे बड़ा ही प्रिय समाचार सुनाया है। राम और भरत में मैं कोई भेद नहीं समझती। अतः राम के राज्याभिषेक का समाचार सुनकर मुझे अत्यधिक आनन्द हुआ है। इससे बढ़कर कोई मधुर वचन नहीं हो सकता। यह प्रिय संवाद सुनाने के कारण तू अब मुझसे कोई भी वर माँग ले, वह मैं तुझे दूँगी।”

यह सुनकर मन्थरा ने क्रोध में उस आभूषण को उठाकर फेंक दिया और दुखी होकर बोली, “रानी! तुम बड़ी नादान हो। जिस बात से तुम्हें शोक होना चाहिए, उसमें तुम हर्षित हो रही हो। मुझे तुम्हारी दुर्बुद्धि देखकर बड़ा कष्ट हो रहा है। अरे! सौत का बेटा शत्रु होता है। सौतेली माँ के लिए तो वह मृत्यु समान है।”

“राम और भरत का इस राज्य पर समान अधिकार है, इसलिए राम को केवल भरत से ही भय है। लक्ष्मण तो राम का अनुगत है और शत्रुघ्न सबसे छोटा है, इसलिए राज्य पर उनके अधिकार की कोई संभावना नहीं है। राम को शास्त्रों का ज्ञान है और राजनीति में तो वह विशेष निपुण है। राज्य मिलते ही वह तुम्हारे पुत्र के साथ जो क्रूरतापूर्ण व्यवहार करेगा, उसकी कल्पना से ही मैं काँप जाती हूँ!”

मन्थरा की ऐसी बातें सुनकर भी कैकेयी सहमत नहीं हुई। उसने कहा, “कुब्जे! श्रीराम धर्म के ज्ञाता, गुणवान्, जितेन्द्रिय, कृतज्ञ और सत्यवादी हैं तथा वे राजा के ज्येष्ठ पुत्र भी हैं। अतः वे ही युवराज होने के योग्य हैं। मेरे लिए तो राम भी भरत के समान ही प्रिय हैं। यदि श्रीराम को राज्य मिल रहा है, तो तू इसे भरत को ही मिला समझ क्योंकि श्रीराम अपने भाइयों को भी अपने समान ही मानते हैं। वे अनेक वर्षों तक राज्य करेंगे व पिता की भांति अपने भाइयों का पालन करेंगे। उनके बाद यह राज्य भरत को ही मिलेगा। फिर तो क्यों ईर्ष्या में इस प्रकार जल रही है?”

यह सुनकर निराश मन्थरा लंबी साँस खींचकर बोली, “रानी! तुम्हें कैसे बताऊँ कि अपनी मूर्खतावश तुम अनर्थ को ही शुभ समझ रही हो। जब वह राम राजा बन जाएगा, तो उसके बाद उसके पुत्र को ही राज्य मिलेगा, भरत को नहीं। क्या तुम्हें इतना भी ज्ञान नहीं है कि राजा के सभी पुत्र सिंहासन पर नहीं बैठते हैं? केवल ज्येष्ठ पुत्र को ही राजपद मिलता है। अन्य सभी पुत्रों के समान ही भरत भी राजपरंपरा से बाहर कर दिए जाएँगे। उनका शेष जीवन अनाथों की भांति वंचित होकर बीतेगा। कौसल्या का पुत्र राजा बनेगा और हम लोगों के साथ-साथ ही तुम भी दासी बनकर उनकी सेवा में हाथ जोड़कर खड़ी रहोगी।”

“याद रखो कि यदि राम को निष्कंटक राज्य मिल गया, तो वह अवश्य ही भरत को इस राज्य से बाहर निकाल देगा अथवा उन्हें परलोक भी पहुँचा सकता है। अत्यंत कम आयु में ही तुमने भरत को मामा के घर भेज दिया। यदि भरत भी यहीं रहते, तो राजा के मन में उनके प्रति भी समान रूप से स्नेह बढ़ता और वे अपना आधा राज्य भरत को दे देते। राम और लक्ष्मण तो सदा एक-दूसरे की रक्षा करते हैं और उनका आपसी प्रेम पूरी अयोध्या में प्रसिद्ध है। अतः लक्ष्मण का तो वह राम कोई अहित नहीं करेगा, किंतु भरत का अनिष्ट अवश्य करेगा, इसमें कोई संशय नहीं है।”

“मुझे तो यही उचित जान पड़ता है कि भरत को इस राज्य पर अपना अधिकार मिले और राम को वन में भेज दिया जाए। सौतेला भाई होने के कारण राम जिस भरत अपना शत्रु मानता है, वह राम के राज्य में कैसे जीवित रह सकेगा? तुमने पति का अत्यंत प्रेम पाकर अपने अहंकार से जिनका अनादर किया था, वे तुम्हारी सौतन रानी कौसल्या अब पुत्र को राज्य मिल जाने पर तुमसे बदला अवश्य लेंगी। जब राम इस समस्त राज्य का स्वामी हो जाएगा, तो तुम और तुम्हारा पुत्र भरत दिन-हीन होकर अशुभ पराभव का पात्र बन जाओगे। अतः शीघ्र ही तुम कोई ऐसा उपाय सोचो, जिससे राज्य तुम्हारे पुत्र को मिल जाए और इस शत्रु राम को वनवास में भेज दिया जाए।”

अंततः मन्थरा की बातों का प्रभाव हो गया।

क्रोध से कैकेयी का मुख तमतमा उठा। वह मन्थरा से बोली, “कुब्जे! मैं शीघ्र ही राम को वन में भेजूँगी और युवराज के पद पर भरत का राज्याभिषेक कराऊँगी, किन्तु मुझे यह तो बताओ कि यह काम कैसे बने?”

इस पर मन्थरा ने कहा, “केकयनन्दिनी! क्या तुम्हें स्मरण नहीं है अथवा तुम मुझसे ही सुनना चाहती हो? तुमने तो स्वयं ही अनेक बार मुझे बताया है कि देवासुर संग्राम में जब तुम्हारे पति तुम्हें साथ लेकर देवराज की सहायता करने गए थे, तब एक बार युद्ध में उनकी चेतना लुप्त हो गई, तो तुमने ही सारथी बनकर उनके प्राण बचाए थे और इससे प्रसन्न होकर महाराज ने तुम्हें दो वरदान माँगने को कहा था, जो तुमने अब तक सुरक्षित रखे हैं। आज तुम वह दोनों वरदान अपने स्वामी से माँग लो। एक वर के द्वारा भरत का राज्याभिषेक और दूसरे के द्वारा राम को चौदह वर्ष का वनवास।”

“अब तुम तुरंत ही मैले वस्त्र पहन लो और कोपभवन में जाकर बिना बिस्तर के ही भूमि पर लेट जाओ। जब राजा आएँ, तो उनकी ओर आँख उठाकर भी न देखो और न उनसे कोई बात करो। उन्हें देखते ही रोती हुई शोकमग्न होकर धरती पर लोटने लगो।”

“तुम अपने पति को बहुत प्यारी हो। अतः मुझे संदेह नहीं है कि वे तुम्हें दुखी अवस्था में नहीं देख सकते। तुम्हें प्रसन्न करने के लिए वे कुछ भी करेंगे क्योंकि वे तुम्हारी कोई बात नहीं टाल सकते। तुम्हें भुलावे में डालने के लिए वे मणि, मोती, स्वर्ण व अन्य रत्न देने की चेष्टा करेंगे, किन्तु तुम उनकी बातों में मत आना। उन्हें तुम उनके दो वरदान स्मरण कराना। जब वे स्वयं तुम्हें धरती से उठाकर वर देने को उद्यत हो जाएँ, तब उन्हें शपथ दिलाकर यह वर माँगना कि ‘श्रीराम को चौदह वर्षों के लिए बहुत दूर वन में भेज दीजिए और भरत को राजा बनाइये’। तभी तुम्हारे सभी मनोरथ पूर्ण होंगे। चौदह वर्षों में भरत समस्त प्रजा के मन में अपने लिए स्नेह उत्पन्न कर लेंगे और राज्य पर अपना पूरा नियंत्रण बना लेंगे। उनका सैन्यबल भी बढ़ जाएगा और अयोध्यावासी तब तक राम को भूल भी जाएँगे।”

ऐसी बातें करके मन्थरा ने कैकेयी के मन में विष भर दिया। उसे मन्थरा की बुद्धि पर बड़ा आश्चर्य हुआ। उसने कहा, “कुब्जे! तू बड़ी श्रेष्ठ स्त्री है। मैं तेरी बात अवश्य मानूँगी। तू न होती, तो राजा के इस षड्यंत्र को मैं कभी समझ ही न पाती। केवल तू ही मेरी हितकारिणी है और सदा मेरे हित की ही बात कहती है।”

इस प्रकार मन्थरा की प्रशंसा करती हुई कैकेयी कोपभवन में चली गई। वहाँ जाकर उसने अपने मोतियों के हार, सभी आभूषण, रेशमी वस्त्र आदि उतारकर फेंक दिए और पुराने मैले वस्त्र पहनकर वह धरती पर लेट गई।

(आगे अगले भाग में…)

===================================

(स्रोत: वाल्मीकि रामायण। अयोध्याकाण्ड। गीताप्रेस)

(नोट: वाल्मीकि रामायण में इन सब घटनाओं को बहुत विस्तार से बताया गया है। मैं केवल सारांश ही लिख रहा हूँ। अधिक विस्तार से जानने के लिए मूल ग्रन्थ को पढ़ें।)

Courtesy Desk February 7, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Ramayan, ramayan by sumant vidwans, ramayan story in hindi, ramayana, Valmiki Ramayan

Related

रामायण काल में किस प्रकार का आभूषण पहनती थीं महिलाएं!

कंकन किंकिनि नूपुर धुनि सुनि। कहत लखन सन रामु हृदयँ...

February 7 2023

तुलसी लीलामृत अंतिम भाग (६१-६२)

श्वेता पुरोहित :- (रामप्रेममूर्ति श्रीमद् गोस्वामी तुलसीदासजी की मुंख्यतः श्रीमद...

February 7 2023

शास्त्रों में वर्णित..चौरासी लाख योनियों के चक्र

पंडित अजय शर्मा, काशी। ३० लाख बार वृक्ष योनि में...

February 7 2023

आस्था के महापर्व छठ का लोक-माहात्म्य

कमलेश कमल सनातन-संस्कृति में ‘धर्म’ का प्रमुख स्थान है, परंतु...

February 7 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
Movie Zone

‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!

November 10, 2026
Movie Zone

4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!

November 9, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?