By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: वाल्मीकि रामायण (भाग 17)
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » वाल्मीकि रामायण (भाग 17)
सनातन हिंदू धर्म

वाल्मीकि रामायण (भाग 17)

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 4 Min Read
Share
4 Min Read
SHARE

सुमंत विद्वांस (वाल्मीकि रामायण)महाराज दशरथ जी के चारों पुत्रों एवं वधुओं के स्वागत् में पूरी अयोध्यापुरी को बहुत सुन्दर सजाया गया था। चारों ओर ध्वज और पताकाएँ फहरा रही थीं। सड़कों पर जल का छिड़काव किया गया था। प्रमुख मार्गों पर फूल बिखेरे गए थे। मधुर वाद्य बज रहे थे। नगरवासी हाथों में मांगलिक वस्तुएँ लेकर प्रवेशमार्ग पर प्रसन्नतापूर्वक स्वागत के लिए उपस्थित थे। उन्होंने बहुत दूर तक आगे जाकर महाराज की अगवानी की।

अपने कीर्तिवान् पुत्रों के साथ श्रीमान दशरथ जी ने हिमालय के समान गगनचुंबी व सुन्दर दिखने वाले अपने राजभवन में प्रवेश किया। वहाँ स्वजनों ने उनका आदरपूर्वक स्वागत एवं पूजन किया। महारानी कौसल्या, सुमित्रा, कैकेयी व अन्य राजपत्नियों ने बहुओं को वाहनों से उतारा और मंगल गीत गाती हुईं वे उन नववधुओं को घर के भीतर ले गईं। वे आभूषणों से सुशोभित व रेशमी साड़ियों से अलंकृत थीं। भीतर जाने पर सबसे पहले देवमन्दिर में ले जाकर उन वधुओं से देवताओं का पूजन करवाया गया। इसके पश्चात् उन सभी नववधुओं ने अपने सास-ससुर आदि के चरणों में प्रणाम किया। इस प्रकार विवाह के बाद चारों राजकुमार और उनकी पत्नियाँ आनंदपूर्वक अपना समय व्यतीत करने लगे।

विवाह के बाद कुछ काल बीत जाने पर एक दिन राजा दशरथ ने अपने पुत्र कैकेयीकुमार भरत से कहा, “प्रिय भरत! ये तुम्हारे मामा केकयराजकुमार वीर युधाजित् तुम्हें लेने आये हैं और कई दिनों से यहाँ ठहरे हुए हैं।”

यह बात सुनकर भरत जी ने उसी समय भाई शत्रुघ्न के साथ अपने मामा के यहाँ जाने का विचार किया। उन्होंने अपने पिता, अपनी सभी माताओं व अपने भाई श्रीराम से आज्ञा लेकर भाई शत्रुघ्न के साथ वहाँ से प्रस्थान किया। उन्हें लेकर मामा युधाजित् बड़े हर्ष के साथ अपने नगर में चले गए।

More Read

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!
4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!

भरत और शत्रुघ्न के चले जाने के बाद श्रीराम और लक्ष्मण दोनों भाई अब अपने पिता की सेवा में और अधिक संलग्न रहने लगे। उनकी आज्ञा के अनुसार वे राजकाज में सहयोग करने लगे, नगरवासियों के सब काम देखने लगे और प्रजा के हितकर सभी कार्य करने लगे। वे अत्यंत संयमित व्यवहार करते थे और अपनी माताओं व गुरुजनों की प्रत्येक आज्ञा का पालन करते थे। कठिन से कठिन कार्य को भी वे निश्चयपूर्वक पूर्ण कर देते थे। उनके इस उत्तम शील एवं श्रेष्ठ व्यवहार से राजा दशरथ, सभी रानियाँ, गुरुजन एवं सभी नगरवासी उनसे अत्यंत प्रसन्न व संतुष्ट रहते थे। दशरथ जी के सभी पुत्रों में श्रीराम विशेष रूप से गुणवान् एवं यशस्वी थे और वे ही विशेष रूप से सभी को अत्यंत प्रिय भी थे।

जनकनन्दिनी सीता के हृदय में सदा श्रीराम का ही विचार रहता था व श्रीराम का मन भी सदैव सीता में ही लगा रहता था। सीता के सद्गुणों व सौन्दर्य के कारण उनके प्रति श्रीराम का प्रेम अधिकाधिक बढ़ता ही जाता था और सीता के मन में सदा श्रीराम के प्रति वही भावना रहती थी। वे दोनों एक-दूसरे के हृदय का अभिप्राय सहजता से समझ लेते थे और अपने मन की भावनाएँ भी स्पष्टता से एक-दूसरे को बता देते थे। उन दोनों की जोड़ी देवी लक्ष्मी व भगवान् विष्णु जैसी मनोहारी लगती थी। इस प्रकार श्रीराम और सीता ने एक-दूसरे के साथ अनेक वर्षों तक विहार किया।

(बालकाण्ड समाप्त। अब अगले भागों में अयोध्याकाण्ड…)

===================================

(स्रोत: वाल्मीकि रामायण, गीताप्रेस )

(नोट: वाल्मीकि रामायण में इन सब घटनाओं को बहुत विस्तार से बताया गया है। मैं बहुत संक्षेप में केवल उसका सारांश ही लिख रहा हूँ। पूरा ही ग्रन्थ जस का तस यहाँ नहीं लिखा जा सकता, लेकिन अधिक विस्तार से जानने के लिए आप मूल ग्रन्थ को भी अवश्य पढ़ें।)

साभार

Courtesy Desk January 19, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: mahraj dashrath, Ramayan, ramayan by sumant vidwans, ramayana, Valmiki Ramayan

Related

हिन्दुओं को बहलावा खिलौना, गैर-हिन्दुओं को असल माल-मत्ता

हिन्दुओं को बहलावा खिलौना, गैर-हिन्दुओं को असल माल-मत्ता डॉ. कूनराड...

January 19 2023

हिमाचल की पवित्र देव परंपरा !

डॉ विनीता अवस्थी प्रिय पाठको निश्चय ही आप लोगों ने...

January 19 2023

ज्योतिष और वैज्ञानिक दोनों बता रहे हैं आपदा आने वाली है!

श्वेता पुरोहित। दक्षिण अटलांटिक विसंगति (SAA) एक ऐसा क्षेत्र है...

January 19 2023

स्वामी विवेकानन्द एवं शिकागो भाषण

स्वामी रमणानन्द तत्त्वदर्शी स्वामी विवेकानन्द को वास्तव में ख्याति अमेरिका...

January 19 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
Movie Zone

‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!

November 10, 2026
Movie Zone

4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!

November 9, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?