By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: काला धन सफेद करने के धंधे में फंसी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी!CA सहित दो गिरफतार!
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » अपराध » काला धन सफेद करने के धंधे में फंसी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी!CA सहित दो गिरफतार!
अपराध

काला धन सफेद करने के धंधे में फंसी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी!CA सहित दो गिरफतार!

Archana Kumari
By Archana Kumari 8 Min Read
Share
8 Min Read
Kejriwal
Kejriwal
SHARE

राजनीति में शुचिता की बात करने वाली आम आदमी पार्टी दो करोड़ रुपये चंदा लेकर फंस गई है। अलग तरह की राजनीति किए जाने का दंभ भरने वाले अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी पर फर्जी कंपनियों से काला धन लेने के आरोप है।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दो ऐसे ही लोगों को धर दबोचा है, जिन्होंने 50-50 लाख रुपये चार अलग-अलग फर्जी कंपनियों के नाम से आम आदमी पार्टी को दिए थे। इनमें एक आरोपी का नाम मुकेश शर्मा उर्फ मुकेश कुमार है जबकि दूसरा आरोपी सुधांशु बंसल है जो उसका चार्टर्ड अकाउंटेंट बताया गया है।

केजरीवाल मौन क्यों ? @AAPDelhi आम आदमी पार्टी के फंड में 50 से 60 लाख रुपये चंदा, चार फर्जी कंपनियों से
ट्रांसफर किया गया, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की, इन फर्जी कंपनियों के मामले में मुकेश कुमार और उनके सीए सुधांशु बंसल को गिरफ्तार किया गया है. pic.twitter.com/KhELa0r12N

— Vikas Bhadauria (@vikasbha) August 21, 2020

दिल्ली पुलिस का कहना है कि पकड़े गए मुकेश शर्मा ने चंदा देने के लिए फर्जी कंपनियां बनाई थी। यह चंदा 2014 में आप पार्टी को दिया गया था।आरोपी मुकेश कुमार दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलिंग और तंबाकू का कारोबार करता है।

More Read

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?
सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
भ्रष्टाचार की ऊर्ध्व-मूल है

दरअसल आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि चंदे के नाम पर फर्जी कंपनियों के सहारे ब्लैक मनी को सफेद किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी ने फर्जी कंपनियों के सहारे 2 करोड़ रुपये का चंदा लिया है। इन आरोपों के बाद मुकेश शर्मा नाम का शख्स सामने आया था और मुकेश शर्मा ने दावा किया था उनकी कंपनियां असली और रजिस्टर्ड हैं लेकिन वह किसी कानूनी पचड़े में नहीं पड़ना चाहता, इसलिए सामने नहीं आ रहा।

मुकेश शर्मा ने यह भी कहा था वे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से नहीं मिले हैं और केवल चंदा देते समय पार्टी के सेक्रटरी पंकज गुप्ता और पार्टी कोषाध्यक्ष से मिले थे। जबकि कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने सरकार बनने के बाद फर्जी कंपनियों को ठेका दिया और इसके बदले उन्हें  काला धन मिला था।

ये आदमी आज जेल में हैं

तीन साल पहले इस ट्वीट को केजरीवाल ने RT करके कहा था कि सच सामने आ गया

ये मुकेश कुमार जिसको सामने लाकर केजरीवाल ने अपनी ईमानदारी साबित की

ये आदमी आज AAP को हवाला, फर्जी कम्पनी, काले धन देने के मामले में गिरफ्तार

अब चुप क्यों @ArvindKejriwal ? https://t.co/Rffga94glL

— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) August 21, 2020

उधर रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी की शिकायत पर छानबीन में जुटी  दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच में मुकेश शर्मा का दावा गलत साबित हुआ। पुलिस ने दावा किया कि चंदा देने वाली कंपनियों के पते पर जाकर जब छानबीन की गई तो वहां कंपनियों का कोई अस्तित्व ही नहीं था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी फर्जी शैल कंपनी बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग का काम करते थे जबकि इस मामले की शिकायत रजिस्ट्रार ऑफ कम्पनीज (Registrar of Companies) ने आर्थिक अपराध शाखा को दी थी। शिकायत में उन्होंने चार कंपनियों के नाम लिए थे। इसमें गोल्डमाइन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, स्काइलाइन मेटल एंड एलाय प्राइवेट लिमिटेड, सन विजन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और इंफोलेन्स सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड का नाम शामिल था।

प्रति कंपनी ने 50 लाख रुपये का चंदा दिया और इस हिसाब से चंदे की रकम 2 करोड़ हो गयी। जांच में पाया गया कि चंदा 5 अप्रैल  2014 को दिया गया और इसे लेकर 21 नवंबर 2015 में आर्थिक अपराध शाखा ने केस दर्ज किया था।

A case was registered on a complaint from Registrar of Companies, New Delhi, mentioning the name of four companies who allegedly donated Rs 50 lakhs each to Aam Aadmi Party in April 2014: Economic Offence Wing, Delhi Police https://t.co/q1RyQHhtUP

— ANI (@ANI) August 21, 2020

मामले की जांच के दौरान रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी ने आरोपी कम्पनीज को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया। इनमें तीन कंपनी की और से कोई नहीं आया। लेकिन एक कंपनी के डायरेक्टर दीपक अग्रवाल ने अपना पक्ष रखा। इन्होंने जानकारी दी कि उनकी तस्वीर और हस्ताक्षर जिस आधार पर डीआईएन नंबर जारी हुआ वह फ़र्ज़ी है। इसके बाद इस मामले में लंबी जांच पड़ताल किए जाने के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

रुपयों को लेकर हुई जांच में यह बात सामने आई कि मैक्स की सब्सिडियरी कंपनी अंतरा गुरुकुल सीनियर लिविंग लिमिटेड के अकाउंट से आम आदमी पार्टी को रुपये दिए गए थे।

आपको बताते चलें कि इस कथित चंदे को लेकर आयकर विभाग ने भी आम आदमी पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और आरोप लगाया था कि पार्टी ने साल 2014-15 के दौरान मिले चंदे की जानकारी छुपाई है।

सनद रहे पहले यही आम आदमी पार्टी मिलने वाली चंदे की जानकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक करती थी लेकिन आम आदमी पार्टी ने बाद में फैसला किया कि वह अब पार्टी को मिलने वाले चंदे की जानकारी वेबसाइट पर नहीं डालेगी। बिना सबूत आरोप लगाने वाली आप ने इस पर कहा था कि चूंकि भाजपा उन तमाम लोगों को बहुत परेशान करती है जो उनकी पार्टी को चंदा देते रहे हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी चंदा देने वालों के नाम वेब पर नहीं डालेंगे।

वाकई आम आदमी पार्टी ने ये कदम भाजपा से परेशान होकर उठाया या फिर वेबसाइट पर चंदे की जानकारी सार्वजनिक न करने के पीछे काले धन को सफेद करना था यह तो जांच का विषय है?

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो आम आदमी पार्टी के चंदे में निरंतर इजाफा होता रहा है। उदाहरण स्वरुप निर्वाचन आयोग को भेजी जानकारी में आम आदमी पार्टी ने 2016-17 में चंदे के रूप में 24.73 करोड़ रुपये की राशि दिखाई जो कि पिछले साल की तुलना में 4 गुना था। इसके बाद भी आम आदमी पार्टी का चंदा का ग्राफ लगातार बढ़ता रहा।

एनजीओ एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने भी 2016-17 के दौरान क्षेत्रीय दलों को मिले चंदे पर रिपोर्ट जारी जारी की थी। जिसके अनुसार क्षेत्रीय दलों को 2016-17 में कुल 91.37 करोड़ रुपए का चंदा मिला। सबसे अधिक 25.65 करेाड़ रु. चंदा शिवसेना को मिला। उसके बाद आम आदमी पार्टी और शिरोमणी अकाली दल का नंबर आता है। 

आयकर विभाग का नियम कहता है अगर कोई किसी राजनीतिक पार्टी को नगद के तौर पर 2000 रुपये से ज्यादा देता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए डिपार्टमेंट ने समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर क्लीन ट्रांजैक्शंस क्लीयर इकोनॉमी नाम से कैंपेन भी चलाती रहती है जिसमें नगद के इस्तेमाल को लेकर जानकारी दी जाती है साथ ही इसमें बताया जाता है कि नगद के इस्तेमाल को लेकर क्या न करें। अगर इन नियमों को कोई तोड़ता है तो न सिर्फ उस पर जुर्माना लग सकता है, बल्कि ITR फाइलिंग में क्लेम किया गया डिस्काउंट भी कैंसल हो सकता है।

आयकर विभाग का उद़देश्य किसी भी तरह की काले धन के सुर्कलेशन पर रोक लगाना है लेकिन आम आदमी पार्टी ने आयकर विभाग को भी सही जानकारी मुहैया नहीं करवाई। और आज वह काले धन को सफेद करने के आरोप में घिरे गई है।

Archana Kumari August 21, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: aam aadmi party, aam aadmi party donation, Arvind Kejriwal, Black Money, corruption, kapil mishra

Related

बिरयानी न मिला तो चलाई साठ चाकू , उतारा मौत के घाट , डांस भी किया !

अर्चना कुमारी। वेलकम इलाके में 16 साल के लड़के ने...

August 21 2020

जमीन के टुकड़े के लिए देवरिया में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह की हत्या !

अर्चना कुमारी। देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में जमीन के...

August 21 2020

बटला हाउस मामले में शहजाद अहमद उर्फ पप्पू दोषी की मौत

अर्चना कुमारी। बटला हाउस मुठभेड़ मामले में उम्रकैद की सजा...

January 30 2023

अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या। पुलिस कस्टडी में मौजूद अतीक और अशरफ को तीन हमलावरों ने नजदीक से मारी गोली।

अर्चना कुमारी अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या,...

August 21 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Archana Kumari
राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक अपराध संवाददाता के रूप में कार्य का अनुभव। अर्चना विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज़ चैनल में काम कर चुकी हैं। फिलहाल स्वतंत्र पत्रकारिता।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
अपराध

लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?

October 18, 2026
अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
भाषा और साहित्य

भ्रष्टाचार की ऊर्ध्व-मूल है

August 14, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?