कल का दिन टर्निंग-प्वाइंट है
देशभक्त जितने भारत के , सारे एक साथ आ जाओ ;
सबसे-बड़ा संकट भारत पर, सारे मिलकर देश बचाओ ।
इस संकट को लाने वाला , अब्बासी-हिंदू भारत का नेता ;
जहर को घोला इसने भारत में , भारत अंतिम-सांसें लेता ।
चारों अंग राज्य के मृतवत् , श्मशान-घाट की तैयारी ;
इस नेता की कुटिल-चाल से , सिविल-वार की तैयारी ।
गृहयुद्ध करा देगा ये नेता , कुर्सी बचाने का चक्कर ;
एपस्टीन-फाइल का चक्कर , नेता बना हुआ घनचक्कर ।
गृहयुद्ध-महायुद्ध-विश्वयुद्ध , नेता कुछ भी करवा सकता है ;
इसकी कुर्सी बस रहे सलामत , पूरा-विश्व जला सकता है ।
सारे-संस्थान देश के भक्षक , कोई रक्षक नहीं बचा है ;
सुप्रीम-कोर्ट तक हो गया है बंधक,भारी संकट में देश फंसा है।
सारे देशभक्त भारत के , सबको आगे आना होगा ;
“कॉक्रोच जनता पार्टी” को , पूर्ण – समर्थन देना होगा ।
ये मंच बन चुका “जेन-जी” का, इसको सरपंच बनाना है ;
जो भी भारत को बचाना चाहे , इस रंगमंच में आना है ।
कल का दिन टर्निंग-प्वाइंट है, ”अभिजीत-दीपके” आने वाले ;
“चलो-दिल्ली” कल पूरा-भारत, तब अच्छे-दिन आने वाले ।
देश तभी विकसित होता है , जब अच्छी – सरकार हो ;
अभी तो ऐसी राजनीति है , जिसमें पूरी लूटमार हो ।
देश की चिंता नहीं किसी को , देशभक्ति का पूर्ण-अभाव ;
भारत को नीलाम कर रहे , भारत-वर्ष बिका बेभाव ।
नदियां ,पहाड़ ,जंगल सब बेचे , पर्यावरण का पूर्ण-विनाश ;
सारे-तीर्थ नष्ट कर देंगे , अनवरत कर रहे इनका नाश ।
पौराणिक – मंदिर सब तोड़ रहे हैं, गलियारे के नाम पर ;
गंदे-पर्यटन का धंधा-पानी , है चरित्रहीनता उफान पर ।
ये लोगों की गंदी-वासना , उसको उत्तेजित करता है ;
कानून बना व्यभिचार बढ़ाया , सबको गंदा करता है ।
पत्नी-परिवार से जिसको नफरत , ऐसा नेता है भारत का ;
चीर-हरण होता नारी का , कारण दूजे-महाभारत का ।
लगता महाभारत फिर से होगा , ये ही नेता करवा देगा ;
अबकी कई-वर्षों का होगा , पूरा-भारत जलवा देगा ।
हिंदू ! ने जो गलती की थी, उसका फल तो भोगना होगा ;
सिद्धांत कर्म का सदा अटल है , परिणाम सामने आना होगा ।
अपनी भूल सुधारो हिंदू ! सबको सड़कों पर आना होगा ;
भारत-वर्ष बचाना है तो , अच्छी-सरकार बनाना होगा ।
“जय सनातन-धर्म”,ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”,५-६-२०२६

जनगणना में खूब हेराफेरी हो रही है।HPV का टीका अभी तक 14साल की लड़की लड़के के लिए, एक डोज था अब 14साल से ऊपर बालों के लिए तीन “डोज” स्कूल बैग फ्री ।।।