By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: गो तस्करों और मीट माफिया की समस्या देश भर में भयावह!
Share
Notification
Latest News
विनाश की आहट..मां दुर्गा इस बार जाएंगी मुर्गे पर! श्वेता पुरोहित करेंगी डी-कोड!
ISD videos
सुप्रीम-कोर्ट में हल्ला बोल
भाषा और साहित्य
उप्र के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी नागेश्वर राव की पार्टी!
Events and Activities
न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!
न्यायपालिका संपादकीय
चुनावी मशीनरी पर संस्थागत कब्जे की नई ‘क्रोनोलॉजी’: कहीं भाई स्पीकर, कहीं पिता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष—चुनावी कुर्सियों पर ‘हितों के टकराव’ का खतरनाक राष्ट्रीय सिंडिकेट!
खोजी आलेख
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > मीडिया > मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म > गो तस्करों और मीट माफिया की समस्या देश भर में भयावह!
मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

गो तस्करों और मीट माफिया की समस्या देश भर में भयावह!

ISD News Network
By ISD News Network 12 Min Read
Share
12 Min Read
Cow Smuggler (File Photo)
SHARE

राजस्थान के अलवर जिले में गो तस्करी के आरोप में पुलिस कस्टडी में रकबर की हुई मौत हो या ओडिशा के रायडागा जिले में पशु प्रेमी पर्यटकों पर गो तस्करों द्वारा जानलेवा हमला, ये दोनों घटनाएं साबित करती हैं कि देश में गो तस्करी और मीट माफिया की समस्या कितनी भयावह हो गई है। भीड़ के शिकार गो तस्करों की घटना को तो मीडिया पूरी तरजीह देता है लेकिन मीट और गो तस्करों द्वारा पशु प्रेमी और गो रक्षकों पर किए गए हमले को कहीं जगह तक नहीं मिलती। एकतरफा रिपोर्टिंग और सुनवाई की वजह से मीट और गो तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अपने बचाव में फायरिंग करने से भी बाज नहीं आते।

हाल ही में फर्रुखाबाद के नुरपूर गांव में जब गो समर्थकों ने गो वंशों से लदे एक वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वाहन में सवार बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। कर्नाटक से लेकर यूपी और ओड़िशा तक में मीट तस्करों का पशु प्रेमियों के साथ ही आम लोगों पर हमला बढ़ता जा रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं कि गो रक्षा के नाम पर काननू हाथ में लेने वालों की निंदा की जानी चाहिए लेकिन जहां गो तस्कर और मीट माफिया पशु प्रेमी तथा गो रक्षकों पर जानलेवा हमला करते हैं उन घटनाओं की भी उतनी ही निंदा की जानी चाहिए। लेकिन हमारे देश में ऐसा नहीं हो रहा है।

अलवर की ही घटना को ले लें, कहा जाता है कि गो रक्षकों की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। जबकि अभी तक प्राथमिक जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के हिसाब से गो तस्कर आरोपी रकबर की हत्या किसी भीड़ ने नहीं की है। हालांकि अभी यह जांच का विषय है कि आखिर उसकी मौत हुई कैसे? लेकिन तात्कालिक संकेत जो मिलते हैं उस आधार पर पुलिस की तरफ शंका की सूई जाती दिखती है। क्योंकि जिला एसपी ने पत्रकारों के इस प्रश्न का कोई जवाब नहीं दिया कि आखिर तीन घंटे तक पुलिस रकबर को कहां ले गई थी और उसके साथ क्या किया गया? रामगढ़ सामुदायिक केंद्र के जांच अधिकारी डॉ हसन अली का कहना है कि जब रकबर को यहां लाया गया तब उसके बांई जांघ पर चोट के हलके निशान के अलावा पूरे शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। वहीं एक चश्मदीद का कहना है कि जब पुलिस रकबर को अपने साथ ले जा रही थी तब वह पूरी तरह स्वस्थ था। पुलिस खुद भी मानती है कि पुलिस स्टेशन ले जाते समय रास्ते में सभी ने चाय-पानी किया।

वहीं गो रक्षक समूह का स्पष्ट कहना है कि पुलिस गो तस्करों के साथ मिली हुई है, तस्करी का माल हड़पने के लिए ही पुलिस रकबर को रास्ते से हटाकर उसकी हत्या का इल्जाम गो रक्षकों पर डालना चाहती है। ताकि इस मामले को मॉब लिंचिंग का नाम देकर गो तस्करी का माल हड़पा जा सके।
इस मामले को भी टीवी, अखबार, वेबसाइट तथा सोशल मीडिया उछालने में जुटा है। जबकि पिछले साल देश के अलग-अलग जगहों पर लगातार कई ऐसी घटनाएं घंटीं जिनमें मीट माफियाओं और गो तस्करों ने आम पशु प्रेमी पर्यटकों से लेकर सरकारी कर्मचारियों पर जान लेवा हमले किए। लेकिन इनमें से शायद ही कोई घटना स्थानीय स्तर पर भी सुर्खियां पाई हों। गो तस्करों के हमले यह दर्शाते हैं कि वे जहां मजबूत स्थिति में होते हैं हमले करने से बाज नहीं आते।

More Read

आस्था का आवरण, मुनाफे का सिंडिकेट: भाजपा राज में बीफ इंडस्ट्री का कॉर्पोरेटाइजेशन और सत्ता की सांठगांठ!
अजित भारती, अभिषेक उपाध्याय और रवि नायर की आवाज पर ‘पुलिसिया बूट’!
पत्रकार तरुण तेजपाल को 10 साल की कैद: निचली अदालत का फैसला रद्द, ‘आदर्श पीड़िता’ के मिथक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का करारा प्रहार!
देवगन गया, चोपड़ा आया: सत्ता की कठपुतलियों का वही पुराना खेल!

14 जुलाई 2017 को ओड़िशा के रायडागा जिला स्थित केडापोड़ा गांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर कनन तथा उनके दोस्तों पर गो तस्करों ने इसलिए जानलेवा हमला किया क्योंकि उन लोगों ने उन्हें जानवरों को बेरहमी से पीटने से मना किया था। कनन की पत्नी के साथ छोड़खानी की गई। कनन ने पुलिस को दी एफआईआर में बताया कि गो तस्करों ने उन लोगों पर उसी कुल्हाड़ी और लाठियों से हमले कर दिए जिससे जानवरों को मार रहे थे। उन्होंने कहा कि वे लोग आज अगर जिंदा हैं तो यह एक करिश्मा है। गो तस्करों ने कनन का फोन छीन कर उसे तोड़ डाला, क्योंकि उसमें उसकी करतूत कैद हो चुकी थी। इस मामले में जब पत्रकारों ने वहां के एसपी से मिलने और बात करने की कोशिश की तो वे न मिले और न ही बात की। एफआईआर हो गई, लेकिन उस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी तक नहीं हुई है।

इसी प्रकार की दूसरी घटना 10 जुलाई 2017 को हरियाणा के रेवाड़ी जिले के खोल में हुई। यहां तो गो तस्कर माफिया के गुंडो ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी थी। आरोप है कि मीट माफिया एक छोटे से वाहन में 10 मवेशियों को ठूंसकर उसे वध करने के लिए ले जा रहे थे। आरोप है कि उसमें 4 मवेशी तो मर भी गए थे। जब पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने वाहन का पीछा किया। पुलिस को वाहन का पीछा करते देख उसमें सवार अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत हरियाणा गऊ संवर्धन धारा तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। लेकिन आज तक उस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मीडिया में कहीं इस मामले का जिक्र तक भी नहीं आया। क्या यह अपराध नहीं था?

9 जुलाई 2017 को ओड़िशा के बेगुनिया स्थित कालापाथर पशु मेला में निरंजन और तीर्थो नाम के पर्यटकों को पशुओं की तस्वीर लेने पर मीट माफियाओं ने नंगा कर पीटा। उसका दोष बस इतना था कि उसने पशु मेले के दौरान पशुओं की कुछ तस्वीरें ले ली थीं। निरंजन का जहां माफियाओं ने सर फोड़ दिया वहीं तीर्थो की पीठ को छड़ी और पत्थरों से लहूलुहान कर दिया। इस मामले में भी एफआईआर तक की खानापूर्ति कर दी गई, इसके आगे आज तक कुछ नहीं किया गया।

24 जून 2017 को तो कर्नाटक में भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के अधिकारी थिमाराजू को गो तस्करों और मीट माफियाओं ने पुलिस के सामने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। आरोप है कि भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के अधिकारी की यह दशा इसलिए कर दी गई क्योंकि उन्होंन अवैध तरीके से चल रहे बूचड़खाने के मसले को उठाया था। राजू ने पुलिस में दर्ज एफआईआर में कहा है कि वह पुलिस के साथ हासन जिला के चानारयापटन में अवैध तरीके से चल रहे बूचड़खाने को देखने गया था। उन्होंने कहा कि उस छोटे से बूचड़खाने में अवैध तरीके से गोवंशों को ठूंस कर रखा गया था। गोवंशों को छुड़वाकर जब राजू पुलिस वैन के पास आ रहे थे तभी माफिया के गुंडों ने पीछे से सिर पर हमला कर दिया। उस समय वहां उन्हें बचाने कोई पुलिसवाला नहीं आया। गुंडो ने पीटने के बाद मरा समझकर पुलिस वैन में फेंक दिया। पुलिस तमाशबीन बनी रही और बाद में केस दर्ज करने की खानापूर्ति की। उस मामले में भी अभी तक आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला स्पष्ट है कि जो गुंडे पुलिस के सामने सरकारी अधिकारी को पीटने से गुरेज नहीं कर रहे, उसे पुलिस की कार्रवाई का क्या भय होगा।

इन सारी घटनाओं से स्पष्ट है कि पुलिस और गो तस्करों की मिलीभगत से इन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस इस मामले में हमेशा सेफ जोन में होती है। जब जो पक्ष ज्यादा मजबूत होता है पुलिस उसी के अनुरूप कार्रवाई करनी शुरू कर देती है। अलवर के मामले में भी पुलिस फंसाने का खेल खेल रही है। इस मामले को नजदीक से देखने वालों का कहना है कि पुलिस गो तस्करी का बड़ा माल हड़पने के लिए रकबर को ठिकाने लगाकर गो रक्षकों को फंसाने में जुट गई है। दूसरा पक्ष इस मामले में पुलिस को अपना दुश्मन नहीं बनाएगी क्योंकि गो तस्करी का धंधा तो करना ही है। इसके लिए एक-आध व्यक्ति की जान भी क्यों न चली जाए?

प्रभात खबर के अनुसार वहीं एक अन्य घटना में:

गाय तस्करी के लिए राजी नहीं होने पर पांच स्थानीय बदमाशों पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. घायल हुए व्यक्ति को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. यह घटना शनिवार रात इंगलिश बाजार थाने के कुमारपुर इलाके में घटी. घायल व्यक्ति ने पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुमारपुर इलाका निवासी अब्दुल रज्जाक (32) हमले का शिकार हुआ है. उसने अनारुल शेख समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि शनिवार रात को काम-काज निपटा कर अब्दुल घर लौट रहा था. इसी दौरान एक आम बागान में पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया. उन लोगों ने उसे गाय तस्करी में मदद करने को कहा. उसके राजी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई. किसी तरह वह भागकर घर पहुंचा. परिवार के लोगों ने रात में ही उसे मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
घायल व्यक्ति पेशे से रोलर चालक है. उसने बताया कि अभी महानंदा नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है. कुमारपुर गांव से भारत-बांग्लादेश की सीमा लगी हुई है. रात के समय महानंदा नदी से गायों की तस्करी धड़ल्ले से चल रही है. इलाके के कई युवक इस काले धंधे से जुड़े हुए हैं. यह युवक उसे भी इस काम में शामिल करना चाह रहे थे. इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

गो तस्कर और मोब लिंचिंग से सम्बंधित ख़बरों के लिए:

Search गो पुलिस कस्टडी में गो-तस्कर को मार डाला और बदनाम गो-रक्षकों को किया!

URL: The Unholy Business of cattle smuggling in india

Keywords: cow smuggler, cattle smuggling, Meet Mafia, indian media, cow protection, mob lynching, cow slaughter, cow protectors, illegal slaughterhouse, गाय तस्करी, मवेशी तस्कर, गाय संरक्षण, मोब लिंचिंग, गो वध, गो संरक्षक, अवैध बूचड़खाने,

ISD News Network July 24, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: cow protectors, cow slaughter, indian media, mob lynching

Related

राष्ट्रवाद नहीं, अवसरवाद का मंझा हुआ खिलाड़ी है Zee news का संपादक Sudhir Chaudhary!

जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी का विवादों...

July 24 2018

#TheKashmirFiles सच सामने लाने का साहस होना चाहिए!

आज #TheKashmirFiles के जरिए कश्मीरी पंडितों का दर्द विश्वव्यापी हुआ...

July 24 2018

India Speaks Daily - ISD News

मुकेश अम्बानी ने ndtv पर प्रस्तुत किया अपना दावा!

स्टॉक एक्सचेंज को मिली सूचना के अनुसार इनकम टैक्स ने...

July 24 2018

India Speaks Daily - ISD News

कलिखो पुल की संदिग्ध मौत को आत्महत्या साबित करने की जल्दी में क्यों है मीडिया?

कुछ समय पूर्व तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कलिखो...

July 24 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Members OnlySDEO's Story

आस्था का आवरण, मुनाफे का सिंडिकेट: भाजपा राज में बीफ इंडस्ट्री का कॉर्पोरेटाइजेशन और सत्ता की सांठगांठ!

October 5, 2026
डिजिटल मीडियामेनस्ट्रीम जर्नलिज्मसंपादकीय

अजित भारती, अभिषेक उपाध्याय और रवि नायर की आवाज पर ‘पुलिसिया बूट’!

August 24, 2026
न्यायपालिकामेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

पत्रकार तरुण तेजपाल को 10 साल की कैद: निचली अदालत का फैसला रद्द, ‘आदर्श पीड़िता’ के मिथक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का करारा प्रहार!

August 7, 2026
मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

देवगन गया, चोपड़ा आया: सत्ता की कठपुतलियों का वही पुराना खेल!

August 6, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?