आने वाली है देश की सेना
भ्रष्टाचार बढ़ चुका इतना , पानी सर से ऊपर निकला ;
जिसकी-जिसकी पूंछ उठायी, सब का सब मादा निकला ।
निन्यानबे-प्रतिशत नेता-अफसर, भ्रष्टाचार में डूब चुके हैं ;
दे दी है तिलांजलि कर्तव्यों को, भारत भट्ठी में झोंक चुके हैं ।
चरित्रहीन ये कर्तव्यहीन हैं , देशभक्ति को छोड़ चुके हैं ;
लोभ-लालच में अंधे होकर , अंधे-कुओं में कूद चुके हैं ।
आत्महत्यारे ये सब के सब हैं , अंतरात्मा कुचल रहे हैं ;
लूटो-खाओ मौज-मनाओ , नरक के कीड़े मचल रहे हैं ।
तपती-रेत में ठंडा-झोंका , “जेन-जी” लेकर आया है ;
सत्ताधीशों की गुंडागर्दी में , इसने ब्रेक लगाया है ।
एक प्यादा ही हटा अभी तो, पूरी – बिसात ही गंदी है ;
सरकारें बेईमान हैं कितनी ? पूरी तरह से नंगी हैं ।
भारत-वर्ष बचाना है तो , अच्छी-सरकार बनाना होगा ;
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता , फौरन इसे हटाना होगा ।
पर ये ऐसे नहीं जायेगा , भारत में आग लगा देगा ;
सारे गुंडे साथ हैं इसके , ये कोहराम मचा देगा ।
पुलिस और अर्धसैनिक-बल, क्यों जरखरीद-गुलाम बन गये ?
जबकि ये जनता के रक्षक , क्योंकर इसको भूल गये ?
भ्रष्टाचार का काला – पर्दा , ऊंचे – स्तर पर छाया है ;
दिशा-भ्रमित है निचला-स्तर , बहकावे में आया है ।
अपनी शपथ भूल बैठे हैं , संविधान – जनता की रक्षा ;
नेता की रक्षा पहले करते, जिसकी हो सबसे-अंत में रक्षा ।
कुकृत्य कर रहे नेता-अफसर , उनको परिणाम भुगतने दो ;
कानून है सबके लिये बराबर, उनको जेलों में जाने दो ।
जेलों की तो बात छोड़ दो , ये फांसी के अधिकारी ;
ये होनी तो होके रहेगी, आ चुके “विष्णु” के अवतारी ।
अभी “जनार्दन-रूप” सामने , “जेन-जी” के रूप में आया ;
भारत चलेगा इनके पीछे , कोई – पापी न बच पाया ।
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता,कान खोलकर ठीक से सुन ले ;
विषधर पाल रखे हैं जितने , उनका जहर वो खुद ही पी ले ।
उसके जितने भी अंध-भक्त हैं , उसको नहीं बचा पायेंगे ;
अपनी-गर्दन को फंसा देखकर, वो भी पाला बदल जायेंगे ।
पापी-गुलाम जो प्रेस-मीडिया, गंदी-करनी का फल पायेंगे ;
धन-दौलत सब धरी रहेगी , जीते-जी नरक में जायेंगे ।
भारत से न्याय मिटाने वाला,सुप्रीम-कोर्ट भी सुधर जायेगा ;
आने वाली है देश की सेना , पूरा-भारत संवर जायेगा ।
“जय सनातन-धर्म”,ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”
