ब्रजेश सिंह सेंगर :-
सरकार भरोसे सब रहते थे , पूरा विश्वास किया करते थे ;
जब कोई संकट आ जाता , उसकी ओर देखा करते थे ।
पर दस-सालों से इधर देख लो , ये विश्वास टूटता जाता ;
सारे-विभाग विश्वास खो रहे, विश्वास का संकट बढ़ता जाता ।
राज्य-व्यवस्था भंग हो रही , कानून-व्यवस्था दरक रही ;
लगता है जंगलराज आ रहा , नैतिकता सब खतम हो रही ।
स्वार्थ,लोभ,भय,भ्रष्टाचार ने, सब कुछ उलट-पुलट कर डाला ;
बढ़ती जाती है काम-पिपाशा, रिश्ते- नातों को आग में डाला ।
बिन रिश्वत कोई काम नहीं है , कदम-कदम रोड़े अटकाते ;
लफ्फाजी व जुमलेबाजी , हिंदू को हरदम भटकाते ।
म्लेच्छों की हिंसा से डरते , डरकर उनको जजिया देते ;
टैक्स-बोझ हिंदू पर कितना ? उनका खून चूसते रहते ।
सीधी-सादी गाय हैं हिंदू , डंडा मारो दूध निकालो ;
जब भी दूध खत्म हो जाये , तो फिर उसका खून निकालो ।
अपनी जीत सुनिश्चित करने , लोकतंत्र बधिया कर डाला ;
चुनाव-आयोग मुट्ठी में करके , पूरा-चुनाव भ्रष्ट कर डाला ।
जनता के वोटों की ताकत , धीरे-धीरे क्षीण हो रही ;
अब केवल सुप्रीम-कोर्ट है , जनता इसका मुख ताक रही ।
सुप्रीम-कोर्ट ढीले मत पड़ना , देश की तुम हो अंतिम-आशा ;
एकमात्र तुम ही आलम्बन , दूर करो जनता की निराशा ।
चुनाव – प्रक्रिया पूर्ण – प्रदूषित , लोकतंत्र की भक्षक है ;
टी•एन•शेषन जैसा लाओ , जो लोकतंत्र का रक्षक है ।
सबसे पहले यही कार्य हो , चुनाव-आयोग हो सत्यनिष्ठ ;
अभी तो ये एकदम गड़बड़ है , पूरी तरह से व्यक्तिनिष्ठ ।
कर्तव्यनिष्ठ है इसे बनाना , कानून का डंडा आवश्यक ;
सदा सुरक्षित लोकतंत्र हो , इसके लिये है परमावश्यक ।
चुनाव-आयोग आदर्श बनेगा , तो अच्छी-सरकार बनेगी ;
इसी तरह से देश की गाड़ी , फिर से पटरी पर लौटेगी ।
सुप्रीम-कोर्ट है न्याय का रक्षक, पूर्ण-समर्थन हमको देना है ;
निहित-स्वार्थी तत्व हैं जितने, पूर्ण-बहिष्कृत उनको करना है ।
सुप्रीम-कोर्ट को चिट्ठी लिखकर , बेजा-दबाव बनाते हैं ;
उनकी परवाह कभी न करना , श्वान तो भौंका ही करते हैं ।
हस्ती चढ़िये ज्ञान का , सहज बिछौना डार ;
संसारी तो श्वान हैं , भौंकेंगे झक मार ।
कबीर-दास के सत्य-वचन हैं , पूरी तरह से पालन करना ;
पूरा-देश तुम्हारे पीछे , सुप्रीम-कोर्ट तुम निर्भय रहना ।
