By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: सूर्य उपासना के पर्व मकर संक्रांति का विशेष संदेश: सफलता प्राप्ति के लिए उद्यम और साहस की आवश्यकता होती है, साधनों की नहीं
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » SDeo blog » सूर्य उपासना के पर्व मकर संक्रांति का विशेष संदेश: सफलता प्राप्ति के लिए उद्यम और साहस की आवश्यकता होती है, साधनों की नहीं
SDEO's Story

सूर्य उपासना के पर्व मकर संक्रांति का विशेष संदेश: सफलता प्राप्ति के लिए उद्यम और साहस की आवश्यकता होती है, साधनों की नहीं

Dr. Mahender Thakur
By Dr. Mahender Thakur 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

भारत दुनिया का एकमात्र देश है जहाँ प्रतिदिन कोई न कोई छोटा या बड़ा उत्सव या त्यौहार होता है। इसी विशेषता को बनाये रखते हुए आज पूरा देश मकर संक्रांति का उत्सव मना रहा है। धार्मिक महत्व के साथ इसका पर्यावरण संबंधी महत्व भी है। भारतीय उस महत्व को बहुत अच्छे से जानते हैं। प्रकृति और पर्यावरण संबंधी चिताएं आज जगजाहिर है। इस विषय में जानकारी के साथ-साथ समझदारी का संवर्धन करने के लिए हम भारतीयों को ही नहीं प्रत्युत विश्व के सभी विद्वानों, विचारकों और नायकों को पुनः मन से और प्रामणिकता के साथ सनातनी हिन्दू दर्शन, दृष्टि, जीवन शैली, व्यवहार शैली, परमपरायें, रीति रिवाज, उत्सव त्यौहार और मानव जीवन के साथ इनके संबंध को लेकर गहन अध्ययन के साथ साथ चिंतन और विश्लेषण भी करने की आवश्यकता है। मकर संक्रांति भगवान सूर्य नारायण की उपासना का पर्व है। इस पावन पर्व के सुअवसर पर इस आलेख के माध्यम से एक विशेष संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। संस्कृत लोकसाहित्य के एक उत्कृष्ट एवं अनुपम ग्रंथ भोजप्रबन्ध जिसे बल्लाल सेन की रचना माना जाता है, में भगवान सूर्य के संबंध में एक श्लोक या गद्य है:

“रथस्यैकं चक्र भुजगयमिताः सप्त तुरगा
निरालम्बो मार्गश्चरणविकलः सारथिरपि ।
रविर्यात्येवान्तं प्रतिदिनमपारस्य नमसः
क्रियासिद्धिः सत्त्वे भवति महतां नोपकरणे॥”

जिसका भावार्थ है कि “सूर्य के रथ में केवल एक ही पहिया (चक्का) है, सात घोड़े हैं (विषम संख्या) और वे घोड़े साधारण रस्सियों से नहीं प्रत्युत सर्पों की रस्सी में बँधे हुए हैं, रथ का सारथि अपंग (चरणहीन) है,और कोई निश्चित मार्ग नहीं है अर्थात मार्ग का कोई आधार नहीं है अनंत अंतरिक्ष में चलना पड़ता है। इन सभी विषमताओं के बावजूद सूर्य प्रतिदिन विस्तृत नभ के अन्त-भाग तक अपनी गति करता है। इसका अर्थ है की श्रेष्ठजनों की क्रिया सिद्धि पौरुष से होती है, न कि साधनों से। सूर्य के बिना पृथ्वी पर जीवन असम्भव है।

भोजप्रबंध के इस श्लोक के अनुसार सूर्य और उसकी गति व्यवस्था का जो वर्णन है उस हिसाब से तो उनके पास साधन के नाम पर कुछ भी नहीं है। क्या कोई व्यक्ति ऐसे रथ पर यात्रा कर सकता है जिसमें केवल एक पहिया हो, जिसके सारथि के पैर न हो, जिसके घोड़ों की संख्या भी बैलेंसिंग न हो, ऊपर से उन घोड़ों को नियंत्रित करने वाली रस्सियों की जगह बड़े बड़े सर्प हो और मार्ग के नाम पर कोई पक्का रोड नहीं है बल्कि अन्नत आकाश है? मुझे लगता है इस प्रश्न का उत्तर बड़ा सा ‘न’ ही होगा। लेकिन ये भी सत्य है कि सूर्य प्रतिदिन निश्चित समय से उदय होता है और निश्चित समय से अस्त। अपने इसी रथ और चरणविहीन सारथि के साथ सूर्य वर्ष भर उत्तरायण और दक्षिणायन का यह सूंदर खेल खेलते रहते हैं। इसी साधन विहीन व्यवस्था में सूर्य का यह मकर संक्राति उत्सव भी आता है। वास्तव मे इस श्लोक का मनुष्य के जीवन के लिए बहुत बड़ा का महत्व और संदेश हैं कि सफलता के लिए साधनों के आभाव को लेकर रोने धोने की आवश्यकता नहीं है क्रिया सिद्धि के लिए पौरुष का प्रदर्शन करना पड़ता है। पौरुष के समक्ष साधन गौण होते हैं।

More Read

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!

मकर संक्रांति का संक्षिप्त परिचय और प्रकृति संबंधी महत्व

पृथ्वी पर ऊर्जा के एकमात्र स्त्रोत सूर्य के स्वागत के लिए मनाया जाने वाला उत्सव मकर संक्रांति (लोहड़ी) कोई सामान्य उत्सव नहीं हैं बल्कि यह एक वैदिक उत्सव है। पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध इस दिन सुर्योंन्मुखी हो जाता है। पौष मास में जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रमण या संक्राति का यह पर्व मनाया जाता है। मनुष्य जीवन का आधार माने जाने वाले तीन महत्वपूर्ण अंगों प्रकृति, ऋतु परिवर्तन और कृषि से इस उत्सव का बहुत गहन संबंध है। ईसा के जन्म से बहुत पहले सृजित ब्राह्मण एवं उपनिषद ग्रंथों में उत्तरायण के छह मासों का वर्णन आता है। प्रति वर्ष 14 जनवरी को आने वाली मकर संक्रांति से 14 जुलाई को आने वाली कर्क संक्रांति के मध्य आने वाले 6 मास के समयांतर काल को उत्तरायण कहते हैं और 14 जुलाई से 14 जनवरी के बीच के समयांतर को दक्षिणायन कहते हैं। भारत के विविध राज्यों में इस उत्सव को अलग अलग नामों से जाना जाता है और मनाया जाता है। जबकि भारत के बाहर बांग्लादेश में इसे पौष संक्रांति, म्यांमार में थिंयान, नेपाल में माघे संक्रान्ति या ‘माघी संक्रान्ति’ ‘खिचड़ी संक्रान्ति’, लाओस में पि मा लाओ, कम्बोडिया में मोहा संगक्रान और श्रीलंका में इसे पोंगल, उझवर तिरुनल के नाम से मनाया जाता है।

शास्त्रों के अनुसार दक्षिणायन को देवताओं की रात्रि अर्थात नकरात्मकता का प्रतीक जबकि उत्तरायण को देवताओं का दिन अर्थात सकरात्मकता का प्रतीक माना गया है। मकर संक्रांति के दिन दिन सूर्य अपनी स्थिति परिवर्तित करता है जिससे पृथ्वी पर बदलाव आएगा। इस परिवर्तन का अर्थ प्रकृति में सकारात्मक परिवर्तन से है। ऐसे सकारात्मक परिवर्तनों को उत्सव के रूप में मनाना ही भारत की सनातन संस्कृति रही है। जिसके माध्यम से हमारा प्रकृति के साथ संबंध बना रहता है। भारत के विविध राज्यों में इस दिन विविध प्रकार का खानपान भी होता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति के पिछली संध्या पर आग जलाकर तिल, गुड़, रेवड़ी आदि की आहुति दी जाती है और मिष्ठान स्वरूप वितरण भी किया जाता है। इस त्यौहार के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा भी है। पतंग उड़ाने की प्रतियोगिताएं भी कई जगहों पर होती है। विशेष रूप से उड़द की खिचड़ी खाने की परंपरा है। खिचड़ी को सामाजिक समरसता का प्रतीक माना जाता है। कई जगह तिल गुड़ भी बांटा जाता है। जो खाने की परम्परा इस उत्सव से जुडी है उसमें भी प्रकृति का महत्व स्पष्ट दिखता है। मकर संक्रांति में तिल का एक विशेष महत्व है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्सियम, आयरन, ऑक्सेलिक एसिड, एमिनो एसिड, प्रोटीन, विटामिन बी, सी, ई भी होता है। इस प्रकार तिल कई रोगों के उपचार में काम आता है साथ में विशेष ऋतु में स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी हैं। इसमें गुड़ मिल जाने से इसका औषधीय गुण प्राकृतिक स्वास्थ्य मूल्य बढ़ जाता है।

Dr. Mahender Thakur January 14, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Ballal Sen, Bhagwan Surya Narayan., Bhojaprabandha, Bhojprabandh, Dr Mahender Thakur, Kite flying, Ladoos of sesame and jaggery, lohri, Lohri 2023, Makar Sakranti 2023, Makar sakranti special, Makar Sankranti, The Sun, Uttarayan and Dakshinayan, Worship or Sun

Related

मुस्लिम तृप्तीकरण पर मोदी सरकार की निर्लज्जता फिर आई बाहर!

संदीप देव । मोदी सरकार द्वारा M तृप्तीकरण संबंधित यही...

January 14 2023

सनातनियों के लिए सनातन पुनरुद्धारक का कोर्स आरंभ!

संदीप देव। आप सभी सनातनधर्मियों को वसंत पंचमी और सरस्वती...

January 14 2023

Muslim countries again betrayed PM Modi!

Sandeep deo: One end of Muslim appeasement in India is...

January 14 2023

‘पासमांदा कार्ड’ फेल होते ही, भाजपा चलेगी नुपुर-काजल कार्ड!

संदीप देव। पासमांदाओं के कदमों में लाख नाक रगड़ने के...

January 14 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Dr. Mahender Thakur
Follow:
The author is a Himachal Based Educator, columnist, and social activist. Twitter @Mahender_Chem Email mahenderchem44@gmail.com
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!

November 7, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?