By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: प्रशांत भूषण के लाॅबिस्टों खिलाफ देश के 174 नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया विरोध पत्र!
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही » प्रशांत भूषण के लाॅबिस्टों खिलाफ देश के 174 नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया विरोध पत्र!
न्यायपालिका

प्रशांत भूषण के लाॅबिस्टों खिलाफ देश के 174 नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया विरोध पत्र!

Rati Agnihotri
By Rati Agnihotri 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

प्रशांत भूषण अवमानना मामले में कुछ दिन पहले ही देश के 131 तथाकथित बुद्धिजीवियों और जानी मानी हस्तियों ने प्रशांत भूषण का समर्थन करते हुए लिखित पत्र जारी किया जिसमे उन्होने प्रशांत भूषण के न्यायपालिका के खिलाफ किये गये ट्वीट्स को उचित बताया और प्रशांत भूषण के विरुद्ध चल रहे अदालत की अवमानना के केस को रद्द करने का अनुरोध किया.

इस पत्र के विरोध में देश के 174 सम्मानित नागरिकों ने 7 अगस्त को राष्ट्रपति के समक्ष एक विरोध पत्र प्रस्तुत किया. विरोध पत्र में जिन नागरिकों के नाम और हस्ताक्षर शामिल हैं, उनमे से कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं तो कई प्रशासनिक सेवा में वरिष्ठ अधिकारी रह चुके नागरिक हैं, कुछ सेना के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अफसर हैं तो कुछ समाज विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवी भी हैं.

विरोध पत्र में इन सभी ने प्रशांत भूषण और सुप्रीम कोर्ट के बीच के मामले में तथाकथित बुद्धिजीवियों द्वारा की जाने वाली दखलंदाज़ी पर आपत्ति जताई है. किसी भी देश के न्यायालय की अपनी एक गरिमा होती है और उस गरिमा को सुरक्षित रखने के लिये भारत में ही नही बल्कि विश्व के कितने ही देशों में सख्त नियम कानून होते हैं, इस पत्र में कहा गया है.

फिर आगे इस रिप्रेज़ेंटेशन में इस बात पर ज़ोर दिया जाता है कि जिन लोगों का समूह कंटेम्प्ट आंफ कोर्ट यानि अवमानना से जुडे कानून को हटाने के पक्ष में बोल रहा है, उसे यह जानने समझने की ज़रूरत है कि भारतीय न्याय प्रणाली में यह कानून इसीलिये नहीं है कि न्यायधीशों की स्वयं की नज़रों में उनकी गरिमा बनी रहे बल्कि इसीलिये है कि उन करोड़ों गरीबों, असहायों, लाचार लोगों की दृष्टि में न्यायालय और न्यायाधीशों का मान सम्मान बना रहे जो कि बड़ी ही आस लेकर न्यायालय का दरवाज़ा खटकाते हैं.

More Read

भारत में अब न्याय नहीं है
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के विरुद्ध आशुतोष की एक और साजिश पर अदालत का पड़ा हथौड़ा!

प्रशांत भूषण के अवमानना के मामले में जिन तथाकथित बुद्धिजीवियों ने उनके ट्वीट्स के समर्थन में कोर्ट को पत्र लिखा था, उनका तर्क यह था कि हाल के समय में कितने ऐसे उदाहरण हैं, जब न्यायालय द्वारा आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य से भारी चूक हुई है. और इसीलिये प्रशांत भूषण जैसे व्यक्ति को यह अधिकार है कि वे आवश्यकता पड़्ने पर न्यायालय की आलोचना भी करें और उसे उचित मार्ग दिखायें.

लेकिन ये सब तथाकथित बुद्धिजीवी शायद यह भूल गये कि प्रशांत भूषण जी ने अपने ट्वीट्स में लिखा क्या है. एक ट्वीट में उन्होने बड़ी ही अपमानजनक भाषा में देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बोगड़े के बारे में लिखा था कि एक ऐसे समय में जब देश कोरोना वायरस आपदा से गुज़र रहा है और न्यायालय आम लोगों के लिये बंद हैं, ऐसे समय में चीफ जस्टिस बिना मास्क के 50 लाख रुपये की मोटरसाइकल चला रहे हैं.

जबकि फोटो में जस्टिस बोगड़े मोटरसाइकल पर बैठे मात्र हैं. फोटो में ऐसा कही भी नही दिख रहा कि उन्होने मोटर्साकल चलाई हो. देश के मुख्य न्यायाधीश के निजी जीवन की किसी बात पर इस तरह की सनसनीखेज़ टिप्पणी करना और बिना सच्चाई जाने समझे सिर्फ अपने एजेंडे की पूर्ति के लिये यह सब कहना भला किस प्रकार से न्याय प्रणाली की तर्कसंगत आलोचना है. यह तो महज़ एक व्यक्ति विशेष व्यक्ति के विरुद्ध राजनीतिक तौर पर प्रायोजित प्रोपोगैंडा है.

एक और ट्वीट में उन्होने सुप्रीम कोर्ट पर प्रजातंत्र का विनाश करने का आरोप लगाया है. और ट्वीट में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि पिछले 6 सालों में ही यह सब कुछ् हुआ है और इसमे पिछले 4 मुख्य न्यायधीशों ने प्रजातांत्रिक ढांचे को तहस नहस करने में अहम भूमिका निभाई.

तो संकेत साफ है. सब कुछ पिछले 6 सालों में यानि मोदी सरकार के शासन काल में हुई हुआ है, ऐसा प्रशांत भूषण कह रहे हैं. यानि कांग्रेस सरकारों के समय देश की न्याय व्यवस्था बिल्कुल उच्च कोटि की थी और एन डी ए सरकार के आते ही प्रजातंत्र नष्ट होना शुरू हो गया! और उनके शासन काल में जो भी मुख्य न्यायाधीश रहे, उन्होने ही इसे नष्ट करने में अहम भूमिका निभाई, प्रशांत भूषण कह रहे हैं!

तो अब आप खुद ही सोचिये कि क्या ये दोनों ट्वीट राजनीतिक तौर पर प्रयोजित प्रोपोगैंडा मात्र नहीं है. एक ट्वीट में देश के वर्तमान मुख्य न्यायधीश के मोटरसाइकल पर बैठे होने की तस्वीर को लेकर अफसाना गढा जाता है तो दूसरे ट्वीट में कहा जाता है कि पिछले 6 वर्षों में सुप्रीम कोर्ट प्रजातंत्र का दुश्मन बन बैठा है. यह बिल्कुल स्पष्ट है कि ये दोनों ट्वीट सुप्रीम कोर्ट के विरुद्ध नही बल्कि मोदी सरकार के विरुद्ध हैं. और सरकार पर निशाना साधने के लिये सुप्रीम कोर्ट के बारे में ट्वीट किया जा रहा है. और बिना किन्ही तथ्यों पर देश के सर्वोच्च न्यायालय पर ऐसे घटिया और बेसिरपैर के आरोप लगाये जा रहे हैं. और एक तस्वीर की बिनाह पर देश के मुख्य न्यायाधीश का मखौल उड़ाया जा रहा है. ऐसे भ्रामक और प्रोपोगैंडा से भरे ट्वीट्स करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तो अवमानना का केस निश्चित तौर पर चलना चाहिये.

इस खबर से संबंधित यह खबर भी आप पढ सकते हैं.

https://wordpress-1318363-4815574.cloudwaysapps.com/supreme-court-notice-to-prashant-bhushan/

Rati Agnihotri August 9, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: prashant bhushan, Prashant Bhushan cases, Prashant Bhushan contempt tweet, Prashant Bhushan news, Prashant Bhushan petition, Prashant Bhushan tweet, Prashant Bhushan twitter, Supreme Court, Supreme court contempt prashant bhushan, Supreme Court news, Supreme Court Prashant Bhushan

Related

न्यायालय ने अब्बास अंसारी को पिता मुख्तार अंसारी की शोकसभा में शामिल होने की अनुमति दी !           

                   ...

August 9 2020

आवास खाली कराने के खिलाफ मोइत्रा की याचिका पर चार जनवरी को सुनवाई !

अर्चना कुमारी। सरकारी आवास का आवंटन रद्द किए जाने को...

August 9 2020

India Speaks Daily - ISD News

200 से 250 परिवारों के चंगुल में कैद है भारतीय न्यायपालिका!

देश की न्यायपालिका की शीर्ष संस्थान यानि सुप्रीम कोर्ट से...

August 9 2020

2013 POCSO case: Gurugram court imposes Rs 10,000 penalty on Republic Bharat anchor Syed Suhail

A Gurugram court last week imposed a penalty of Rs...

August 9 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Rati Agnihotri
रति अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों में कवितायें लिखती हैं. इनका अंग्रेज़ी का पहला कविता संग्रह ‘ द सनसेट सोनाटा’साहित्य अकादमी से प्रकाशित हुआ है. रति की हिंदी कवितायें पाखी, संवदिया, परिकथा, रेतपथ, युद्धरत आम आदमी, हमारा भारत आदि साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं. रति दिल्ली में ‘ मूनवीवर्स – चांद के जुलाहे’ के नाम से एक पोएट्री ग्रुप चलाती हैं जहां कविता को संगीत, चित्रकला आदि विभिन्न विधाओं से जोड़ा जाता है और कविता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार भी होता है. रति चीन के शिनुआ न्यूज़ एजेंसी के नई दिल्ली ब्यूरो में बतौर टी वी न्यूज़ रिपोर्टर कार्य कर चुकी हैं. रति आजकल स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. रति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कांलेज से अंग्रेज़ी विशेष में बी ए आनर्स किया है और इंग्लैंड के लीड्स विश्वविद्यालय से अंतराष्ट्रीय पत्रकारिता में एम ए किया है.
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

भाषा और साहित्य

भारत में अब न्याय नहीं है

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

November 11, 2026
खोजी आलेखन्यायपालिका

दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!

October 29, 2026
न्यायपालिका

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के विरुद्ध आशुतोष की एक और साजिश पर अदालत का पड़ा हथौड़ा!

October 28, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?