By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • विचार
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • समाजशास्त्र
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • Ai and Data Science
    • SDEO’s Story
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: कांग्रेस ने इस देश को दी छह बीमारी- कांग्रेस कल्चर, सांप्रदायिकता, अपराध, भ्रष्टाचार, जातिवाद और ठेकेदारी!
Share
Notification
Latest News
एपिसोड-6 : आंबेडकर का ‘जाति उन्मूलन’ (Annihilation of Caste): समाधान या नया वैचारिक द्वंद्व?
SDEO's Story जातिवाद
अब देर मत करे देश की सेना
भाषा और साहित्य
“विजय-थलापति” जैसे नेता को
भाषा और साहित्य
हनुमान अंश: जब सादगी और संकल्प ने बदला सिनेमाई व्याकरण!
Movie Zone
पॉक्सो एक्ट में अब आशुतोष ब्रह्मचारी और ‘आजतक’ के विरुद्ध होगी जांच! कोर्ट के आदेश के बाद जांच के घेरे में आए षड्यंत्रकारी!
न्यायपालिका
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • विचार
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • समाजशास्त्र
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • Ai and Data Science
    • SDEO’s Story
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > समाचार > राजनीतिक खबर > कांग्रेस ने इस देश को दी छह बीमारी- कांग्रेस कल्चर, सांप्रदायिकता, अपराध, भ्रष्टाचार, जातिवाद और ठेकेदारी!
राजनीतिक खबर

कांग्रेस ने इस देश को दी छह बीमारी- कांग्रेस कल्चर, सांप्रदायिकता, अपराध, भ्रष्टाचार, जातिवाद और ठेकेदारी!

ISD News Network
By ISD News Network 9 Min Read
Share
9 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनार्टक विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस छह बीमारियों को साथ लेकर चती है, और वो है- कांग्रेस कल्चर, सांप्रदायिकता, अपराध, भ्रष्टाचार, ठेकेदारी और जातिवाद। पीएम ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस जाती है वहां-वहां बुराई तय है, इसलिए देश को बचाने के लिए कांग्रेस की विदाई तय है। पूरा देश कांग्रेस के कल्चर और कारनामों को पहचानता है। पीएम मोदी ने कांग्रेस की कर्नाटक सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार भाषा, जाति और संप्रदाय के नाम पर लोगों को बांटने का पाप कर रही है।

रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान एक प्रधानमंत्री थी और एक रिमोट कंट्रोल थी। एनडीए सरकार में हमारा रिमोट कंट्रोल और हाइकमांड भारत की 125 करोड़ जनता है।

टिप्पणी- उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रेस सलाहकार संजय बारू की पुस्तक ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पढ़ने के बाद कोई भी कह सकता है कि 10 साल तक चले यूपीए सरकार में मनमोहन सिंह की हैसियत केवल एक डमी प्रधानमंत्री की थी, जिसका रिमोट कंट्रोल 10 जनपथ में सोनिया गांधी के हाथ में था। पीएम मोदी ने इसे ही लेकर हमला किया है। आज फिर से कांग्रेस अपने पाप और कुकर्म छुपाने के लिए मनमोहन सिंह को आगे कर रही है और यह रोबोट फिर से अपने मालिक के परिवार को बचाने के लिए अनाप-शनाप बोलने के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। वर्ल्डबैंक से लेकर वर्ल्ड क्लास रेटिंग एजेंसी तक भारत की अर्थव्यवस्था को स्वस्थ्य बता रहे हैं तो रोबोट मनमोहन सिंह अपने मालिकान के परिवार को बचाने के लिए देश की अर्थव्यवस्था को खराब बताने पर तुले हैं। यह अलग बात है कि उनकी आवाज सुनने वाला न पहले देश में कोई था और न अब कोई है!

More Read

श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!
EXPOSED: 91% असली वोटरों को बाहर कर बंगाल में किसका खेल बना? RTI के 28 पन्नों से चुनाव आयोग बेनकाब!
चयनात्मक नारीवाद और धर्मशास्त्रों पर प्रहार: राहुल गांधी के दोहरे मापदंड पर क्यों भड़क रहा है हिंदू समाज?
सावरकर टिप्पणी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत की खारिज; कानूनी प्रक्रिया, इतिहास और राजनीतिक विमर्श की नई लकीर

राहुल गांधी का अहंकार सातवें आसमान पर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राहुल गांधी का अहंकार सातवें आसमान पर है। उन्होंने स्वयं ही अपना नाम पीएम पद के लिए घोषित कर दिया है। आखिर कोई व्यक्ति खुद को पीएम कैसे घोषित कर सकता है? जबकि गठबंधन में बहुत सारे दल और नेता कतार में हैं। पीएम ने राहुल के अहंकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में जहां-जहां कांग्रेस की सरकार थी साफ हो गयी और अब कर्नाटक से भी साफ होने वाली है।

पीएम ने कहा कि देश भर में मोदी सरकार ने जो शौचालय बनवाए हैं, वह गरीबों के लिए है न कि अमीरों के लिए। लेकिन जो सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वो आखिर गरीबों की जरूरतों को कैसे समझेंगे? ये कांग्रेस के नामदार सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और यह सोना भी कोलार वाला सोना नहीं है, बल्कि विदेशों और भ्रष्टाचारों से मिला सोना है।

टिप्पणी- दरअसल राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने की जल्दी है। 10 साल तक जवाबदेहीमुक्त सत्ता का संचालन करने के दौरान जो अरबों-खरबों के घोटाले खुल रहे हैं, उससे कांग्रेस डरी हुई है। इसलिए राहुल गांधी ने जनता पर इमोशनल अत्याचार करते हुए अपनी दादी और पिता के बलिदान और मां के प्रति सहानुभूति के नाम पर वोट बटोरना चाहते हैं। वह गठबंधन के नेताओं को इस हकीकत से भी रूबरू कराना चाहते हैं कि आप सब केवल सहयोगी हो सकते हो, प्रधानमंत्री पद पर तो एक वंश और एक परिवार का ही हक है और वह राहुल गांधी और गांधी परिवार है।

कांग्रेस के झूठ को प्रचारित करने वाला तंत्र

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस चुनावों में हार से डरती है। जब भी कांग्रेस का हारना तय हो जाता है तो उनके गाजे-बाजे वाले त्रिशंकु विधानसभा का झूठ लेकर तुरंत मैदान में आ जाते हैं। कांग्रेस के लिए चुनाव आयोग व ईवीएम गलत है, केवल वे स्वयं सही हैं।

टिप्पणीः पीएम मोदी की यह तीखी टिप्पणी ‘पीडी पत्रकारों’ और ‘पेटिकोट मीडिया हाउसों’ का एक तरह से चेहरा उजागर करती है। यूपीए के 10 साल के शासन में कांग्रेस के साथ देश लूट अभियान में सहयोगी मीडिया हाउस शुरु से फर्जी सर्वे का खेल कर कांग्रेस को जीत दिलाने के त्रिशंकु विधानसभा का राग अलापते रहे हैं। उनकी सोच है कि इससे जनता के मन में भ्रम पैदा होगा और वह या तो कांग्रेस को वोट करेंगे या फिर वोट के लिए घर से निकलेंगे ही नहीं। इसके अलावा राहुल गांधी के ये ‘पीडी’ पहले से ही चुनाव आयोग व ईवीएम पर हमला करने के लिए माहौल बनाना शुरु कर देते हैं कि हार होने पर कांग्रेस के लिए कवच उपलब्ध कराया जा सके और विमर्श को सही मुद्दों से हटाकर गलत मुद्दे की ओर ढकेला जा सके।

5000 करोड़ का घोटाला करने वाले जमानती मां-बेटे

पीएम मोदी ने कहा कि 5000 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में कांग्रेस नेता जमानत पर बाहर आए हैं। अब वे ज्यूडिशियरी पर सवाल उठा रहे हैं और चीफ जस्टिस पर महाभियोग का मामला चलाना चाहते हैं।

टिप्पणी: सोनिया गांधी और राहुल गांधी हेराल्ड मामले में अभी जमानत पर घूम रहे हैं। इन दोनों मां-बेटे पर 5000 करोड़ के घोटाले का आरोप है। अदालत ने इन मां-बेटे को 249.15 करोड़ का जुर्माना भरने को भी कहा है। आजतक जो गांधी परिवार भ्रष्टाचार करने के बावजूद अछूता रहा है, उस पर पहली बार भ्रष्टाचार पर मुकदमा चल रहा है और पहली बार अदालत उन पर जुर्माना लगा रही है। यही कारण है कि पीएम मोदी से लेकर मुख्य न्यायाधीश तक पर कांग्रेस हमलावर है।

फर्जी वोटर बनाकर चुनाव जीतना कांग्रेस का तरीका है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हजारों की तादाद में फर्जी वोटर कार्ड बनाकर चुनाव जीतने का तरीका कांग्रेस का रहा है। जनता को ऐसे कांग्रेस को कभी माफ नहीं करना चाहिए। पराजय के डर से कांग्रेस कैसे-कैसे पाप कर रही है। मेरा निवेदन है कि आप 12 तारीख तक जागते रहो।

गांधी परिवार का लोकतंत्र से दूर-दूर तक वास्ता नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता पूरे दिन केवल एक ही बात सोचते हैं कि कैसे प्रधानमंत्री बनें? कांग्रेस केवल सत्ता में रहना चाहती है। 1978 में इंदिराजी यहां आयीं थी, आपका वोट लिया, लेकिन कभी इस क्षेत्र की जनता के लिए नहीं सोचा। कांग्रेस कभी चिकमंगलूर की जनता के कल्याण के लिए नहीं सोचती। सोनियाजी भी बेल्लारी से खड़ी हई, लेकिन उन वादों का क्या हो उन्होंन चुनाव से पहले बेल्लारी की जनता से किया था। इस परिवार का दूर-दूर तक लोकतंत्र से कोई लेना-देना नहीं है।

गौरतलब है कि कर्नाटक का चुनाव 12 मई को होने जा रहा है और परिणाम 15 मई को आएगा। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली मई से राज्य में घूम-घूम कर धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। वह अभी तक 17 रैलियां कर चुके हैं। उनकी रैलियों में युवा से लेकर बुजुर्ग तक की भीड़ उमड़ रही है। उनके प्रचार संभालते ही जो भाजपा थोड़ी पिछड़ती दिख रही थी, उसने अचानक से माइलेज ले लिया है। पीएम मोदी के प्रति कर्नाटक की जनता का उत्साह देखते ही बनता है। पीएम की रैली ज्यादातर विकास पर फोकस रही है, वहीं राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की रैली हिंदू को लिंगायत के रूप में बांटने, कर्नाटक का अलग झंडा, हिंदी भाषा का विरोध, उत्तर और दक्षिण में अलगाव, इस्लामी चरमपंथी संगठन पीआईएफ से गठजोड़ जैसे समाज को बांटने और विभाजित करने वाले मुद्दों पर फोकस रहा है।

URL: pm-modi-address-for-public-in-last-phase-of-election-campaign-in-karnataka
Keywprds: Karnataka Elections, Prime Minister Narendra Modi Election Campaign, Rahul Gandhi in Karnataka: My mother more Indian than many, national politics, Sonia gandhi, rahul gandhi,कर्नाटक चुनाव प्रचार

ISD News Network May 10, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: karnataka election, PM Narendra Modi Speech, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi

Related

मानसरोवर यात्रा के दौरान चीनी मंत्रियों के साथ राहुल गांधी ने की थी गुप्त मुलाकात!

राहुल गांधी के राजनीति समझ से परे होने के साथ...

May 10 2018

इटली वाली बहू को ‘गुलाम सरकारों’ ने ‘मुंह दिखाई’ में दिया है दस जनपथ का बंगला!

कांग्रेस की सरकार ने जो खातिरदारी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष...

May 10 2018

दिल्ली की सीलिंग और कांग्रेस-केजरीवाल का खेल!

सीलिंग/कन्वर्शन का मास्टर प्लान 2021 में प्रावधान तब के कांग्रेस...

May 10 2018

घुसपैठियों को देश से नहीं निकलने के प्रति गृहमंत्री ने प्रकट की अपनी असमर्थता!

देश में भर-भर का दुर्दांत ‘बर्मी हरे टिड्डों’ को न...

May 18 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

राजनीतिक खबरसंपादकीय

श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!

September 3, 2026
खोजी आलेखराजनीतिक खबर

EXPOSED: 91% असली वोटरों को बाहर कर बंगाल में किसका खेल बना? RTI के 28 पन्नों से चुनाव आयोग बेनकाब!

August 28, 2026
संपादकीय

चयनात्मक नारीवाद और धर्मशास्त्रों पर प्रहार: राहुल गांधी के दोहरे मापदंड पर क्यों भड़क रहा है हिंदू समाज?

August 25, 2026
न्यायपालिका

सावरकर टिप्पणी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत की खारिज; कानूनी प्रक्रिया, इतिहास और राजनीतिक विमर्श की नई लकीर

August 14, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?